IndiaElects पिछले साल जनवरी की तुलना में इस आंकड़े में 131 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई.
लोकसभा चुनाव से ठीक पहले रोजगार को लेकर एक सरकारी आंकड़ा सामने आया है जिसके अनुसार पिछले 17 महीनों में देशभर में 76.48 लाख लोगों को रोजगार मिला. वहीं पिछले साल के मुकाबले इसे साल जनवरी में रोजगार को लेकर 131 फीसदी इजाफा देखने को मिला.
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 17 महीनों में सबसे ज्यादा नौकरियां लोगों को इस साल जनवरी में मिली. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने सितंबर 2017 से उन लोगों के आंकड़े जारी कर रहा है, जिनके नाम उसके यहां पर जुड़े हुए हैं. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन से इस साल जनवरी में करीब 3.87 लाख नए अंशधारक ईपीएफओ से जुड़े. पिछले साल जनवरी की तुलना में इस आंकड़े में 131 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई. सितंबर 2017 में 2,07,609 लोग नौकरी से जुड़े थे. यह आंकड़े सिर्फ संगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों का है.सितंबर, 2017 में कुल 2,75,609 रोजगार क्रिएट किए गए. करीब 76.48 लाख नए लोग सितंबर 2017 से लेकर जनवरी 2019 के बीच इस सामाजिक सुरक्षा योजना कर्मचारी भविष्य निधि संगठन में शामिल हुए. इस तरह से आंकड़ा यह दर्शाता है कि संगठित क्षेत्र में पिछले 17 महीनों में बड़ी संख्या में नौकरियां बनी. ईपीएफओ के आंकड़ों के अनुसार ईपीएफओ की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से सितंबर, 2017 से जनवरी 2019 के दौरान 76.48 लाख नए अंशधारक इससे जुड़े. जो बताता है कि विगत 17 महीनों में संगठित क्षेत्र में कई रोजगार सृजित हुए. ईपीएफओ से जुड़े वाले अंशधारकों की संख्या जनवरी 2019 में 8,96,516 रही जो सितंबर, 2017 के बाद सर्वाधिक है. इस बीच, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने दिसंबर, 2018 के आंकड़ों को संशोधित किया है. इस संशोधित आंकड़े के अनुसार पिछले साल दिसंबर में 7.03 लाख रोजगार सृजित हुए जबकि पूर्व में इसके 7.16 लाख रोजगार सृजित होने की बात कही गई थी. ईपीएफओ ने सितंबर, 2017 से दिसंबर, 2018 की अवधि के दौरान संचयी आधार पर रोजगार के आंकड़े को भी संशोधित किया है.संशोधित आंकड़े के अनुसार इस दौरान 67.52 लाख रोजगार सृजित हुए जबकि पूर्व में इसके 72.32 लाख रहने का अनुमान जताया गया था. इस साल जनवरी के दौरान 2.44 लाख रोजगार 22 से 25 साल के आयु वर्ग में सृजित हुए. उसके बाद 18 से 21 साल के आयु वर्ग में 2.24 लाख रोजगार सृजित हुए. ईपीएफओ ने यह भी कहा कि आंकड़े अस्थायी हैं क्योंकि कर्मचारियों का रिकार्ड अद्यतन करना एक सतत प्रक्रिया है और जरूरत के मुताबिक उसे आने वाले महीनों में संशोधन किया जाएगा. इस अनुमान में वे कर्मचारी भी शामिल हो सकते हैं जिनका योगदान पूरे वर्ष जारी नहीं रहे. अंशधारकों का आंकड़ा आधार से जुड़ा है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
नीदरलैंड में ट्राम में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत, आतंकवादी हमले की आशंकागोलीबारी की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गये. अधिकारी इस घटना को संभावित आतंकवादी हमले के तौर पर देख रहे हैं.
