आप से गठबंधन के लिए कांग्रेस पर दबाव, शरद पवार बने मध्यस्थ via NavbharatTimes ElectionsWithTimes LokSabhaElections2019
नई दिल्ली कांग्रेस पर दिल्ली में आप से गठबंधन के लिए चौतरफा दवाब है। बावजूद इसके अबतक स्थिति साफ नहीं है। ममता बनर्जी और चंद्रबाबू नायडू के बाद अब महागठबंधन के एक पार्टनर एनसीपी नेता शरद पवार कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन कराने की कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए पवार ने दोनों पक्षों के नेताओं से मुलाकात भी की है। राहुल और संजय सिंह से मिले पवार दिल्ली में गठबंधन के लिए पवार मध्यस्थ की भूमिका में आ चुके हैं। मंगलवार को पवार राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलने पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने आप नेता संजय सिंह को बातचीत के लिए बुलाया। दूसरी तरफ दिल्ली में लोकल लीडरशिप द्वारा बार-बार गठबंधन के विरोध के बाद भी गठबंधन की बातें न केवल जारी है, बल्कि इसे लेकर अब कांग्रेस के ऊपर प्रेशर भी है। एक तरफ प्रदेश कांग्रेस की तरफ से गठबंधन को खारिज किया जा रहा है, तो प्रदेश प्रभारी पीसी चाको गठबंधन की गांठ को जोड़ने के लिए सभी प्रयास कर रहे हैं। जानें, दिल्ली में कब-किस सीट पर वोटिंग दो खेमों में बंटी कांग्रेस आप से गठबंधन पर दिल्ली कांग्रेस बंटी हुई नजर आ रही है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष शीला दीक्षित इसके लिए तैयार नहीं हैं। तीनों वर्किंग प्रेजिडेंट अध्यक्ष हारुन युसूफ, देवेन्द्र यादव और राजेश लिलोठिया भी उनकी तरफ हैं। वहीं पीसी चाको के समर्थन में अजय माकन समेत कई पूर्व अध्यक्ष हैं। दोनों धड़ों के बीच लेटर वॉर तक हो चुका है। दोनों ही अपना पक्ष रखते हुए राहुल को पत्र लिख चुके हैं। जानकारी के मुताबिक, 14 जिला अध्यक्षों में से 12 गठबंधन के पक्ष में हैं। पढ़ें: आप से गठबंधन पर बंटी कांग्रेस राहुल पर नजरें दिल्ली के साथ-साथ बिहार, झारखंड में भी अभी कांग्रेस के लिए गठबंधन का पेच फंसा हुआ है। यशवंत सिन्हा ने इससे जुड़ा एक ट्वीट करते हुए राहुल गांधी को सलाह दी थी कि प्लीज बिहार, झारखंड और दिल्ली में फैसला कर लें, पहले ही बहुत देर हो चुकी है। वहीं आप चाहती है कि अगर दिल्ली में गठबंधन हो जाए तो फिर हरियाणा, पंजाब, गोवा में भी इसपर बात की जाए। एकसाथ खड़ा हो विपक्ष: संजय सिंह आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा है कि लोकसभा चुनाव के दौरान नरेन्द्र मोदी और अमित शाह की जोड़ी को रोकने के लिए यह जरूरी है कि विपक्ष एकसाथ चुनाव लड़े। इसे लेकर सभी दलों को साथ आना होगा। अब चाको की मानें तो राहुल जल्द इसपर फैसला लेंगे। फिलहाल कांग्रेस अध्यक्ष लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर नॉर्थ-ईस्ट जा रहे हैं। शरद पवार के अनुसार दो दिनों के बाद इस मुद्दे पर कांग्रेस की ओर से अंतिम निर्णय किया जाएगा।.
