MP में आज से 4 दिन आंधी-बारिश का दौर: 30-31 मार्च को आधे हिस्से में अलर्ट; ग्वालियर-चंबल में ओले भी गिरेंगे

Madhya Pradesh Weather News

MP में आज से 4 दिन आंधी-बारिश का दौर: 30-31 मार्च को आधे हिस्से में अलर्ट; ग्वालियर-चंबल में ओले भी गिरेंगे
MP Weather AlertHailstorm GwaliorHailstorm Chambal
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 199 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 107%
  • Publisher: 51%

Madhya Pradesh weather alert 30-31 March. Gwalior-Chambal to witness hailstorm. Follow Dainik Bhaskar Latest Updates. मध्य प्रदेश में रविवार से अगले 4 दिन तक आंधी-बारिश का दौर रहेगा। इस दौरान ग्वालियर और चंबल संभाग में ओले भी गिर सकते हैं।

मध्य प्रदेश में रविवार से अगले 4 दिन तक आंधी-बारिश का दौर रहेगा। वेस्टर्न डिस्टरबेंस और टर्फ की वजह से ऐसा होगा। IMD के अनुसार, 30 और 31 मार्च को सिस्टम की स्ट्रॉन्ग एक्टिविटी देखने को मिलेगी। इस दौरान ग्वालियर और चंबलशनिवार को एमपी के पूर्वी हिस्से में दोनों सिस्टम सक्रिय रहे, जो रविवार को आगे बढ़ेंगे। इस वजह से बारिश का दौर शुरू होगा। अगले 24 घंटे के दौरान ग्वालियर, चंबल और उज्जैन संभाग में बारिश का अलर्ट है। यहां 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है।मौसम विभाग के अनुसार, 30 मार्च से सिस्टम का असर ज्यादा रहेगा। ग्वालियर, भिंड और दतिया में ओले भी गिर सकते हैं। वहीं, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, चंबल, उज्जैन, सागर, रीवा संभाग के अधिकांश हिस्से में आंधी, बारिश और गरज-चमक वाला मौसम रहेगा। 31 मार्च को भी ऐसा ही अलर्ट है। 1 अप्रैल को सिस्टम कमजोर होने लगेगा। हालांकि, प्रदेश के 20 से ज्यादा जिलों में बारिश होने का अनुमान है।आंधी-बारिश का दौर रहने की वजह से दिन के तापमान में गिरावट होगी। वर्तमान में अधिकांश शहरों में अधिकतम तापमान 37 डिग्री या इससे अधिक है। नर्मदापुरम सबसे गर्म है। मौसम विभाग ने दो दिन बाद अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होने का अनुमान जताया है।इससे पहले शनिवार को प्रदेश के कई शहरों में दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। नर्मदापुरम में 1.

