LIVE: Lok Sabha Chunav 2019 News & Updates - ये महामिलावटी लोग कैसे काम करते हैं इसका जीता जागता उदाहरण हमारे पड़ोस में पोलावरम परियोजना है। ये परियोजना पिछले चार दशक से लटकी है। यहां कि सरकारें इसको लटकाने के पाप की भागीदार हैंः पीएम मोदी

United States News News

LIVE: Lok Sabha Chunav 2019 News & Updates - ये महामिलावटी लोग कैसे काम करते हैं इसका जीता जागता उदाहरण हमारे पड़ोस में पोलावरम परियोजना है। ये परियोजना पिछले चार दशक से लटकी है। यहां कि सरकारें इसको लटकाने के पाप की भागीदार हैंः पीएम मोदी
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 494 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 201%
  • Publisher: 51%

आंध्र प्रदेश की कोस्टल इकॉनमी हो, सागरमाला से जुड़े प्रॉजेक्ट हो, वाटरवे हो, हाईवे हो, रेलवे हो या एयर वे हो। NDA सरकार आपके विकास के लिए प्रतिबद्ध हैः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी via Navbharattimes LokSabhaElections2019 ElectionsWithTimes

आतंकवादियों पर कार्रवाई के बाद आज सारा विपक्ष मोदी जी की सरकार पर सवाल उठा रहा है। आज सभी मानते हैं कि आतंकवाद को मुंह तोड़ जवाब देना चाहिए। लेकिन राहुल गांधी के गुरु सैम पित्रोदा कह रहे हैं कि आतंकवादियों से बातचीत करो: अमित शाह 10 साल तक केंद्र में सोनिया-मनमोहन की सरकार थी। उस सरकार ने ओडिशा के विकास के लिए 13वें वित्त आयोग के अंतर्गत मात्र 80 हजार करोड़ रुपये दिया था। जबकि मोदी सरकार ने 14वें वित्त आयोग के अंतर्गत 5 लाख 56 हजार 565 करोड़ रुपये ओडिशा के विकास के लिए दिया: अमित शाह आज 19 साल हो गए, मगर ये ओडिशा वालों के लिए दुर्भाग्य की बात है कि यहां के मुख्यमंत्री नवीन बाबू उड़िया भाषा बिना पढ़े नहीं बोल सकते: अमित शाह मोदी जी ने देश की जनता को वादा किया था कि सबके खाते में 15 लाख रुपये दिए जाएंगे लेकिन किसी को आजतक नहीं मिलेः राहुल गांधीदेश की जनता ने वोट देकर मोदी जी को प्रधानमंत्री को चौकीदार बनाया, लेकिन वह देश के सबसे बड़े चोर के चौकीदार बन गएः राहुल गांधी जिन्होंने 70 साल तक गरीब को गरीब बनाए रखा वो कभी गरीब का भला नहीं कर सकते है। ये वो लोग हैं जो गरीब के नाम पर पैसा लाकर, उस पैसे से अपनी तिजोरी भरते हैं। आपका ये चौकीदार पूरी ईमानदारी से दिन-रात आपकी मुश्किलों को कम करने में जुटा है। कपास, सोयाबीन, तूर सहित अनेक फसलों का समर्थन मूल्य लागत का डेढ़ गुना करने का काम भी हमने किया है। इतना ही नहीं वन उपज के MSP में काफी बढ़ोतरी की है: पीएम मोदीये महामिलावटी लोग कैसे काम करते हैं इसका जीता जागता उदाहरण हमारे पड़ोस में पोलावरम परियोजना है। ये परियोजना पिछले चार दशक से लटकी है। यहां कि सरकारें इसको लटकाने के पाप की भागीदार हैंः पीएम मोदीहमारी सरकार ने आंध्र के विकास के लिए यहां कि सरकार को 4 हजार करोड़ रुपये दिए हैंः पीएम मोदीआंध्र प्रदेश की कोस्टल इकॉनमी हो, सागरमाला से जुड़े प्रॉजेक्ट हो, वाटरवे हो, हाईवे हो, रेलवे हो या एयर वे हो। NDA सरकार आपके विकास के लिए प्रतिबद्ध है।