मसूद पर चीन का अड़ंगा क्या भारत की कूटनीतिक हार

United States News News

मसूद पर चीन का अड़ंगा क्या भारत की कूटनीतिक हार
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 BBC News Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 131 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 56%
  • Publisher: 51%

मसूद अज़हर को 'वैश्विक आतंकी' घोषित करने पर चीन का अड़ंगा क्या भारत की कूटनीतिक हार है?: नज़रिया

अतुल तनेजा कहते हैं,"अभी तो हम ये कह सकते हैं कि ये भारत के लिए हार है. चीन ने अपने विदेश मंत्री को पाकिस्तान भेजा और भारत से भी बात करके मध्यस्थता करने की इच्छा जताई है. तो इस बार आप देखेंगे कि ये संदर्भ बड़ा है.

अभी इस फ़ैसले के बाद ये संभव है कि भारत और पाकिस्तान के मोर्चे पर चीन अपनी कूटनीति में तेज़ी लाए." हाल के दिनों में भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफ़ी बढ़ा है. 14 फ़रवरी को भारत प्रशासित कश्मीर के पुलवामा में आत्मघाती हमला किया गया जिसमें सीआरपीएफ़ के कम से कम चालीस जवान मारे गए थे. इस हमले के लिए मसूद अज़हर के संगठन जैश-ए-मोहम्मद को ज़िम्मेदार बताया जा रहा है.अतुल कहते हैं, ''चीन से पाकिस्तान के संबंध बेहद घनिष्ठ हैं. ऐसा शीत युद्ध के वक़्त के पहले से चला आ रहा है. हाल ही के दिनों में चीन ने चीन-पाकिस्तान इकॉनमिक कॉरिडोर शुरू किया, जो उनका एक फ्लैगशिप प्रोजेक्ट था. सभी को पता है कि पाकिस्तान और चीन का रिश्ता बेहद गहरा है. मसूद अज़हर पर लगने वाली रोक ज़ाहिर तौर पर इस रिश्ते का ही नतीजा है. लेकिन हम देखेंगे कि अब चीन भारत को इस बातचीत में शामिल कर रहा है." "लगभग एक-डेढ़ साल से जब से चीन और भारत के बीच डोकलाम विवाद हुआ है तब से चीन अपनी कूटनीति के तहत भारत को बातचीत में शामिल कर रहा है. इस बदलाव को आप वैश्विक परिदृश्य में देखें तो पता चलेगा कि जब से चीन और अमरीका के संबंधों में खटास आई है वो अब अन्य देशों को साथ लेकर चलने की दिशा में काम कर रहा है और इसी सिलसिले में चीन की कूटनीति इन दिनों एक बड़े बदलाव के दौर से गुजर रही है. हालांकि ये कहना ग़लत नहीं होगा कि अभी भी चीन के लिए पाकिस्तान का पलड़ा भारी है."अतुल मानते हैं कि सऊदी, अमरीका की तरह चीन भी अब भारत और पाकिस्तान के बीच एक मध्यस्थ की भूमिका अदा करना चाहता है. वो कहते हैं,"चीन बार-बार भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता करने को उत्सुक नज़र आ रहा है. मसूद अज़हर का मसला हो या आतंकवाद का, चीन चाहता है कि वह एक ऐसे नतीजे की ओर पहुंचे जिससे पाकिस्तान भी नाराज़ ना हो और भारत के साथ उसके जो नए तरह के रिश्तों का रास्ता खुला है वो भी इससे प्रभावित ना हों.""ये संतुलन बना पाना थोड़ा मुश्किल है, लेकिन अगर चीन ऐसा करना चाहता है तो उसे एक योजना बनानी होगी, जिसमें भारत और पाकिस्तान दोनों के हितों को रखा जाए. मुझे लगता है कि इस दिशा में काम चल रहा है. अगर चीन मसूद अज़हर को आतंकी घोषित करने देता है तो ये पाकिस्तान की हार होगी. चीन को ये सोचना होगा कि इसके बदले वो पाकिस्तान को क्या दे सकता है." आज चीन ने जो किया है इस फ़ैसले को अंतिम ना माना जाए. ये एक प्रक्रिया शुरू हुई. चीन के विदेश मंत्री अभी पाकिस्तान के दौरे से लौटे हैं और इच्छा जाहिर की है कि वो भारत में भी आएं. अब ये भारत पर निर्भर करता है कि वह चीन की इस पहल पर क्या प्रतिक्रिया देता है. "हमें ये देखना होगा कि कुछ अन्य देशों ने भी भारत-पाकिस्तान के विवाद में कदम बढ़ाया है. सऊदी अरब के विदेश मंत्री भारत आ चुके हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तुर्की के राष्ट्रपति अर्दोआन से बात की है." अतुल कहते हैं कि भारत इस्लामिक देशों की बैठक में शामिल हुआ. ऐसे में हमें समझना होगा कि पुलवामा हमले के बाद एक नए दौर की शुरुआत है और चीन के रोक के इस फ़ैसले को आखिरी ना माना जाए.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

