नेशनल कॉन्फ्रेंस पार्टी के नेता अकबर लोन ने कहा, पाकिस्तान आबाद रहे
लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण के होने वाले मतदान की उल्टी गिनती शुरू हो गई है. इस बीच नेताओं की बयानबाजी तेज गई है. जम्मू-कश्मीर की नेशनल कॉन्फ्रेंस पार्टी के नेता अकबर लोन ने पाकिस्तान को लेकर बड़ा बयान दिया.
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आबाद रहे, जो भी पाकिस्तान को एक गाली देगा तो भी उन्हें यहां से दस गालियां दूंगा. 23 मार्च को घाटी के कुपवाड़ा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अकबर लोन ने कहा, ‘’मेरा पार वाला जो मुसलमान मुल्क है, वो आबाद रहे, कामयाब रहे, हमारी और उनकी दोस्ती बढ़े, पाकिस्तान औऱ हिंदुस्तान की दोस्ती आपस में रहे. उस दोस्ती का मैं आशिक हूं, अगर उनको कोई एक गाली देगा, तो मैं उनको यहां से 10 गालियां दूंगा’’. NC's Akbar Lone in Kupwara on Mar 23: Mera paar wala wo musalmaan mulkhai,wo abaad rahay, vo kamyaab rahe, hamari aur unki dosti badhe,Pak aur Hindustan ki dosti aapas mein rahe,uss dosti ka mai aashiq hun...Agar unko koi aik gali dega mai unko yahan se dass galiyan de dunga pic.twitter.com/xVc6uHMJNN — ANI March 25, 2019अकबर लोन का ये बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. अकबर लोन पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की सरकार में कैबिनेट मंत्री के पद पर रह चुके हैं. गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव से पहले एक पाकिस्तान का मुद्दा अपने चरम पर है. पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत की एयरस्ट्राइक और पाकिस्तान के पलटवार से भारत में PAK के खिलाफ गुस्सा है. जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस के उमर अब्दुल्ला, फारूक अब्दुल्ला और पीडीपी की महबूबा मुफ्ती ने पाकिस्तान से शांति संबंध बहाल करने की अपील की थी. इस बार जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस पार्टी के बीच गठबंधन हुआ है. कांग्रेस जम्मू और उधमपुर सीट पर लड़ेगी. वहीं, NC के फारूक अब्दुल्ला श्रीनगर से चुनाव लड़ेंगे. अनंतनाग, बारामूला और लद्दाख में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के बीच दोस्ताना स्पर्धा होगी. जम्मू-कश्मीर की 6 लोकसभा सीटों पर 5 चरण में चुनाव होना है. 11 अप्रैल को पहले चरण में बारामूला, जम्मू में मतदान होना है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
PM नरेंद्र मोदी बोले- गाली को गहना बनाऊंगा, पढ़ें चौकीदारों से की 10 बड़ी बातेंप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने होली के अवसर पर बुधवार शाम 5 बजे ऑडियो ब्रिज के जरिए देशभर में 25 लाख चौकीदारों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हर जगह चौकीदारों की ही चर्चा है, टीवी या ट्विटर, देश, विदेश, गांव, शहर हर जगह चौकीदार शब्द की ही गूंज है. लेकिन कुछ लोगों ने निजी स्वार्थ के लिए गाली-गलौज शुरू कर दिया. चौकीदारों के साथ बात के दौरान उन्होंने विपक्ष पर भी जमकर निशाना साधा.
Read more »
चौकीदार को चोर कहने पर बोले पीएम मोदी- हर गाली को बना लें गहना-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को देशभर के चौकीदारों से बातचीत में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कोई कितनी भी गाली दे, हमें हर गाली को गहना बना लेना चाहिए।
Read more »
अरुणाचल प्रदेश के बाद त्रिपुरा में बीजेपी को झटका, तीन नेता कांग्रेस में शामिलबीजेपी के तीन नेता कांग्रेस में शामिल हो गए. इनमें भाजपा की राज्य इकाई के उपाध्यक्ष सुबल भौमिक भी शामिल हैं.
Read more »
एक नेता ने बच्चों के अनिवार्य टीकाकरण का विरोध किया था, खुद को चिकनपॉक्स हुआPolitician opposed to mandatory childhood vaccinations hospitalised with chickenpox | मैसीमिलानो फ्रेड्रिगा ने ट्वीट कर चिकनपॉक्स होने की जानकारी दी, वह दक्षिणपंथी लीग पार्टी के नेता हैंॉ फेड्रिगा ने कहा था- लोगों से जबरन वैक्सीनेशन कराने के लिए नहीं कहना चाहिए
Read more »
सपा नेता रामगोपाल यादव का बड़ा बयान, पुलवामा हमले को बताया साजिश- Amarujalaसमाजवादी पार्टी के नेता रामगोपाल यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने पुलवामा हमले को लेकर सरकार पर हमला किया है। उन्होंने
Read more »
शाहरुख को गाली देने वाले का ट्वीट लाइक कर बुरे फंसे करण, लोगों ने लगाई क्लासShah rukh Khan: करण द्वारा प्रोड्यूस की गई अक्षय स्टार फिल्म केसरी हाल ही में रिलीज हुआ है। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म धूम भी मचा रही है। ऐसे में एक फैन ने तुलना करते हुए अक्षय की फिल्म के बारे में लिखा वहीं शाहरुख की फिल्म के लिए भला बुरा कहा गया।
Read more »
Jharkhand: छात्रा से छेड़छाड़ कर फंसे कांग्रेस नेता, पार्टी से निलंबित; विपक्ष को मिला मुद्दाधनबाद के मनोरम नगर बेकारबांध स्थित एक निजी हॉस्टल में रहने वाली कॉलेज छात्रा ने हॉस्टल संचालक व धनबाद जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष मनोज सिंह पर छेड़खानी का आरोप लगाया है।
Read more »
NC उम्मीदवार अकबर लोन बोले- कोई पाकिस्तान को एक गाली देगा तो मैं उसे दस दूंगाNC उम्मीदवार अकबर लोन बोले- कोई पाकिस्तान को एक गाली देगा तो मैं उसे दस दूंगा MeraPowerVote ElectionsWithJagran LokSabhaElections2019 IndiaElections2019 लोकसभाचुनाव2019
Read more »
हिंदुस्तान-पाकिस्तान की दोस्ती का आशिक हूं: अकबर लोनLok Sabha Election 2019 (लोकसभा चुनाव 2019): नेशनल कान्फ्रेंस (एनसी) के नेता मोहम्मद अकबर लोन ने विवादित बयान देते हुए कहा है कि जो भी पाकिस्तान को एक गाली देगा, उसको मैं दस गालियां दूंगा।
Read more »