पिछली सरकार हमेशा पैसे का रोना रोती थी। यहां तक कि राफेल विमान नहीं खरीदा तो कारण बताया कि पैसे नहीं थेः पीएम मोदीहमारी सरकार ने 5 लाख रुपये सालाना आय वालों को टैक्स के दायरे से बाहर कर दिया है। यह मांग बहुत पहले से थी लेकिन पहले की सरकारों ने इस पर काम नहीं कियाः पीएम मोदीमैं सबसे पहले सबका आंध्र की जनता का और कृष्णा-गोदावरी की धरती से देशवासियों का धन्यवाद करता हूं। पिछले पांच साल में मैं जो भी कर पाया हूं, वो आपके आशीर्वाद से ही कर पाया हूं। मैं जो कुछ भी कर पाया हूं उसके सच्चे हकदार आप लोग हैं: पीएम मोदीसंस्कृति, साहित्य, पराक्रम और पुनर्जागरण की धरती राजमुंदरी को मेरा नमस्कार: पीएम नरेन्द्र मोदीबीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने भारत धर्म जन सेना के अध्यक्ष तुषार वेल्लापल्ली को केरल की वायनाड लोकसभा क्षेत्र के लिए NDA का उम्मीदवार घोषित किया। आपको बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी वायनाड सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।लोकसभा चुनाव से ठीक पहले फेसबुक ने कांग्रेस पार्टी से जुड़े 687 पेज और अकाउंट्स को हटा दिया है। फेसबुक का कहना है कि सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर इन पेजों से अप्रमाणिक सूचनाएं दी जा रही थीं।समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने मैनपुरी लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल कर दिया है। पर्चा भरने के बाद मुलायम सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी के यूपी में सबसे ज्यादा सीटें जीतने की बात कही। हालांकि बीएसपी को लेकर मीडिया के सवालों का कोई भी जवाब देने से वह बचे। यहां तक कि एक बार भी उन्होंने बीएसपी का नाम नहीं लिया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी यूपी में सबसे बड़ा दल होगी, लेकिन बीएसपी के नाम पर पूरी तरह चुप्पी साध ली। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी को यूपी में बहुमत मिलेगा, लेकिन बीएसपी का आंकड़ा पूछने पर नेताजी ने कुछ नहीं कहा।आतंकवादियों पर कार्रवाई के बाद आज सारा विपक्ष मोदी जी की सरकार पर सवाल उठा रहा है। आज सभी मानते हैं कि आतंकवाद को मुंह तोड़ जवाब देना चाहिए। लेकिन राहुल गांधी के गुरु सैम पित्रोदा कह रहे हैं कि आतंकवादियों से बातचीत करो: अमित शाह10 साल तक केंद्र में सोनिया-मनमोहन की सरकार थी। उस सरकार ने ओडिशा के विकास के लिए 13वें वित्त आयोग के अंतर्गत मात्र 80 हजार करोड़ रुपये दिया था। जबकि मोदी सरकार ने 14वें वित्त आयोग के अंतर्गत 5 लाख 56 हजार 565 करोड़ रुपये ओडिशा के विकास के लिए दिया: अमित शाहमोदी जी ने करीब 5.

