जदयू के उम्रदराज़ और युवा वर्ग के बीच की लड़ाई है ये: प्रशांत किशोर
राजनीतिक रणनीतिकार और जदयू के उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर के एक बयान ने इन दिनों बिहार के राजनीतिक हलके में चर्चाओं का बाज़ार गर्म कर दिया है. किशोर ने एक वेब पोर्टल को दिए साक्षात्कार में कहा था,"जुलाई 2017 में राजद से महागठबंधन टूटने के बाद नीतीश कुमार को एनडीए में शामिल होकर सरकार बनाने के बजाय आदर्श रूप में एक नया जनादेश हासिल करके सरकार बनानी चाहिए थी.
" इसके पहले भी मुज़फ्फरपुर के एक कार्यक्रम में दिया गया प्रशांत किशोर का बयान सुर्खियों में आया था, जब उन्होंने भरी सभा में यह कह दिया था कि 'जब वह प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बनाने में मदद कर सकते हैं तो युवाओं को एमएलए-एमपी क्यों नहीं बना सकते."कुछ नेताओं ने दबी ज़ुबान में पार्टी के अंदर प्रशांत किशोर का विरोध करना भी शुरू कर दिया है.पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार ने तो बीबीसी से साथ बातचीच में यहां तक कह दिया कि 'प्रशांत किशोर नए-नए राजनीति में आए हैं और आते ही इस तरह की बयानबाज़ी करके राजनीतिक दुर्घटना के शिकार हो गए हैं.' जदयू के वरिष्ठ नेता आरसीपी सिंह ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रशांत किशोर के बयान से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए नाम लिए बग़ैर कहा,"जिस समय गठबंधन टूटा था, उस समय की पार्टी गतिविधि के बारे में उनको जानकारी नहीं है. एनडीए के साथ जाने के मामले में पूरी पार्टी की सहमति थी. हमारे नेता नीतीश कुमार उस निर्णय के पक्ष में थे."राजनीतिक जानकार और विश्लेषक इसे अंतर्कलह से जोड़कर देख रहे हैं. जदयू पार्टी के दोफाड़ होने के बात भी सामने आने लगी है. वरिष्ठ पत्रकार मणिकांत ठाकुर कहते हैं,"जेडीयू में अंतर्कलह को साफ़ देखा जा सकता है. ऐसा नहीं है कि सब लोग प्रशांत किशोर के बयान के विरोध में ही हैं. पार्टी के अंदर भी किशोर के समर्थन में लोग खड़े हैं. लेकिन, जहां तक बात इसके राजनीतिक परिणामों की है तो इसका प्रभाव आने वाले दिनों में बतौर पार्टी जेडीयू पर दिखेगा." सवाल ये उठता है कि आख़िर ऐसे वक़्त में जब लोकसभा चुनाव में कुछ दिन ही शेष रह गए हैं, भाजपा-जदयू-लोजपा के एनडीए गठबंधन की सीटों और उम्मीदवारों का फ़ैसला होना बाक़ी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तो पटना में रैली करके एनडीए के चुनावी कैंपेन की शुरुआत भी कर दी है. ऐसे में प्रशांत किशोर के इन बयानों के मायने क्या हैं?बीबीसी ने प्रशांत किशोर से इस ताज़ा विवाद पर बात की. अपने बयान पर क़ायम किशोर ने कहा,"मैं अब भी कहता हूं कि नीतीश कुमार के उस निर्णय से असहमत नहीं हूं. मगर मेथड से असहमत हूं. निर्णय को सही और ग़लत कहा जा सकता है. ये उससे तय होगा कि आप किस नज़रिए से सोचते हैं." किशोर आगे कहते हैं ,"जहां तक नज़रिए की बात है तो मेरा नज़रिया ये है कि बतौर राजनेता नीतीश कुमार ने जनता के बीच काफ़ी उच्च मानदंड स्थापित किया है. नीतीश कुमार वो नेता हैं कि जिन्होंने 2014 में लोकसभा चुनाव में मिली पार्टी के हार की ज़िम्मेदारी लेते हुए विधानसभा में मेजोरिटी की सरकार होते हुए भी मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफ़ा दे दिया था."मेथड के सवाल पर किशोर ने कहा,"अगर आप गांधी और लोहिया को फ़ॉलो करते हैं तो आप ऐसा कैसे कर सकते हैं? क्योंकि गांधी और लोहिया की पॉलिसी रिसॉर्ट, ओवरनाइट चेंज और जोड़-तोड़ कर किसी तरह सरकार बना लेने वाली पॉलिसी तो थी नहीं. मैं तो उस नज़रिए से ही देखता हूं नीतीश कुमार को. वो देश के सबसे प्रभावशाली नेताओं में से एक हैं. देश में हवा के विपरीत खड़े हुए मोदी के ख़िलाफ़. जब लोगों ने मेंडेंट नहीं दिया तो मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ दी. ये सामान्य राजनेता के लिए एक बड़ी बात है." जदयू के ही कुछ वरिष्ठ नेता कह रहे हैं कि प्रशांत किशोर की राजनीतिक आयु छोटी है और वह राजनीतिक दुर्घटना के शिकार हो गए हैं. इस बारे में प्रशांत किशोर ने कहा,"वे कहते हैं तो कहें. मैं उन्हें कुछ नहीं कहूंगा. अगर लोग ये कह रहे हैं कि मुझे राजनीति नहीं आती है तो नहीं आती है. इसमे मैं क्या कर सकता हूं?"
