हार से निराश नहीं है, विश्व कप में कौन 11 खिलाड़ी खेलेंगे यह तय है: कोहली
भाषा March 15, 2019 10:17 AM धोनी के साथ भारतीय कप्तान विराट कोहली भारत ने आस्ट्रेलिया से पहले दो वनडे में जीत दर्ज की लेकिन इसके बाद कुछ प्रयोग करने के कारण उसे अगले तीनों मैच में हार झेलनी पड़ी। महेंद्र सिंह धोनी को विश्राम दिया गया जबकि बल्लेबाजी क्रम में भी बदलाव किये गये, लेकिन कोहली ने कहा कि टीम संतुलित है और अंतिम तीन मैचों में वे जानबूझकर कुछ खिलाड़ियों को आजमाना चाहते थे। कोहली ने तीसरे वनडे में भारत की 35 रन से हार के बाद संवाददाताओं से कहा, ”पिछले तीन मैचों में हमने कुछ खिलाड़ियों को आजमाने की कोशिश की। हम यह देखना चाहते थे कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी जाती है उस पर वे कैसी प्रतिक्रिया करते है। लेकिन हार के लिये ये प्रयोग कभी बहाना नहीं हो सकते क्योंकि जो भी भारत के लिये खेलता है उससे आप अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करते हैं।” उन्होंने कहा, ”इस हार के बाद ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों या सहयोगी स्टाफ में किसी तरह की घबराहट या निराशा नहीं है, क्योंकि हम जानते थे कि विश्व कप को ध्यान में रखकर पिछले तीन मैचों में हम क्या करना चाहते थे। एक टीम के रूप में हम खुद को बेहद संतुलित पाते हैं।’ भारतीय कप्तान ने इसके साथ ही कहा कि टीम प्रबंधन इसको लेकर स्पष्ट है कि विश्व कप में कौन 11 खिलाड़ी मैदान पर उतरेंगे। परिस्थितियों के अनुसार इसमें एक या दो बदलाव हो सकते हैं। कोहली ने कहा, ”टीम संयोजन हमने लगभग तय कर लिया है। विश्व कप के दौरान परिस्थितियों के हिसाब से एक बदलाव किया जा सकता है। इसको छोड़कर टूर्नामेंट में अपनी अंतिम एकादश को लेकर हमारी राय स्पष्ट है। केवल एक स्थान है जिस पर थोड़ी चर्चा करनी है लेकिन एक टीम के रूप में हम बेहद संतुलित हैं।” उन्होंने कहा कि हार्दिक पंड्या की वापसी से टीम में कई विकल्प खुल जाएंगे और वह अधिक संतुलित हो जाएगी। पंड्या चोटिल होने के कारण आस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की श्रृंखला में नहीं खेल पाये थे। कोहली ने कहा,””हार्दिक पंड्या की वापसी से बल्लेबाजी और गेंदबाजी के विकल्प खुल जाएंगे। हमें विश्व कप में आगे तक जाने के लिये दबाव में बेहतर फैसले करने की जरूरत है। अभी हम इसी पर ध्यान केंद्रित कर रहे। विश्व कप में कौन 11 खिलाड़ी खेलेंगे यह लगभग तय है। ”” कोहली ने हालांकि भारतीय टीम को विश्व कप के प्रबल दावेदारों में शामिल करने से इन्कार कर दिया और कहा कि टूर्नामेंट जीतने के लिये हर मोड़ पर बेहतर क्रिकेट खेलनी होगी। उन्होंने कहा, ”मुझे नजर में कोई भी टीम ऐसी नहीं है जो विश्व कप में प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगी। प्रत्येक टीम खतरा है क्योंकि जो भी टीम लय में होगी उसे रोकना मुश्किल होगी। लेकिन यही टीम सेमीफाइनल या क्वार्टर फाइनल में बाहर हो सकती है। विश्व कप जीतने के लिये आपको अच्छी क्रिकेट खेलनी होगी और अच्छे फैसले करने होंगे। कोहली ने कहा, ”वेस्टइंडीज अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और वह विश्व कप में बड़ा खतरा होगा। इंग्लैंड मजबूत टीम है, आस्ट्रेलिया संतुलित दिख रहा है, न्यूजीलैंड भी मजबूत टीम है। जब पाकिस्तान का दिन हो तो वह किसी को भी हरा सकता है। आप किस मानसिकता के साथ विश्व कप में जा रहे हो, मुझे लगता है यह समझना महत्वपूर्ण है।’ कोहली ने आस्ट्रेलिया की तारीफ की जो पांच या इससे अधिक मैचों की श्रृंखला में पहले दो मैच गंवाने के बाद जीत दर्ज करने वाली दुनिया की चौथी टीम बन गयी है। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका , बांग्लादेश और पाकिस्तान ने यह कारनामा किया था। भारतीय कप्तान ने कहा, ”सच्चाई यही है कि आस्ट्रेलिया ने भारत में आकर श्रृंखला जीती। यह कड़ी श्रृंखला थी। उन्होंने हमसे बेहतर क्रिकेट खेली और वे अंतिम तीन मैच जीतने के हकदार थे। उन्होंने दबाव की परिस्थितियों में हमारी तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया।” कोहली ने अपने खिलाड़ियों की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, ”इन मैचों को गंवाने से हमें विश्व कप में कमियां दूर करने का मौका मिलेगा। हम काफी मैच खेल रहे हैं और इसका असर पड़ सकता है लेकिन यह बहाना नहीं हो सकता। पिछले कुछ महीनों में हमने जैसी क्रिकेट खेली उस पर हमें गर्व है। श्रृंखला का परिणाम हमारे अनुकूल नहीं रहा लेकिन हमने अच्छी क्रिकेट खेली।’ Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ गूगल प्लस पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App.
भाषा March 15, 2019 10:17 AM धोनी के साथ भारतीय कप्तान विराट कोहली भारत ने आस्ट्रेलिया से पहले दो वनडे में जीत दर्ज की लेकिन इसके बाद कुछ प्रयोग करने के कारण उसे अगले तीनों मैच में हार झेलनी पड़ी। महेंद्र सिंह धोनी को विश्राम दिया गया जबकि बल्लेबाजी क्रम में भी बदलाव किये गये, लेकिन कोहली ने कहा कि टीम संतुलित है और अंतिम तीन मैचों में वे जानबूझकर कुछ खिलाड़ियों को आजमाना चाहते थे। कोहली ने तीसरे वनडे में भारत की 35 रन से हार के बाद संवाददाताओं से कहा, ”पिछले तीन मैचों में हमने कुछ खिलाड़ियों को आजमाने की कोशिश की। हम यह देखना चाहते थे कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी जाती है उस पर वे कैसी प्रतिक्रिया करते है। लेकिन हार के लिये ये प्रयोग कभी बहाना नहीं हो सकते क्योंकि जो भी भारत के लिये खेलता है उससे आप अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करते हैं।” उन्होंने कहा, ”इस हार के बाद ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों या सहयोगी स्टाफ में किसी तरह की घबराहट या निराशा नहीं है, क्योंकि हम जानते थे कि विश्व कप को ध्यान में रखकर पिछले तीन मैचों में हम क्या करना चाहते थे। एक टीम के रूप में हम खुद को बेहद संतुलित पाते हैं।’ भारतीय कप्तान ने इसके साथ ही कहा कि टीम प्रबंधन इसको लेकर स्पष्ट है कि विश्व कप में कौन 11 खिलाड़ी मैदान पर उतरेंगे। परिस्थितियों के अनुसार इसमें एक या दो बदलाव हो सकते हैं। कोहली ने कहा, ”टीम संयोजन हमने लगभग तय कर लिया है। विश्व कप के दौरान परिस्थितियों के हिसाब से एक बदलाव किया जा सकता है। इसको छोड़कर टूर्नामेंट में अपनी अंतिम एकादश को लेकर हमारी राय स्पष्ट है। केवल एक स्थान है जिस पर थोड़ी चर्चा करनी है लेकिन एक टीम के रूप में हम बेहद संतुलित हैं।” उन्होंने कहा कि हार्दिक पंड्या की वापसी से टीम में कई विकल्प खुल जाएंगे और वह अधिक संतुलित हो जाएगी। पंड्या चोटिल होने के कारण