वॉट्सऐप से मिनटों में जान सकते हैं कि आपकी ट्रेन कबतक आपको घर पहुंचाएगी HappyHoli2019
होली के त्योहार में आप वॉट्सऐप से मिनटों में जान सकते हैं कि आपकी ट्रेन कबतक आपको घर पहुंचाएगी.होली के त्योहार में आप वॉट्सऐप से मिनटों में जान सकते हैं कि आपकी ट्रेन कबतक आपको घर पहुंचाएगी.होली का त्योहार है ऐसे में सबको जल्दी होती है कि वे जल्द से जल्द अपने घर पहुंच जाएं.
ट्रेनों की लेट-लतीफी के कारण घर से रेलवे स्टेशन के लिए निकलने से पहले हम सभी यह जानना चाहते हैं कि ट्रेन अभी कहां है और यह कितनी देर में स्टेशन पहुंचेगी. ट्रेन की स्थिति कंफर्म होने के बाद ही हम घर से निकलते हैं. ट्रेन कितनी देर में स्टेशन पहुंचेगी यह जानने के लिए अब आपको किसी नंबर पर फोन करने या मोबाइल में कोई वेबसाइट देखने की जरूरत नहीं है. अब आप पर एक नंबर से अपनी ट्रेन की स्थिति का पता लगा सकते हैं. यानी, आप WhatsApp पर यह जान सकते हैं कि आपकी ट्रेन अभी कहां पर है और कितनी देर में वह आपके स्टेशन पर पहुंचेगी.भारतीय रेलवे, WhatsApp पर ट्रेनों की चलने स्थिति के बारे में जानकारी दे रहा है. रेलवे ने इसके लिए ऑनलाइन ट्रेवल कंपनी MakeMyTrip के साथ साझेदारी की है. इसमें आप एक नंबर पर WhatsApp करके किसी भी ट्रेन की मौजूदा स्थिति, स्टेशन पहुंचने के समय के बारे में पता लगा सकते हैं.फेसबुक नोटिफिकेशन से हैं परेशान तो ऐसे करें बंद, यहां जानें पूरा प्रोसेस सबसे पहले आपको इस नंबर को अपने मोबाइल फोन में Save करना होगा. कोई ट्रेन इस समय कहां पर है, यह जानने के लिए इस नंबर की चैट को ओपन करें और अपनी ट्रेन का नंबर इस पर मैसेज कर दें. आपका मैसेज जैसे ही डिलीवर होगा 10 सेकेंड के भीतर अपनी ट्रेन की पोजिशन के बारे में मालूम चल जाएगा. यानी, आपके WhatsApp में ट्रेन की स्थिति के बारे में मैसेज आ जाएगा.मैसेज में इस बात का जिक्र होगा कि अभी ट्रेन कहां है और यह कितने बजे तक आपके स्टेशन पर पहुंचेगी. आप इस बात का ध्यान रखें कि सर्वर तक आपका मैसेज तभी पहुंचेगा, जब उसमें दो ब्लू टिक आ जाएं. इसी तरह, इस नंबर पर आप अपना PNR नंबर भेजकर अपनी ट्रेन बुकिंग के डिटेल्स जान सकते हैं. यानी, आप पता कर सकते हैं कि आपकी सीट कंफर्म हुई है या नहीं.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मेरठ में चंद्रशेखर से मिल रही थीं प्रियंका, लखनऊ में माया से मिले अखिलेशप्रियंका और चंद्रशेखर के मुलाकात के अलावा मायावती अपने कैंडिडेट की लिस्ट गुरुवार को जारी करने जा रही हैं. माना जा रहा है कि उम्मीदवारों पर आखिरी मुहर लगाने के पहले दोनों की मुलाकात भी अहम है.
