बिहार में NDA गठबंधन के उम्मीदवारों की घोषणा में इसलिए हो रही देरी LokSabhaElections2019
महागठबंधन ने बिहार में पहले दौर के सभी उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. सोमवार को पर्चा भरने की आखिरी तारीख है लेकिन एनडीए के उम्मीदवारों का अभी तक पता नहीं है. एनडीटीवी ने जब जेडीयू के प्रधान महासचिव केसी त्यागी से इस बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, 'आप कल तक प्रतीक्षा कीजिए.
हमारी लिस्ट तैयार है और हमारे उम्मीदवार भी तैयार हैं.' एनडीए के सूत्रों के मुताबिक कोशिश एक साथ उम्मीदवारों के ऐलान की है. इसीलिए इसमें देरी हो रही है. लेकिन कुछ सीटों पर सवाल बचे हुए हैं. मसलन, गिरिराज सिंह नवादा से बाहर भेजे जाने से नाराज हैं. 2014 में इस सीट पर वे 1,40,157 वोटों से जीते थे. उन्हें 3,90,248 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे आरजेडी के राज बल्लभ प्रसाद को 2,50,091 वोट मिले थे.एनडीटीवी ने केसी त्यागी से जब केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की नाराजगी के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, 'हम इस विवाद का हिस्सा नहीं होना चाहते.' उन्होंने कहा कि 'जेडीयू के सीनियर लीडर राजीव सिंह लल्लन के लिए मुंगेर सीट छोड़ने के लिए हमने रामविलास जी से आग्रह किया था जो उन्होंने स्वीकर कर लिया. एलजेपी को बदले में नेवादा सीट देने का फैसला हुआ. इसको लेकर मुझे नहीं लगता कि देरी हुई है.' उधर लोक जनशक्ति पार्टी नवादा सीट छोड़ने के लिए तैयार नहीं है. लोक जनशक्ति पार्टी के सांसद और केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान के भाई रामचंद पासवान ने कहा,"स्वाभाविक है जो लोग जहां रहते हैं वहां के लोगों से कुछ लगाव रहता है. लेकिन नाराजगी तो तब रहेगी जब उनके अनुसार लोकसभा सीट नहीं मिलेगी. बेगुसराय सीट में कोई दिक्कत नहीं है. वह बीजेपी की ही सीट रही है, जहां से भोला सिंह एमपी थे."संकट यह है कि गिरिराज सिंह की नाराजगी पूरे भूमिहार समुदाय में एक संदेश न द डाले, बीजेपी इससे भी बचना चाहेगी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बिहार में सीट बंटवारे के मुद्दे पर नीतीश कुुमार के सामने कैसे झुकी भाजपा?बिहार में एनडीए (Bihar NDA) के सहयोगियों के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है. कौन सी पार्टी किसी सीट पर लड़ेगी, इसपर सहमति बन गई है. हालांकि इसकी विधिवत घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन बीजेपी सूत्रों की मानें तो जो सूची मीडिया में आई है, फिलहाल उसका किसी ने खंडन नहीं किया है.
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019: जानिए बिहार NDA में किस पार्टी को मिली कौन सी सीट– News18 हिंदीविश्वस्त सूत्रों के अनुसार बीजेपी प्रत्याशियों की पहली लिस्ट पर फैसला हो गया है. बताया जा रहा है कि अन्य साथी दलों के उम्मीदवारों के नाम पर भी फैसला हो गया है.
Read more »
केजरीवाल के संपर्क में अहमद पटेल, हो सकता है गठबंधन- सर्वे में क्लीन स्वीप के आसारLok Sabha Election 2019 (लोकसभा चुनाव 2019): आप औप कांग्रेस के बीच गठबंधन को रुपरेखा देने के लिए कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अहमद पटेल और महासचिव गुलाम नबी आजाद आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के संपर्क में हैं।
Read more »
बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर NDA ने जारी की दलों की उम्मीदवारी की सूची, देखें लिस्टपटना में एनडीए के दलों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीटों पर दलों की उम्मीदवारी की सूची जारी की है.
Read more »
बिहार : NDA में तय हुआ सीटों का बंटवारा, BJP ने 6 सांसदों का काटा पत्ताजेडीयू के कार्यालय में एनडीए के घटक दलों के प्रदेश अध्यक्ष एक साथ आए और सीटों की घोषणा की.
Read more »
लालू यादव के अल्टीमेटम के बाद नरम पड़ी कांग्रेस, बिहार में 9 सीटों पर लड़ेगी चुनावतय फॉर्मूले के मुताबिक आरजेडी बिहार में 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि कांग्रेस को 9 सीटें दी गई हैं. पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक समता पार्टी को 4 सीटें दी गई हैं जबकि पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को 3 सीटें दी गई हैं.
Read more »
LIVE: आज आ सकती है बिहार में NDA उम्मीदवारों की लिस्टबसपा प्रमुख Mayawati ने ट्वीट कर मोदी सरकार पर निशाना साधा, उन्होंने पीएम मोदी के 'मैं भी चौकीदार' कैंपेन को भी आड़े हाथों लिया. पढ़ें लाइव अप्डेट्स:
Read more »
दिल्ली में जैश का आतंकी गिरफ्तार, पुलवामा के हमलावरों के संपर्क में थाJaish-e-Mohammad Terrorist Sajjad Khan Arrest आतंकी सज्जाद खान जम्मू कश्मीर का ही रहने वाला है. उसे पुलवामा में सीआरपीएफ की बस पर हमले की साजिश की पूरी जानकारी थी. सज्जाद लगातार पुलावामा हमले के मास्टरमाइंड मुदस्सिर के संपर्क में था. जो हाल ही में एक एनकाउंटर के दौरान मारा गया.
Read more »
बिहार में हत्या कर लाश जलती होली में डाली, UP में सिपाही ने किया मर्डरहोली के अवसर पर उत्साह और हुड़दंग के बीच यूपी और बिहार में तीन लोगों की हत्या कर दी गई. उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में होली के मौके पर विवाद को लेकर पुलिस के सिपाही ने एक युवक का कत्ल कर दिया तो बिहार के एक जिले में हत्या के बाद लाश को जलती होली में फेंक दिया गया.
Read more »
