राजीव चंद्रशेखर बोले- बेवकूफ नहीं, जो करोड़ों का बंगला छिपाऊं: केरल में अबकी BJP को जिताएंगे, कांग्रेस यहां ...

Rajiv Chandrasekhar News

राजीव चंद्रशेखर बोले- बेवकूफ नहीं, जो करोड़ों का बंगला छिपाऊं: केरल में अबकी BJP को जिताएंगे, कांग्रेस यहां ...
Kerala Election BJPCongress Allegation KeralaJamaat E Islami
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 1 sec. here
  • 6 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 18%
  • Publisher: 51%

BJP Rajiv Chandrasekhar Interview Update: मैं बेवकूफ नहीं, जो हलफनामे में बंगले की बात छिपाऊंगा। कांग्रेस यहां जमात–ए–इस्लामी के साथ मिलकर राजनीति कर रही है

केरलम में BJP प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने 18 मार्च को नेमम सीट से नोमिनेशन फाइल किया। इसमें उन्होंने 93 करोड़ से ज्यादा की प्रॉपर्टी का ब्योरा दिया। 107 करोड़ से ज्यादा की देनदारियां भी गिनाईं। चुनावी हफलनामे में विटेंज मोटर साइकिल तक का जिक्र है, लेकिन कांग्रेस आरोप लगा रही है कि राजीव ने बेंगलुरू में 200 करोड़ के बंगले की बात छिपाई है। केरलम में 9 अप्रैल को विधानसभा चुनाव होने हैं। कांग्रेस बंगला छिपाने की बात को मुद्दा बना रही है। वहीं राजीव कहते हैं, 'मैं बेवकूफ नहीं, जो हलफनामे में बंगले की बात छिपाऊंगा। कांग्रेस को जो कहना है, कोर्ट में कहे।’ राजीव ने चुनावी कैंपेन के बीच वक्त निकालकर केरलम के चुनावी मूड, मुद्दों और BJP की तैयारियों पर दैनिक भास्कर से बातचीत की।तस्वीर 18 मार्च की है, जब केरलम BJP अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने नेमम सीट से नोमिनेशन फाइल किया था।दोनों साथ हैं। हमने 7 मार्च से कैंपेन शुरू किया है। लोग बता रहे हैं कि CPM और कांग्रेस दोनों अलग नहीं, बल्कि एक हैं। 27 राज्यों और 8 केंद्रशासित प्रदेशों में दोनों साथ राजनीति करते हैं। INDIA ब्लॉक के पार्टनर हैं, लेकिन यहां लोगों को भड़काने और बेवकूफ बनाने का नाटक करते हैं। ये बातें हम जनता के सामने रख रहे हैं, इसलिए यहां BJP ही विकल्प है।मेहनत कर रहे हैं। मोदी जी ने देश में जो डेवलपमेंट किया है, वो हम केरलम में लाने की बात कर रहे हैं। ‘सबका साथ–सबका विकास’ प्रधानमंत्री की आइडियोलॉजी और विजन है। उसके बारे में सबको बता रहे हैं।मोदी जी की ही तो पॉपुलैरिटी है, तभी तो यहां जीत रहे हैं। उनके काम के दम पर ही लोगों से वोट मांग रहे हैं।रिस्पॉन्स अच्छा है। कई साल से लोगों के सामने CPM और कांग्रेस ही ऑप्शन रहे हैं। दोनों बारी-बारी राज कर रहे हैं। पांच साल कांग्रेस करप्शन करती है, तो 5 साल CPM। इनसे लोग ऊब चुके हैं, तंग आ चुके हैं। पिछले 10 साल में CPM ने जो पाप किए हैं, उसे जनता भूल नहीं सकती है। सबरीमाला मंदिर से साढ़े चार किलो सोना गायब हो गया, लेकिन मुख्यमंत्री कुछ नहीं करना चाहते हैं। सिर्फ क्राइम दबाने में लगे हैं। 10 साल में ऐसे कई मुद्दे हैं, जो लोगों के हित के खिलाफ हैं। हम जनता के बीच इन्हें उठा रहे हैं और राज्य के विकास के लिए एक मौका मांग रहे हैं। देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी और महंगाई केरलम में ही है।सभी 140 सीटों पर चुनाव लड़ने और जीतने का टारगेट है। बाकी जनता तय करेगी कि हमें कितनी सीट मिलनी चाहिए। मैं न ये तय करने वाला व्यक्ति हूं, न ही कोई एस्ट्रोलॉजर। हम पूरा जोर लगाकर कैंपेन कर रहे हैं। लोगों के मन में क्या है, ये वही बताएंगे। 4 मई को जनता का जवाब मिल जाएगा। सवाल: केरलम में 26% वोटर मुसलमान और 18% ईसाई हैं। हर दूसरा वोटर गैर-हिंदू है, फिर BJP की जीत का फॉर्मूला क्या है?