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
भाजपा सांसद और विधायक के बीच मारपीट, जूते भी निकालेउत्तर प्रदेश के संतकबीर नगर में शिलापट्ट पर नाम लिखवाने को लेकर भाजपा विधायक और सांसद के बीच जमकर मारपीट हुई। इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
Read more »
भारत-PAK के बीच फिर बहाल हुआ व्यापार, एयर स्ट्राइक के बाद लगी थी रोकभारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव बरकरार है.हालांकि व्यापारिक मोर्चे पर स्थितियां अब सुधरने लगी हैं.
Read more »
BJP सांसद-विधायक के जूता कांड के पीछे इलाके की पुरानी अदावतउत्तर प्रदेश के संतकबीर नगर से बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने बुधवार को अपनी ही पार्टी के विधायक राकेश सिंह बघेल पर मीटिंग के दौरान सरेआम जूतों की बारिश की. इसके पीछे इलाके की राजनीतिक वर्चस्व छिपा हुआ है. 2019 में शरद त्रिपाठी का टिकट कटना लगभग तय हो चुका है.
Read more »
अलगाववादियों और आतंकियों के बीच साठगांठ, गृह मंत्रालय कर सकता है हुर्रियत के खिलाफ कड़ी कार्रवाईसूत्रों के मुताबिक़ कश्मीर घाटी में अलगाववादी और आतंकियों की टेरर फंडिंग पर सरकार शिकंजा कड़ा करने की तैयारी में है.
Read more »
आकाश अंबानी की शादी में जुटे देश-विदेश के दिग्गज, देखें फोटोदेश के शीर्ष उद्योगपति मुकेश अंबानी के पुत्र आकाश हीरा कारोबारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका के साथ विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। आकाश की शाही शादी में शामिल होने के लिए दुनियाभर के मेहमान भारत पहुंच चुके हैं। इन मेहमानों में कॉर्पोरेट, बॉलीवुड, राजनीति और खेल जगत की प्रसिद्ध हस्तियां पहुंचीं। अंबानी परिवार की खुशियों में शामिल होने के लिए संयुक्त राष्ट्र के पूर्व प्रमुख बान की मून और ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर, भारतीय क्रिकेट के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान भी पहुंचे। सभी दिग्गजों ने शादी के दौरान निभाई जाने वाले रस्मों का आनंद लिया और बाराती बनकर जमकर थिरके भी। बारात आज जियो वर्ल्ड सेंटर पहुंचेगी, जहां पर आकाश और श्लोका की शादी संपन्न होगी।
Read more »
तमिलनाडु के मंत्री बोले-'अम्मा' के बाद पीएम माेदी हमारे और देश के डैडी- Amarujalaतमिलनाडु के मंत्री बोले-'अम्मा' के बाद पीएम माेदी हमारे और देश के डैडी LokSabhaElections2019 TamilNadu AIADMK
Read more »
जम्मू-कश्मीर: पुलवामा के त्राल में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी घिरे- AmarujalaJammuKashmir : पुलवामा के त्राल में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी घिरे IndianArmy Encounter Terrorism Terrorists Pulwama
Read more »
भारत-पाक के बीच चल रहे तनाव के बीच प्यार की कहानीभारत और पाकिस्तान के उलझे रिश्तों के बीच प्यार का पैगाम देते जोड़े की कहानी.
Read more »
J-K: पुलवामा में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेरसुरक्षाबलों को पुलवामा के त्राल में जैश-ए-मोहम्मद के 2 आतंकियों के छुपे होने की जानकारी मिली थी. जिसके बाद सेना ने जम्मू कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर पूरे इलाके सर्च ऑपरेशन चलाया और सेना, जम्मू कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ ने इलाके की घेराबंदी कर दी.
Read more »
Ind vs Aus: 358 रन बनाकर भी टीम इंडिया चार विकेट से हारी, ऑस्ट्रेलिया ने किया कमालInd vs Aus भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मोहाली में चौथा वनडे मैच खेला गया। इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने धवन के शतक के दम पर 50 ओवर में 9 विकेट पर 358 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जीत के लिए मिले 359 रन के विशाल लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने हैंड्सकौंब के शतक और टर्नर के अर्धशतक के दम पर आसानी से चार विकेट से जीत लिया। पांच वनडे मैचों की सीरीज में अब दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर आ गई है। ऑस्ट्रेलिया ने 47.5 ओवर में छह विकेट पर 359 रन बना लिए। चौथे वनडे मैच के लिए भारतीय टीम के अंतिम ग्यारह में चार बदलाव किए गए। धौनी को आखिरी दो वनडे मैच के लिए आराम दिया गया है और उनकी जगह टीम में रिषभ पंत को शामिल किया गया। रवींद्र जडेजा को इस मैच के लिए अंतिम ग्यारह में जगह नहीं दी गई और उनकी जगह चहल को शामिल किया गया। वहीं शमी की जगह भुवनेश्वर और अंबाती रायुडू की जगह लोकेश राहुल मोहाली वनडे में खेले।
Read more »