Read more »
शहरी और ग्रामीण आबादी के बीच 'फंसा' नोएडा, जानिए कितना खरे उतरे सांसदउत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र की पहचान नोएडा और ग्रेटर नोएडा से है। ये दोनों औद्योगिक महानगर ना केवल देश, बल्कि वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना चुके हैं। औद्योगिक महानगरों से इतर इस इलाके की पहचान बेहतरीन खेती के क्षेत्र के रूप में भी है। दो नदी हिंडन और यमुना के बीच बसे इलाके की अधिकांश जमीन उपजाऊ है। जेवर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की मंजूरी मिलने के बाद से इलाके में संपर्क मार्गों समेत विकासीय परियोजनाओं पर तेजी से काम हुआ है। दिल्ली के बाहर एनसीआर में नोएडा और ग्रेटर नोएडा में मेट्रो का सबसे बड़ा नेटवर्क है।
Read more »
पाकिस्तान सीमा से सटे अमृतसर शहर में देर रात धमाकों की आवाज से दहशत में लोगअमृतशहर में सुनाई दी धमाकों की आवाज से दहशत का माहौल है। देर रात करीब सवा एक बजे हुए जोरदार धमाकों से शहर के लोग सहमे हुए हैं।
Read more »
हार से निराश नहीं है, विश्व कप में कौन 11 खिलाड़ी खेलेंगे यह तय है: कोहलीभारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा कि विश्व कप से पहले अंतिम श्रृंखला में आस्ट्रेलिया से मिली हार से टीम हताश नहीं है और स्पष्ट किया कि 30 मई से ब्रिटेन में होने वाले क्रिकेट महाकुंभ के लिये अंतिम एकादश लगभग तय है।
Read more »
राजस्थान में जिसकी होती है सरकार, लोकसभा चुनाव में उसे को होता है बड़ा फायदा- Amarujalaराजस्थान में जिसकी होती है सरकार, लोकसभा चुनाव में उसे को होता है बड़ा फायदा Mahasangram VoteKaro वोटकरो INCIndia ashokgehlot51
Read more »
प्रयागराज में बोलीं प्रियंका गांधी, 'देश संकट में है इसलिए घर से निकली'-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: प्रयागराज में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार संवैधानिक संस्थाओं को बर्बार कर रही है।
Read more »
प्रियंका गांधी बोलीं- देश संकट में है, बीजेपी का जवाब- पति या भाई संकट में हैप्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को प्रयागराज में मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज देश और संविधान संकट में है, इसी वजह से मुझे घर से बाहर निकला पड़ा. इसका जवाब देते हुए बीजेपी ने कहा कि जनता अच्छी तरह समझती है कि देश संकट में है या फिर पार्टी संकट में है, या परिवार संकट में है, या भाई संकट में है, या पति संकट में है, या संपत्ति पर संकट है.
Read more »
विंध्याचल में प्रियंका गांधी के पहुंचने से पहले लगे 'मोदी-मोदी' के नारे, देखें वीडियो– News18 हिंदीमिर्ज़ापुर में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के मां विंध्यवासिनी मंदिर में पहुंचने से पहले मंदिर परिसर में मां के दर्शन के लिए लाइन में लगे भक्तों ने मोदी-मोदी के नारे लगाने लगे. साथ ही प्रियंका गांधी मुर्दाबाद के भी नारे लगे. बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी मिर्ज़ापुर में तय कार्यक्रम से ढाई घंटे लेट से पहुंची. बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 का ऐलान होते ही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पूरी तरह से सियासी समर में कूद गई हैं. वे तीन दिनों की गंगा यात्रा पर निकली है, जोकि लगभग 140 किलोमीटर की है. प्रियंका गांधी की गंगा यात्रा प्रयागराज से वाराणसी तक की है. प्रियंका गांधी की गंगा यात्रा का आज दूसरा दिन है. वे विंध्याचल में दर्शन पूजन के बाद कंतित शरीफ दरगाह में चादर पेश करें वाली थी.
Read more »
ANALYSIS: लोकसभा चुनाव में बीजेपी की राह आसान बना रही है 'घर की लड़ाई'– News18 हिंदीदेश की राजनीति में जितनी तेजी से परिवारवाद बढ़ रहा है, उससे ज्यादा इन परिवारों में झगड़ा भी बढ़ता जा रहा है. दक्षिण में करुणानिधि के परिवार से लेकर महाराष्ट्र में पवार परिवार और ठाकरे परिवार उत्तर प्रदेश में यादव परिवार, बिहार में भी प्रसाद यादव हर परिवार में इन चुनावों में झगड़ा खुलकर सामने आ गया है. इन सबसे बीजेपी को फायदा मिलता दिख रहा है. बीजेपी ने अपने सहयोगी दलों के ‘घर की लड़ाई’ को इस बार बड़ी आसानी से सुलझा लिया है.
Read more »
