भाजपा के प्रमोद सावंत ने सोमवार की देर रात गोवा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। 46 वर्षीय सावंत ने मनोहर र्पिरकर का स्थान लिया है जिनका रविवार को निधन हो गया था।
भाषा March 19, 2019 2:10 PM प्रमोद सावंत ने संभाली सीएम पद की कमान भाजपा के प्रमोद सावंत ने सोमवार की देर रात गोवा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। 46 वर्षीय सावंत ने मनोहर पर्रिकर का स्थान लिया है जिनका रविवार को निधन हो गया था। तटीय राज्य के शीर्ष पद पर उनकी पदोन्नति भाजपा और इसके गठबंधन सहयोगियों के बीच गहन चर्चा के बाद हुई। गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने यहां देर रात लगभग दो बजे राजभवन में 46 वर्षीय सावंत को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। सावंत के अलावा पर्रिकर कर के नेतृत्व वाली कैबिनेट का हिस्सा रहे 11 विधायकों ने भी मंत्रियों के रूप में शपथ ली। सावंत ने अपने बगल की कुर्सी पर मनोहर पर्रिकर की तस्वीर रखी है। सावंत गोवा विधानसभा के अध्यक्ष थे। शपथ लेने से पहले सावंत ने कहा कि उनकी पार्टी भाजपा ने उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी दी है। आयुर्वेद के डॉक्टर से लेकर गोवा के मुख्यमंत्री बनने तक सावंत ने एक लंबी यात्रा तय की है। उत्तरी गोवा के संखालिम से दो बार के विधायक चुने गए सांवत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक सर्मिपत कार्यकर्ता हैं। वह हाल ही में संघ के एक कार्यक्रम में आरएसएस की ड्रेस में दिखे थे। भाजपा में सावंत के राजनीतिक करियर की शुरुआत युवा नेता के रूप में हुई थी। वह दिवंगत र्पिरकर के पक्के समर्थक थे और उन्होंने उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया। सावंत ने 2012 और 2017 में उत्तरी गोवा के संखालिम विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से जीत दर्ज की थी जो कांग्रेस का गढ़ हुआ करता था। वह भाजपा के उन गिने चुने विधायकों में से हैं जो दो साल पहले हुए विधानसभा चुनाव में अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों से दोबारा विजयी हुए थे। इस चुनाव में पार्टी को केवल 13 सीटें मिलीं, जबकि 2012 में इसने 21 सीटों पर जीत दर्ज की थी। बहरहाल, र्पिरकर के प्रयासों से 2017 में भाजपा नीत गठबंधन सरकार बनी जिसमें गोवा फॉरवर्ड पार्टी, महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी और निर्दलीय विधायक शामिल थे। सावंत को विधानसभा अध्यक्ष निर्वाचित किया गया था। वह गोवा राज्य अवसंरचना विकास निगम के अध्यक्ष भी रहे। तटीय राज्य में विभिन्न अवसंरचना कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए इस निगम की स्थापना र्पिरकर ने की थी। नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री सावंत के पास महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिला स्थित गंगा एजुकेशन सोसाइटी आयुर्वेदिक कॉलेज से बीएएमएस की डिग्री है। उनकी पत्नी सुलक्षणा गोवा में भाजपा महिला मोर्चा की प्रमुख हैं। Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ गूगल प्लस पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App.
भाषा March 19, 2019 2:10 PM प्रमोद सावंत ने संभाली सीएम पद की कमान भाजपा के प्रमोद सावंत ने सोमवार की देर रात गोवा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। 46 वर्षीय सावंत ने मनोहर पर्रिकर का स्थान लिया है जिनका रविवार को निधन हो गया था। तटीय राज्य के शीर्ष पद पर उनकी पदोन्नति भाजपा और इसके गठबंधन सहयोगियों के बीच गहन चर्चा के बाद हुई। गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने यहां देर रात लगभग दो बजे राजभवन में 46 वर्षीय सावंत को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। सावंत के अलावा पर्रिकर कर के नेतृत्व वाली कैबिनेट का हिस्सा रहे 11 विधायकों ने भी मंत्रियों के रूप में शपथ ली। सावंत ने अपने बगल की कुर्सी पर मनोहर पर्रिकर की तस्वीर रखी है। सावंत गोवा विधानसभा के अध्यक्ष थे। शपथ लेने से पहले सावंत ने कहा कि उनकी पार्टी भाजपा ने उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी दी है। आयुर्वेद के डॉक्टर से लेकर गोवा के मुख्यमंत्री बनने तक सावंत ने एक लंबी यात्रा तय की है। उत्तरी गोवा के संखालिम से दो बार के विधायक चुने गए सांवत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक सर्मिपत कार्यकर्ता हैं। वह हाल ही में संघ के एक कार्यक्रम में आरएसएस की ड्रेस में दिखे थे। भाजपा में सावंत के राजनीतिक करियर की शुरुआत युवा नेता के रूप में हुई थी। वह दिवंगत र्पिरकर के पक्के समर्थक थे और उन्होंने उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया। सावंत ने 2012 और 2017 में उत्तरी गोवा के संखालिम विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से जीत दर्ज की थी जो कांग्रेस का गढ़ हुआ करता था। वह भाजपा के उन गिने चुने विधायकों में से हैं जो दो साल पहले हुए विधानसभा चुनाव में अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों से दोबारा विजयी हुए थे। इस चुनाव में पार्टी को केवल 13 सीटें मिलीं, जबकि 2012 में इसने 21 सीटों पर जीत दर्ज की थी। बहरहाल, र्पिरकर के प्रयासों से 2017 में भाजपा नीत गठबंधन सरकार बनी जिसमें गोवा फॉरवर्ड पार्टी, महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी और निर्दलीय विधायक शामिल थे। सावंत को विधानसभा अध्यक्ष निर्वाचित किया गया था। वह गोवा राज्य अवसंरचना विकास निगम के अध्यक्ष भी रहे। तटीय राज्य में विभिन्न अवसंरचना कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए इस निगम की स्थापना र्पिरकर ने की थी। नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री सावंत के पास महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिला स्थित गंगा एजुकेशन सोसाइटी आयुर्वेदिक कॉलेज से बीएएमएस की डिग्री है। उनकी पत्नी सुलक्षणा गोवा में भाजपा महिला मोर्चा की प्रमुख हैं। Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ गूगल प्लस पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद गोवा में सियासी संकट, बैठकों का दौर शुरूगोवा के मुख्यमंत्री पर्रिकर का रविवार को 63 वर्ष की आयु में निधन हो गया, वह लंबे वक्त से पैन्क्रियाटिक कैंसर से ग्रसित थे. पर्रिकर के निधन के बाद कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही दल बैठकें कर मौजूदा हालात पर मंथन में जुट गए हैं.
