5 साल में राहुल से ज्यादा बार अमेठी गई हैं स्मृति ईरानी, ऐसे बढ़ाएंगीं कांग्रेस की मुश्किलें AbkiBaarKiskiSarkar
Mar 22, 2019, 06:24 PM ISTउत्तर प्रदेश में कांग्रेस को अमेठी और रायबरेली तक समेटने के बाद भी भाजपा का मिशन जारी है. कांग्रेस के गढ़ और राहुल गांधी कीभाजपा ने अपनी नजर गड़ा रखी है. वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में 'मोदी लहर' के बावजूद राहुल जीते थे.
जीत का अंतर हालांकि एक लाख के आसपास पहुंच गया था और 2009 की तुलना में उनके वोट 25.14 फीसद कम हो गए थे. ऐसे मेंअमेठी के राजनीतिक विश्लेषक तारकेश्वर की मानें तो राहुल से जनता नाराज है. इसकी बड़ी वजह राहुल की अमेठी में कम सक्रियता हैकिसी न किसी बहाने लगातार सक्रिय हैं. राहुल का गांधी परिवार से होना हालांकि उनके लिए मुफीद है. ऐसे में इन वोटों को जोड़ना भाजपा के लिए बड़ी चुनौती है. पांच साल में राहुल 29 बार और स्मृति ईरानी 30 बार अमेठी पहुंची हैं. राहुल गांधी के कराए विकास कार्यों में उनकी निधि से कुछ सड़कें और हैंडपंप संबंधी कार्य शामिल हैं.स्मृति ईरानी व भाजपा ने पांच साल में जमीनी काम से लेकर बड़ी योजनाओं तक के अमल के दावे किए हैं. खाद का रैक सेंटर की स्थापना, कृषि विज्ञान केंद्र, टीकरमाफी में 88.5 करोड़ से अमेठी बाईपास का निर्माण, 6 पावर हाउस की स्थापना, 400 इंडिया मार्का हैंडपंप, अमेठी नगर के विकास के लिए 29 करोड़ का केंद्रीय बजट का प्रावधान जैसे कार्यो को गति देने की कोशिश या सीधी भागीदारी की. प्रधानमंत्री मोदी ने 538 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास किया. क्षेत्र में साड़ी और कंबल वितरण भी करवाया गया है. विधानसभा चुनाव में यहां कांग्रेस का खाता तक नहीं खुला था. ग्राम प्रधान देव प्रकाश कहते हैं कि राहुल आम जनता से उस तरह नहीं घुले-मिले हैं, जिस तरह राजीव गांधी घुले-मिले थे. समाजसेवी संगठन के लिए काम करने वाले दिनेश प्रताप सिंह की अलग राय है. इनका कहना है कि किसान परेशान हैं। फसल आवारा पशु खा रहे हैं. खाद-बीज महंगे हैं. बिजली आती नहीं. ये सब मुद्दे चुनाव में उठेंगे.राजनीतिक विश्लेषक बिंदेश्वरी दूबे की राय में"अमेठी बदलाव के मूड में है. लोगों की उपेक्षा, अमेठी की उपेक्षा माना जा रहा है. राहुल के लिए दिल्ली का रास्ता आसान नहीं होगा. 2017 के विधानसभा चुनाव के नतीजों से अमेठी के लोगों के इस संदेश को समझना चाहिए." दुबे की मानें तो अमेठी में दलित-मुस्लिम वोटर निर्णायक हैं. 16 प्रतिशत वोटर मुस्लिम हैं. इतने ही वोटर दलित भी हैं. यादव, राजपूत और ब्राह्मण वोटरों की तादाद ठीक-ठाक है. यह बात अलग है कि दलित-पिछड़ा वर्ग के मतदाता बंटे हुए हैं. पिछली बार लोकसभा चुनाव में हर विधानसभा क्षेत्र से लगभग 60 हजार वोट भाजपा के खाते में आए थे. उसे बरकार रखना भाजपा के लिए चुनौती है. अमेठी विधानसभा सीट पर भाजपा काफी मेहनत कर रही है तो गौरीगंज और जगदीशपुर में कांटे का मुकाबला होने की उम्मीद है. तिलोई व सलोन में कांग्रेस की पैठ है. अमेठी संसदीय सीट पर अभी तक 16 लोकसभा चुनाव और 2 उपचुनाव हुए हैं।. इनमें से कांग्रेस ने 16 बार जीत दर्ज की है. वर्ष 1977 में जनसंघ के टिकट पर रवींद्र प्रताप सिंह और 1998 में भाजपा के टिकट पर डॉ. संजय सिंह को जीत मिली थी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
