बिहार में हत्या कर लाश जलती होली में डाली, UP में सिपाही ने किया मर्डर

United States News News

बिहार में हत्या कर लाश जलती होली में डाली, UP में सिपाही ने किया मर्डर
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 95 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 41%
  • Publisher: 63%

होली के अवसर पर उत्साह और हुड़दंग के बीच यूपी और बिहार में तीन लोगों की हत्या कर दी गई (itsparvezsagar)

होली के अवसर पर उत्साह और हुड़दंग के बीच यूपी और बिहार में तीन लोगों की हत्या कर दी गई. उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में होली के मौके पर विवाद को लेकर पुलिस के एक सिपाही ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी.

उधर, बिहार में कैमूर जिले में भी युवक को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया. ऐसे ही गया जिले में एक 60 साल के शख्स की हत्या कर उसकी लाश जलती होली में फेंक दी गई.यूपी के मथुरा जिले में पुलिस के सिपाही रोहित यादव को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया. घटना में प्रयुक्त हथियार भी उसके पास से बरामद कर लिया गया है. मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सत्यतार्थ अनिरुद्ध ने बताया कि सिपाही रोहित यादव होली खेलने के लिए वृंदावन आ रहा था. जैसे ही वह पागल बाबा मंदिर के पास पहुंचा, तभी कृष्णा पुरी निवासी रजत शर्मा से उसका विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ा कि सिपाही रोहित ने रजत को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई. आरोपी सिपाही रोहित यादव वर्तमान में गौतमबुद्ध नगर में तैनात है, जबकि वह मूल रूप से इटावा का निवासी है. रोहित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उसके पास से घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है.बिहार के कैमूर जिले में होलिका दहन के बाद बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या का कारण पुराना विवाद बताया जा रहा है. पुलिस के मुताबिक फाखराबद गांव के रहने वाला 22 वर्षीय उदय पांडेय गांव में आयोजित होलिका दहन के बाद घर लौट रहा था. तभी रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर कुदरा थाना में हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. जिसमें गांव के ही तीन लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है. सभी आरोपी फरार हैं. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.बिहार के ही गया जिले में होलिका दहन के बाद बदमाशों ने 60 वर्षीय कालो चौधरी की गला दबाकर हत्या कर दी और लाश को ठिकाने लगाने के मकसद से उसे जलती होली की आग में रख दिया. इस घटना को अंजाम देकर बदमाश वहां से भाग निकले. इसके बाद ग्रामीणों ने ये मंजर देखकर पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने कालो चौधरी का अधजला शव होली की राख से बरामद कर लिया. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया. कालो चौधरी गुरुवार की रात होलिका दहन में गया था. लेकिन देर रात तक लौटकर वह घर नहीं पहुंचा. आधी रात में पुलिस ने उसका अधजला शव होली की राख से बरामद किया.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

BBC के 'बोले बिहार' में रोज़गार पर यूं फँसे नेताBBC के 'बोले बिहार' में रोज़गार पर यूं फँसे नेतापटना में बीबीसी के बोले बिहार कार्यक्रम में लोगों के तीखे सवाल से असहज हुए बिहार के राजनेता.
Read more »

बिहार में सीट बंटवारे के मुद्दे पर नीतीश कुुमार के सामने कैसे झुकी भाजपा?बिहार में सीट बंटवारे के मुद्दे पर नीतीश कुुमार के सामने कैसे झुकी भाजपा?बिहार में एनडीए (Bihar NDA) के सहयोगियों के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है. कौन सी पार्टी किसी सीट पर लड़ेगी, इसपर सहमति बन गई है. हालांकि इसकी विधिवत घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन बीजेपी सूत्रों की मानें तो जो सूची मीडिया में आई है, फिलहाल उसका किसी ने खंडन नहीं किया है.
Read more »

