18 वर्षीय बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला गया
भारतीय सेना ने हरियाणा के जिले हिसार के एक बोरवेल में फंसे बच्चे को 24 घंटे के बाद सफलतापूर्वक बाहर निकाल लिया है. 60 फीट गहरे गड्ढे में गिरे बच्चे को बाहर निकालने के लिए सेना के विशेषज्ञ और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के अधिकारियों की एक टीम काफी समय से इस बचाव अभियान में जुटी हुई थी.
बालसमंद गांव के करीब बने एक बोरवेल में एक 18 वर्षीय बच्चा फंस गया था. बच्चे को उसके अभिभावकों को सौंप दिया गया है. सेना के एक अधिकारी ने कहा, 'जब हमें बच्चे के गिरने के बारे में सूचना मिली तो हम मौके पर तत्काल पहुंच गए. हमारे इंजीनियरों ने बच्चे को बाहर निकालने के लिए सिविल अधिकारियों का पूरा सहयोग किया. कुछ यंत्र हमारे पास थे और फावड़े और जेसीबी की व्यवस्था प्रशासन ने की.' इस बचाव अभियान में सेना ने प्रशासनिक अधिकारियों को सलाह दी कि इस काम में एनडीआरएफ के विशेषज्ञों की मदद ली जाए. रात 11 बजे तक गाजिबाद से एनडीआरएफ के कुछ विशेषज्ञ मौके पर पहुंच गए थे. बोरवेल के साथ लगती जमीन पर एक 60 फीट गहरा गड्ढा खोदा गया था जिसके समानांतर एक पैनल की खुदाई सेना ने चालू कर दी थी जिससे बच्चे को कोई नुकसान न पहुंच सके. सेना, प्रशासन, एनडीआरएफ और स्थानीय लोगों की मदद से बच्चे को सुरक्षित बोरवेल से बाहर निकाल लिया गया है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
दो दिन में कांग्रेस को दूसरा झटका, शशि थरूर के चाचा-चाची भाजपा में शामिलथरूर की चाची शोभना शशिकुमार और उनके पति शशिकुमार ने कहा कि वे लंबे वक्त से भाजपा के समर्थक रहे हैं।
Read more »
मोदी-शाह के स्टाइल में ही BJP को UP में काउंटर करेंगी प्रियंका गांधीप्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की जड़ों को मजबूत करने के लिए वही तरीके अपना रही है जिसे भाजपा 2014 में आजमा चुकी है. सपा-बसपा गठबंधन से दरकिनार किए जाने के बाद कांग्रेस अपने परंपरागत वोटबैंक को मजबूत करने के साथ-साथ प्रदेश में छोटे-छोटे दलों के साथ गठबंधन कर रही है.
Read more »
दवाओं में जानवरों के इस्तेमाल को लेकर HC सख्त, केंद्र सरकार को किया तलबविषरोधी दवाइयों के उत्पाद में जानवरों के इस्तेमाल के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है. इस पर हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों, भारतीय पशु कल्याण बोर्ड और पशुओं पर प्रयोगों (Experiments) का नियंत्रण करने वाले बोर्ड CPCSEA को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.
Read more »
अरुणाचल प्रदेश के बाद त्रिपुरा में बीजेपी को झटका, तीन नेता कांग्रेस में शामिलबीजेपी के तीन नेता कांग्रेस में शामिल हो गए. इनमें भाजपा की राज्य इकाई के उपाध्यक्ष सुबल भौमिक भी शामिल हैं.
Read more »
यूपी में होली के दिन बीजेपी विधायक को मारी गोली, अस्पताल में भर्तीलखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में होली के मौके पर भारतीय जनता पार्टी के एक विधायक योगेश वर्मा को गोली मारी। इस घटना से हड़कंप मच गया। गोली लगने के बाद तुरंत ही विधायक जो अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस घटना से विधायक के समर्थकों में खासा रोष है।
Read more »