5 लाख करोड़ रुपये यहां के विकास के लिए भेजे, लेकिन ये पैसे ओडिशा के गांवो तक नहीं पहुंचे हैं। क्योंकि नवीन बाबू के अफसर बीच में ही इन पैसों पर चपत लगा देते हैं: अमित शाहउज्ज्वला योजना के तहत गरीब महिलाओं को मोदी जी की सरकार ने मुफ्त गैस कनेक्शन दिया। सिर्फ ओडिशा में 48 लाख माताओं-बहनों को मुफ्त गैस कनेक्शन देने का काम मोदी जी की सरकार ने किया है।ओडिशा में आज इतना भ्रष्टाचार है कि इनके चहेते अफसर, कलेक्टर, एसपी जनता से उगाही करते हैं। इतना ही नहीं महाप्रभु का रत्न भंडार भी सलामत नहीं रहा। जो रत्न भंडार जनता ने भरा वो रत्न भंडार का कोई हिसाब भी नहीं है।आने वाला चुनाव देश और ओडिशा दोनों का भाग्य तय करने वाला है। मैं कश्मीर से कन्याकुमारी और असम से गुजरात तक घूमता हूं और लोगों से पूछता हूं कि किसकी सरकार आएगी, तो एक ही आवाज आती है, मोदी-मोदी: अमित शाहआज 19 साल हो गए, मगर ये ओडिशा वालों के लिए दुर्भाग्य की बात है कि यहां के मुख्यमंत्री नवीन बाबू उड़िया भाषा बिना पढ़े नहीं बोल सकते: अमित शाहमेरे लिए सौभाग्य है कि एक अप्रैल को मैं ओडिशा आया हूं, आज उत्कल दिवस है। आज के ही दिन पूरे देश में भाषा के आधार पर कोई राज्य बना तो वो ओडिशा राज्य बना: अमित शाहगोरखपुर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार राम भुआल निषाद का आरोप, निषाद पार्टी के चीफ संजय निषाद ने बीजेपी से 50 करोड़ रुपये लिए हैं। उन्होंने योगी जी से डील की है। Ram Bhuwal Nishad, SP's candidate from Gorakhpur LS seat: There was a deal. Nishad Party chief, Sanjay Nishad took… https://t.co/ZWMFnjsfH6केरल: कांग्रेस नेता शशि थरूर ने तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल किया Kerala: Congress leader Shashi Tharoor files nomination from Thiruvananthapuram Parliamentary Constituency. https://t.co/0DsoGavMpZदिल्ली हाई कोर्ट ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता के दौरान 'पीएम नरेन्द्र मोदी' फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग करने वाली याचिका को खारिज कर दिया। Delhi High Court dismisses the PIL seeking stay on release of film 'PM Narendra Modi' during the period of Model Co… https://t.co/HDSdXFqLWdमोदी जी ने देश की जनता को वादा किया था कि सबके खाते में 15 लाख रुपये दिए जाएंगे लेकिन किसी को आजतक नहीं मिलेः राहुल गांधीप्रधानमंत्री का काम ही है सुबह उठना और देश के सबसे अमीर 10-15 लोगों की मदद करना, चोर लोगों की मदद करनाः राहुल गांधीराफेल डील मामले में नरेन्द्र मोदी ने अनिल अंबानी की जेब में 30 हजार करोड़ रुपये डाल दिएः राहुल गांधीदेश की जनता ने वोट देकर मोदी जी को प्रधानमंत्री को चौकीदार बनाया, लेकिन वह देश के सबसे बड़े चोर के चौकीदार बन गएः राहुल गांधीक्या आपके सीएम ने कभी राफेल मुद्दा उठाया? क्या उन्होंने कभी 'चौकीदार चोर है' कहा? यह साझेदारी है, टीआरएस और उनके सांसद नरेंद्र मोदी की मदद करते हैं। मोदी और बीजेपी के खिलाफ लड़ाई केवल कांग्रेस ही लड़ रही है, टीआरएस नहीं, यह पूरा देश जानता हैः राहुल गांधीमुलायम सिंह यादव का नामांकन कराने के लिए उनके बेटे और यूपी के पूर्व CM अखिलेश यादव भी साथ में गए।एसपी संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र से अपना पर्चा भरा।1554104084000एसपी संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने 4 प्रस्तावकों के साथ मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र से अपना पर्चा भरा।बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपनी 14वीं लिस्ट की घोषणा की जिसमें ओडिशा के तीन प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है। इसके अलावा ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए 11 प्रत्याशियों की लिस्ट भी जारी की। BJP releases 14th list of 3 candidates in Odisha for #LokSabhaElections2019 . 