Read more »
जानें मनोहर पर्रिकर की जिंदगी की दस बड़ी बातेंरविवार (17 मार्च) को मनोहर पर्रिकर का पैंक्रियाटिक कैंसर की वजह से निधन हो गया। पर्रिकर हमेशा से ही अपने काम के साथ ही साथ सादगी के लिए भी पहचाने जाते थे। ऐसे में जानें उनके जीवन की दस बड़ी बातें..
Read more »
प्रमोद सावंत ने राजभवन में रात 2 बजे आयोजित समारोह में गोवा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लीप्रमोद सावंत (Pramod Sawant) ने गोवा के मुख्यमंत्री (Chief Minister of Goa) पद की शपथ ली. प्रमोद सावंत ने (Pramod Sawant) रात 2 बजे राज्यभवन में आयोजित समारोह में पद और गोपनियता की शपथ ली. प्रमोद सावंत (Pramod Sawant News) को गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने पद और गोपनियता की शपथ दिलाई.
Read more »
विधानसभा स्पीकर प्रमोद सावंत ने संभाली गोवा की कमान, राजभवन में हुआ शपथ ग्रहण- Amarujalaमनोहर परिकर के निधन के बाद गोवा का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इस सवाल का उत्तर मिल गया है। goacm BJP4India narendramodi PramodSawant ManoharParikkar GoaCM GoaChiefMinister
Read more »
आधी रात को गोवा को मिला नया CM, प्रमोद सावंत ने ली शपथ, 2 डिप्टी CM भी होंगेगोवा में नेतृत्व के संकट से जूझ रही भारतीय जनता पार्टी की चिंता आखिरकार दूर हो गई है. देर रात प्रमोद सावंत ने गोवा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, इसके अलावा साथियों को साधने के लिए 11 मंत्रियों को भी शपथ दिलवाई गई.
Read more »
CM प्रमोद सावंत ने शपथ लेने के बाद फेसबुक पर की यह अपील, जीता सबका दिल...पणजी। गोवा के नवनियुक्त मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने मंगलवार को अपने दोस्तों और समर्थकों से गुलदस्ता नहीं देने की अपील करते हुए उनसे इसके बदले शुभकामनाएं और समर्थन मांगा है। मनोहर पर्रिकर के बाद राज्य की कमान संभालने वाले प्रमोद सावंत की इस अपील ने सबका दिल जीत लिया।
Read more »
गोवा के नए CM प्रमोद सावंत बोले- 'मनोहर पर्रिकर मुझे राजनीति में लाए'गोवा विधानसभा के अध्यक्ष से मुख्यमंत्री बने प्रमोद सावंत ने पत्रकारों से कहा कि उन्हें राजनीति में लाये जाने का श्रेय दिवंगत मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को जाता है.
Read more »
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत बोले- 'मैं आज जो कुछ भी हूं, मनोहर पर्रिकर की वजह से ही हूं'प्रमोद सावंत (Pramod Sawant) गोवा के मुख्यमंत्री (Chief Minister of Goa) बन गए हैं. प्रमोद सावंत ने (Pramod Sawant) रात 2 बजे राज्यभवन में आयोजित समारोह में पद और गोपनियता की शपथ ली. प्रमोद सावंत (Pramod Sawant News) को गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने पद और गोपनियता की शपथ दिलाई. शपथ समारोह से पहले प्रमोद सावंत ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी मुझे दी है उसे निभाने की मेरी पूरी कोशिश रहेगी. मैं जो भी कुछ हूं मनोहर पर्रिकर की वजह से ही हूं. उन्होंने ही मुझे राजनीति में लाया और उन्हीं के बदौलत मैं गोवा विधानसभा का स्पीकर बना.
Read more »
प्रमोद सावंत ने संभाली गोवा CM की कुर्सी, कहा- जो भी हूं पर्रिकर की वजह से हूंप्रमोद सावंत ने कहा कि उन्हें राजनीति में लाए जाने का श्रेय दिवंगत मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को जाता है. उन्होंने कहा, 'मैं आज जो भी कुछ हूं मनोहर पर्रिकर की वजह से ही हूं. वे ही मुझे राजनीति में लाया और उन्हीं की बदौलत मैं गोवा विधानसभा का स्पीकर बना.
Read more »
