लालू यादव के अल्टीमेटम के बाद नरम पड़ी कांग्रेस, बिहार में 9 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

United States News News

लालू यादव के अल्टीमेटम के बाद नरम पड़ी कांग्रेस, बिहार में 9 सीटों पर लड़ेगी चुनाव
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 81 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 36%
  • Publisher: 63%

बिहार में महागठबंधन में पड़ी रार को खत्म करने के लिए आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आगे आए हैं (rohit_manas)

बिहार में महागठबंधन में पड़ी रार को खत्म करने के लिए आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आगे आए हैं. उन्होंने कांग्रेस को महागठबंधन में रहने का अल्टीमेटम दिया है जिसके बाद कांग्रेस का रुख नरम नजर आ रहा है.

अब कांग्रेस महागठबंधन में 9 सीटों के साथ लोकसभा चुनाव में उतरने को तैयार हो गई है. लालू यादव की दखल से पहले कांग्रेस बिहार में अपने लिए 11 सीटों की मांग पर अड़ी हुई. महागठबंधन में पिछले कई दिनों से मुख्य रूप से आरजेडी और कांग्रेस के बीच सीटों के तालमेल पर पेच फंसा हुआ था जिसके बाद आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद ने कांग्रेस से मंगलवार को कहा कि वह 2 बजे दिन तक अपनी स्थिति साफ करे. साथ ही लालू यादव की तरफ से कहा गया कि अगर कांग्रेस 9 सीटों पर नहीं मानती है तो महागठबंधन के अन्य सहयोगी दल बुधवार को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सीटों के तालमेल का ऐलान कर देंगे.सूत्रों के अनुसार महागठबंधन में सीटों के तालमेल को लेकर विवाद अब खत्म होने की ओर है. मल्लाह नेता मुकेश साहनी की विकासशील इंसान पार्टी और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव की लोकतांत्रिक जनता दल को दो-दो सीटें दी गई हैं. सूत्रों के मुताबिक बुधवार सुबह पटना के एक होटल में महागठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया है जिसमें आरजेडी नेता तेजस्वी यादव समेत बिहार कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा, उपेंद्र कुशवाहा, जीतन राम मांझी और मुकेश साहनी सीटों के तालमेल का ऐलान करेंगे. बता दें कि कांग्रेस पहले बिहार की 15 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए आरजेडी पर दबाव बना रही थी जिसके बाद उसने कम से कम 12 सीटों की मांग की थी. जानकारी के मुताबिक कांग्रेस भले ही 9 सीटों पर मान गई है लेकिन छोटे दल अपने खाते की सीटें कम होने से नाराज चल रहे हैं. कांग्रेस अपनी सीटें बढ़ाने के लिए जीतन राम मांझी को 5 सीटों पर चुनाव न लड़ने के लिए मना रही है. साथ ही कांग्रेस ने उपेंद्र कुशवाहा से सीटों का ऐलान आज न करने के लिए भी कहा था. मांझी को फिलहाल गठबंधन में 3 सीटें मिली हैं, लेकिन उनकी पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा 5 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

जैसलमेर के सीमावर्ती इलाके में पाक के लिए जासूसी के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तारजैसलमेर के सीमावर्ती इलाके में पाक के लिए जासूसी के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तारगौरतलब है कि भारत-पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण माहौल के चलते जैसलमेर में अब तक एक दर्जन संदिग्धों को पकड़ा जा चुका है.
Read more »

