जामनगर से चुनाव लड़ना चाहते हैं हार्दिक पटेल, कांग्रेस नेतृत्व से मांगी अनुमति via NavbharatTimes HardikPatel Congress
गांधीनगर हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने गुजरात की जामनगर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है और पार्टी हाईकमान को उन्हें वहां से चुनाव लड़ने की अनुमति देने का आग्रह किया है। हार्दिक ने यह भी कहा कि 2019 में कांग्रेस सत्ता में आएगी। हार्दिक ने बीजेपी से सवाल पूछा कि अगर उसने इतना ही विकास का काम किया है तो वह विधायकों की खरीद-फरोख्त क्यों कर रही है। गुजरात में पटेल आंदोलन की ढाई वर्षों तक अगुवाई करने वाले हार्दिक ने कहा, ‘मैंने जामनगर से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है लेकिन पार्टी को निर्णय लेने दीजिए कि क्या किया जाना चाहिए। मुझे पार्टी जो भी भूमिका देगी, मैं निभाने के लिए तैयार हूं। परिपक्वता और संजीदगी के साथ मैं कांग्रेस में शामिल हुआ हूं।’ उन्होंने कहा, ‘मैंने हाल ही में राजनीति में अपने करियर की शुरुआत की और मुझे काफी दूर जाना है, इसलिए देखते हैं क्या होता है।’ पढ़ें: अब ट्विटर पर हार्दिक पटेल हुए 'बेरोजगार' हार्दिक का दावा- 2019 में बनेगी कांग्रेस की सरकार कांग्रेस के अगली सरकार बनाने के अवसर के बारे में उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस निश्चित ही सरकार बनाएगी और 2019 में सत्ता में आएगी। कई मुद्दों पर लोगों में काफी रोष है, जिसे केंद्र और राज्य में बीजेपी द्वारा पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया गया है। कांग्रेस सत्ता में आने के बाद इन सभी मुद्दों का समाधान करेगी। आप देखेंगे कि बीजेपी के कार्यकर्ता और नेता भी उनकी पार्टी द्वारा हमारे विधायकों की खरीद-फरोख्त करने के तरीके से असंतुष्ट हैं।’ हार्दिक ने आगे कहा, 'अगर बीजेपी ने बहुत सारे विकास कार्य किए हैं तो वे क्यों कांग्रेस विधायकों को अपने पक्ष में करने की कोशिश करते हैं? यह स्पष्ट संकेत है कि वे हार रहे हैं।’ कांग्रेस में शामिल होने पर उन्होंने कहा, ‘जब मैं राजनीति में शामिल हो रहा हूं, सवाल पूछे जाते हैं और जब मैं राजनीति में शामिल नहीं हुआ था, सवाल तब भी पूछे जाते थे। यह देश के हित में है कि मेरे जैसा युवा राजनीति में शामिल हों। जबतक मेरे जैसे जमीन से जुड़े लोग राजनीति में शामिल नहीं होंगे, लोगों के मुद्दों पर ध्यान नहीं दिया जाएगा।’.
गांधीनगर हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने गुजरात की जामनगर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है और पार्टी हाईकमान को उन्हें वहां से चुनाव लड़ने की अनुमति देने का आग्रह किया है। हार्दिक ने यह भी कहा कि 2019 में कांग्रेस सत्ता में आएगी। हार्दिक ने बीजेपी से सवाल पूछा कि अगर उसने इतना ही विकास का काम किया है तो वह विधायकों की खरीद-फरोख्त क्यों कर रही है। गुजरात में पटेल आंदोलन की ढाई वर्षों तक अगुवाई करने वाले हार्दिक ने कहा, ‘मैंने जामनगर से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है लेकिन पार्टी को निर्णय लेने दीजिए कि क्या किया जाना चाहिए। मुझे पार्टी जो भी भूमिका देगी, मैं निभाने के लिए तैयार हूं। परिपक्वता और संजीदगी के साथ मैं कांग्रेस में शामिल हुआ हूं।’ उन्होंने कहा, ‘मैंने हाल ही में राजनीति में अपने करियर की शुरुआत की और मुझे काफी दूर जाना है, इसलिए देखते हैं क्या होता है।’ पढ़ें: अब ट्विटर पर हार्दिक पटेल हुए 'बेरोजगार' हार्दिक का दावा- 2019 में बनेगी कांग्रेस की सरकार कांग्रेस के अगली सरकार बनाने के अवसर के बारे में उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस निश्चित ही सरकार बनाएगी और 2019 में सत्ता में आएगी। कई मुद्दों पर लोगों में काफी रोष है, जिसे केंद्र और राज्य में बीजेपी द्वारा पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया गया है। कांग्रेस सत्ता में आने के बाद इन सभी मुद्दों का समाधान करेगी। आप देखेंगे कि बीजेपी के कार्यकर्ता और नेता भी उनकी पार्टी द्वारा हमारे विधायकों की खरीद-फरोख्त करने के तरीके से असंतुष्ट हैं।’ हार्दिक ने आगे कहा, 'अगर बीजेपी ने बहुत सारे विकास कार्य किए हैं तो वे क्यों कांग्रेस विधायकों को अपने पक्ष में करने की कोशिश करते हैं? यह स्पष्ट संकेत है कि वे हार रहे हैं।’ कांग्रेस में शामिल होने पर उन्होंने कहा, ‘जब मैं राजनीति में शामिल हो रहा हूं, सवाल पूछे जाते हैं और जब मैं राजनीति में शामिल नहीं हुआ था, सवाल तब भी पूछे जाते थे। यह देश के हित में है कि मेरे जैसा युवा राजनीति में शामिल हों। जबतक मेरे जैसे जमीन से जुड़े लोग राजनीति में शामिल नहीं होंगे, लोगों के मुद्दों पर ध्यान नहीं दिया जाएगा।’
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पीलीभीत सीट छोड़ना चाहती हैं मेनका गांधी, करनाल से लड़ने की इच्छा जताईकेंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने पार्टी नेतृत्व को अपनी मंशा जाहिर भी कर दी है. कहा जा रहा है कि मेनका गांधी हरियाणा की करनाल सीट से लोकसभा चुनाव लड़ना चाहती हैं, लेकिन प्रदेश स्तर पर उनके नाम की सहमति नहीं बन पाई है.
Read more »
देवबंदी उलेमा ने चुनाव आयोग से कहा, 'रमजान और ईद के बाद कराएं लोकसभा चुनाव'11 अप्रैल से 23 मई तक का लोकसभा चुनाव कार्यक्रम घोषित हो चुका है. इस बीच 6 मई से रमजान का महीना शुरू हो रहा है.
Read more »
पीलीभीत छोड़कर करनाल से चुनाव क्यों लड़ना चाहती हैं इंदिरा गांधी की छोटी बहू - Amarujalaअब सवाल यह उठता है कि मेनका ने पूरे देश में केवल करनाल सीट का ही नाम क्यों लिया... Elections2019 manekagandhi LokSabhaElections2019 karnal LokSabhaElections loksabhaelections2019 LokSabhaElection Manekagandhibjp
Read more »
बसपा सुप्रीमो मायावती नगीना से नहीं लड़ेंगी चुनाव, अब इस सीट से उतर सकती हैं मैदान मेंसाल 1989 में मायावती ने बिजनौर से चुनाव लड़ा था और यहां से सांसद बनकर संसद तक पहुंची थीं.
Read more »
सत्रहवीं लोकसभा का चुनाव 2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव से भी महंगा होगाआखिर जब झंडा, पोस्टर, बैनर, बिल्ले आदि पर प्रतिबंध लगा दिया गया है तब चुनावी खर्च पर लगाम लगाने का असरदार तरीका चुनाव आयोग क्यों नहीं खोज पा रहा है? लगता है, राजनीतिक दलों के सामने आयोग लाचार है।
Read more »
हार्दिक पटेल: पाटीदार आंदोलन का वो चेहरा, जिसने बदल दी गुजरात की राजनीतिलोकसभा चुनाव से ऐन पहले हार्दिक पटेल कांग्रेस में आ गए है. पाटीदार युवा नेता गुजरात की जामनगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं.
Read more »
लड़ना है तो किसी कठिन सीट से लोकसभा चुनाव लड़ें दिग्विजय सिंह: कमलनाथ-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ ने कहा है कि उन्होंने दिग्विजय सिंह से आग्रह किया है कि वह एमपी की किसी कठिन सीट से लोकसभा चुनाव लड़ें।
Read more »
पटना साहिब से शत्रुघ्न सिन्हा की जगह चुनाव लड़ेंगे रविशंकर, आज जारी होगी भाजपा की पहली सूचीनई दिल्ली। दिल्ली में भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक लगभग रात दो बजे तक चली। करीब 8 घंटे तक चली इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद थे। माना जा रहा है कि भाजपा अपनी पहली सूची आज जारी कर सकती है। पटना साहिब से शत्रुघ्न सिन्हा की जगह केंद्रीय मंत्री रविशंकर का चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है।
Read more »
