शहरी और ग्रामीण आबादी के बीच 'फंसा' नोएडा, जानिए कितना खरे उतरे सांसद

United States News News

शहरी और ग्रामीण आबादी के बीच 'फंसा' नोएडा, जानिए कितना खरे उतरे सांसद
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Jansatta
  • ⏱ Reading Time:
  • 158 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 66%
  • Publisher: 63%

शहरी और ग्रामीण आबादी के बीच बंटा विकास

शहरी और ग्रामीण आबादी के बीच बंटा विकास आशीष दुबे March 14, 2019 2:55 AM सांसद डॉक्टर महेश शर्मा नोएडा, ग्रेटर नोएडा के विश्व स्तरीय शहर और दादरी, सिकंद्राबाद व खुर्जा का कस्बाई क्षेत्र समेत इनके गांव इलाके को मिश्रित पहचान देते हैं। कस्बों में रहने वाली बड़ी आबादी के लिए कानून व्यवस्था, सुचारु बिजली आपूर्ति, जल-सीवर और रोजगार की प्राथकिता है। वहीं गांवों में रहने वाले अभी भी सुलभ और सस्ती इलाज व शिक्षा संबंधी सुविधा उपलब्ध कराने का संघर्ष कर रहे हैं। वहीं गांवों के निवासी अभी भी बिजली, जलापूर्ति, नालियों, खड़ंजे, स्कूल शिक्षा को उपलब्ध कराने की लड़ाई लड़ रहे हैं। वहीं, देश के अलग-अलग इलाकों से आने वाले लोगों को रोजगार और कारोबार की शरणस्थली देकर विश्व मानचित्र पर अपनी अलग पहचान बनाई है। नोएडा, जहां देश के अच्छे औद्योगिक इलाकों में शुमार है। वहीं, ग्रेटर नोएडा की पहचान बहुराष्ट्रीय कंपनियों और उच्च शिक्षण संस्थाओं की बनी है। ग्रेटर नोएडा से जेवर आगरा की तरफ जाने वाले एक्सप्रेस वे के किनारे यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण का कार्यक्षेत्र है। भले ही जमीनी स्तर पर यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण की योजनाएं अभी तक जमीन पर दिखाई नहीं दे रही हैं, लेकिन जेवर में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे समेत उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक प्राधिकरण के रूप में इसे पहचान जरूर मिल चुकी है। सांसद डॉक्टर महेश शर्मा बताते हैं कि इलाके में पहले भी सांसद रहे हैं। उनके कार्यकाल में हुए कार्यों बनाम पिछले कार्यकाल खुद ही अंतर बताने के लिए पर्याप्त हैं। देश का सबसे बड़ा नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा जेवर में बनाने का वादा क्षेत्र की जनता से किया था, जिसे साकार कर दिया गया है। परियोजना को लेकर जरूरी तकरीबन सभी अनुमति मिल चुकी हैं। प्रभावित किसानों का भी मुआवजा संबंधी समाधान हो चुका है। कुछ एक मामलों में विकास का विरोध करने वाले कुछ किसानों को जरूर बरगला रहे हैं। यह समस्या भी आने वाले कुछ दिनों में दूर हो जाएगी क्योंकि इस महत्वाकांक्षी परियोजना के चारों तरफ 100 किलोमीटर क्षेत्र का चंहुमुखी विकास होगा। साथ ही एक लाख से ज्यादा युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। सेक्टर- 94 में 24 एकड़ जमीन पर नोएडा हैबिटेट सेंटर की योजना को शुरू कराया, जिससे क्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन के मानचित्र पर स्थान मिला है। समूचे इलाके में 24 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने के लिए करीब 11 हजार करोड़ रुपए की लागत से बिजली परियोजना तैयार हो रही है। दिल्ली और शहर को जोड़ने वाले नोएडा प्रवेश द्वार को जाम मुक्त करने के लिए शाहदरा नाले के पुश्ते पर 650 करोड़ रुपए की लागत से ऊपरगामी मार्ग बनाने को मंजूरी दिलाई है। 5.

