FactCheck जानिए इस वायरल पोस्ट की सच्चाई (Ami_Amanpreet की रिपोर्ट)
सोशल मीडिया पर इन दिनों मोहम्मद रफी का एक गाना"बेगुनाहों का लहू है ये रंग लाएगा" तेजी से वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि पचास साल पहले सेंसर बोर्ड ने इस गाने को फिल्म से कटवा दिया था. ये गाना साल 1966 में रिलीज हुई फिल्म"जोहर इन कश्मीर" का है.
इंडिया टुडे एंटी फेक न्यूज वॉर रूम ने पड़ताल में पाया कि वायरल हो रही पोस्ट के साथ किया गया दावा भ्रामक है. इस गाने में सेंसर बोर्ड ने बैन नहीं किया था, लेकिन कुछ शब्दों को हटाने के लिए कहा था. फेसबुक पेज "Azamgarh Express" ने ये गाना अपलोड करते हुए कैप्शन में लिखा:"सुनें मोहम्मद रफी की आवाज में ये गीत जो कभी रिलीज नहीं हो पाया. पचास साल पहले इस गाने को सेंसर ने कटवा दिया था! लेकिन क्यों?" खबर लिखे जाने तक इस पोस्ट को 2600 से ज्यादा बार शेयर किया जा चुका था जबकि 50 हजार लोगों ने इसे देखा है. फेसबुक यूजर"Shanif Malik" और"Zafar Shaikh" जैसे बहुत से लोगों ने भी इसी दावे के साथ इस गाने को अपलोड किया है. ये पोस्ट ट्विटर पर भी शेयर की जा रही है. वायरल पोस्ट के दावे की पड़ताल में हमने पाया कि"जोहर इन कशमीर" फिल्म के इस गाने को कभी सेंसर बोर्ड ने बैन नहीं किया, हालांकि बोर्ड ने गाने के कुछ शब्दों को बदलने के लिए जरूर कहा था. वर्ष 1966 के "भारत का राजपत्र" में सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सेंसर का आधिकारिक ऑर्डर शामिल है. इस आदेश के अनुसार गाना"बेगुनाहों का लहू है ये रंग लाएगा" में"हश हुस्सैन का इंसाफ किया जाएगा" लाइन को हटाने के आदेश दिए गए थे. यह गाना ऑनलाइन मौजूद है और पूरे गाने में"हश हुस्सैन का इंसाफ किया जाएगा" लाइन कहीं सुनाई नहीं देती. इसकी जगह"हर एक जुल्म का इंसाफ किया जाएगा" सुना जा सकता है. इससे यह अनुमाना लगाया जा सकता है कि सेंसर बोर्ड के इस आदेश के बाद गाने से उस लाइन को बदला गया था. कुछ दिनों पहले इसी फिल्म के गाने"जन्नत की है तस्वीर ये कशमीर न देंगे" पर पचास साल पहले बैन लगने के दावे सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे. हालांकि इस गाने को भी सेंसर बोर्ड ने कभी बैन नहीं किया था, गाने में से केवल"हाजी पीर" शब्द को हटाने के लिए कहा था. यह शब्द हटाने के बाद इस गाने को रिलीज किया गया था. यह गाना भी ऑनलाइन मौजूद है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, की क्राइस्टचर्च मस्जिद हमले की कड़ी निंदा- Amarujalaक्रिकेट जगत में शोक की लहर, की क्राइस्टचर्च मस्जिद हमले की कड़ी निंदा ChristchurchMosqueAttack
Read more »
गुजरात कांग्रेस की वेबसाइट हैक, कथित सैक्स टेप से हार्दिक की तस्वीर अपलोड की गई- Amarujalaहार्दिक पटेल के कांग्रेस में शामिल होने के कुछ ही दिन बाद अज्ञात लोगों ने गुजरात कांग्रेस की आधिकारिक वेबसाइट को हैक कर लिया और उनकी फोटो अपलोड कर दी। HardikPatel_ INCIndia IYC congress gujaratcongresswebsitehacked
Read more »
गुरुद्वारे की जमीन पर पाकिस्तान का अतिक्रमण, भारत ने की वापसी की मांगKartarpur Gurudwara land in Pakistan encroached, Pakistani refuses certain demands on pilgrimage | भारतीय अधिकारियों ने गुरुद्वारे की जमीन पर कब्जे को सिखों की भावनाओं से खिलवाड़ बताया पुलवामा हमले के बाद गुरुवार को करतारपुर कॉरिडोर पहली बार भारत-पाक की बैठक हुई थी
Read more »
लोकसभा चुनावः बीजेपी ने मस्जिदों में विशेष पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की मांग की-Navbharat TimesDelhi Political News: दिल्ली बीजेपी ने चुनाव आयोग से विशेषकर मुस्लिम बहुल इलाकों में मौजूद मस्जिदों में पर्यवेक्षक नियुक्त करने की अपील की ताकि राजनीतिक या धार्मिक नेता चुनाव को प्रभावित करने के लिए किसी तरह की नफरत न फैला सकें।
Read more »
मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद गोवा में सियासी संकट, बैठकों का दौर शुरूगोवा के मुख्यमंत्री पर्रिकर का रविवार को 63 वर्ष की आयु में निधन हो गया, वह लंबे वक्त से पैन्क्रियाटिक कैंसर से ग्रसित थे. पर्रिकर के निधन के बाद कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही दल बैठकें कर मौजूदा हालात पर मंथन में जुट गए हैं.
Read more »
बगल की कुर्सी पर मनोहर पर्रिकर की तस्वीर, प्रमोद सावंत ने संभाली गोवा सीएम की गद्दीभाजपा के प्रमोद सावंत ने सोमवार की देर रात गोवा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। 46 वर्षीय सावंत ने मनोहर र्पिरकर का स्थान लिया है जिनका रविवार को निधन हो गया था।
Read more »
नीलाम होंगी नीरव मोदी की ये करोड़ों की गाड़ियां, रोल्स रॉयस से लेकर पोर्शे तक शामिलनीरव मोदी की जिन कारों को नीलाम किया जाएगा उसमें रोल्स रॉयस घोस्ट, मर्सिडिज बेंज की जीएल क्लॉस एसयूवी, टोयोटा फॉर्चूनर, मर्सिडिज बेंज की सिडान और पोर्शे की स्पोर्ट कार शामिल हैं।
Read more »
प्लास्टिक सर्जरी से वैनुआटु की नागरिकता तक, नीरव ने यूं की बचने की कोशिश-Navbharat TimesIndia News: नीरव मोदी ने भारतीय जांच एजेंसियों को चकमा देने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी थी। उसने वैनुआटु की नागरिकता के लिए आवेदन से लेकर प्लास्टिक सर्जरी तक के प्लान बनाए। लेकिन भाग्य ने उसका साथ नहीं दिया।
Read more »
विपक्ष की एकता पर शिवसेना ने किया प्रहार, कहा- 'ये NDA की जीत के संकेत हैं'शिवसेना ने दावा किया कि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन का खेल बिगाड़ देंगी क्योंकि कांग्रेस और मायावती का वोट बैंक एक ही है.
Read more »