यहां हिंदुओं के वोट से जीतना हमारी स्ट्रैटजी नहीं है। हम विकसित केरलम के विजन के साथ वोट मांग रहे हैं। हर उस मलयाली से मिल रहे हैं, जो डेवलपमेंट, बेहतर फ्यूचर, एजुकेशन, हेल्थ और जॉब चाहता है। हम उनके सामने अपना विजन रख रहे हैं। वो मुस्लिम, ईसाई या हिंदू कोई भी हो सकता है।देखिए, कांग्रेस और CPM पिछले 18 साल से मेरे पीछे पड़ी हैं कि कैसे इसे डराकर भगाएं। मैं भागने वालों में से नहीं हूं। अगर उनके पास कोई सबूत है, तो दिखाएं। 2024 के लोकसभा चुनाव में भी यही मुद्दा उठाया था। यहां उन्हें मेरे खिलाफ कोई निजी मुद्दा नहीं मिल रहा, इसलिए ऐसा कर रहे हैं। वे कोर्ट जाएं, वहीं बात होगी।सवाल: केरलम में बीफ और यूपी में शाकाहार की बातें, इस डबल स्टैंडर्ड से कैसे जीतेंगे?कोई क्या खाता है, BJP को इसकी फिक्र नहीं। जिसका जो मन है खाए, बस कानून माने। अगर यूपी में इसके लिए कानून है तो वहां उसे मानना चाहिए। यहां खाने-पीने का कोई मुद्दा ही नहीं है। यहां मुद्दा डेवलपमेंट, जॉब, एजुकेशन, महिला सुरक्षा, इन्वेस्टमेंट, गरीबी और भुखमरी है।पहले यहां BJP कमजोर थी, इसीलिए RSS को CPM के वायलेंस का सामना करना पड़ा। काफी लोग शहीद भी हुए। यहां से राज्यसभा में हमारे सांसद सदानंदन मास्टर हैं, उनकी लाइफ बहुत इंस्पायरिंग है। उन्होंने वामपंथियों की हिंसा में काफी कुछ खोया, लेकिन फिर भी बहुत पॉजिटिव इंसान हैं। जब भी मिलता हूं, बहुत प्रेरणा मिलती है।मुझे नहीं पता उनका क्या प्लान है।जवाब: करीब 1 करोड़ भारतवासी मिडिल ईस्ट में हैं। हमारे कई मलयाली भाई भी हैं। अगर उन्हें वापस लाने की जरूरत पड़ी, तो उनके परिवारों को मोदी जी पर पूरा भरोसा है। वे उन्हें जरूर प्रोटेक्ट करेंगे। सवाल: जनगणना के बाद परिसीमन में यूपी-बिहार जैसे राज्यों के मुकाबले केरलम, तमिलनाडु की सीटें घटेंगी, इसे कैसे देखते हैं?रिप्रेजेंटेटिव डेमोक्रेसी में सबके वोट हों, सबको वोट देने का अधिकार हो, सब अपना नेता चुन सकें, यही डेमोक्रेसी है। कितनी सीट है, कितनी कम होगी, यूपी और बिहार की तुलना में हमारे यहां कितनी सीट होगी, ये सब बनी-बनाई बातें हैं। ये नेरेटिव DMK जैसी पार्टियां चलाती हैं। इससे जनता की जिंदगी में कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। 18 मार्च को राजीव चंद्रशेखर का नॉमिनेशन कराने के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी नेमम पहुंचे।तिरुवनंतपुरम से लोकसभा चुनाव हार गया था, इसलिए बाहर हो गया। राज्यसभा का टर्म भी खत्म हो गया था। पिछले एक-डेढ़ साल से यहां विधानसभा चुनाव का काम कर रहा था। फिर केरलम BJP अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिल गई। सवाल: करीब 3 दशक पहले आप इंटेल की हाई-प्रोफाइल जॉब छोड़कर ऑन्त्रप्रेन्योर बन गए, युवाओं को क्या सलाह देंगे?जब मंत्री था, तब भी कहता था और आज भी कह रहा हूं कि ये ऑन्त्रेप्रेन्योर बनने के लिए सबसे बढ़िया वक्त है। अभी ज्यादा मौके भी हैं और कम्पटीशन भी। हमने जब ये रास्ता चुना, तो लोग रिस्क लेने से डरते थे। इसलिए सिर्फ टेक्स्टबुक मत पढ़िए, कोई स्किल सीखिए, चाहे कंप्यूटर हो या एआई टूल्स। आपकी वैल्यू डिग्री से नहीं, स्किल और एक्सपीरिएंस से होगी। सवाल: चुनावी हलफनामे के मुताबिक, आपके पास कोई कार नहीं, सिर्फ एक विंटेज बाइक है, उसके बारे में बताइए।बहुत पुरानी बाइक है, इंडियन चीफ नाम है। बेंगलुरू में ये बाइक कई साल पहले एक दोस्त के पास देखी। जब चलाई, तो बहुत अच्छी लगी। फिर मैंने खरीद ली।हिमाचल के 5 जिलों में आज आंधी-तूफान की चेतावनीशिमला-कुमारसैन में भारी बारिश-ओलावृष्टिहरियाणा के 6 जिलों में बूंदाबांदीबिलासपुर-गौरेला में तेज हवाओं के साथ बारिशगाजियाबाद में टेम्प्रेचर 20.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