5 किलोमीटर लंबी इस परियोजना का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। सेक्टर-38ए में 164 एकड़ में बने बॉटैनिक गार्डन में 400 करोड़ रुपए की लागत से जीन बैंक, हरबेरियम इकाई, आर्किड हाउस व नर्सरी की सुविधाएं संचालित कराई हैं। सेक्टर-62 में 98 करोड़ रुपए की लागत से केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय के भारतीय पाक कला संस्थान शुरू कराया गया है। इसी सेक्टर में 110 करोड़ रुपए की लागत से केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के राष्ट्रीय संग्रहालय संस्थान का निर्माण कराया जा रहा है। ये दोनों परियोजनाएं इलाके की पहचान में नई कड़ी जोड़ेंगी। ग्रेटर नोएडा में 25 एकड़ भूमि पर 289 करोड़ रुपए की लागत से पंडित दीनदयाल उपाध्याय पुरातत्व संस्थान तैयार किया गया है, जो देश भर से पुरातत्व के क्षेत्र में शोध या पढ़ाई करने वालों के लिए अनूठा केंद्र साबित होगा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत बुलंदशहर के लिए 435 करोड़ एवं गौतम बुद्ध नगर के लिए 287 करोड़ रुपए की लागत से कार्य पूर्ण कराया। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम से गौतम बुद्ध नगर लोकसत्रा क्षेत्र में कुल 308 करोड़ रुपए का निवेश स्वीकृत कराया।डॉक्टर महेश शर्मा ने सांसद के रूप में नीमका गांव को गोद लिया है। जेवर इलाके में पड़ने वाला यह गांव पहले विकास के लिहाज से पूरी तरह से उपेक्षित था। इसी वजह से इस गांव को गोद लेना उन्होंने चुना था। आज स्थिति पूरी तरह से बदल चुकी है। यह गांव वर्तमान में पूरी तरह से विकास की नई लाइन लिख रहा है। गांव में सड़क, बिजली की दिक्कतें पूरी तरह से दूर हो चुकी हैं। टंकी से पानी की आपूर्ति भी सुनिश्चित कराई है। ग्रामवासियों की स्वास्थ्य, शिक्षा संबंधी दिक्कतों का समाधान किया है। वहीं, यहां रहने वाले तेजवीर विकास के इस दावे के पूरी तरह से मानने को तैयार नहीं है। वे मानते हैं कि सड़क और बिजली को लेकर सुधार जरूर हुआ है लेकिन इसका श्रेय सांसद का गांव को गोद लेना नहीं है। सरकारी योजनाओं के चलते भी काफी सुधार हुआ है। जलापूर्ति करने वाली टंकी का निर्माण अखिलेश सरकार के कार्यकाल में हुआ था। गांव में वाईफाई, गोबर गैस संयंत्र और कन्या इंटर कॉलेज खोलने के वादे पूरे नहीं हुए हैं।दादरी रेलवे लाइन पर ऊपरगामी पुल का निर्माणगोद लिए नीमका गांव में वाईफाई, गोबर गैस संयंत्र, कन्या इंटर कॉलेजस्थानीय निवासियों के लिए कंपनियों में रोजगार की व्यवस्थासेक्टरों और कस्बों तक ही जनसंपर्क रहा, ग्रामीण इलाके उपेक्षित रहेप्राधिकरणों के कार्यों में जनप्रतिनिधि की सुनवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगीइलाके ने विकास की नई गाथा लिखी है। पांच सालों के दौरान देश के प्रधानमंत्री ने आकर खुद इलाके को एक विशेष पहचान दिलाई है। खुर्जा के अरनिया ब्लाक में 1201 एकड़ भूमि पर करीब 11 हजार करोड़ रुपए की लागत से 1320 मेगावाट क्षमता की विद्युत परियोजना समूचे इलाके के विकास में अहम भूमिका निभाएगा। समेत अन्य विकास कार्य आने वाले दिनों में जमीनी स्तर पर बड़ा बदलाव दिखाकर इलाके के रहने वालों को गौरान्वित करेंगे।प्राधिकरण स्तर पर कराए कार्यों पर भाजपा नेता अपना बोर्ड लगाकर प्रचार कर रहे हैं। इलाके के ज्यादातर गांवों में भाजपा नेताओं के प्रवेश पर रोक संबंधी बोर्ड खुद वर्तमान सांसद या भाजपा के विकास कार्यों को बयां करने में पर्याप्त हैं। पहले से जारी विकास कार्यों को आगे लाना सांसद की उपलब्धि नहीं है। जातिवाद को बढ़ावा देने के उन पर आरोप हैं। सांसद सिर्फ शहरी लोगों तक ही सीमित रहे हैं और उनका ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से कोई सरोकार नहीं रहा है।Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ गूगल प्लस पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Jansatta /  🏆 4. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

अलगाववादियों और आतंकियों के बीच साठगांठ, गृह मंत्रालय कर सकता है हुर्रियत के खिलाफ कड़ी कार्रवाईअलगाववादियों और आतंकियों के बीच साठगांठ, गृह मंत्रालय कर सकता है हुर्रियत के खिलाफ कड़ी कार्रवाईसूत्रों के मुताबिक़ कश्मीर घाटी में अलगाववादी और आतंकियों की टेरर फंडिंग पर सरकार शिकंजा कड़ा करने की तैयारी में है.
Read more »

LIVE: ग्रेटर नोएडा में बोले PM मोदी- हमारे वीरों ने आतंकियों को उनके घर में घुसकर मारा– News18 हिंदीLIVE: ग्रेटर नोएडा में बोले PM मोदी- हमारे वीरों ने आतंकियों को उनके घर में घुसकर मारा– News18 हिंदीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को नोएडा और ग्रेटर नोएडा के दौरे पर रहेंगे. यहां पीएम मोदी नोएडा, ग्रेटर नोएडा और बुलंदशहर में होने वाले करोड़ों रुपये के कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे. पीएम बिहार के बक्सर में स्थापित होने वाले 1320 मेगावॉट क्षमता के थर्मल पावर प्लांट का शिलान्यास भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए नोएडा से करेंगे.
Read more »

