नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता ने लगाए पाक के समर्थन में नारे, BJP4India बोली- रद्द हो उम्मीदवारी
बीजेपी ने सोमवार को चुनाव आयोग से कहा कि वह जम्मू-कश्मीर विधानसभा के पूर्व स्पीकर और बारामुला लोकसभा सीट से नेशनल कांफ्रेंस के उम्मीदवार मोहम्मद अकबर लोन को चुनाव लड़ने से रोके, क्योंकि उन्होंने अपनी एक चुनावी रैली में कथित तौर पर ‘‘पाकिस्तान समर्थक नारे’’ लगाए.
बीजेपी की प्रदेश इकाई ने लोन की उम्मीदवारी रद्द करने और उन पर देशद्रोह के आरोप में आपराधिक केस दर्ज करने की मांग की. पार्टी ने लोन की ‘‘देश विरोधी गतिविधि’’ के लिए नेशनल कांफ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला से भी माफी मांगने को कहा. लोन ने शनिवार को कुपवाड़ा जिले में एक रैली में कथित तौर पर पाकिस्तान समर्थक नारे लगाए थे और पाकिस्तान को ‘‘दूसरी तरफ अपना मुस्लिम देश’’ करार दिया था. उन्होंने कथित तौर पर यह धमकी भी दी थी कि पाकिस्तान को गाली देने वालों को वह भी गाली देंगे. बीजेपी महासचिव और जम्मू-पुंछ लोकसभा सीट के प्रभारी युद्धवीर सेठी ने कहा, ‘‘चुनावी रैली के दौरान ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाने के लिए हम बारामुला से एनसी के उम्मीदवार मोहम्मद अकबर लोन की निंदा करते हैं. हम चुनाव आयोग से अपील करते हैं कि वह लोन की उम्मीदवारी रद्द करे और उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू करे.’’मालूम हो कि जम्मू कश्मीर में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए अपने गठबंधन का ऐलान किया. वे क्रमश: दो और एक सीट पर लड़ेंगे जबकि तीन सीटों पर ‘दोस्ताना मुकाबला’ करेंगे.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी के ख़िलाफ़ ब्रिटेन में गिरफ़्तारी वॉरंट जारीमनी लॉन्डरिंग के एक मामले में हीरा कारोबारी नीरव मोदी को प्रत्यर्पित करने के ईडी के अनुरोध पर लंदन की एक अदालत ने गिरफ़्तारी वॉरंट जारी किया है.
Read more »
पंजाब: छात्रों के निलंबन के विरोध में लॉ यूनिवर्सिटी के छात्रों ने परीक्षा का बहिष्कार कियापटियाला: छह छात्रों के निलंबन के विरोध में लॉ यूनिवर्सिटी के छात्रों ने परीक्षा का बहिष्कार किया PunjabUniversity RajeevGandhiNationalUniversityofLaw Patiala StudentProtest पंजाबयूनिवर्सिटी राजीवगांधीनेशनलयूनिवर्सिटीऑफलॉ पटियाला छात्रप्रदर्शन
Read more »
इमरान का दावा: पाक के नेशनल डे पर मोदी ने दी बधाईपाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा- कश्मीर सहित सभी मुद्दों पर भारत के साथ होनी चाहिए समग्र बातचीत.
Read more »
PAK नेशनल डे के बहिष्कार को उमर-महबूबा ने बताया PM मोदी की चुनावी चालनेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा कि भाजपा शासित केंद्र सरकार को पाकिस्तान दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में 2015 से 2018 तक अपने प्रतिनिधियों को भेजने में कोई आपत्ति नहीं हुई, लेकिन इस साल चुनाव आया और कार्यक्रम के बहिष्कार की घोषणा कर दी.
Read more »
मेरी फिल्म को अवॉर्ड नहीं मिला तो राष्ट्रीय पुरस्कारों पर उठेंगे सवाल : कंगना रनौत– News18 हिंदीकंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने हाल ही में कहा है कि 'मणिकर्णिका' (Manikarnika) से बढ़कर अभी तक कोई फिल्म नहीं आई है. इसके साथ ही उन्होंने इस फिल्म को नेशनल अवॉर्ड (National Award) नहीं मिलने पर सवाल उठाए हैं.
Read more »
‘जो PAK को एक गाली देगा, उसको मैं 10 गाली दूंगा’ : NC नेतानेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता अकबर लोन ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अगर कोई पाकिस्तान को एक गाली देगा तो वह उसे 10 गाली देंगे. अकबर लोन उमर अब्दुल्ला की सरकार में मंत्री रह चुके हैं.
Read more »