नई दिल्ली कांग्रेस पर दिल्ली में आप से गठबंधन के लिए चौतरफा दवाब है। बावजूद इसके अबतक स्थिति साफ नहीं है। ममता बनर्जी और चंद्रबाबू नायडू के बाद अब महागठबंधन के एक पार्टनर एनसीपी नेता शरद पवार कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन कराने की कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए पवार ने दोनों पक्षों के नेताओं से मुलाकात भी की है। राहुल और संजय सिंह से मिले पवार दिल्ली में गठबंधन के लिए पवार मध्यस्थ की भूमिका में आ चुके हैं। मंगलवार को पवार राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलने पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने आप नेता संजय सिंह को बातचीत के लिए बुलाया। दूसरी तरफ दिल्ली में लोकल लीडरशिप द्वारा बार-बार गठबंधन के विरोध के बाद भी गठबंधन की बातें न केवल जारी है, बल्कि इसे लेकर अब कांग्रेस के ऊपर प्रेशर भी है। एक तरफ प्रदेश कांग्रेस की तरफ से गठबंधन को खारिज किया जा रहा है, तो प्रदेश प्रभारी पीसी चाको गठबंधन की गांठ को जोड़ने के लिए सभी प्रयास कर रहे हैं। जानें, दिल्ली में कब-किस सीट पर वोटिंग दो खेमों में बंटी कांग्रेस आप से गठबंधन पर दिल्ली कांग्रेस बंटी हुई नजर आ रही है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष शीला दीक्षित इसके लिए तैयार नहीं हैं। तीनों वर्किंग प्रेजिडेंट अध्यक्ष हारुन युसूफ, देवेन्द्र यादव और राजेश लिलोठिया भी उनकी तरफ हैं। वहीं पीसी चाको के समर्थन में अजय माकन समेत कई पूर्व अध्यक्ष हैं। दोनों धड़ों के बीच लेटर वॉर तक हो चुका है। दोनों ही अपना पक्ष रखते हुए राहुल को पत्र लिख चुके हैं। जानकारी के मुताबिक, 14 जिला अध्यक्षों में से 12 गठबंधन के पक्ष में हैं। पढ़ें: आप से गठबंधन पर बंटी कांग्रेस राहुल पर नजरें दिल्ली के साथ-साथ बिहार, झारखंड में भी अभी कांग्रेस के लिए गठबंधन का पेच फंसा हुआ है। यशवंत सिन्हा ने इससे जुड़ा एक ट्वीट करते हुए राहुल गांधी को सलाह दी थी कि प्लीज बिहार, झारखंड और दिल्ली में फैसला कर लें, पहले ही बहुत देर हो चुकी है। वहीं आप चाहती है कि अगर दिल्ली में गठबंधन हो जाए तो फिर हरियाणा, पंजाब, गोवा में भी इसपर बात की जाए। एकसाथ खड़ा हो विपक्ष: संजय सिंह आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा है कि लोकसभा चुनाव के दौरान नरेन्द्र मोदी और अमित शाह की जोड़ी को रोकने के लिए यह जरूरी है कि विपक्ष एकसाथ चुनाव लड़े। इसे लेकर सभी दलों को साथ आना होगा। अब चाको की मानें तो राहुल जल्द इसपर फैसला लेंगे। फिलहाल कांग्रेस अध्यक्ष लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर नॉर्थ-ईस्ट जा रहे हैं। शरद पवार के अनुसार दो दिनों के बाद इस मुद्दे पर कांग्रेस की ओर से अंतिम निर्णय किया जाएगा।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
..तो इस वजह से कांग्रेस पर इतनी हमलावर हैं बसपा सुप्रीमो मायावती– News18 हिंदीउत्तर प्रदेश में महागठबंधन और कांग्रेस के बीच गठबंधन की ख़बरों के बीच मायावती कांग्रेस के प्रति और हमलावर होती जा रही हैं. समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव कांग्रेस के प्रति नरम रुख रखे हुए हैं. अखिलेश जब भी मीडिया से बात करते हैं तो कांग्रेस को गठबंधन का साथी बताते हैं. दूसरी ओर मायावती बीजेपी और कांग्रेस के प्रति बराबर हमलावर हैं. आखिर ऐसा क्यों है कि गठबंधन में दोनों बराबरी के साथी हैं, लेकिन एक कांग्रेस के साथ खड़ा है और दूसरा विरोध में? इसके पीछे की राजनीति को समझने के लिए दोनों पार्टियों के उत्तर प्रदेश के वोट बैंक को समझना होगा. कांग्रेस तब तक उत्तर प्रदेश में मजबूत जनाधार में थी जब तक बहुजन समाज पार्टी का उदय नहीं हुआ था.
Read more »
पूर्व बीजेपी सांसद पटोले कांग्रेस के टिकट पर नागपुर में गडकरी के खिलाफ ठोकेंगे तालLok Sabha Elecetion 2019 लोकसभा चुनाव की घोषणा होते ही सभी दल प्रत्याशियों को घोषित करने में लगे हैं. इस बार महाराष्ट्र की नागपुर सीट पर बीजेपी के कद्दावर नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को चुनौती देने के लिए कांग्रेस ने बीजेपी के ही पूर्व सांसद नानाभाऊ पटोले को मैदान में उतारा है. आइये जानते हैं नाना पटोले के बारे में जो कांग्रेस के झंडे तले आरएसएस के गढ़ में बीजेपी को चुनौती देंगे.
