PPF investment: पीपीएफ में निवेश करने वालों के लिए 5 अप्रैल की तारीख महत्वपूर्ण है। इस तारीख से पहले निवेश करने पर पूरे महीने का ब्याज मिलता है, जबकि देरी करने पर उस महीने का ब्याज छूट जाता है। जानें 15 साल में इससे कैसे लाखों रुपए का नुकसान हो सकता...
नई दिल्ली| क्या आप पीपीएफ में निवेश करते हैं या अकाउंट खोलने का सोच रहे हैं? तो एक निश्चित तारीख आपकी कमाई पर बड़ा असर डाल सकती है। वो है- 5 अप्रैल । अगर आपने इस डेडलाइन को मिस किया, तो सीधे-सीधे उस महीने का ब्याज हाथ से निकल सकता है। PPF पर कितना मिलता है ब्याज? पब्लिक प्रोविडेंट फंड भारत की सबसे भरोसेमंद लंबी अवधि की सेविंग स्कीम्स में से एक है। इसमें निवेश करने पर न सिर्फ सुरक्षित रिटर्न मिलता है, बल्कि टैक्स छूट का फायदा भी मिलता है। अभी अप्रैल-जून 2026 तिमाही के लिए इसमें 7.
10% सालाना ब्याज मिल रहा है, और अच्छी बात ये है कि यह ब्याज पूरी तरह टैक्स फ्री है। PPF क्या है? पब्लिक प्रोविडेंट फंड एक सुरक्षित लॉन्ग-टर्म सेविंग स्कीम है रिटायरमेंट प्लानिंग के लिए काफी पॉपुलर अभी ब्याज दर: 7.10% सालाना पूरी तरह टैक्स फ्री रिटर्न 5 तारीख की डेडलाइन कैसे करा सकती नुकसान? अब समझिए टाइमिंग की असली खेल। पीपीएफ में ब्याज हर महीने की 5 तारीख से लेकर महीने के आखिरी दिन तक के सबसे कम बैलेंस पर कैलकुलेट होता है। यानी अगर आपने 5 अप्रैल से पहले पैसा जमा कर दिया, तो आपका पूरा अमाउंट अप्रैल से ही ब्याज कमाने लगेगा। लेकिन अगर आप 5 अप्रैल के बाद निवेश करते हैं, तो उस महीने का ब्याज नहीं मिलेगा। गिनती अगले महीने से शुरू होगी। यह भी पढ़ें- PPF, सुकन्या समृद्धि समेत स्मॉल सेविंग स्कीम पर अगली तिमाही के लिए ब्याज दरें घोषित, 1 अप्रैल से होंगी लागू ₹1.5 लाख निवेश करने पर बनेगा कितना बड़ा फंड? यही छोटी-सी देरी लंबे समय में बड़ा फर्क पैदा करती है। मान लीजिए आप हर साल ₹1.5 लाख निवेश करते हैं। अगर आप हर साल 1 से 5 अप्रैल के बीच निवेश करते हैं, तो 15 साल में आपका कुल निवेश ₹22.5 लाख करीब ₹40.68 लाख बन सकता है। इसमें लगभग ₹18.18 लाख ब्याज होगा। 5 तारीख के बाद निवेश करने पर कितना होगा नुकसान? वहीं, अगर आप हर साल देर से निवेश करते हैं, तो वही पैसा करीब ₹37.80 लाख तक ही पहुंचेगा, जिसमें ब्याज लगभग ₹15.31 लाख होगा। यानी सिर्फ टाइमिंग की गलती से आपको करीब ₹2.9 लाख का नुकसान हो सकता है। यानी यह साफ है कि पीपीएफ में सिर्फ निवेश करना ही काफी नहीं है, सही समय पर निवेश करना भी उतना ही जरूरी है। अगर आप हर साल 5 अप्रैल से पहले पैसा डालते हैं, तो आपका पैसा ज्यादा समय तक काम करेगा और रिटर्न भी बेहतर मिलेगा। छोटी-सी आदत, लेकिन फायदा बड़ा। यह भी पढ़ें- PPF के बाद अब EPF की ब्याज दरों में बदलाव की बारी, क्या मिलेगा 10% इंटरेस्ट? संसद में सरकार ने दिया ये जवाब
Public Provident Fund PPF Interest Rate April 5 Deadline PPF Returns Long-Term Savings Tax-Free Investment Financial Planning Investment Tips PPF Calculation
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
सुकन्या में 8.2% और PPF पर 7.1% ब्याज मिलता रहेगा: स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स की ब्याज दरों में बदलाव नहीं, लगा...Small savings schemes interest rates unchanged for Q1FY27. Follow latest updates.
Read more »
सुकन्या में 8.2% और PPF पर 7.1% ब्याज मिलता रहेगा: स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स की ब्याज दरों में बदलाव नहीं, लगा...Small savings schemes interest rates unchanged for Q1FY27. Follow latest updates.
Read more »
5,800mAh की बैटरी वाला Redmi फोन भारत में जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon प्रोसेसर भी मिलेगाRedmi Note 15 SE 5G को भारत में इस हफ्ते के लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने Redmi Note 15 5G के स्पेशल एडिशन वर्जन के बारे में डिटेल शेयर की है।
Read more »
यूपी में टोल टैक्स बढ़ा, बस्ती के टोल प्लाजा पर 5 से 15 रुपये की बढ़ोतरीबस्ती में लखनऊ-गोरखपुर फोरलेन पर टोल टैक्स में 5 से 15 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। नई दरें 31 मार्च की मध्यरात्रि से लागू हो गई हैं। मड़वा नगर और छावनी के टोल प्लाजा पर अब वाहनों को अधिक भुगतान करना होगा।
Read more »
PPF के बाद अब EPF की ब्याज दरों में बदलाव की बारी, क्या मिलेगा 10 इंटरेस्ट? संसद में सरकार ने दिया ये जवाबलोकसभा में ईपीएफ ब्याज दर 10 करने पर सवाल उठा। श्रम मंत्री शोभा करंदलाजे ने सरकार की ओर से स्पष्ट किया कि श्रमिक संघों से ऐसी कोई औपचारिक मांग नहीं मिली है। वर्तमान में ईपीएफ पर 8.25 ब्याज दर है।
Read more »
7,000mAh की बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला फोन भारत में लॉन्च, मिलेगा पावरफुल Snapdragon प्रोसेसर भीiQOO 15 Apex Edition को बुधवार को भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया। ये स्टैंडर्ड iQOO 15 का ही एक स्पेशल एडिशन है। इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर है।
Read more »