छत्तीसगढ़ में कार और ट्रक की भिड़ंत में चार लोगों की मौत- Amarujalaकोंदागांव के जिलाधिकारी एन टेकम ने कहा, 'मृतकों के परिवारवालों को 25,000 रुपये दिए जाएंगे और दुर्घटना में घायल हुए लोगों
Read more »
70 सालों में कितना बदली हमारी लोकसभा-Navbharat Times2019 में आजाद भारत के 17वें लोकसभा चुनाव होने हैं। पिछले 16 लोकसभा चुनावों में देश के साथ-साथ हमारी संसद में भी काफी बदलाव आए हैं। लोकसभा की बात करें तो कुछ मायनों में स्थिति सुधरी लेकिन कुछ में हालात और बेहतर होने की उम्मीद की जा सकती है। अब लोकसभा में पहले के मुकाबले ज्यादा पढ़े लिखे लोग हैं, लेकिन दूसरी तरफ यह बात परेशान करती है कि फिर भी काम के घंटे कम हुए हैं और महिलाओं की भागीदारी भी उतनी तेजी से नहीं बढ़ी है। चलिए अबतक आए प्रमुख परिवर्तनों पर नजर डालते हैं
Read more »
न्यूज़ीलैंडः दो मस्जिदों में हुई गोलीबारी में पांच भारतीयों की मौत की पुष्टिभारतीय उच्चायोग ने बताया कि क्राइस्टचर्च के आतंकी हमले में हमारे 5 नागरिकों की मौत की खबर साझा कर रहे हैं, जिनके नाम- महबूब खोखर, रमीज वोरा, आसिफ ओरा, अंसी अलीबावा और ओजैर कादिर हैं.
Read more »
नीदरलैंड में ट्राम में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत, आतंकवादी हमले की आशंकागोलीबारी की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गये. अधिकारी इस घटना को संभावित आतंकवादी हमले के तौर पर देख रहे हैं.
Read more »
जम्मू-कश्मीर: अवंतीपोरा में एनआईए की हिरासत में एक संदिग्ध की मौत- Amarujalaजम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा में एनआईए की हिरासत में एक संदिग्ध की मौत हो गई है। संदिग्ध की पहचान अवंतीपुरा, पुलवामा निवासी
Read more »
जम्मू: CRPF कैंप में गोलीबारी में 3 जवान मरेउधमपुर में बुधवार रात में सीआरपीएफ़ कैंप में गोलीबारी में तीन जवानों की मौत हुई.
Read more »
फरवरी में अल्टो की सबसे ज्यादा 24751 यूनिट बिकीं, टॉप-6 में सभी मारुति की गाड़ियांAlto best selling PV model in Feb; Maruti makes clean sweep of top six spots | स्विफ्ट का दूसरा नंबर, पिछले महीने इसकी 18224 यूनिट बिकीं टॉप-10 में ह्युंडई की 3 और टाटा मोटर्स की सिर्फ 1 कार
Read more »
EPFO का दावा- 17 महीनों में 76 लाख लोगों को मिली नौकरीईपीएफओ के कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या और उन्हें दिए जाने वाले पेरोल (वेतन) के आंकड़े से यह पता चला है. जनवरी 2019 में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) में 8,96,516 लोग शामिल हुए जो सितंबर 2017 के बाद से यह सबसे बड़ी संख्या है.
Read more »
दो बसों की टक्कर: एक में आग लगी, दूसरी खाई में गिरी; 70 की मौत70 killed as 2 buses collide in Ghana | किंटाम्पो नॉर्थ जिले में हुआ हादसा, नींद में था एक बस का ड्राइवर बस में आग लगने से उसमें बैठे सभी यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई
Read more »