5th list of 11 candidates for electio… https://t.co/HE9JcIzK3zसुशील कुमार शिंदे जब भारत सरकार में मंत्री थे, तो उन्होंने इसी महाराष्ट्र की धरती से हिंदू आतंकवाद की चर्चा की थी: पीएम मोदीवोट-बैंक की राजनीति के लिए एनसीपी और कांग्रेस किसी भी हद तक जा सकती हैं। इस देश के करोड़ों लोगों पर हिंदू आंतकवाद का दाग लगाने का प्रयास कांग्रेस ने ही किया है।'हिन्दू आतंकवाद' का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा- कांग्रेस ने हिन्दू समुदाय को बदनाम करने की साजिश की है।साथियों आप ये भी मत भूलिए कि ये वही कांग्रेस और एनसीपी का गठबंधन है जिसने आजाद मैदान में उन्मादी भीड़ को शहीदों की स्मारक को जूते से रौंदने की खुली छूट दी थी: पीएम नरेन्द्र मोदीजिन्होंने 70 साल तक गरीब को गरीब बनाए रखा वो कभी गरीब का भला नहीं कर सकते है। ये वो लोग हैं जो गरीब के नाम पर पैसा लाकर, उस पैसे से अपनी तिजोरी भरते हैं।आपका ये चौकीदार पूरी ईमानदारी से दिन-रात आपकी मुश्किलों को कम करने में जुटा है। कपास, सोयाबीन, तूर सहित अनेक फसलों का समर्थन मूल्य लागत का डेढ़ गुना करने का काम भी हमने किया है। इतना ही नहीं वन उपज के MSP में काफी बढ़ोतरी की है: पीएम मोदीएयर स्ट्राइक का सबूत मांगने को लेकर पीएम मोदी ने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर हमला करते हुए कहा- पूरी दुनिया भारत के साथ खड़ी है लेकिन ये लोग सबूत मांगते हैं। इनके बयानों की पाकिस्तान में प्रशंसा होती है। आप लोगों को देश का हीरो चाहिए या जो पाकिस्तान में हीरो बनते हैं, वे चाहिए।महाराष्ट्र में कांग्रेस और एनसीपी का गठबंधन, कुंभकर्ण की तरह है। जब वो सत्ता में होते हैं तो 6-6 महीने के लिए सोते हैं। 6 महीने में कोई एक उठता है और जनता का पैसा खाकर फिर सोने चला जाता है।शरद पवार 10 सालों तक दिल्ली में कृषि मंत्री बनकर बैठे रहे लेकिन महाराष्ट्र के किसानों का कोई भला नहीं कियाः पीएम मोदीएनसीपी में इस समय पारिवारिक युद्ध चल रहा है। पार्टी शरद पवार के हाथों से निकलती जा रही है और स्थिति ये है कि उनके भतीजे धीरे-धीरे पार्टी पर कब्जा करते जा रहे हैं। इसी वजह से एनसीपी को टिकट बंटवारे में भी दिक्कत आ रही है: पीएम मोदीएक समय था जब शरद पवार जी सोचते थे कि वो भी प्रधानमंत्री बन सकते हैं। उन्होंने ऐलान भी किया था कि वो ये चुनाव लड़ेंगे। लेकिन अचानक एक दिन बोले कि मैं तो यहां राज्यसभा में ही खुश हूं, मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा। वे भी जानते हैं कि हवा का रुख किस तरफ है।जब महाराष्ट्र के लोगों ने बांध में पानी के लिए अजित पवार से मांग की थी, तब अजित पवार ने कैसी भाषा का इस्तेमाल किया था, वह कोई भूल सकता है क्या?: पीएम मोदीमहाराष्ट्र में कांग्रेस और NCP का गठबंधन कुंभकर्ण की तरह है। दोनों में हर कोई 6-6 महीने तक सोता हैः पीएम मोदीशरद पवार पर तंज कसते हुए पीएम मोदी ने कहा- प्रधानमंत्री बनने का सपना देखने वाले लोगों ने अब चुनाव लड़ने से मना कर दिया है।अभी तो पोलिंग में 10 दिन बाकी हैं। लेकिन आज जो आप लोगों ने प्यार और आशीर्वाद दिया है, पता नहीं आज कांग्रेस और NCP के लोगों को नींद आएगी की नहीं: पीएम मोदी2 दिन पहले कांग्रेस के एक बड़े नेता ने कहा कि मोदी ने केवल शौचालय की चौकीदारी की है। अब आप बताइए बरसों से जो साफ सफाई के काम में जुटे हैं, जो स्वच्छता के चौकीदार हैं, ये भाषा उनका अपमान है या नहीं।कांग्रेस के लोग शौचालय को लेकर मेरा मजाक उड़ाते हैं, लेकिन जब मैं शौचालय बनाने की बात करता हूं तो मैं समझता हूं कि मैं अपनी माताओं-बहनों की इज्जत का चौकीदार हूंः पीएम मोदीजब पहले इस प्रकार के प्रयोग होते थे तो उसकी दीर्घा गैलरी में कुछ चुने हुए लोग ही होते थे। लेकिन देश में विज्ञान की ओर रुचि बढ़े और वैज्ञानिकों के प्रति सम्मान बढ़े एवं आम नागरिक भी इसे देख पाए। इसके लिए आज सैकड़ों लोग वहां मौजूद थेः पीएम मोदीमहात्मा गांधी और विनोबा जी ने स्वच्छता को लेकर जो बात कही थी उसे आप सब भली-भांति जानते हैं। लेकिन कांग्रेस ने उनकी बातों का कितना अनुसरण किया ये भी आप जानते हैंः पीएम मोदीहमारे लिए गर्व की बात है कि इसरो ने कुछ देर पहले एक ऐतिहासिक सिद्धि हासिल की है। इसके लिए में इसरो को वैज्ञानिकों को बधाई देता