Kerala Election BJP Congress Allegation Kerala Jamaat E Islami BJP Kerala Campaign

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

कांग्रेस की बंगाल के लिए कैंडिडेट्स को लेकर मीटिंग हुई: शाह बोले- असम में NDA 90+ सीटें जीतेगी; खेड़ा बोले-...कांग्रेस की बंगाल के लिए कैंडिडेट्स को लेकर मीटिंग हुई: शाह बोले- असम में NDA 90+ सीटें जीतेगी; खेड़ा बोले-...Assembly Elections (Vidhan Sabha) 2026 Latest Updates; Follow West Bengal Tamil Nadu Kerala Assam Puducherry Election News, BJP Congress DMK TMC Manifesto, Candidates List Information On Dainik Bhaskar.
Read more »

नोएडा में अखिलेश की सद्भावना रैली आज: पश्चिमी यूपी से 2027 विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंकेगी सपानोएडा में अखिलेश की सद्भावना रैली आज: पश्चिमी यूपी से 2027 विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंकेगी सपाAkhilesh Yadav Sadbhavna Rally Noida Dadri 29 March Western UP BJP Failings.
Read more »

DMK का मेनिफेस्टो जारी, महिलाओं को ₹8000 का कूपन देगी: इससे टीवी-फ्रिज खरीद सकेंगी; पश्चिम बंगाल में चुनाव ...DMK का मेनिफेस्टो जारी, महिलाओं को ₹8000 का कूपन देगी: इससे टीवी-फ्रिज खरीद सकेंगी; पश्चिम बंगाल में चुनाव ...Tamil Nadu Assam West Bengal Puducherry Kerala Election 2026 Updates TVK DMK TMC BJP Congress
Read more »

DMK का मेनिफेस्टो जारी, महिलाओं को ₹8000 का कूपन देगी: इससे टीवी-फ्रिज खरीद सकेंगी; पश्चिम बंगाल में चुनाव ...DMK का मेनिफेस्टो जारी, महिलाओं को ₹8000 का कूपन देगी: इससे टीवी-फ्रिज खरीद सकेंगी; पश्चिम बंगाल में चुनाव ...Tamil Nadu Assam West Bengal Puducherry Kerala Election 2026 Updates TVK DMK TMC BJP Congress
Read more »

बंगाल में कांग्रेस का 'ट्रिपल दांव', ममता की बढ़ेगी टेंशन तो BJP का भी बिगड़ेगा गेमबंगाल में कांग्रेस का 'ट्रिपल दांव', ममता की बढ़ेगी टेंशन तो BJP का भी बिगड़ेगा गेमपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की लड़ाई बीजेपी और टीएमसी के बीच सिमटती जा रही है, जिसे देखते हुए कांग्रेस ने बड़ा दांव चला है ताकि उसे त्रिकोणीय बनाई जा सके.
Read more »

शिअद को बड़ा झटका, SGPC सदस्य चरणजीत कालेवाल सहित कई अकाली नेता BJP में शामिलशिअद को बड़ा झटका, SGPC सदस्य चरणजीत कालेवाल सहित कई अकाली नेता BJP में शामिलएसजीपीसी सदस्य चरणजीत सिंह कालेवाल सहित कई वरिष्ठ अकाली नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि इससे पंथक राजनीति में पार्टी मजबूत हुई है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 01:12:03