Madhya Pradesh weather alert for Gwalior and 16 districts. Follow latest updates on rain, hailstorm, and 30-40 Kmph winds.
मध्य प्रदेश में मार्च महीने के आखिरी में आंधी-बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव हुआ है। सोमवार को 8 जिलों में ओले गिरे, जबकि 20 से ज्यादा जिलों में आंधी-बारिश का दौर चला। कुछ शहरों में गर्मी भी रही। नर्मदापुरम और खजुराहो में तो पारा 40 डिग्री के पार पमंगलवार को जिन जिलों में मंगलवार को मौसम बदला रहेगा, उनमें ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सिवनी और बालाघाट शामिल हैं। यहां 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है। मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा ने बताया कि टर्फ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से मौसम बदला है। 3 अप्रैल तक दो सिस्टम सक्रिय रहेंगे। इससे पहले सोमवार को उज्जैन, नीमच, मंदसौर, बैतूल, धार, सीहोर में ओले गिरे। वहीं, भोपाल, मैहर, श्योपुर, छिंदवाड़ा, नीमच, मंदसौर, बैतूल, बालाघाट, रतलाम, शाजापुर, आगर-मालवा, खंडवा, देवास, खरगोन, पांढुर्णा, सिवनी, अनूपपुर 20 से ज्यादा कहीं बारिश तो कहीं बादल व आंधी वाला मौसम रहा।मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे ने बताया, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी भी आ रही है। बदले मौसम की वजह से पूरे प्रदेश में दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।मौसम विभाग की माने तो 2 अप्रैल को एक और नया सिस्टम एक्टिव हो रहा है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। इसकी वजह से एमपी में भी फिर से मौसम बदल जाएगा।बारिश, आंधी और ओले गिरने से पहले सोमवार को प्रदेश में तेज गर्मी का असर भी बना रहा। खजुराहो में पारा रिकॉर्ड 40.
4 डिग्री और नर्मदापुरम में 40.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं, मंडला में 39.7 डिग्री, रतलाम में 39.6 डिग्री, उमरिया में 39.3 डिग्री, खंडवा में 39.1 डिग्री, दमोह, खरगोन, सतना, रीवा-रायसेन में 39 डिग्री, सिवनी-धार में 38.9 डिग्री, सीधी में 38.6 डिग्री, सागर-छिंदवाड़ा में 38.5 डिग्री, मलाजखंड और गुना में पारा 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के 5 बड़े शहरों की बात करें तो सबसे ज्यादा तापमान जबलपुर में 39.3 डिग्री रहा। भोपाल में 37.4 डिग्री, इंदौर में 36.5 डिग्री, ग्वालियर में 35.8 डिग्री और उज्जैन में 37 डिग्री सेल्सियस रहा।मार्च में गर्मी के सीजन की शुरुआत हो गई। पहले पखवाड़े में तेज गर्मी वाला मौसम रहा। दूसरे पखवाड़े में बारिश शुरू हो गई। एक दौर लगातार 4 दिन तक रहा। इस दौरान 45 से ज्यादा जिलों में आंधी-बारिश हुई। वहीं, 17 जिलों में ओले भी गिरे। इससे गेहूं, पपीता और केले की फसलें बर्बाद हुई है। अब तीसरा दौर 26-27 मार्च को रहा। 27 मार्च को सतना, रीवा, दतिया और भिंड में बारिश हुई। सतना के चित्रकूट में आंधी चलने और बारिश होने की वजह से दीप सज्जा के कार्यक्रम पर असर पड़ा था। चौथी बार रविवार से मौसम ने फिर करवट बदली है। बड़वानी और खरगोन में बारिश दर्ज की गई। सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में मौसम बदला रहा।इस बार फरवरी में मौसम का मिजाज चार बार बदला। शुरुआत में ही प्रदेश में दो बार ओले, बारिश और आंधी का दौर रह चुका है। इससे फसलों को खासा नुकसान हुआ था। इसके बाद सरकार ने प्रभावित फसलों का सर्वे भी कराया था। 18 फरवरी से तीसरी बार प्रदेश भीग गया है। 19, 20 और 21 फरवरी को भी असर रहा। फिर चौथी बार 23-24 फरवरी को भी ओले-बारिश का दौर रहा।मौसम विभाग ने इस साल अप्रैल और मई में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ने का अनुमान जताया है। इन दो महीने के अंदर ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के जिलों में पारा 45 डिग्री के पार पहुंच सकता है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग भी गर्म रहेंगे।भोपाल में मार्च महीने में दिन में तेज गर्मी पड़ने के साथ बारिश का ट्रेंड भी है। मौसम विभाग के अनुसार, मार्च महीने में गर्मी के सीजन की शुरुआत हो जाती है। इसके चलते दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी होने लगती है। आंकड़ों पर नजर डालें तो 30 मार्च 2021 को अधिकतम तापमान रिकॉर्ड 41 डिग्री पहुंच चुका है। वहीं, 45 साल पहले 9 मार्च 1979 की रात में पारा 6.1 डिग्री दर्ज किया गया था। वर्ष 2014 से 2023 के बीच दो बार ही अधिकतम तापमान 36 डिग्री के आसपास रहा। बाकी सालों में पारा 38 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है।