लोकसभा चुनाव 2019ः लड़कियों पर कमेंट करने के चलते मार खा चुके स्वामी ओम लड़ेंगे चुनाव AbkiBaarKiskiSarkar
ने रविवार को कहा कि वह नई दिल्ली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे. 'बिग बॉस' के प्रतिभागी रहे स्वामी ओम ने एक बयान में कहा कि वह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के 'हिंदू-विरोधी' रवैये के खिलाफ लड़ेंगे, जिन्होंने एक ट्वीट किया था जिसमें उनकी पार्टी के चुनाव चिन्ह 'झाड़ू' को हिन्दू धर्म के प्रतीक स्वास्तिक के पीछे भागते दिखाया गया था.
बयान में कहा गया है कि कई हिंदू संगठनों ने शनिवार को बैठक कर उनका नाम तय किया है.बता दें स्वामी ओम अक्सर विवादों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं. बिग-बॉस के 10वें सीजन में प्रतिभागी रहे बाबा ओम ने शो के दूसरे प्रतिभागियों के साथ-साथ शो के होस्ट सलमान खान को भी काफी परेशान किया था. यहां तक की शो में उन्होंने अन्य प्रतिभागियों पर टॉयलेट का पानी तक फेक दिया था. वहीं एक टीवी चैनल पर उन्होंने एक महिला के साथ मारपीट भी की थी, जिसे लेकर काफी विवाद भी हुआ था. बता दें स्वामी ओम के खिलाफ उनके अपने ही भाई ने दस्तावेजों की चोरी का आरोप लगाया था.यही नहीं अनंतनाग में अमरनाथ यात्रियों पर हुए हमले के विरोध में प्रदर्शन के दौरान बाबा ओम के जंतर-मंतर पहुंचने पर कुछ महिलाओं ने बाबा ओम का विरोध भी किया था. वहीं एक महिला ने तो बाबा ओम को तमाचा भी जड़ दिया था. वहीं अभद्र टिप्पणियों के चलते नोएडा में स्वामी ओम की जमकर पिटाई भी हो चुकी है. स्वामी ओम की मानें तो नई दिल्ली से चुनाव लड़ने का निर्णय उन्होंने इसलिए लिया है कि वह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के हिंदू विरोधी रवैये से काफी दुखी हैं और यही कारण है कि वह चुनाव लड़ेंगे.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
लोकसभा चुनाव के 'रण' में नहीं दिखेंगे यूपी के ये चार बड़े राजनेता– News18 हिंदीपार्टी के स्टार प्रचारक हेने के बावजूद भी लोकसभा चुनाव से क्यों बाहर हो गए हैं ये नेता? BJP4India myogiadityanath yadavakhilesh Mayawati samajwadiparty INCUttarPradesh BJP4UttarPrdesh anilrai123
Read more »
देश मनमोहन के हाथों में सुरक्षित था या मोदी केविपक्ष का आरोप है कि बीजेपी सरकार में भारत में चरमपंथ बढ़ा है, लेकिन आंकड़े क्या बताते हैं?
Read more »
लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की छठी लिस्ट जारी, महाराष्ट्र और केरल के 9 नामकांग्रेस ने लोकसभा चुनावों के लिए छठी लिस्ट जारी कर दी है. मंगलवार रात को जारी की गई लिस्ट में केरल और महाराष्ट्र की 9 सीटों पर टिकट जारी किए गए हैं.
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए यूपी के भाजपा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट | BJP candidate list in upनई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने 2019 के लोकसभा चुनावों के लिए गुरुवार को पहली सूची जारी कर दी। भाजपा की केन्द्रीय चुनाव समिति के सचिव एवं केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने यहां पार्टी मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहली सूची में 184 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। इस 184 सीटों में से 29 सीट उत्तर प्रदेश की है। उत्तर प्रदेश में 6 सांसदों के टिकट काटकर दूसरों की दिया गया।
Read more »
बनारस में मोदी के ख़िलाफ़ 111 किसान लड़ेंगे चुनावतमिलनाडु के किसानों ने 24 अप्रैल को बनारस पहुंचकर मोदी के ख़िलाफ़ पर्चा भरने की घोषणा की.
Read more »
स्वामी ओम ने नई दिल्ली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का किया ऐलानटीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस' में कंटेस्टेंट के तौर पर हिस्सा लेकर सुर्खियों में आए स्वामी ओम ने रविवार को एक बयान में कहा कि वह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के 'हिंदू-विरोधी' रवैये के खिलाफ लड़ेंगे.
Read more »
