छत्तीसगढ़ में एक भी मौजूदा सांसद को टिकट नहीं देगी बीजेपी: अनिल जैन-Navbharat Times

United States News News

छत्तीसगढ़ में एक भी मौजूदा सांसद को टिकट नहीं देगी बीजेपी: अनिल जैन-Navbharat Times
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 79 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 35%
  • Publisher: 51%

छत्तीसगढ़ में मौजूदा सभी 10 सासंदो का टिकट काटेगी बीजेपी

रायपुर आगामी लोकसभा चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के सभी 10 सांसदों के लिए एक बुरी खबर है। पार्टी इस बार सूबे में किसी भी मौजूदा सांसद को टिकट नहीं देगी। छत्तीसगढ़ बीजेपी के इंचार्ज और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अनिल जैन ने कहा है कि सभी 10 सांसदों को बदला जाएगा। अनिल जैन के मुताबिक, पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने इस प्रस्ताव को मंजूरी भी दे दी है। फिलहाल बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की कोई भी सूची जारी नहीं की है। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह के बेटे अभिषेक सिंह भी राजनांदगांव सीट से वर्तमान सांसद हैं। अगर सभी सांसदों का टिकट काटा जाता है तो उनपर भी गाज गिर सकती है। हालांकि, सूत्रों के हवाले से यह भी कहा जा रहा है कि अभिषेक की जगह पर उनके पिता रमन सिंह को टिकट देकर उन्हें केंद्र की राजनीति में लाया जा सकता है। विधानसभा चुनाव में हार के बाद नई रणनीति? कहा जा रहा है कि सांसदों को लेकर ऐंटी इन्कंबेंसी और 2018 के विधानसभा चुनावों के परिणाम को देखते हुए पार्टी सभी सांसदों के स्थान पर नए चेहरों को मौका देने की रणनीति अपनाएगी। पार्टी नेता अनिल जैन ने कहा कि बीजेपी छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर नए उम्मीदवार उतारेगी और सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी। वहीं, कांग्रेस ने 11 में से 5 आरक्षित सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। गौरतलब है कि 2014 के लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की 11 सीटों में से बीजेपी को 10 सीटों पर जीत मिली थी। एक सीट कांग्रेस के खाते में गई थी। कांग्रेस की ओर से चुनाव जीतने वाले पार्टी के वरिष्ठ नेता ताम्रध्वज साहू थे। बता दें कि 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी ने भूपेश बघेल के नेतृत्व में दमदार वापसी की है और 15 साल से सत्ता पर काबिज बीजेपी को बाहर का रास्ता दिखाया।.

रायपुर आगामी लोकसभा चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के सभी 10 सांसदों के लिए एक बुरी खबर है। पार्टी इस बार सूबे में किसी भी मौजूदा सांसद को टिकट नहीं देगी। छत्तीसगढ़ बीजेपी के इंचार्ज और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अनिल जैन ने कहा है कि सभी 10 सांसदों को बदला जाएगा। अनिल जैन के मुताबिक, पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने इस प्रस्ताव को मंजूरी भी दे दी है। फिलहाल बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की कोई भी सूची जारी नहीं की है। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह के बेटे अभिषेक सिंह भी राजनांदगांव सीट से वर्तमान सांसद हैं। अगर सभी सांसदों का टिकट काटा जाता है तो उनपर भी गाज गिर सकती है। हालांकि, सूत्रों के हवाले से यह भी कहा जा रहा है कि अभिषेक की जगह पर उनके पिता रमन सिंह को टिकट देकर उन्हें केंद्र की राजनीति में लाया जा सकता है। विधानसभा चुनाव में हार के बाद नई रणनीति? कहा जा रहा है कि सांसदों को लेकर ऐंटी इन्कंबेंसी और 2018 के विधानसभा चुनावों के परिणाम को देखते हुए पार्टी सभी सांसदों के स्थान पर नए चेहरों को मौका देने की रणनीति अपनाएगी। पार्टी नेता अनिल जैन ने कहा कि बीजेपी छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर नए उम्मीदवार उतारेगी और सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी। वहीं, कांग्रेस ने 11 में से 5 आरक्षित सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। गौरतलब है कि 2014 के लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की 11 सीटों में से बीजेपी को 10 सीटों पर जीत मिली थी। एक सीट कांग्रेस के खाते में गई थी। कांग्रेस की ओर से चुनाव जीतने वाले पार्टी के वरिष्ठ नेता ताम्रध्वज साहू थे। बता दें कि 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी ने भूपेश बघेल के नेतृत्व में दमदार वापसी की है और 15 साल से सत्ता पर काबिज बीजेपी को बाहर का रास्ता दिखाया।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