आस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की श्रृंखला में नहीं खेल पाये थे। कोहली ने कहा,””हार्दिक पंड्या की वापसी से बल्लेबाजी और गेंदबाजी के विकल्प खुल जाएंगे। हमें विश्व कप में आगे तक जाने के लिये दबाव में बेहतर फैसले करने की जरूरत है। अभी हम इसी पर ध्यान केंद्रित कर रहे। विश्व कप में कौन 11 खिलाड़ी खेलेंगे यह लगभग तय है। ”” कोहली ने हालांकि भारतीय टीम को विश्व कप के प्रबल दावेदारों में शामिल करने से इन्कार कर दिया और कहा कि टूर्नामेंट जीतने के लिये हर मोड़ पर बेहतर क्रिकेट खेलनी होगी। उन्होंने कहा, ”मुझे नजर में कोई भी टीम ऐसी नहीं है जो विश्व कप में प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगी। प्रत्येक टीम खतरा है क्योंकि जो भी टीम लय में होगी उसे रोकना मुश्किल होगी। लेकिन यही टीम सेमीफाइनल या क्वार्टर फाइनल में बाहर हो सकती है। विश्व कप जीतने के लिये आपको अच्छी क्रिकेट खेलनी होगी और अच्छे फैसले करने होंगे। कोहली ने कहा, ”वेस्टइंडीज अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और वह विश्व कप में बड़ा खतरा होगा। इंग्लैंड मजबूत टीम है, आस्ट्रेलिया संतुलित दिख रहा है, न्यूजीलैंड भी मजबूत टीम है। जब पाकिस्तान का दिन हो तो वह किसी को भी हरा सकता है। आप किस मानसिकता के साथ विश्व कप में जा रहे हो, मुझे लगता है यह समझना महत्वपूर्ण है।’ कोहली ने आस्ट्रेलिया की तारीफ की जो पांच या इससे अधिक मैचों की श्रृंखला में पहले दो मैच गंवाने के बाद जीत दर्ज करने वाली दुनिया की चौथी टीम बन गयी है। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका , बांग्लादेश और पाकिस्तान ने यह कारनामा किया था। भारतीय कप्तान ने कहा, ”सच्चाई यही है कि आस्ट्रेलिया ने भारत में आकर श्रृंखला जीती। यह कड़ी श्रृंखला थी। उन्होंने हमसे बेहतर क्रिकेट खेली और वे अंतिम तीन मैच जीतने के हकदार थे। उन्होंने दबाव की परिस्थितियों में हमारी तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया।” कोहली ने अपने खिलाड़ियों की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, ”इन मैचों को गंवाने से हमें विश्व कप में कमियां दूर करने का मौका मिलेगा। हम काफी मैच खेल रहे हैं और इसका असर पड़ सकता है लेकिन यह बहाना नहीं हो सकता। पिछले कुछ महीनों में हमने जैसी क्रिकेट खेली उस पर हमें गर्व है। श्रृंखला का परिणाम हमारे अनुकूल नहीं रहा लेकिन हमने अच्छी क्रिकेट खेली।’ Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ गूगल प्लस पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पटपड़गंज: कभी था घना जंगल, 1803 में अंग्रेजों से हार गई थी मुग़ल सेनापटपड़गंज का नाम कैसे पड़ा यह भी एक रोचक दास्तान हैं। लेकिन, शायद कम ही लोग जानते हैं कि आज जहां भारी संख्या में लोगों की भीड़ दिखाई देती है, वहां कभी घना जंगल था और 1803 में अंग्रेजों के खिलाफ हुए युद्ध में मराठा और मुगल हार गए थे।
Read more »