इंदौर में मार्च से गर्मी का असर तेज होने लगता है। यहां दिन का पारा 41.1 डिग्री तक पहुंच चुका है, जो 28 मार्च 1892 को दर्ज किया गया था। 4 मार्च 1898 को रात में पारा 5 डिग्री सेल्सियस तक रहा था। 24 घंटे में करीब एक इंच बारिश होने का रिकॉर्ड है, जबकि पूरे महीने में दो इंच पानी गिर चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, मार्च में 2 से 3 दिन बारिश होती है। कभी-कभी धूल भरी हवा की रफ्तार भी तेज होती है।मार्च महीने में ग्वालियर में गर्मी, ठंड और बारिश तीनों का ही ट्रेंड है। 31 मार्च 2022 को दिन का पारा रिकॉर्ड 41.8 डिग्री पहुंच गया था, जबकि 1 मार्च 1972 की रात में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री रिकॉर्ड हो चुका है। साल 2015 में पूरे महीने 5 इंच से ज्यादा पानी गिरा। वहीं, 12 मार्च 1915 को 24 घंटे में करीब 2 इंच बारिश हुई थी।जबलपुर में मार्च में भी रातें ठंडी रहती हैं। पारा औसत 15 डिग्री के आसपास ही रहता है। वहीं, दिन में 36 से 40 डिग्री के बीच तापमान दर्ज किया जाता है। 31 मार्च 2017 को दिन का पारा 41.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है, जबकि 4 मार्च 1898 में रात का तापमान 3.3 डिग्री दर्ज किया गया था। यहां मार्च में मावठा भी गिरता है। पिछले 10 में से 9 साल बारिश हो चुकी है।उज्जैन में दिन गर्म रहते हैं। 22 मार्च 2010 को पारा रिकॉर्ड 42.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है। वहीं, 1 मार्च 1971 की रात में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री रहा था। पिछले साल दिन में तापमान 36 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है। उज्जैन में 2017 सबसे गर्म साल रहा था। मौसम विभाग के अनुसार, इस महीने बारिश भी होती है। एक दिन में पौने 2 इंच बारिश का रिकॉर्ड 17 मार्च 2013 का है।MP में ओले-बारिश...आज ग्वालियर समेत 16 जिलों में अलर्टनगरफोर्ट में बिछी ओलों की चादर, फसलें खराबदौसा में तेज अंधड़ के साथ हल्की बारिशछिंदवाड़ा में बदला मौसम, तेज हवा के साथ बूंदाबांदीबुलंदशहर में देर रात बारिश, आज 46 जिलों में अलर्ट
Gwalior Rain Hailstorm Alert Wind Speed 40Kmph April 3 Weather IMD Bhopal Madhya Pradesh News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
MP में आज से 4 दिन आंधी-बारिश का दौर: 30-31 मार्च को आधे हिस्से में अलर्ट; ग्वालियर-चंबल में ओले भी गिरेंगेMadhya Pradesh weather alert 30-31 March. Gwalior-Chambal to witness hailstorm. Follow Dainik Bhaskar Latest Updates. मध्य प्रदेश में रविवार से अगले 4 दिन तक आंधी-बारिश का दौर रहेगा। इस दौरान ग्वालियर और चंबल संभाग में ओले भी गिर सकते हैं।
Read more »
भारत का पहला मिरर सेल्फी वाला स्मार्टफोन, 2 अप्रैल को लॉन्च होगा Realme 16Realme 16 भारत में 2 अप्रैल को लॉन्च होगा, जिसकी जानकारी खुद कंपनी ने शेयर की है. कंपनी का दावा है कि यह भारत का पहला सेल्फी मिरर फोन है. इसमें 7000mAh की बैटरी, दो कलर वेरिएंट और कई अच्छे फीचर्स देखने को मिलेंगे. आइए इनके बारे में एक-एक करके जानते हैं.
Read more »
ईरान का दावा- अमेरिकी F-16 जेट को निशाना बनाया: UAE पर 20 बैलिस्टिक मिसाइल दागीं; 3,500 US सैनिक मिडिल ईस्ट...Israel vs Iran War 30 Days of Live Updates Trump and Netanyahu
Read more »
अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 30 मार्च 2026 : मूलांक 2 के रिश्तों में मिठास आने के संकेत, मूलांक 7 को बुद्धिमानी से होगा लाभ, जन्मतिथि से जानें आज का भविष्यफलNumerology Prediction 30 March 2026 : आज 30 मार्च का दिन मूलांक 3 (3 + 0=3) की ऊर्जा से भरा है, जो रचनात्मकता, बेहतरीन बातचीत और खुशमिजाजी का प्रतीक है। मूलांक 3 हमें खुलकर अपनी बात कहने, दूसरों से जुड़ने और जीवन में सकारात्मक रहने का हौसला देता है। वहीं आज का भाग्यांक 7 (3+0+3+2+0+2+6=16 - 7) बन रहा है, जो आत्म-मंथन, गहरी समझ और बुद्धिमानी को...
Read more »
जैसलमेर में आज आंधी-बारिश का अलर्ट: 40KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; तापमान में 2 डिग्री की गिरावटJaisalmer weather alert today. Follow Dainik Bhaskar (दैनिक भास्कर) Latest Updates.
Read more »
16 साल बाद जनगणना: 30 लाख कर्मी करेंगे गणना, पहली बार जाति का सवाल भी16 साल बाद हो रही जनगणना में 30 लाख कर्मियों को लगाया गया है। इस बार पहली बार जाति से जुड़े सवाल भी शामिल होंगे। भारत के महापंजीयक ने बताया कि नागरिकों की जानकारी गोपनीय रखी जाएगी और ऑनलाइन डेटा भरने के लिए 15 दिन की विंडो दी जाएगी। जनगणना का पहला चरण अप्रैल में दिल्ली सहित कुछ राज्यों में शुरू होगा।
Read more »