बीजेपी मुख्यालय में टिकट चाहने वालों की भारी भीड़, अमित शाह ने ले लिया सबका बायोडाटाबीजेपी मुख्यालय में टिकट चाहने वालों की भारी भीड़, अमित शाह ने ले लिया सबका बायोडाटाचुनावी तारीखों के ऐलान के बाद से टिकटों को लेकर हर पार्टी में उम्मीदवारी की होड़ काफी बढ़ गई है। टिकट चाह रहे बहुत सारे लोगों को लगता है कि आखिरी वक्त में पार्टी दफ्तर जाने और नेताओं से मुलाकात करने का फायदा शायद ही हो।
Read more »

पूर्व बीजेपी सांसद पटोले कांग्रेस के टिकट पर नागपुर में गडकरी के ख‍िलाफ ठोकेंगे तालपूर्व बीजेपी सांसद पटोले कांग्रेस के टिकट पर नागपुर में गडकरी के ख‍िलाफ ठोकेंगे तालLok Sabha Elecetion 2019 लोकसभा चुनाव की घोषणा होते ही सभी दल प्रत्याश‍ियों को घोष‍ित करने में लगे हैं. इस बार महाराष्ट्र की नागपुर सीट पर बीजेपी के कद्दावर नेता और केंद्रीय मंत्री न‍ित‍िन गडकरी को चुनौती देने के ल‍िए कांग्रेस ने बीजेपी के ही पूर्व सांसद नानाभाऊ पटोले को मैदान में उतारा है. आइये जानते हैं नाना पटोले के बारे में जो कांग्रेस के झंडे तले आरएसएस के गढ़ में बीजेपी को चुनौती देंगे.
Read more »

लोकसभा चुनाव 2019: मध्य प्रदेश में 12 से अधिक बीजेपी सांसदों का कट सकता है टिकटलोकसभा चुनाव 2019: मध्य प्रदेश में 12 से अधिक बीजेपी सांसदों का कट सकता है टिकटराज्य में सत्ताविरोधी लहर से बचने के प्रयास में जुटी बीजेपी लोकसभा चुनाव 2019 में मध्यप्रदेश के अपने 12 मौजूदा सांसदों को टिकट नहीं देने का मन बना रही है.
Read more »

होली के बाद होगा मध्यप्रदेश बीजेपी के लोकसभा टिकटों का एलान, टिकट को लेकर कई टकरावहोली के बाद होगा मध्यप्रदेश बीजेपी के लोकसभा टिकटों का एलान, टिकट को लेकर कई टकरावभोपाल। मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस में उम्मीदवारों के टिकट को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है। सूबे में सत्ता में काबिज कांग्रेस में जहां टिकट को लेकर पूरा मंथन दिल्ली में हो रहा है तो दूसरी ओर प्रदेश की 26 लोकसभा सीटों पर काबिज बीजेपी में टिकट को लेकर अभी प्रदेश स्तर पर मंथन हो रहा है।
Read more »

LIVE: छत्तीसगढ़ के सभी 10 सांसदों का टिकट काटेगी बीजेपीLIVE: छत्तीसगढ़ के सभी 10 सांसदों का टिकट काटेगी बीजेपीआज भी बीजेपी के केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उम्मीदवारों का नाम तय नहीं हो पाया, छत्तीसगढ़ में कट सकता है सांसदों का टिकट
Read more »

लोकसभा चुनाव 2019: बीजेपी छत्तीसगढ़ में सभी 10 मौजूदा सांसदों के काटेगी टिकट, उतारेगी नए चेहरेलोकसभा चुनाव 2019: बीजेपी छत्तीसगढ़ में सभी 10 मौजूदा सांसदों के काटेगी टिकट, उतारेगी नए चेहरेबीजेपी ने आगामी लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ के सभी 10 मौजूदा सांसदों की जगह नए चेहरे को उतारने का फैसला किया है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:12:39