लोकसभा चुनाव: वाराणसी में मोदी के खिलाफ लड़ सकते हैं संकटमोचन मंदिर के महंत via NavbharatTimes LokSabhaElections2019 ElectionsWithTimes NarendraModi
विकास पाठक, वाराणसी लोकसभा चुनाव में पूरे देश की नजर वाराणसी सीट पर है। हाई प्रोफाइल इस सीट पर एक बार फिर मुकाबला दिलचस्प होना तय है। दरअसल, एक तरफ बीजेपी से खुद पीएम नरेंद्र मोदी एक बार फिर चुनावी मैदान में हैं। वहीं, मोदी को उनके गढ़ में घेरने के लिए विपक्ष एकजुट होता दिख रहा है। कांग्रेस के अंदरखाने से आ रही बातों पर यकीन करें तो नरेंद्र मोदी को चुनौती देने के लिए संकटमोचन मंदिर के महंत प्रफेसर विश्वम्भर नाथ मिश्र उम्मीदवार हो सकते हैं। यही नहीं एसपी और बीएसपी यहां कांग्रेस उम्मीदवार को परोक्ष रूप से समर्थन भी देने की तैयारी में हैं। बता दें कि 2014 में नरेंद्र मोदी वाराणसी से लड़ने आए तो लोगों के लिए आकर्षण का विषय यह था कि वह भावी पीएम चुनने जा रहे हैं। तब अरविंद केजरीवाल के चुनाव मैदान में होने से मुकाबला दिलचस्प रहा था। प्रफेसर की छवि अलग प्रफेसर विश्वम्भर नाथ मिश्र की छवि सर्व धर्म समभाव वाली है। आईआईटी बीएचयू के प्रफेसर होने से खास तबके के साथ समाज के हर वर्ग में भी उनकी अच्छी पहचान है। गंगा की अविरलता और निर्मलता को लेकर लंबे समय से चल रही मुहिम के वह अगुआ रहे हैं। हालांकि पीएम मोदी के खिलाफ कांग्रेस के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरने के सवाल पर उनका कहना है कि चर्चा तो वह भी सुन रहे हैं, लेकिन फिलहाल कांग्रेस आलाकमान ने उनसे बात नहीं की है।.
विकास पाठक, वाराणसी लोकसभा चुनाव में पूरे देश की नजर वाराणसी सीट पर है। हाई प्रोफाइल इस सीट पर एक बार फिर मुकाबला दिलचस्प होना तय है। दरअसल, एक तरफ बीजेपी से खुद पीएम नरेंद्र मोदी एक बार फिर चुनावी मैदान में हैं। वहीं, मोदी को उनके गढ़ में घेरने के लिए विपक्ष एकजुट होता दिख रहा है। कांग्रेस के अंदरखाने से आ रही बातों पर यकीन करें तो नरेंद्र मोदी को चुनौती देने के लिए संकटमोचन मंदिर के महंत प्रफेसर विश्वम्भर नाथ मिश्र उम्मीदवार हो सकते हैं। यही नहीं एसपी और बीएसपी यहां कांग्रेस उम्मीदवार को परोक्ष रूप से समर्थन भी देने की तैयारी में हैं। बता दें कि 2014 में नरेंद्र मोदी वाराणसी से लड़ने आए तो लोगों के लिए आकर्षण का विषय यह था कि वह भावी पीएम चुनने जा रहे हैं। तब अरविंद केजरीवाल के चुनाव मैदान में होने से मुकाबला दिलचस्प रहा था। प्रफेसर की छवि अलग प्रफेसर विश्वम्भर नाथ मिश्र की छवि सर्व धर्म समभाव वाली है। आईआईटी बीएचयू के प्रफेसर होने से खास तबके के साथ समाज के हर वर्ग में भी उनकी अच्छी पहचान है। गंगा की अविरलता और निर्मलता को लेकर लंबे समय से चल रही मुहिम के वह अगुआ रहे हैं। हालांकि पीएम मोदी के खिलाफ कांग्रेस के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरने के सवाल पर उनका कहना है कि चर्चा तो वह भी सुन रहे हैं, लेकिन फिलहाल कांग्रेस आलाकमान ने उनसे बात नहीं की है।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए यूपी के भाजपा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट | BJP candidate list in upनई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने 2019 के लोकसभा चुनावों के लिए गुरुवार को पहली सूची जारी कर दी। भाजपा की केन्द्रीय चुनाव समिति के सचिव एवं केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने यहां पार्टी मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहली सूची में 184 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। इस 184 सीटों में से 29 सीट उत्तर प्रदेश की है। उत्तर प्रदेश में 6 सांसदों के टिकट काटकर दूसरों की दिया गया।
Read more »
बीजेपी की पहली लिस्ट जारी, देखें-किस सीट से कौन लड़ेगा चुनावकेंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके लोकसभा चुनाव के लिए 184 प्रत्याशियों का ऐलान किया. गृह मंत्री राजनाथ सिंह अपनी पुरानी सीट लखनऊ से ही चुनाव लड़ेंगे जबकि नितिन गडकरी नागपुर से मैदान में होंगे.
Read more »
लोकसभा चुनाव : बिहार में NDA गठबंधन के उम्मीदवारों की घोषणा में इसलिए हो रही देरीबिहार में महागठबंधन ने लोकसभा चुनावों (Loksabha Elections) के लिए पहले चरण की सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है लेकिन बिहार (Bihar) एनडीए (NDA) में सीटों के ऐलान को लेकर रस्साकशी जारी है. जेडीयू (JDU) ने उम्मीद जताई है कि शनिवार तक तस्वीर साफ हो जाएगी.
Read more »
बनारस में मोदी के ख़िलाफ़ 111 किसान लड़ेंगे चुनावतमिलनाडु के किसानों ने 24 अप्रैल को बनारस पहुंचकर मोदी के ख़िलाफ़ पर्चा भरने की घोषणा की.
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019ः लड़कियों पर कमेंट करने के चलते मार खा चुके स्वामी ओम लड़ेंगे चुनावलोकसभा चुनाव 2019ः लड़कियों पर कमेंट करने के चलते मार खा चुके स्वामी ओम लड़ेंगे चुनाव AbkiBaarKiskiSarkar
Read more »