5 डिग्री की गिरावट के बाद पारा 38.5 डिग्री दर्ज किया गया। खंडवा में भी पारा 38.5 डिग्री रहा। रतलाम में 38.2 डिग्री, खरगोन में 38 डिग्री, बैतूल में 37.7 डिग्री, नरसिंहपुर-खजुराहो में 37.6 डिग्री, मंडला में 37.5 डिग्री, धार-सिवनी में 37.2 डिग्री, श्योपुर-सागर में पारा 37 डिग्री दर्ज किया गया। बड़े शहरों की बात करें तो जबलपुर में सबसे ज्यादा 37.1 डिग्री, भोपाल में 36.2 डिग्री, इंदौर में 36.5 डिग्री, ग्वालियर में 35.3 डिग्री और उज्जैन में 36.5 डिग्री सेल्सियस रहा।मार्च में गर्मी के सीजन की शुरुआत हो गई। पहले पखवाड़े में तेज गर्मी वाला मौसम रहा। दूसरे पखवाड़े में बारिश शुरू हो गई। एक दौर लगातार 4 दिन तक रहा। इस दौरान 45 से ज्यादा जिलों में आंधी-बारिश हुई। वहीं, 17 जिलों में ओले भी गिरे। इससे गेहूं, पपीता और केले की फसलें बर्बाद हुई है। अब तीसरा दौर 26-27 मार्च को रहा। 27 मार्च को सतना, रीवा, दतिया और भिंड में बारिश हुई। सतना के चित्रकूट में आंधी चलने और बारिश होने की वजह से दीप सज्जा के कार्यक्रम पर असर पड़ा था। अब चौथी बार मौसम का मिजाज रविवार यानी, 29 मार्च से बदलेगा।इस बार फरवरी में मौसम का मिजाज चार बार बदला। शुरुआत में ही प्रदेश में दो बार ओले, बारिश और आंधी का दौर रह चुका है। इससे फसलों को खासा नुकसान हुआ था। इसके बाद सरकार ने प्रभावित फसलों का सर्वे भी कराया था। 18 फरवरी से तीसरी बार प्रदेश भीग गया है। 19, 20 और 21 फरवरी को भी असर रहा। फिर चौथी बार 23-24 फरवरी को भी ओले-बारिश का दौर रहा।मौसम विभाग ने इस साल अप्रैल और मई में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ने का अनुमान जताया है। इन दो महीने के अंदर ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के जिलों में पारा 45 डिग्री के पार पहुंच सकता है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग भी गर्म रहेंगे।मध्यप्रदेश में पिछले 10 साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो मार्च महीने में रातें ठंडी और दिन गर्म रहते हैं। बारिश का ट्रेंड भी है। इस बार भी ऐसा ही मौसम है। आंधी-बारिश के साथ ओले भी गिर चुके हैं। इस कारण गेहूं, पपीता और केले की फसल पर असर पड़ा है।भोपाल में मार्च महीने में दिन में तेज गर्मी पड़ने के साथ बारिश का ट्रेंड भी है। मौसम विभाग के अनुसार, मार्च महीने में गर्मी के सीजन की शुरुआत हो जाती है। इसके चलते दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी होने लगती है। आंकड़ों पर नजर डालें तो 30 मार्च 2021 को अधिकतम तापमान रिकॉर्ड 41 डिग्री पहुंच चुका है। वहीं, 45 साल पहले 9 मार्च 1979 की रात में पारा 6.1 डिग्री दर्ज किया गया था। वर्ष 2014 से 2023 के बीच दो बार ही अधिकतम तापमान 36 डिग्री के आसपास रहा। बाकी सालों में पारा 38 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है।इंदौर में मार्च से गर्मी का असर तेज होने लगता है। यहां दिन का पारा 41.1 डिग्री तक पहुंच चुका है, जो 28 मार्च 1892 को दर्ज किया गया था। 4 मार्च 1898 को रात में पारा 5 डिग्री सेल्सियस तक रहा था। 24 घंटे में करीब एक इंच बारिश होने का रिकॉर्ड है, जबकि पूरे महीने में दो इंच पानी गिर चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, मार्च में 2 से 3 दिन बारिश होती है। कभी-कभी धूल भरी हवा की रफ्तार भी तेज होती है।मार्च महीने में ग्वालियर में गर्मी, ठंड और बारिश तीनों का ही ट्रेंड है। 31 मार्च 2022 को दिन का पारा रिकॉर्ड 41.8 डिग्री पहुंच गया था, जबकि 1 मार्च 1972 की रात में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री रिकॉर्ड हो चुका है। साल 2015 में पूरे महीने 5 इंच से ज्यादा पानी गिरा। वहीं, 12 मार्च 1915 को 24 घंटे में करीब 2 इंच बारिश हुई थी।जबलपुर में मार्च में भी रातें ठंडी रहती हैं। पारा औसत 15 डिग्री के आसपास ही रहता है। वहीं, दिन में 36 से 40 डिग्री के बीच तापमान दर्ज किया जाता है। 31 मार्च 2017 को दिन का पारा 41.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है, जबकि 4 मार्च 1898 में रात का तापमान 3.3 डिग्री दर्ज किया गया था। यहां मार्च में मावठा भी गिरता है। पिछले 10 में से 9 साल बारिश हो चुकी है।उज्जैन में दिन गर्म रहते हैं। 22 मार्च 2010 को पारा रिकॉर्ड 42.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है। वहीं, 1 मार्च 1971 की रात में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री रहा था। पिछले साल दिन में तापमान 36 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है। उज्जैन में 2017 सबसे गर्म साल रहा था। मौसम विभाग के अनुसार, इस महीने बारिश भी होती है। एक दिन में पौने 2 इंच बारिश का रिकॉर्ड 17 मार्च 2013 का है।पूर्व मंत्री के कोल्ड स्टोरेज पर चलेगा बुलडोजरहिमाचल के 5 जिलों में कल ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्टआंधी-बारिश से सहरसा में भरा पानी, किशनगंज में घने बादलगाजियाबाद में आज बारिश का अलर्टआगरा में कल से 3 दिन तक आंधी-बारिश का अलर्ट