AirStrike: सीमा पर पाकिस्तान ने कर रखी थी सजावट, हम ऊपर से चले गए- पीएम– News18 हिंदीAirStrike: सीमा पर पाकिस्तान ने कर रखी थी सजावट, हम ऊपर से चले गए- पीएम– News18 हिंदीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को नोएडा और ग्रेटर नोएडा के दौरे पर रहेंगे. यहां पीएम मोदी नोएडा, ग्रेटर नोएडा और बुलंदशहर में होने वाले करोड़ों रुपये के कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे. पीएम बिहार के बक्सर में स्थापित होने वाले 1320 मेगावॉट क्षमता के थर्मल पावर प्लांट का शिलान्यास भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए नोएडा से करेंगे.
Read more »

आकाश अंबानी की शादी में जुटे देश-विदेश के दिग्गज, देखें फोटोआकाश अंबानी की शादी में जुटे देश-विदेश के दिग्गज, देखें फोटोदेश के शीर्ष उद्योगपति मुकेश अंबानी के पुत्र आकाश हीरा कारोबारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका के साथ विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। आकाश की शाही शादी में शामिल होने के लिए दुनियाभर के मेहमान भारत पहुंच चुके हैं। इन मेहमानों में कॉर्पोरेट, बॉलीवुड, राजनीति और खेल जगत की प्रसिद्ध हस्तियां पहुंचीं। अंबानी परिवार की खुशियों में शामिल होने के लिए संयुक्त राष्ट्र के पूर्व प्रमुख बान की मून और ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर, भारतीय क्रिकेट के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान भी पहुंचे। सभी दिग्गजों ने शादी के दौरान निभाई जाने वाले रस्मों का आनंद लिया और बाराती बनकर जमकर थिरके भी। बारात आज जियो वर्ल्ड सेंटर पहुंचेगी, जहां पर आकाश और श्लोका की शादी संपन्न होगी।
Read more »

तमिलनाडु के मंत्री बोले-'अम्मा' के बाद पीएम माेदी हमारे और देश के डैडी- Amarujalaतमिलनाडु के मंत्री बोले-'अम्मा' के बाद पीएम माेदी हमारे और देश के डैडी- Amarujalaतमिलनाडु के मंत्री बोले-'अम्मा' के बाद पीएम माेदी हमारे और देश के डैडी LokSabhaElections2019 TamilNadu AIADMK
Read more »

'जदयू के बुजुर्गों और युवाओं के बीच की लड़ाई है ये''जदयू के बुजुर्गों और युवाओं के बीच की लड़ाई है ये'नीतीश के एनडीए में शामिल होने से असहमति जताकर क्या संदेश देना चाहते हैं प्रशांत किशोर
Read more »

विदेश सचिव विजय गोखले अमेरिका दौरे पर, आतंकवाद का उठेगा मुद्दाविदेश सचिव विजय गोखले अमेरिका दौरे पर, आतंकवाद का उठेगा मुद्दाविदेश सचिव विजय गोखले 11 से 13 मार्च तक तीन दिवसीय अमेरिका यात्रा पर हैं. इस दौरान अमेरिकी प्रशासन के समकक्ष अधिकारी से प्रमुख विदेश नीति पर विचारों का आदान-प्रदान और सुरक्षा संबंधी प्रगति पर बात करेंगे. इस दौरान आतंकवाद और पाकिस्तान का मुद्दा भी उठ सकता है.
Read more »

भारत और बांग्लादेश के लोगों के संबंध आत्मीयता और पारिवारिक भावनाओं से परिपूर्ण: PM मोदीभारत और बांग्लादेश के लोगों के संबंध आत्मीयता और पारिवारिक भावनाओं से परिपूर्ण: PM मोदीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बस सेवा की शुरूआत करते हुए यह बात कही.
Read more »

गृहमंत्री राजनाथ सिंह तीसरी बार बदल सकते हैं सीट, केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा की नोएडा सीट से लड़ सकते हैं चुनावगृहमंत्री राजनाथ सिंह तीसरी बार बदल सकते हैं सीट, केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा की नोएडा सीट से लड़ सकते हैं चुनावउत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी-बहुजन समाज पार्टी गठबंधन (SP-BSP Alliance) के मद्देनजर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह सत्ता विरोधी लहर से पार पाने के लिए मौजूदा सदस्य को टिकट नहीं देने के अपने आजमाए गए फॉर्मूले के तहत काम कर रहे हैं. भाजपा सूत्रों ने कहा कि पार्टी नेतृत्व और स्थानीय आरएसएस इकाइयों द्वारा कराए गए शुरुआती सर्वेक्षण में गौतम बुद्ध नगर की ग्रामीण आबादी में पार्टी के प्रति गुस्सा था, जोकि क्षेत्र की कुल आबादी का 40 प्रतिशत है. संसदीय क्षेत्र में नोएडा और ग्रेटर नोएडा जैसे शहर तो ग्रामीण इलाकों के विधानसभा क्षेत्र खुर्जा, सिंकदराबाद और जेवर आते हैं.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 21:45:54