..तो इस वजह से कांग्रेस पर इतनी हमलावर हैं बसपा सुप्रीमो मायावती– News18 हिंदी..तो इस वजह से कांग्रेस पर इतनी हमलावर हैं बसपा सुप्रीमो मायावती– News18 हिंदीउत्तर प्रदेश में महागठबंधन और कांग्रेस के बीच गठबंधन की ख़बरों के बीच मायावती कांग्रेस के प्रति और हमलावर होती जा रही हैं. समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव कांग्रेस के प्रति नरम रुख रखे हुए हैं. अखिलेश जब भी मीडिया से बात करते हैं तो कांग्रेस को गठबंधन का साथी बताते हैं. दूसरी ओर मायावती बीजेपी और कांग्रेस के प्रति बराबर हमलावर हैं. आखिर ऐसा क्यों है कि गठबंधन में दोनों बराबरी के साथी हैं, लेकिन एक कांग्रेस के साथ खड़ा है और दूसरा विरोध में? इसके पीछे की राजनीति को समझने के लिए दोनों पार्टियों के उत्तर प्रदेश के वोट बैंक को समझना होगा. कांग्रेस तब तक उत्तर प्रदेश में मजबूत जनाधार में थी जब तक बहुजन समाज पार्टी का उदय नहीं हुआ था.
Read more »

पूर्व बीजेपी सांसद पटोले कांग्रेस के टिकट पर नागपुर में गडकरी के ख‍िलाफ ठोकेंगे तालपूर्व बीजेपी सांसद पटोले कांग्रेस के टिकट पर नागपुर में गडकरी के ख‍िलाफ ठोकेंगे तालLok Sabha Elecetion 2019 लोकसभा चुनाव की घोषणा होते ही सभी दल प्रत्याश‍ियों को घोष‍ित करने में लगे हैं. इस बार महाराष्ट्र की नागपुर सीट पर बीजेपी के कद्दावर नेता और केंद्रीय मंत्री न‍ित‍िन गडकरी को चुनौती देने के ल‍िए कांग्रेस ने बीजेपी के ही पूर्व सांसद नानाभाऊ पटोले को मैदान में उतारा है. आइये जानते हैं नाना पटोले के बारे में जो कांग्रेस के झंडे तले आरएसएस के गढ़ में बीजेपी को चुनौती देंगे.
Read more »

भीष्म पितामह की यह 10 नीतियां जो अपनाएगा, बनेगी उसी की सरकारभीष्म पितामह की यह 10 नीतियां जो अपनाएगा, बनेगी उसी की सरकारलोकसभा चुनाव होने जा रहे हैं। कांग्रेस सहित सभी विपक्ष भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभियान चला रहे हैं। वर्तमान में कई लोग अपना दल छोड़कर दूसरे दल में जा रहे हैं। कोई गठबंधन कर रहा है तो कोई तोड़ रहा है। महाभारत के युद्ध के समय भी यही हुआ था। शल्य पांडवों के खेमे को छोड़कर कौरव तो युयुत्स कौरवों के खेमे को छोड़कर पांडवों के खेमे में चले गए थे। आओ जानते हैं कि राजनीति के बारे में क्या कहती है भीष्म नीति।
Read more »

DEALS OF THE DAY: यहां मोबाइल एसेसरीज पर मिल रहा 40% का डिस्काउंट और भी हैं ढेरों ऑफर– News18 हिंदीDEALS OF THE DAY: यहां मोबाइल एसेसरीज पर मिल रहा 40% का डिस्काउंट और भी हैं ढेरों ऑफर– News18 हिंदीई-कॉमर्स कंपनियों के बीच बढ़ते कॉम्पटीशन को ध्यान में रखते हुए कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए एक से बढ़कर एक सेल का आयोजन कर रही हैं. इसके अलावा कंपनियां डील्स ऑफ़ द डे के तहत बेहद सस्ते दाम में होम एप्लायंसेज और मोबाइल एसेसरीज जैसे प्रोडक्ट सेल कर रही हैं, जिसे ध्यान में रखते हुए हम आपके लिए रोजाना उन प्रोडक्ट के बारे में बताते हैं, लेकिन आज हम आपको होली के मौके पर कुछ ऐसे प्रोडक्ट के बारे में बता रहे हैं, जिसे आप बेहद सस्ते दाम में खरीद सकते हैं और आप होली में उन प्रोडक्ट का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. आइए जानते हैं कौन-कौन से प्रोडक्ट पर आपको डिस्काउंट मिल रहा है
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:50:10