बढ़ाएं परिचय की डोर\nशादी-विवाह या किसी दूसरी खुशी के मौकों पर आयोजित समारोहों में जाना सभी को अच्छा लगता है। मगर कई बार ऐसे समारोहों में जाना खासा उबाऊ हो जाता है, जहां आप मेजबान के परिवार के अलावा किसी और को नहीं जानते। ऐसे में महिलाओं की स्थिति अजीब हो जाती है। कई बार पति अपने दोस्तों के साथ मशगूल हो जाते हैं, तो पत्नी अकेली पड़ जाती है। वह अकेली किसी कोने में बैठी पार्टी के खत्म होने का इंतजार करती रहती है। ऐसे अवसरों पर वे लोग अधिक लुत्फ उठाते हैं, जो अपरिचित से भी परिचय बना कर बातचीत का सिलसिला शुरू कर देते हैं। समारोहों में ऊब से बचने का यह सबसे अच्छा तरीका है कि आप वहां कोई परिचित तलाशने के बजाय किसी भी अपरिचित से किसी बात पर बातचीत शुरू कर दें। फिर बातों का सिलसिला चल निकलता है और आप ऊब से बच जाते हैं। समारोहों में ऊब से बचने के तरीके बता रही हैं सुमन बाजपेयी।
Read more »
ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद फैंस बोले, दिल्ली है बचाना तो धोनी को पड़ेगा बुलानाऑस्ट्रेलिया के प्रदर्शन को देखते हुए फैंस दिल्ली के मैदान में महेंद्र सिंह धोनी को वापस बुलाने की मांग कर रहे हैं
Read more »
इस खास वजह से मनाई जाती है होली, श्री कृष्ण-राधा से जुड़ी है वजहहिंदू धर्म में होली मनाने के पीछे कई पौराणिक कथाएं मशहूर है. हालांकि इनमें से कुछ तो ऐसी हैं जिनके बारे में अधिकतर लोगों को पता होता है लेकिन कई ऐसी भी हैं जिनके बारे में बहुत कम ही लोग कुछ जानते हैं. इस साल देशभर में 21 मार्च को होली का उत्सव मनाया जाएगा. ऐसे में आइए जानते हैं इस त्योहार को मनाने के पीछे आखिर क्या है वो खास मान्यता.
Read more »
ऑटो शेयरिंग में महिला के साथ लूट और रेप की कोशिशपुलिस के अनुसार काम से लौट रही डेंटिस्ट ने काला पत्थर से शेयरिंग में ऑटो लिया था। ऑटो में पहले से मैजूद बदमाशों ने उसके साथ लूट और रेप करने की कोशिश की।
Read more »
अगर मुझे टिकट नहीं दिया तो उन्नाव में चुनाव हार सकती है BJP: साक्षी महाराजउन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने पार्टी नेतृत्व को अप्रत्यक्ष रूप से धमकी देते हुए बुधवार को चेतावनी दी कि कि अगर इस सीट से उन्हें दोबारा टिकट नहीं दिया गया तो इसका परिणाम पार्टी के पक्ष में सुखद नहीं होगा।
Read more »
मेरठ में चंद्रशेखर से मिल रही थीं प्रियंका, लखनऊ में माया से मिले अखिलेशप्रियंका और चंद्रशेखर के मुलाकात के अलावा मायावती अपने कैंडिडेट की लिस्ट गुरुवार को जारी करने जा रही हैं. माना जा रहा है कि उम्मीदवारों पर आखिरी मुहर लगाने के पहले दोनों की मुलाकात भी अहम है.
Read more »
शहरी और ग्रामीण आबादी के बीच 'फंसा' नोएडा, जानिए कितना खरे उतरे सांसदउत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र की पहचान नोएडा और ग्रेटर नोएडा से है। ये दोनों औद्योगिक महानगर ना केवल देश, बल्कि वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना चुके हैं। औद्योगिक महानगरों से इतर इस इलाके की पहचान बेहतरीन खेती के क्षेत्र के रूप में भी है। दो नदी हिंडन और यमुना के बीच बसे इलाके की अधिकांश जमीन उपजाऊ है। जेवर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की मंजूरी मिलने के बाद से इलाके में संपर्क मार्गों समेत विकासीय परियोजनाओं पर तेजी से काम हुआ है। दिल्ली के बाहर एनसीआर में नोएडा और ग्रेटर नोएडा में मेट्रो का सबसे बड़ा नेटवर्क है।
Read more »
पाकिस्तान सीमा से सटे अमृतसर शहर में देर रात धमाकों की आवाज से दहशत में लोगअमृतशहर में सुनाई दी धमाकों की आवाज से दहशत का माहौल है। देर रात करीब सवा एक बजे हुए जोरदार धमाकों से शहर के लोग सहमे हुए हैं।
Read more »