लालू यादव के अल्टीमेटम के बाद नरम पड़ी कांग्रेस, बिहार में 9 सीटों पर लड़ेगी चुनावलालू यादव के अल्टीमेटम के बाद नरम पड़ी कांग्रेस, बिहार में 9 सीटों पर लड़ेगी चुनावतय फॉर्मूले के मुताबिक आरजेडी बिहार में 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि कांग्रेस को 9 सीटें दी गई हैं. पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक समता पार्टी को 4 सीटें दी गई हैं जबकि पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को 3 सीटें दी गई हैं.
Read more »

मोदी के गढ़ काशी में प्रियंका, पुलवामा के शोक में रद्द किया होली मिलन समारोहमोदी के गढ़ काशी में प्रियंका, पुलवामा के शोक में रद्द किया होली मिलन समारोहआज पहली बार मोदी के गढ़ वाराणसी जाएंगी प्रियंका गांधी, जानिए पूरा कार्यक्रम-
Read more »

होली में WhatsApp से जानें कहां पहुंची आपकी ट्रेन, मिनटों में चल जाएगा पता– News18 हिंदीहोली में WhatsApp से जानें कहां पहुंची आपकी ट्रेन, मिनटों में चल जाएगा पता– News18 हिंदीहोली का त्योहार है ऐसे में सबको जल्दी होती है कि वे जल्द से जल्द अपने घर पहुंच जाएं. ट्रेनों की लेट-लतीफी के कारण घर से रेलवे स्टेशन के लिए निकलने से पहले हम सभी यह जानना चाहते हैं कि ट्रेन अभी कहां है और यह कितनी देर में स्टेशन पहुंचेगी. ट्रेन की स्थिति कंफर्म होने के बाद ही हम घर से निकलते हैं. ट्रेन कितनी देर में स्टेशन पहुंचेगी यह जानने के लिए अब आपको किसी नंबर पर फोन करने या मोबाइल में कोई वेबसाइट देखने की जरूरत नहीं है. अब आप WhatsApp (वॉट्सऐप) पर एक नंबर से अपनी ट्रेन की स्थिति का पता लगा सकते हैं. यानी, आप WhatsApp पर यह जान सकते हैं कि आपकी ट्रेन अभी कहां पर है और कितनी देर में वह आपके स्टेशन पर पहुंचेगी.
Read more »

Holi 2019 LIVE: रंगों और भाईचारे का महापर्व होली आज, राष्ट्रपति ने दी बधाईHoli 2019 LIVE: रंगों और भाईचारे का महापर्व होली आज, राष्ट्रपति ने दी बधाईholi 2019, holi news, holi colours, holi festival, holi celebration, holi across India, live update होली, रंगों का त्योहार, होली की खबर
Read more »

Holi 2019: देशभर में धूम, गोरखपुर में होली के रंग में रगें CM योगी– News18 हिंदीHoli 2019: देशभर में धूम, गोरखपुर में होली के रंग में रगें CM योगी– News18 हिंदीदेश भर में होली का त्योहार बड़े उल्लास के साथ मनाया जा रहा है. घरों से लेकर मंदिरों तक होली खेली जा रही है तो नेताओं से लेकर आम लोग तक होली खेल रहे हैं. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होली मनाने अपने गृह जनपद गोरखपुर पहुंचे. सीएम योगी ने यहां आरएसएस नेताओं के साथ होली मनाई.
Read more »

यूपी में होली के दिन बीजेपी विधायक को मारी गोली, अस्पताल में भर्तीयूपी में होली के दिन बीजेपी विधायक को मारी गोली, अस्पताल में भर्तीलखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में होली के मौके पर भारतीय जनता पार्टी के एक विधायक योगेश वर्मा को गोली मारी। इस घटना से हड़कंप मच गया। गोली लगने के बाद तुरंत ही विधायक जो अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस घटना से विधायक के समर्थकों में खासा रोष है।
Read more »



Render Time: 2026-04-01 19:51:29