BBC News Hindi /  🏆 18. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

मसूद अजहर से चीन का वो डर जिससे नहीं आता भारत के साथ - World Gallery AajTakमसूद अजहर से चीन का वो डर जिससे नहीं आता भारत के साथ - World Gallery AajTakचीन को डर है कि जैश-ए-मोहम्मद के खिलाफ किसी भी फैसले से उसका बेहद महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट चाइना-पाकिस्तान इकनॉमिक कॉरिडोर (CPEC) प्रभावित हो सकता है
Read more »

मसूद अजहर के प्रतिबंध पर बोला चीन- 'बातचीत से ही निकल सकता है सही हल'- Amarujalaमसूद अजहर के प्रतिबंध पर बोला चीन- 'बातचीत से ही निकल सकता है सही हल'- Amarujalaपाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित करने के लिए 13 मार्च को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक प्रस्ताव लाया जाएगा। MasoodAzhar jaishemohammed masoodazhar pid_gov China UN
Read more »

मसूद अजहर पर बैन: आज खत्म हो रही डेडलाइन, चीन ने अब तक जबाव नहीं दिया-Navbharat Timesमसूद अजहर पर बैन: आज खत्म हो रही डेडलाइन, चीन ने अब तक जबाव नहीं दिया-Navbharat TimesIndia News: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्यों में अकेला चीन अजहर पर प्रतिबंध का 13 मार्च की डेडलाइन से पहले समर्थन करने को लेकर कोई जवाब नहीं दे रहा है। डेडलाइन आज भारतीय समयानुसार 12.30 बजे खत्म हो जाएगी। भारत लंबे समय से मसूद पर बैन लगाने के लिए दबाव बना रहा है।
Read more »

आतंकी मसूद घोषित होगा वैश्विक आतंकी या चीन फिर लगाएगा अड़ंगा, कुछ देर में चलेगा पता-Navbharat Timesआतंकी मसूद घोषित होगा वैश्विक आतंकी या चीन फिर लगाएगा अड़ंगा, कुछ देर में चलेगा पता-Navbharat TimesIndia News: अगर चीन 2017 की तरह चालाकी न करे और मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित करने के प्रस्ताव पर सहमति दे दो तो आज जैश सरगना ग्लोबल टेररिस्ट घोषित हो जाएगा। हालांकि, आज डेडलाइन खत्म होने जा रही है, लेकिन चीन ने अब तक इस पर अपनी राय नहीं दी है। भारत ने अपना पक्ष मजबूत करने के लिए कई दस्तावेज साझा किए हैं।
Read more »

मसूद अज़हर पर चीन के रुख़ से बना रहस्य गहरायामसूद अज़हर पर चीन के रुख़ से बना रहस्य गहरायाअमरीका ने कहा है कि मसूद अज़हर को वैश्विक आतंकी घोषित करना शांति के लिए ज़रूरी.
Read more »

UNSC में चीन ने चौथी बार लगाया अड़ंगा, आतंकी मसूद अजहर पर नहीं लगी पाबंदीUNSC में चीन ने चौथी बार लगाया अड़ंगा, आतंकी मसूद अजहर पर नहीं लगी पाबंदीमसूद अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित करवाने का यह पिछले 10 साल में किया गया चौथा प्रयास था
Read more »

मसूद अजहर को चीन ने बचाया, कांग्रेस ने इस तरह साधा पीएम मोदी पर निशानामसूद अजहर को चीन ने बचाया, कांग्रेस ने इस तरह साधा पीएम मोदी पर निशानानई दिल्ली। कांग्रेस ने पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र में वैश्विक आतंकवादी घोषित कराने की कोशिश में चीन के अड़ंगा डालने के बाद बुधवार देर रात भाजपा सरकार पर हमला बोला और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति कूटनीतिक आपदाओं का सिलसिला है। कांग्रेस ने संयुक्त राष्ट्र में इस कवायद में रोड़ा अटकाने को लेकर चीन और पाकिस्तान की भी आलोचना की।
Read more »



Render Time: 2026-04-01 23:24:20