हूं: वर्धा में बोले पीएम मोदीलोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर बहुजन समाज पार्टी ने 6 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की। शाहजहांपुर से अमर चंद्र जौहर और फर्रूखाबाद से मनोज अग्रवाल को बनाया प्रत्याशी। लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर बहुजन समाज पार्टी ने 6 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की। शाहजहांपुर से अमर… https://t.co/8hiueNLplsमैनपुरी की दन्नाहार थाना क्षेत्र में एक निष्क्रिय ग्रेनेड मिला। जानकारी के मुताबिक, कुछ बच्चों ने इसे तालाब से निकालकर सड़क पर रख दिया था। मामले की जांच जारी है। आपको बता दें कि आज मैनपुरी में एसपी संरक्षक मुलायम सिंह यादव का नामांकन है। SP Mainpuri, Ajay Shankar Rai: An inactive grenade was found in Mainpuri's Dannahar police station limits today. So… https://t.co/8jQXh6KdFOशिवपाल सिंह यादव मुलायम सिंह के नामांकन में तो मौजूद नहीं हैं लेकिन आज सुबह उन्होंने मुलायम से मुलाकात की थी।एसपी संरक्षक मुलायम सिंह यादव मैनपुरी सीट से अपने नामांकन के लिए निकल चुके हैं। आपको बता दें कि यह पहली बार होगा जब नामांकन के वक्त मुलायम के भाई शिवपाल सिंह यादव मौजूद नहीं होंगे।तेलंगाना के अलावा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी महाराष्ट्र के वर्धा और आंध्र प्रदेश के राजमुंदरी में भी रैली को संबोधित करेंगे।समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव लोकसभा चुनाव के लिए आज मैनपुरी में अपना नामांकन करेंगे। इस दौरान उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, सांसद धर्मेंद्र यादव, सांसद तेजप्रताप यादव व राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव के अलावा एसपी प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम मौजूद रहेंगे।Mon, 1 Apr 2019 09:52:43 Mon, 1 Apr 2019 09:22:56 कांग्रेस द्वारा कोई आधिकारिक बयान जारी होने से पहले ही केजरीवाल ने पीटीआई से कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में लोकसभा चुनावों के लिए आप से गठबंधन करने से इनकार कर दिया है। दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने हमारे सहयोगी अखबार इकनॉमिक टाइम्स के बताया कि कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं होने जा रहा है। उन्होंने कहा, 'हमने राहुल गांधी के साथ बैठक की थी लेकिन उन्होंने गठबंधन से इनकार कर दिया था।'गौरतलब है कि रविवार को दिल्ली की पूर्व सीएम और प्रदेश कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष शीला दीक्षित ने कहा था कि सोमवार तक आप-कांग्रेस गठबंधन पर तस्वीर साफ हो जाएगी। उन्होंने कहा था कि इस बारे में आधिकारिक बयान जारी किया जाएगा।इस बीच दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन पर सस्पेंस खत्म हो गया है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राज्य में गठबंधन से इनकार कर दिया है। दिल्ली सीएम के इस बयान के बाद राज्य में अब त्रिकोणीय मुकाबला होना तय हो गया है।Mon, 1 Apr 2019 09:20:28 लोकसभा चुनाव में कुछ ही दिन बाकी है और नेताओं के प्रचार-रैलियों का सिलसिला तेज है। उत्तर प्रदेश के मथुरा से बीजेपी उम्मीदवार और मशहूर अभिनेत्री हेमा मालिनी ने भी रविवार से चुनाव प्रचार का आगाज कर दिया। प्रचार के पहले ही दिन हेमा मालिनी जा पहुंची गेहूं के खेत में,देखिए तस्वीरें...वहीं, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह आज ओडिशा में चुनावी मोर्चा संभालेंगे। इस दौरान वह दो रैलियों को संबोधित करेंगे।पहले चरण का चुनाव नजदीक आते ही पार्टियों के चुनावी अभियान ने जोर पकड़ लिया है। इसी क्रम में आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी तेलंगाना में रैली करेंगे।नमस्ते नवभारत टाइम्स के चुनावी लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। अपने इस ब्लॉग में हम आपके लिए लोकसभा चुनाव 2019 से जुड़ा हर अपडेट लेकर आते हैं। तो ऐसी हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ...