Read more »
असम में कांग्रेस-AIUDF के बीच गठबंधन पर लगा ब्रेक?असम में कांग्रेस और ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) के बीच गठबंधनों के कयासों पर ब्रेक लग गया है. AIUDF ने साफ कर दिया है कि चुनाव से पूर्व वह किसी भी पार्टी के साथ कोई गठबंधन नहीं करेगी. लेकिन पीछे के दरवाजे से अब भी बातचीत चल रही है.
Read more »
LIVE: पीएम मोदी बोले- मैं अकेला नहीं.... हर कोई चौकीदार हैलोकसभा चुनाव, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी, प्रत्याशियों की लिस्ट
Read more »
कांग्रेस का SP-BSP को रिटर्न गिफ्ट, गठबंधन के खिलाफ 7 सीटों पर नहीं उतारेगी उम्मीदवारकांग्रेस ने जिन सीटों पर उम्मीदवार नहीं उतारने का ऐलान किया है वे सीटें मैनपुरी, कन्नौज, फिरोजाबाद हैं. कांग्रेस उन सीटों पर भी अपने कैंडिडेट नहीं खड़े करेगी जहां से बसपा सुप्रीमो मायावती, आरएलडी के अजीत चौधरी और जयंत चौधरी चुनाव लड़ेंगे. मैनपुरी से मुलायम सिंह यादव सपा से चुनाव लड़ रहे हैं.
Read more »
बंगाल में लोकसभा चुनाव के तनाव पर भारी 'भाजपा' के रसगुल्ले तो 'कांग्रेस' की बर्फी- Amarujala'बंगाली मिठाइयों' ने चुनावी तनाव के बीच रस खोज लिया है, देखिए किस पार्टी के नाम से बिक रही कौन सी मिठाई? Mahasangram VoteKaro वोटकरो
Read more »
कांग्रेस ये 'दांव' खेलकर क्या BJP के हाथ से छीन सकती है गोवा की सत्ता, 10 प्वाइंट्स में समझेंगोवा (GOA) में भाजपा नीत गठबंधन अगले मुख्यमंत्री को लेकर अभी किसी सहमति पर नहीं पहुंच पाया है. मनोहर पर्रिकर (Manohar Parrikar) के निधन के बाद राज्य में नए मुख्यमंत्री की तलाश शुरू हो गई है. भाजपा (BJP) विधायक माइकल लोबो ने बताया कि देर रात पहुंचे केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी राज्य में भगवा पार्टी और गठबंधन सहयोगी दलों के बीच कोई आम सहमति हासिल नहीं कर सके. वहीं दूसरी ओर कांग्रेस (Congress) ने मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद सरकार बनाने के लिए फिर से दावा पेश किया है. कांग्रेस ने पहले मनोहर पर्रिकर के तबीयत ज्यादा खराब होने पर शनिवार को राज्यपाल के सामने दावा पेश किया था. हालांकि, कांग्रेस ने आरोप लगाया कि राज्यपाल ने न तो उनके पत्र का जवाब दिया और न ही उन्होंने मिलने का समय दिया. ऐसे में यह समझाना जरूरी है कि गोवा के सियासी समीकरण क्या कहते हैं. हम आपको बता रहे हैं कि गोवा में किन परिस्थितियों में भाजपा के साथ से सत्ता जा सकती है.
Read more »
BSP कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम में न आएं: मायावतीLok Sabha Election 2019 (लोकसभा चुनाव 2019): बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक बार फिर कांग्रेस पर तीखा हमला किया है। मायावती ने कांग्रेस पर हमला करते हुए दो ट्वीट किए और कहा कि कांग्रेस के साथ हमारा कोई गठबंधन नहीं है ऐसे में पार्टी भ्रम न फैलाए।
Read more »
चौकीदार पर चकल्लस, भाजपा के मंत्री बोले- कांग्रेस कार्यकर्ता नाम के आगे पप्पू लिख लेंनई दिल्ली। नरेन्द्र मोदी के कैंपेन 'मैं हूं चौकीदार' पर कांग्रेस नेताओं की आलोचना के बीच भाजपा नेता और हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने कहा है कि कांग्रेसी अपने नाम के आगे पप्पू लिख लें।
Read more »
लालू यादव के अल्टीमेटम के बाद नरम पड़ी कांग्रेस, बिहार में 9 सीटों पर लड़ेगी चुनावतय फॉर्मूले के मुताबिक आरजेडी बिहार में 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि कांग्रेस को 9 सीटें दी गई हैं. पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक समता पार्टी को 4 सीटें दी गई हैं जबकि पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को 3 सीटें दी गई हैं.
Read more »
