क्या Redmi Go है बेस्ट बजट स्मार्टफोन? पढ़ें रिव्यू
Xiaomi बजट सेगमेंट में अन्य कंपनियों से मुकाबला करती है। शाओमी ने मंगलवार यानी 19 मार्च 2019 को भारत में अपने लेटेस्ट फोन Redmi Go को लॉन्च किया था। Redmi Go की भारत में कीमत 4,499 रुपये है, यह फोन एंड्रॉयड 8.
1 ओरियो के साथ आता है। रेडमी गो की आज पहली सेल ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart और Mi.com के अलावा मी होम स्टोर पर आयोजित हुई। इस प्राइस रेंज़ में नया Redmi Go फोन काफी कॉम्पैक्ट है और आश्चर्यजनक बात यह है कि प्लास्टिक बॉडी होने के बावजूद भी यह काफी मजबूत है। फोन की लंबाई-चौड़ाई 140.4x70.1x8.35 मिलीमीटर है। रेडमी गो हाथ में आसानी से फिट हो जाता है और फोन की ग्रिप भी काफी अच्छी है। फोन में कर्व्ड एज हैं और इसका वज़न 137 ग्राम है। Redmi Go फोन में 5 इंच का एचडी डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 16:9 है। इनडोर में डिस्प्ले वाइब्रेंट लगती है लेकिन दिन की रोशनी में कलर साफ़ नज़र नहीं आते। फोन के निचले हिस्से में दिए बेज़ल में एंड्रॉयड नेविगेशन बटन दिए गए हैं। Redmi Go दिखने में ज्यादा मॉर्डन तो नहीं है लेकिन हैंडसेट की कीमत को देखते हुए यह सही है।Xiaomi का लेटेस्ट Redmi Go स्मार्टफोन ब्लू और ब्लैक रंग में आता है। ब्लू वेरिएंट ग्लॉसी फिनिश के साथ तो वहीं ब्लैक वेरिएंट मैट टेक्स्चर के साथ आता है। ब्लैक वेरिएंट में मैट फिनिश होने की वजह से उंगलियों के निशान और धब्बे आसानी से नहीं पड़ते हैं। चमकीले प्लास्टिक और ग्लास पैनल पर डस्ट और धब्बे आसानी से पड़ जाते हैं। फोन के ऊपरी हिस्से में 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक और माइक्रोफोन होल है। वहीं, फोन के निचले हिस्से में माइक्रो-यूएसबी पोर्ट, स्पीकर और दूसरा माइक्रोफोन होल को जगह मिली है। पावर और वॉल्यूम बटन फोन के दाहिनी तरफ हैं। Redmi Go के बायीं तरफ दो ट्रे हैं- ऊपरी ट्रे में सिंगल नैनो सिम तो वहीं नीचे दी ट्रे में दूसरी सिम और 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को लगा सकते हैं। Xiaomi ने दावा किया है कि प्लास्टिक केस के नीचे डुअल pyrolytic ग्रेफाइट शीट का इस्तेमाल हुआ है जो फोन से निकलने वाली हीट को कम करके फोन को कूल रखती है। Redmi Go फोन में क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर के साथ 1 जीबी रैम और 8 जीबी स्टोरेज है। फोन में जान फूंकने के लिए 3,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। कैमरा सेटअप की बात करें तो हैंडसेट में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, जिसका अपर्चर एफ/2.0 है। फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। रेडमी गो एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है। फोन में कई ऐप्स 'लाइट' अवतार में प्री-इंस्टॉल हैं जिससे कि वह लो-एंड हार्डवेयर के साथ सही ढंग से काम कर सकें। Redmi Go फोन की परफॉर्मेंस तो तेज है और इसमें ऐप्स भी तेजी से खुल जाते हैं। कैमरा क्वालिटी, परफॉर्मेंस, डिस्प्ले क्वालिटी, बैटरी लाइफ के बारे में विस्तार से जानकारी हम आपको अपने रिव्यू में देंगे।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Redmi 7 लॉन्च, आने वाली है Redmi Note 7 और 7 Pro की सेलRedmi 7 Price: Redmi 7 के कलर ऑप्शन की बात करें तो यह ब्लू, रेड और ब्लैक कलर में आएगा। यह कलर वैसे ही हैं जैसे की रेडमी नोट 7 प्रो के हैं।
Read more »
Redmi Go आज होगा भारत में लॉन्च, ऐसे देखें लाइव स्ट्रीमिंगRedmi Go स्मार्टफोन को आज भारत में लॉन्च किया जाएगा। जानें लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देख सकते हैं।
Read more »
भारत में लॉन्च हुआ Redmi Go, कीमत 4,499 रुपयेRedmi Go India Launch: Xiaomi का Redmi Go भारत में लॉन्च. इसमें Android Go दिया गया है और ये एंट्री लेवल स्मार्टफोन है. इसकी बैटरी पावरफुल है.
Read more »
Redmi Go एंड्रॉयड गो फोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशनRedmi Go India Launch: Xiaomi ने अपने नए Redmi Go स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया है। जानें इसकी कीमत।
Read more »
Redmi Go : महंगे फोन के फीचर्स सबसे सस्ते फोन में, भारत में हुआ लांचXiaomi ने Redmi Go स्मार्टफोन को भारत में लांच कर दिया है। अगर इसके फीचर्स की बात करें इसमें आपको महंगे फोन वाले फीचर्स मिलेंगे। Redmi Go फोन एचडी डिस्प्ले, अनलिमिटेड गूगल फोटोज स्टोरेज, 3,000 एमएएच बैटरी और माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के साथ आता है।
Read more »
Redmi Note 7 Pro और Redmi Note 7 आज फिर होंगे बिक्री के लिए उपलब्धRedmi Note 7 Pro और Redmi Note 7 आज एक बार फिर भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। जानें ऑफर्स के बारे में।
Read more »
Redmi Go की पहली सेल आज, जानें ऑफर्स के बारे मेंRedmi Go Sale: रेडमी गो स्मार्टफोन की भारत में आज पहली सेल है। हैंडसेट के साथ मिलने वाले ऑफर्स के बारे में जानें।
Read more »
आज 12 बजे से होगी Xiaomi के सबसे सस्ते स्मार्टफोन Redmi Go की सेल, Jio दे रहा शानदार ऑफर– News18 हिंदीशियोमी के सबसे सस्ते स्मार्टफोन Redmi Go की पहली सेल आज यानी 22 मार्च को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी, जिसे आप Flipkart और Mi.com से खरीद सकते हैं, जिसकी कीमत सिर्फ 4,499 रुपये है. वहीं फोन खरीदने वाले ग्राहकों को कई तरह का ऑफर भी मिल रहा है. ऐसे में आइए जानते हैं क्या है ऑफर और कैसे उठा सकते हैं इसका लाभ.
Read more »
Redmi Go और Redmi 6A में कौन बेहतर?आज हम आपको Redmi Go और शाओमी के दूसरे किफायती स्मार्टफोन Redmi 6A के बीच का अंतर समझाएंगे।
Read more »