Read more »
प्रचंड बहुमत से बनी योगी की सरकार, सियासी डर ने जोड़े सपा-बसपा के तारउत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में बीजेपी को मिली प्रचंड बहुमत से अपनी सियासी जमीन खिसकने के खतरे को देखते हुए सूबे में एक दूसरे के धुर विरोधी रहे सपा-बसपा को एक मंच पर ला खड़ा किया.
Read more »
ओडिशा के कालाहांडी में वेदांता एल्युमीनियम प्लांट में पुलिस का लाठीचार्ज, 2 लोगों की मौत- Amarujalaओडिशा के कालाहांडी में वेदांता एल्युमीनियम प्लांट में पुलिस का लाठीचार्ज, 2 लोगों की मौत Kalahandi vedanta odisha
Read more »
Exclusive: बालाकोट में हुई एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान की मदद के लिए सामने आया चीनलंबी दूरी तक मार करने वाले आधुनिक कॉम्बैट ड्रोन्स 'Rainbow' होंगे पाक वायुसेना में शामिल.
Read more »
विंध्याचल में प्रियंका गांधी के पहुंचने से पहले लगे 'मोदी-मोदी' के नारे, देखें वीडियो– News18 हिंदीमिर्ज़ापुर में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के मां विंध्यवासिनी मंदिर में पहुंचने से पहले मंदिर परिसर में मां के दर्शन के लिए लाइन में लगे भक्तों ने मोदी-मोदी के नारे लगाने लगे. साथ ही प्रियंका गांधी मुर्दाबाद के भी नारे लगे. बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी मिर्ज़ापुर में तय कार्यक्रम से ढाई घंटे लेट से पहुंची. बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 का ऐलान होते ही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पूरी तरह से सियासी समर में कूद गई हैं. वे तीन दिनों की गंगा यात्रा पर निकली है, जोकि लगभग 140 किलोमीटर की है. प्रियंका गांधी की गंगा यात्रा प्रयागराज से वाराणसी तक की है. प्रियंका गांधी की गंगा यात्रा का आज दूसरा दिन है. वे विंध्याचल में दर्शन पूजन के बाद कंतित शरीफ दरगाह में चादर पेश करें वाली थी.
Read more »
राजस्थान: चुनाव में नेताओं के रिश्तेदार टिकट के दावेदारों की लिस्ट में सबसे आगेराजनीति में युवाओं को आगे आने की अपील सभी राजनीतिक दल करते हैं. सभी राजनीतिक पार्टियां महिलाओं को टिकट में भागीदारी देने की बात करती हैं लेकिन जब टिकट बंटवारे का वक्त आता है तो नेताओं को अपने ही घर में ही युवा भी दिखते हैं और अपने घर में हीं महिलाएं भी दिखती हैं. कांग्रेस हो या बीजेपी दोनों ही पार्टियों का राजस्थान की राजनीति में यहीं हाल रहा है.
Read more »
जम्मू: CRPF कैंप में गोलीबारी में 3 जवान मरेउधमपुर में बुधवार रात में सीआरपीएफ़ कैंप में गोलीबारी में तीन जवानों की मौत हुई.
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए यूपी के भाजपा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट | BJP candidate list in upनई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने 2019 के लोकसभा चुनावों के लिए गुरुवार को पहली सूची जारी कर दी। भाजपा की केन्द्रीय चुनाव समिति के सचिव एवं केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने यहां पार्टी मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहली सूची में 184 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। इस 184 सीटों में से 29 सीट उत्तर प्रदेश की है। उत्तर प्रदेश में 6 सांसदों के टिकट काटकर दूसरों की दिया गया।
Read more »
कांग्रेस प्रत्याशी की किरकिरी, आतंकी गतिविधियों में गिरफ्तार शख्स का किया था समर्थन!कांग्रेस नेता नवीनचंद्र बांदीवडेकर ने सनातन संस्था के कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें बांदीवडेकर महाराष्ट्र में आतंकी हमले की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार वैभव राउत के समर्थन में खड़े हैं।
Read more »
