छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने वाहन को IED से उड़ाया, 9 घायल

United States News News

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने वाहन को IED से उड़ाया, 9 घायल
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 89 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 39%
  • Publisher: 63%

बीजापुर: नक्सलियों ने आम नागरिकों के एक वाहन को आईईडी विस्फोट करके उड़ाया

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में होली के अवसर पर नक्सलियों ने आम नागरिकों को निशाना बनाया है. बुधवार को बीजापुर जिले में नक्सलियों ने आम नागरिकों के एक वाहन को आईईडी विस्फोट करके उड़ा दिया. इस धमाके में 9 लोग घायल हो गए.

छत्तीसगढ़ पुलिस ने इस घटना की जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक इस धमाके में घायल हुए 9 लोगों में से एक की हालत नाजुक बनी हुई है. पुलिस उप-महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने समाचार एजेंसी भाषा को बताया कि यह घटना बुधवार शाम 7 बजकर 45 मिनट पर ब्लैक टॉप रोड पर पेड्डाकोदेपाल और नामेड गांव में हुई. बताया जा रहा है कि सभी पीड़ित एक मेला देखने के लिए दंतेवाड़ा जिला जा रहे थे, तभी नक्सलियों ने इनको निशाना बनाया. इस हमले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को एक अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस उप-महानिरीक्षक ने बताया कि वाहन के चालक 37 वर्षीय राजाराम की हालत नाजुक है. वहीं, इस धमाके के बाद पुलिस ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है. फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी की जानकारी नहीं है. पुलिस आशंका जाहिर कर रही है कि नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की साजिश रची थी, लेकिन गलती से आम नागरिकों के वाहन पर हमला हो गया. आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र में सुरक्षाबलों की गतिविधि बढ़ गई है. छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के लिए पहले, दूसरे और तीसरे चरण में मतदान होना है. यहां पर 11 अप्रैल को पहले चरण, 18 अप्रैल को दूसरे चरण और 23 अप्रैल को तीसरे चरण की वोटिंग होगी. चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चाकचौबंद सुरक्षा व्यवस्था की है. छत्तीसगढ़ में चुनाव को लेकर सियासी घमासान भी जारी है. सूबे में लोकसभा की 11 सीटें हैं, जिन पर सभी राजनीतिक दल अपने उम्मीदवारों का ऐलान भी कर रहे हैं. केंद्र की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ में किसी भी मौजूदा सांसद को टिकट नहीं देने का फैसला किया है. पार्टी का कहना है कि वह नए चेहरों को मौका देने के लिए किसी भी मौजूदा सांसद को टिकट नहीं देगी. हालांकि माना जा रहा है कि पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में करारी हार मिलने के बाद बीजेपी ने अपने मौजूदा सांसदों को टिकट नहीं देने का ऐलान किया है. पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने छत्तीसगढ़ में लोकसभा की 10 सीटों पर जीत दर्ज की थी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

औरंगाबाद में नक्सलियों का उत्पात, सड़क निर्माण में लगी JCB मशीनें फूंकीऔरंगाबाद में नक्सलियों का उत्पात, सड़क निर्माण में लगी JCB मशीनें फूंकीजहां बुधवार की रात हथियारबंद नक्सलियों ने चिरैया गांव में धावा बोलकर सड़क निर्माण के काम को रोक दिया. फिर वहां खड़ी दो जेसीबी मशीनों को फूंक दिया.
Read more »

गुजरात की छोरी ने फिलीपींस में जीता दिल, सुमन छेलानी ऐसे बनीं Miss India Intercontinentalगुजरात की छोरी ने फिलीपींस में जीता दिल, सुमन छेलानी ऐसे बनीं Miss India Intercontinentalसुमन ने जनवरी में फिलीपींस में हुई मिस इंटरकॉन्टिनेंटल 2019 में दो रिकॉर्ड अपने नाम किए.
Read more »

