छत्तीसगढ़ में जातिगत समीकरण साधने के लिए भाजपा लाई नए चेहरे

United States News News

छत्तीसगढ़ में जातिगत समीकरण साधने के लिए भाजपा लाई नए चेहरे
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 132 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 56%
  • Publisher: 63%

भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ में नए चेहरों को चुनावी मैदान में उतारा IndiaElects

अभी जो राजनीतिक हालात बन रहे हैं, उसमें कैडर और जातिगत समीकरण ही निर्णायक फैसला दे पाएगा. दुर्ग से विजय बघेल भाजपा प्रत्याशी हैं. छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और विजय के बीच चाचा-भतीजे का रिश्ता है. विजय बघेल भूपेश को पहले भी हरा चुके हैं.

बिलासपुर से अरुण साव एकदम नया चेहरा है. पेशे से वकील हैं. महासमुंद में 22% साहू और 20% कुर्मी वोटर हैं. अगर साहू समाज में टक्कर होगी तो फैसला कुर्मी वोटर तय करेंगे. बस्तर में बैदूराम की क्षेत्र में पकड़ अच्छी है. कांकेर में भाजपा ने मोहन मंडावी को उतारा है. मंडावी संघ के पुराने कार्यकर्ता है. चुनाव में संघ का मैनेजमेंट मायने रखेगा. सरगुजा से भाजपा की फायर ब्रांड रेणुका सिंह की टक्कर तीन बार के सांसद खेलसाय सिंह से होगी. रायगढ़ से भाजपा की गोमती साय उम्मीदवार हैं. इन्हें केंद्रीय राज्यमंत्री विष्णुदेव साय का नजदीकी माना जाता है. कंवर समाज की महिला नेता होने का फायदा मिल सकता है. कोरबा सीट से भाजपा ने मजदूर यूनियन के नेता ज्योतिनंद दुबे को उतारा है.ज्योति नंद दुबे- कोरबा सीट से चुनाव लड़ेंगे. इन पर कोई आपराधिक मामले दर्ज नहीं है. 11वीं पास हैं. ज्योति नंद दुबे रमन सरकार में राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष थे. अरुण साव- बिलासपुर सीट से उम्मीदवार. छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के उप महाधिवक्ता रहे साव का नाम पिछले चुनाव में भी पैनल में था, परंतु वह टिकट के दौड़ में पिछड़ गए. संघ की पृष्ठभूमि रही है. संतोष पांडे- राजनांदगांव से लोकसभा प्रत्याशी. कवर्धा जिले के रहने वाले संतोष पांडे लंबे समय से संगठन में सक्रिय रहे और कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य भी किया है. पांडे पहले युवा आयोग के अध्यक्ष भी थे. विजय बघेल- दुर्ग से उम्मीदवार. भाजपा इनके जरिए कुर्मी वोटर को साधने की कोशिश की है. छवि किसान पुत्र की है. 1985 से 2004 तक भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारी थे. छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और विजय बघेल के बीच चाचा-भतीजे का रिश्ता है. चुन्नीलाल साहू- महासमुंद से प्रत्याशी. खल्लारी विधानसभा सीट से विधायक भी रहे हैं. महासमुंद सीट में साहू जाति के लोग ज्यादा रहते हैं. सितंबर 2016 में माओवादियों से धमकी मिलने के बाद सुर्खियों में आए. रेणुका सिंह- सरगुजा से उम्मीदवार. भाजपा की फायर ब्रांड नेता मानी जाती हैं. इनके जरिए पार्टी गोंड समाज को साधाना चाहती है. 2003 में विधायक बनीं. रमन सरकार के पहले कार्यकाल में महिला एवं बाल विकास मंत्री थीं. गोमती साय- रायगढ़ से उम्मीदवार. 12वीं पास हैं. 2005 में पहली बार जिला पंचायत सदस्य बनीं. 2010 में जनपद सदस्य और 2015 में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनी गईं. संगठन में जिला युवा मोर्चा महामंत्री और तपकरा भाजपा मंडल अध्यक्ष रही हैं. गुहाराम अजगले- जांजगीर चांपा से प्रत्याशी. सारंगढ़ के पूर्व सांसद रह चुके हैं. वर्तमान में प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य हैं. वह अनुसूचित जाति वर्ग के वरिष्ठ नेता है. बैदूराम कश्यप- बस्तर से उम्मीदवार. केशलूर विधान सभा से पहली बार विधायक बने. दूसरी बार चित्रकूट विधान सभा से विधायक बने. बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष भी रहे हैं. बस्तर जिला पंचायत के सदस्य भी रहे हैं. मोहन मंडावी- कांकेर से उम्मीदवार. छत्तीसगढ लोक सेवा आयोग के सदस्य हैं. धार्मिक और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय मोहन मंडावी राष्ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ से जुडे़ हुए हैं. वे रामकथा मानस गायक भी हैं.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

