Jharkhand: छात्रा से छेड़छाड़ कर फंसे कांग्रेस नेता, पार्टी से निलंबित; विपक्ष को मिला मुद्दा EveTeasing LokSabhaElection2019
धनबाद के मनोरम नगर बेकारबांध स्थित एक निजी हॉस्टल में रहनेवाली कॉलेज छात्रा ने हॉस्टल संचालक व धनबाद जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष मनोज सिंह पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। इसके बाद पार्टी ने उसे निलंबित कर दिया है। इससे चुनावी मौसम में विपक्ष को बैठे-बिठाए एक मुद्दा मिल गया है। धनबाद महिला थाने में पीडि़ता ने बताया कि मनोज सिंह रात में उसके कमरे के पास आया और खिड़की से तांकझांक करने लगा। थोड़ी देर में उसने रुपयों का बंडल खिड़की से उसके कमरे में फेंका। इसके बाद उसने दरवाजा खटखटाया। जब पीडि़ता ने दरवाजा नहीं खोला तो वह वापस चला गया। देर रात करीब 1:30 बजे वह फिर वापस आया और दरवाजे को जोर-जोर से खटखटाने लगा। वह दरवाजा खोलने का दबाव बनाने लगा। डरी सहमी छात्रा ने शोर मचाना शुरू किया और बगल के कमरे में रहने वाली छात्राओं को आवाज लगाई। आवाज सुनकर कुछ छात्राएं व हॉस्टल में काम करनेवाली दाई बाहर आ गई। उन्हें देख मनोज सिंह भाग निकला। बुधवार सुबह पीडि़ता ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों की सलाह पर छात्रा ने बुधवार दोपहर महिला थाना में लिखित शिकायत की। झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ.
अजय कुमार ने मामले को गंभीरता से लिया और मनोज कुमार को निलंबित करने का निर्देश दिया। जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि मनोज सिंह को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की गई है।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कांग्रेस की चौथी लिस्ट, थरूर को तिरुवनंतपुरम से, गौतमबुद्ध नगर से अरविंद सिंह चौहान को टिकटलोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की सात, केरल की 12, छत्तीसगढ़ की पांच, अरुणाचल प्रदेश की दो और अंडमान-निकोबार की एक सीट के लिए उम्मीदवार घोषित किये हैं.
Read more »
फिर से मोदी का संदेश लेकर बाइक से चेन्नै से दिल्ली पहुंचीं राजलक्ष्मी-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: तमिलनाडु की राजधानी चेन्नै की रहने वाली राजलक्ष्मी मांडा देशवासियों से नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री चुनने की अपील करने के लिए 15 जनवरी को बुलेट बाइक से दिल्ली की यात्रा पर निकली थीं।
Read more »
जामनगर से चुनाव लड़ना चाहते हैं हार्दिक पटेल, कांग्रेस नेतृत्व से मांगी अनुमति-Navbharat Timesगुजरात न्यूज़: हार्दिक पटेल ने इच्छा जताई है कि वह गुजरात की जामनगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं। हालांकि, उनका कहना है कि इसपर आखिरी फैसला पार्टी का शीर्ष नेतृत्व करेगा।
Read more »
न करें ऐसे चुनावी पोस्ट वरना फेसबुक-ट्विटर लेंगे ऐसे एक्शन– News18 हिंदीlok sabha polls 2019 ec to meet social media firms today what is on the discussion table, News in Hindi, Hindi News, दुनिया भर के लोकतंत्रों में चुनावों के वक्त सोशल मीडिया के गलत तरह से इस्तेमाल का खतरा बढ़ा है. चुनाव आयोग ने आज फेसबुक. ट्विटर और गूगल आदि कंपनियों के प्रतिनिधियों को मीटिंग के लिए बुलाया है.
Read more »
कांग्रेस से छीनी थी हैदराबाद सीट, 3 दशक से है औवेसी का कब्जा– News18 हिंदी1951 के पहले आम लोकसभा चुनाव से लेकर 1980 तक सात बार चुनाव हो चुके हैं. 6 बार ये सीट कांग्रेस के खाते में जा चुकी है. लेकिन फिलहाल कुछ वक्त से कांग्रेस इस सीट का पाने में नाकाम रही है.
Read more »
IT विभाग में प्रिंसिपल कमिश्नर की नौकरी छोड़ प्रीता कांग्रेस में शामिलLok Sabha General Election 2019 India: प्रियंका गांधी के मंदिर दौरों पर समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव ने कहा है कि मंदिर में आदमी तब जाता है, जब अपने आप को संकट में समझता है। कांग्रेस यूपी में तो संकट में है ही।
Read more »
IPL 2019: स्मिथ बोले- पिछले साल आईपीएल क्यूं नहीं खेला, केवल BCCI ही जवाब दे सकता हैIPL2019: स्मिथ बोले- पिछले साल आईपीएल क्यूं नहीं खेला, केवल BCCI ही जवाब दे सकता है
Read more »