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

MP Weather Alert Hailstorm Gwalior Hailstorm Chambal 30 March Weather 31 March Weather Western Disturbance IMD Weather

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

UP Weather Today, 27 March: गाजियाबाद, वाराणसी सहित 38 जिलों में हल्‍की बारिश, 40 की स्‍पीड से चलेंगी हवाएंUP Weather Today, 27 March: गाजियाबाद, वाराणसी सहित 38 जिलों में हल्‍की बारिश, 40 की स्‍पीड से चलेंगी हवाएंUttar Pradesh Aaj Ka Mausam, 27 March 2026: नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से यूपी में 27 से 31 मार्च तक मौसम बदला-बदला नजर आएगा।
Read more »

आज का मौसम 27 मार्च: यूपी-बिहार समेत 24 राज्यों में आंधी-तूफान का कहर, IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्टआज का मौसम 27 मार्च: यूपी-बिहार समेत 24 राज्यों में आंधी-तूफान का कहर, IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्टWeather Forecast: मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली समेत देशभर के 24 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की है। IMD के अनुसार, इस दौरान 30 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मौसम का यह बदलाव 31 मार्च तक जारी...
Read more »

UP Weather Today, 28 March: नोएडा, प्रयागराज समेत 30 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, 1 अप्रैल को साफ होगा मौसमUP Weather Today, 28 March: नोएडा, प्रयागराज समेत 30 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, 1 अप्रैल को साफ होगा मौसमUttar Pradesh Aaj Ka Mausam, 28 March 2026: मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी और पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश में 31 मार्च तक हल्‍की बारिश का क्रम बना रहेगा।
Read more »

MP में 29 मार्च से लगातार 3 दिन बारिश: भोपाल-उज्जैन समेत 40 जिलों में अलर्ट; आंधी भी चल सकती हैMP में 29 मार्च से लगातार 3 दिन बारिश: भोपाल-उज्जैन समेत 40 जिलों में अलर्ट; आंधी भी चल सकती हैMadhya Pradesh (MP) weather updates for March. Follow for latest weather news, rain alerts, and storm updates on Dainik Bhaskar.
Read more »

आंधी-तूफान, बारिश और बर्फबारी... दिल्ली-उत्तराखंड से लेकर महाराष्ट्र तक 10 राज्यों में बदलेगा मौसम का मिजाजआंधी-तूफान, बारिश और बर्फबारी... दिल्ली-उत्तराखंड से लेकर महाराष्ट्र तक 10 राज्यों में बदलेगा मौसम का मिजाजसक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण 28 से 31 मार्च तक भारत में मौसम बदलेगा। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में भारी बारिश, बर्फबारी और तेज हवाएं चलेंगी।
Read more »

MP में महावीर जयंती पर सरकारी छुट्‌टी को लेकर सस्पेंस: विधायकों की मांग 30 मार्च को अवकाश हो, मंथन में जुटी...MP में महावीर जयंती पर सरकारी छुट्‌टी को लेकर सस्पेंस: विधायकों की मांग 30 मार्च को अवकाश हो, मंथन में जुटी...Madhya Pradesh Mahavir Jayanti Holiday: MLAs Demand March 30, Government Mulls Options. Follow Latest Updates on Dainik Bhaskar.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 00:40:14