LIVE: गोवा-राज्यपाल से मिलने जा रहे हैं BJP नेता, सौंपेंगे समर्थन की चिट्ठीLIVE: गोवा-राज्यपाल से मिलने जा रहे हैं BJP नेता, सौंपेंगे समर्थन की चिट्ठीगोवा में नए मुख्यमंत्री के शपथग्रहण को लेकर हलचल तेज
Read more »

छत्तीसगढ़ में एक भी मौजूदा सांसद को टिकट नहीं देगी बीजेपी: अनिल जैन-Navbharat Timesछत्तीसगढ़ में एक भी मौजूदा सांसद को टिकट नहीं देगी बीजेपी: अनिल जैन-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी के छत्तीसगढ़ सांसदों के लिए एक बुरी खबर है। पार्टी नेता और छत्तीसगढ़ प्रभारी अनिल जैन ने कहा है कि सभी 10 वर्तमान सांसदों को टिकट नहीं दिया जाएगा और उनकी जगह पर नए उम्मीदवार उतारे जाएंगे।
Read more »

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने वाहन को IED से उड़ाया, 9 घायलछत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने वाहन को IED से उड़ाया, 9 घायलछत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में बुधवार शाम नक्सलियों ने आम नागरिकों के एक वाहन को निशाना बनाकर धमाका कर दिया, जिसमें 9 लोग घायल हो गए. इन घायलों में से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है.
Read more »

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने वाहन को उड़ाया, नौ लोग गंभीर रूप से घायलछत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने वाहन को उड़ाया, नौ लोग गंभीर रूप से घायलइस घटना के पीड़ित उस समय एक मेला देखने के लिए दंतेवाड़ा जिला जा रहे थे. इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर गई और घायलों को एक अस्पताल में भर्ती कराया. उन्होंने बताया कि वाहन के चालक 37 वर्षीय राजाराम की हालत नाजुक है. पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है. पुलिस को संदेह है कि नक्सलियों की साजिश सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की थी लेकिन गलती से असैन्य वाहन पर हमला कर दिया. लोकसभा चुनाव की वजह से क्षेत्र में सुरक्षाबलों की गतिविधि बढ़ गई है.
Read more »

हिसार में बोरवेल में गिरे मासूम को बाहर निकालने में जुटी सेना, बचाव अभियान जारीहिसार में बोरवेल में गिरे मासूम को बाहर निकालने में जुटी सेना, बचाव अभियान जारीअधिकारियों ने बोरवेल से 20 फुट दूर इसके समानंतर बोरवेल खोदना शुरू कर दिया है. प्रशासन की योजना दोनों बोरवेल के बीच सुरंग बनाकर बच्चे को सुरक्षित निकालने की है. बोरवेल में नाइट विजन कैमरा डाला गया है.
Read more »

केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ में 170,000 हेक्टेयर वनक्षेत्र में खनन को मंजूरी दीकेंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ में 170,000 हेक्टेयर वनक्षेत्र में खनन को मंजूरी दीकेंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ में 170,000 हेक्टेयर वन क्षेत्र में खनन को मंजूरी दी Chhattisgarh CoalMining HasdeoArand Parsa AdaniGroup छत्तीसगढ़ कोयलाखनन हसदेवअरंद परसा अडानीसमूह
Read more »

जनवरी में 8.96 लाख लोगों को मिले जॉब, 17 महीने में 76.48 लाख नए रोजगार: EPFOजनवरी में 8.96 लाख लोगों को मिले जॉब, 17 महीने में 76.48 लाख नए रोजगार: EPFOसितंबर, 2017 में शुद्ध रूप से 2,75,609 रोजगार सृजित हुए थे। आंकड़ों के अनुसार ईपीएफओ की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से सितंबर, 2017 से जनवरी 2019 के दौरान करीब 76.48 लाख नये अंशधारक जुड़े।
Read more »

WhatsApp पर मैसेज 'Forward' करने वालों के लिए आया नया फीचर, ऐसे करेगा काम– News18 हिंदीWhatsApp पर मैसेज 'Forward' करने वालों के लिए आया नया फीचर, ऐसे करेगा काम– News18 हिंदीWhatsApp upcoming feature Forwarding Info and Frequently Forwarded option in beta version see how it works for fake news, WhatsApp पर मैसेज Forward करने वालों के लिए आया नया फीचर, ऐसे करता है काम
Read more »

छत्तीसगढ़: कांग्रेस राज में अडानी को कोयला खदान का ठेका, उठे सवालछत्तीसगढ़: कांग्रेस राज में अडानी को कोयला खदान का ठेका, उठे सवालविपक्ष में रहते हुए कांग्रेस पार्टी अडानी को ठेके दिए जाने का विरोध करती रही थी.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 04:10:23