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता ने लगाए पाक के समर्थन में नारे, BJP बोली- रद्द हो उम्मीदवारीनेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता ने लगाए पाक के समर्थन में नारे, BJP बोली- रद्द हो उम्मीदवारीबारामुला लोकसभा सीट से नेशनल कांफ्रेंस के उम्मीदवार मोहम्मद अकबर लोन के खिलाफ बीजेपी ने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है.
Read more »

लोकसभा चुनाव: वाराणसी में मोदी के खिलाफ लड़ सकते हैं संकटमोचन मंदिर के महंत-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव: वाराणसी में मोदी के खिलाफ लड़ सकते हैं संकटमोचन मंदिर के महंत-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: 2019 लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। 2014 की तरह इस बार भी सबकी नजर वाराणसी सीट पर है। इस बार पीएम नरेंद्र मोदी के सामने संकटमोचन मंदिर के महंत प्रफेसर विश्वम्भर नाथ मिश्र कांग्रेस की तरफ से चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। ऐसे में 2014 की तरह ही इस बार भी रोचक मुकाबला होना तय है।
Read more »

2012 में ही तैयार हो गया था ASAT, परीक्षण के ये हो सकते हैं नुकसान2012 में ही तैयार हो गया था ASAT, परीक्षण के ये हो सकते हैं नुकसानMission Shakti in Hindi, India Anti Satellite Missile Weapon: डीआरडीओ के तत्कालीन चीफ विजय कुमार सारस्वत ने माना था कि भारत के पास यह क्षमता है, लेकिन इसके अलग नुकसान हैं। तत्कालीन डीआरडीओ चीफ ने 2012 में एक अंग्रेजी प्रकाशन को दिए इंटरव्यू में यह बात कबूली थी।
Read more »

PM मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन सवालों के घेरे में, चुनाव आयोग करेगा जांचPM मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन सवालों के घेरे में, चुनाव आयोग करेगा जांचप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बुधवार दोपहर दिए देश के नाम संदेश की जांच अब चुनाव आयोग की विशेषज्ञ टीम आचार संहिता की कसौटी पर करेगी. इस विशेष जांच कमेटी की अगुआई आयोग में आदर्श चुनाव आचार संहिता के प्रभारी उप निर्वाचन आयुक्त डॉ. संदीप सक्सेना करेंगे. फिलहाल आयोग ने जांच कमेटी के अन्य सदस्यों और रिपोर्ट देने के लिए समय सीमा को लेकर कोई खुलासा अब तक नहीं किया है.
Read more »

