Total Dhamaal Box Office Collection Day 21: 'टोटल धमाल' बॉक्स ऑफिस पर कर रही ताबड़तोड़ कमाई, बटोर लिए अबतक इतने करोड़
Total Dhamaal Box Office Collection Day 21: ‘टोटल धमाल’ बॉक्स ऑफिस पर कर रही ताबड़तोड़ कमाई, बटोर लिए अबतक इतने करोड़ जनसत्ता ऑनलाइन March 15, 2019 10:12 AM Total Dhamaal Box Office Collection: माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर। Total Dhamaal Box Office Collection: अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित और अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘टोटल धमाल’ 22 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करने में कामयाब हो रही है। फिल्म की कमाई की रफ्तार रिलीज के तीसरे वीक में भी थमने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म भारत में 150 करोड़ रुपए के करीब पहुंच गई है। ट्रेड पंडितों ने ऐसे कयास लगाए हैं कि फिल्म चौथे वीक में 150 करोड़ के क्लब में एंट्री मारने में सफल हो जाएगी। फिल्म ने तीसरे वीक के गुरूवार को 1 से 1.
5 करोड़ रुपए के बीच की कमाई की है। बुधवार को फिल्म ने 1 करोड़ 10 लाख रुपए कमाए। मंगलवार को फिल्म ने 1 करोड़ 15 लाख रुपए की कमाई की। सोमवार को ‘टोटल धमाल’ ने 1 करोड़ 40 लाख रुपए का बिजनेस किया। रविवार को फिल्म 3 करोड़ 95 लाख रुपए का कारोबार कर पाई। शनिवार को फिल्म ने 2 करोड़ 76 लाख रुपए की कमाई की। शुक्रवार को फिल्म ने 1 करोड़ 70 लाख रुपए का बिजनेस किया। इस हिसाब से फिल्म का भारत में अबतक कुल कलेक्शन 145 करोड़ 66 लाख रुपए हो गया है। ‘टोटल धमाल’ के अलावा इन दिनों सिनेमाघरों में कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की ‘लुका-छुपी’ और अमिताभ बच्चन-तापसी पन्नू स्टारर ‘बदला’ भी मौजूद है। 15 मार्च को ‘मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर’ और ‘फोटोग्राफ’ रिलीज हुई हैं। हालांकि ट्रेड पंडितों का कहना है कि ‘टोटल धमाल’ की कमाई पर नई रिलीज से कोई भी प्रभाव नहीं पड़ेगा। इसके पीछे की वजह है फिल्मों का अलग-अलग जॉनर। ‘टोटल धमाल’ ‘उरी’ के बाद 2019 में रिलीज हुई दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। वहीं अजय देवगन की फिल्म ‘गोलमाल अगेन’ के बाद ‘टोटल धमाल’ ने सबसे ज्यादा कमाई की है। जबकि माधुरी दीक्षित की 100 करोड़ में एंट्री मारने वाली ‘टोटल धमाल’ पहली फिल्म है। फिल्म के डायरेक्टर इंद्र कुमार ने एक इंटरव्यू में कहा था, ”टोटल धमाल को क्रिटिक्स के अच्छे रिव्यू हासिल नहीं हुए थे। हालांकि फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। इसके पहले भी क्रिटिक्स ने मेरी फिल्मों को अच्छा रिव्यू नहीं दिया था, लेकिन मेरी फिल्मों ने अच्छी कमाई की थी। मेरा मानना है कि सब सितारों का खेल है।” Also Read Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ गूगल प्लस पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बॉक्स ऑफिस: लुका छुपी अब तक कार्तिक आर्यन की सबसे बड़ी फिल्म, बना ये रिकॉर्डलक्ष्मण उटेकर के निर्देशन में बनी कॉमेडी ड्रामा लुका छुपी बॉक्स ऑफिस पर जमकर पैसे कमा रही है. इसी के साथ फिल्म ने कई रिकॉर्ड भी बना लिए.
Read more »
लुका छुपी उरी द सर्जिकल स्ट्राइक सोन चिड़िया बॉक्स ऑफिस कलेक्शन विकी कौशल कार्तिक आर्यन कृति सेनन सुशांत सिंह राजपूत । Luka Chuppi Uri The Surgical Strike and Sonchiriya boxoffice collection Vicky Kaushal Kartik Aaryan Kriti Sanon Sushant Singh Rajput– News18 Hindi'लुका छुपी' (Luka Chuppi) और 'उरी' (Uri The Surgical) बॉक्स ऑफिस (Boxoffice Collection) पर ताबड़तोड़ कमाई का सिलसिला जारी रखे हुए हैं. वहीं रिलीज के पांचवें दिन भी 'सोनचिड़िया' (Sonchiriya) को दर्शक नहीं मिल सके.
Read more »
बॉक्स ऑफिस पर बदला से बहुत आगे है कैप्टन मार्वल, 3 गुना ज्यादा कमाईहॉलीवुड फिल्म कैप्टन मार्वल ने रिलीज के साथ ही बॉलीवुड में धमाकेदार शुरुआत कर ली है. फिल्म ने भारत में पहले दिन की कमाई के लिहाज से अमिताभ की बदला को काफी पीछे छोड़ दिया है.
Read more »
BOX OFFICE: अमिताभ बच्चन, तापसी पन्नू की 'बदला' पर नोटों की बारिश, पहले दिन कमाए इतने करोड़– News18 हिंदीअमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और तापसी पन्नू (taapsee pannu) की फिल्म बदला (Badla Box Office Collection) ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन शानदार कमाई की है.
Read more »
Box Office: अमिताभ बच्चन और तापसी की 'बदला' ने पकड़ी रफ्तार, कमाई में हुआ उछालफिल्म 'बदला' की रिलीज के दो दिन बाद बॉक्स ऑफिस पर कमाई के आंकड़े भी चौंकाने वाले हैं.
Read more »
इस देश में साइकिल से ऑफिस जाने पर हर किलोमीटर के बदले मिलते हैं 16 रुपयेसाइकिलिंग सेहत के लिए बहुत अच्छा है. ऐसे में नीदरलैंड में साइकिल चलाना से दो-दो फायदे साथ में मिलते हैं.
Read more »
Badla Box Office: अमिताभ और तापसी की जोड़ी ने तोड़ा 'पिंक' का रिकॉर्ड, चार दिन में कमाए इतने करोड़!– News18 हिंदी31 करोड़ की कमाई के साथ 'बदला' ने 'पिंक' का रिकॉर्ड तोड़ना तो तय कर दिया है लेकिन क्या फिल्म 100 करोड़ कमा सकेगी?
Read more »
खत्म नहीं हुआ 'लुका छुप्पी' का खेल, कृति-कार्तिक की पिक्चर अभी बाकी है...Luka Chuppi Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'लुका छुप्पी' ने धमाकदार कमाई की है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में फिल्म...
Read more »
Digital Review: महामुकाबले का असली गेम छुपा गया 'एवेंजर्स एंडगेम' का ट्रेलर- Amarujalaकैप्टन मार्वेल ने एवेंजर्स सीरीज के चाहने वालों के साथ साथ बॉक्स ऑफिस पर अपना दम दिखा दिया है।AvengersEndgame AmarUjalaReview Avengers MarvelStudios Marvel_India
Read more »