मौसम में बदलाव को लेकर फ्रांस में 220 शहरों में 3.5 लाख लोगों ने मार्च कियामौसम में बदलाव को लेकर फ्रांस में 220 शहरों में 3.5 लाख लोगों ने मार्च कियाpeople marched in 220 cities in France due to climate change | जलवायु परिवर्तन रोकने की मांग पर फ्रांस की राजधानी पेरिस में प्रदर्शन हुआ। इस प्रदर्शन को ‘मार्च ऑफ द सेंचुरी’ नाम दिया गया। लोग बोले- अरबों कमाने वाले ही पर्यावरण की अनदेखी कर रहे ये संकट दुनिया के लिए मौका- 13 लाख करोड़ का बाजार उभरा
Read more »

शशि थरूर ने ट्वीट में अहमदाबाद की स्पेलिंग लिखी गलत, लोगों ने किया ट्रोल– News18 हिंदीशशि थरूर ने ट्वीट में अहमदाबाद की स्पेलिंग लिखी गलत, लोगों ने किया ट्रोल– News18 हिंदीथरूर की इन दो गलतियों पर लोगों ने उनका खूब मजाक उड़ाया है. लोगों ने कहा हमें आपसे अच्छी चीजों की उम्मीद है.
Read more »

मसूद अजहर ने दुनिया भर में फैलाए थे हाथ, इन मुस्लिम देशों ने नहीं दिया साथमसूद अजहर ने दुनिया भर में फैलाए थे हाथ, इन मुस्लिम देशों ने नहीं दिया साथjaish-e-muhammad: 90 के दशक की शुरुआत में अजहर सऊदी अरब, अबू धाबी, शारजाह, केन्या, जाम्बिया भी गया और कश्मीर में आतंकी गतिविधियों के लिए पैसे इकट्ठे किए थे।
Read more »

दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने घात लगाकर किया हमला, एक जवान शहीद, पांच घायल-Navbharat Timesदंतेवाड़ा में नक्सलियों ने घात लगाकर किया हमला, एक जवान शहीद, पांच घायल-Navbharat Timesनक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा में सोमवार को नक्सलियों ने सीआरपीएफ टीम पर घात लगाकर हमला किया। इस हमले में छह जवान घायल हुए थे, जिसमें से एक की मौत हो गई है।
Read more »

इंदौर में निगम कर्मचारी ने बनाया चालान, नाराज कांग्रेस पार्षद ने मारा थप्पड़इंदौर में निगम कर्मचारी ने बनाया चालान, नाराज कांग्रेस पार्षद ने मारा थप्पड़इंदौर। इंदौर के चंदन नगर इलाके में सोमवार को एक सनसनीखेज घटनाक्रम में एक पार्षद ने चालान बना रहे नगर निगम कर्मचारी को थप्पड़ मार दिया। घटना के बाद जमकर हंगामा हुआ। निगम कर्मियों का आरोप है कि कांग्रेस पार्षद ने उनके साथ दुर्व्यवहार और बदसलूकी की है।
Read more »

इशरत जहां केस में गुजरात सरकार ने रोके हमारे हाथ- सीबीआई ने कोर्ट में बतायाइशरत जहां केस में गुजरात सरकार ने रोके हमारे हाथ- सीबीआई ने कोर्ट में बतायाबचाव पक्ष के वकील ने तब दोनों पूर्व पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई वापस लेने के लिए आवेदन दाखिल करने की अनुमति मांगी। अदालत ने उनका अनुरोध स्वीकार करते हुए उन्हें 26 मार्च को आवेदन दाखिल करने के लिए कहा।
Read more »

केजरीवाल ने कहा- कांग्रेस ने दिल्ली में हमारे साथ गठबंधन से इनकार कियाकेजरीवाल ने कहा- कांग्रेस ने दिल्ली में हमारे साथ गठबंधन से इनकार कियाLok Sabha Election News and Updates 20 March | महाराष्ट्र की 48 सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ेंगी सपा-बसपा तेलंगाना कांग्रेस की नेता और पूर्व मंत्री डीके अरुणा भाजपा में शामिल
Read more »

जम्मू: CRPF कैंप में गोलीबारी में 3 जवान मरेजम्मू: CRPF कैंप में गोलीबारी में 3 जवान मरेउधमपुर में बुधवार रात में सीआरपीएफ़ कैंप में गोलीबारी में तीन जवानों की मौत हुई.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 09:03:01