'जमीं हो, आसां हो, या फिर अंतरिक्ष.. सर्जिकल स्ट्राइक का साहस इसी चौकीदार ने दिखाया', PM मोदी की 10 खास बातें'जमीं हो, आसां हो, या फिर अंतरिक्ष.. सर्जिकल स्ट्राइक का साहस इसी चौकीदार ने दिखाया', PM मोदी की 10 खास बातेंप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने गुरुवार को मेरठ से लोकसभा चुनाव के प्रचार-प्रसार अभियान की शुरुआत कर दिया. लोकसभा चुनाव के ऐलान के बाद पीएम मोदी की पहली सभा है. साल 2014 के लोकसभा चुनाव में भी पीएम मोदी ने मेरठ से ही चुनाव प्रचार का आगाज किया था. पीएम मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मेरठ, हापुड़, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, बागपत, गाजियाबाद, नोएडा समेत पूरे पश्चिमी यूपी से पधारे आप सभी बहनों भाइयों को मेरा प्रणाम. दिल्ली समेत पूरा उत्तर, दक्षिण, पूरब, पश्चिम जो भी लोग हैं, इस जनसैलाब को देख सकते हैं. भारत के 130 करोड़ के लोग मन बना चुके हैं कि देश में एक बार फिर (लोग बोले मोदी सरकार) बनने जा रही है. इतने सारे संख्या में पधारने के लिए आप सभी का, बीजेपी के कार्यकर्ता, बूथ का इंतजाम देखने वाले, अन्य सभी साथियों का हृदयपूर्व आभार व्यक्त करता हूं. मेरठ के बाद पीएम मोदी उत्तराखंड के रुद्रपुर और जम्मू-कश्मीर के अखनूर के पास जनसभाओं को संबोधित करेंगे.
Read more »

मेरठ के बाद रुद्रपुर में बोले पीएम मोदी- पाक के हीरो बनने वालों को माफी नहींमेरठ के बाद रुद्रपुर में बोले पीएम मोदी- पाक के हीरो बनने वालों को माफी नहींपीएम मोदी ने इससे पहले मेरठ में रैली को संबोधित करते हुए लोकसभा चुनाव प्रचार का आगाज किया था. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस, सपा और बसपा सहित विपक्षी दलों पर निशाना साधा था.
Read more »

मध्य प्रदेश में बीजेपी के कई नेता नाराज, भिंड के पूर्व सांसद कांग्रेस के संपर्क मेंमध्य प्रदेश में बीजेपी के कई नेता नाराज, भिंड के पूर्व सांसद कांग्रेस के संपर्क मेंलोकसभा चुनाव 2019 से पहले मध्य प्रदेश में टिकट वितरण को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं में असंतोष बढ़ रहा है. शहडोल के सांसद ज्ञान सिंह और भिंड के पूर्व सांसद अशोक अर्गल टिकट न मिलने को लेकर खुले तौर पर अपनी नाराजगी जता चुके हैं. अर्गल कांग्रेस के संपर्क में हैं.
Read more »

तुर्की में आए तूफान में छाते के साथ उड़ गया शख्स, वायरल हो रहा वीडियो- Amarujalaतुर्की में आए तूफान में छाते के साथ उड़ गया शख्स, वायरल हो रहा वीडियो- Amarujalaतुर्की के उस्मानिये में तूफान का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक शख्स आंगन में रखी छतरी को बचाने की कोशिश कर रहा था
Read more »

अयोध्या में प्रियंका गांधी के सामने ही लगे 'मोदी-मोदी' के नारे-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: चुनाव प्रचार के लिए अयोध्या पहुंचीं कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के सामने ही बीजेपी कार्यकर्ताओं ने 'मोदी-मोदी' के नारे लगाए। इसके जवाब में कांग्रेसियों ने 'चौकीदार चोर है' के नारे लगाए।
Read more »



Render Time: 2026-04-01 17:14:48