PAN Card और Aadhaar Card लिंक करने की अंतिम तारीख अब 30 सिंतबर

United States News News

PAN Card और Aadhaar Card लिंक करने की अंतिम तारीख अब 30 सिंतबर
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 141 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 60%
  • Publisher: 63%

PAN Card और Aadhaar Card लिंक करने की डेडलाइन फिर बढ़ी

PAN card को Aadhaar card से लिंक करने की अंतिम तारीख एक बार फिर टाल दी गई है। पहले सरकार ने पैन कार्ड और आधार कार्ड को लिंक करने की अंतिम तारीख 31 मार्च 2019 तक रखी थी। लेकिन अब सरकार ने रविवार को PAN और बायोमैट्रिक आईडी Aadhaar को लिंक करने अंतिम तारीख 6 महीने बढ़ाकर 30 सितंबर कर दी है। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मद्देनज़र इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करते वक्त आधार नंबर देना अनिवार्य रहेगा। यह छठा मौका है जब केंद्र सरकार ने PAN card Aadhaar card link के डेडलाइन बढ़ाई है। याद रहे कि बीते साल जून महीने में सरकार ने कहा था कि देश के हर नागरिक को 31 मार्च तक अपने पैन कार्ड और आधार कार्ड से लिंक कर लेना होगा। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने बयान जारी करके कहा कि".

...अब आधार नंबर और पैन से लिंक करने करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2019 हो गई है।" सीबीडीटी ने कहा कि कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि 31 मार्च तक जो भी पैन कार्ड आधार नंबर से लिंक नहीं होंगे, उन्हें वैध नहीं माना जाएगा। इस पर विचार करते हुए सरकार ने PAN card Aadhaar card link करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर कर दी है। आगे बताया गया है कि भले ही दोनों की कार्ड को लिंक की तारीख आगे बढ़ाई गई है। लेकिन इनकम टैक्स रिटर्न भरते वक्त आधार कार्ड का ज़िक्र करना अनिवार्य होगा। याद रहे कि सुप्रीम कोर्ट ने बीते साल केंद्र सरकार के आधार कानून को संवैधानिक तौर पर वैध माना था। साथ ही कहा था कि आईटी रिटर्न फाइल करने या पैन कार्ड के आवेदन के लिए आधार अनिवार्य होगा। आधार को पैन कार्ड से लिंक करने के ये हैं तरीकेआधार नंबर को पैन कार्ड से जोड़ने के लिए आपको सबसे ई-फाइलिंग की वेबसाइट पर जाना होगा और इन निर्देशों का पालन करना होगा। 1. अगर आप पहली बार इस वेबसाइट पर जा रहे हैं तो सबसे पहले **Register Here** पर क्लिक करें। इसके बाद पैन का ब्यौरा देककर ओटीपी वेरिफिकेशन के बाद पासवर्ड बना लें। इसके बाद आपको लॉग इन करना होगा।3. यूज़रआईडी में आपको अपना पैन नंबर डालना होगा। इसके बाद पासवर्ड, और फिर कैपचा कोड डालें। आखिर में **Login** पर क्लिक कर दें। 4. इसके बाद एक पॉप अप विंडो सामने आएगा जिसमें आपसे आधार नंबर को लिंक करने को कहा जाएगा। इसके बाद आधार नंबर डालें और फिर कैपचा कोड। आखिर में **Link now** पर क्लिक कर दें। 5. अगर आपको पॉपअप विंडो नहीं दिखा तो घबराने की बात नहीं। आप अब भी आसानी से दोनों नंबर को लिंक कर सकते हैं। इसके लिए टॉप मेन्यू में नज़र आ रहे प्रोफाइल सेटिंग्स में जाएं। इसके बाद **Link Aadhaar** वाले विकल्प पर क्लिक करें।बता दें कि यह तरीका तब ही काम करेगा जब पैन कार्ड और आधार कार्ड के ब्योरे पूरी तरह से मेल खाते हैं। जिन लोगों के दोनों कार्ड के ब्योरे पूरी तरह से मेल नहीं खाते हैं, उनके लिए सरकार ने इस प्रणाली को सरल बनाने की कोशिश की है। अब आपको इसके लिए सिर्फ अपने पैन कार्ड की एक स्कैन प्रति देनी होगी। इसके अलावा कर-विभाग इस संबंध में ऑनलाइन विकल्प देने की भी योजना बना रहा है। वह अपने ई-फाइलिंग पोर्टल पर करदाताओं को आधार जोड़ने का विकल्प देगा। इस विकल्प में उन्हें बिना अपना नाम बदले एक एकबारगी कूटसंदेश का विकल्प चुनना होगा। इस विकल्प का चुनाव करने के लिए उन्हें अपने दोनों दस्तावेजों में उल्लेखित जन्मतिथि उपलब्ध करानी होगी और उनके मिलान पर वह ऑनलाइन आधार से पैन को जोड़ सकेंगे। ऐसा लगता है कि अभी इस विकल्प को उपलब्ध नहीं कराया गया है। एसएमएस के जरिए आधार और पैन कार्ड को लिंक करने का तरीकाइनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने आधार और पैन कार्ड को लिंक करने के लिए दो नंबर 567678 और 56161 की सुविधा दी है। इसके लिए आपको नीचे दिए गए फॉर्मेट में एसएमएस भेजना होगा। UIDPAN123456789012ABCDE12345.इस टेक्स्ट में 12 संख्या वाला यह नंबर आपका आधार नंबर है जबकि दूसरा आपका पैन कार्ड नंबर है। हालांकि, एसएमएस या इंटरनेट के जरिए पैन व आधार को लिंक करना सभी टैक्स अदा करने वाले लोगों के लिए अनिवार्य है। लेकिन उन लोगों को भी दोनों कार्ड लिंक करने होंगे जिनकी आय पर टैक्स नहीं लगता।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

क्या रद्द हो जाएगा PAN, अगर 31 मार्च तक नहीं किया Aadhaar से लिंक? जानें एक्सपर्ट की रायक्या रद्द हो जाएगा PAN, अगर 31 मार्च तक नहीं किया Aadhaar से लिंक? जानें एक्सपर्ट की रायपैन को आधार से लिंक करने की आखिरी तारीख 31 मार्च है. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट हर माध्यम से इसका प्रचार कर रही है.
Read more »

Voter ID card ना हो तो इन दस्तावेजों के आधार पर भी दे सकते हैं वोटVoter ID card ना हो तो इन दस्तावेजों के आधार पर भी दे सकते हैं वोटअगर आपके पास वोटर आईडी कार्ड नहीं है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है अगर मतदाता सूची में आपका नाम है तो कई ऐसे कागजात हैं जिनके आधार पर आप अपने बहुमूल्य वोट का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Read more »

... तो क्या PAN को Aadhaar से लिंक करने की बढ़ सकती है तारीख! जानिए इससे जुड़ी सभी बातें– News18 हिंदी... तो क्या PAN को Aadhaar से लिंक करने की बढ़ सकती है तारीख! जानिए इससे जुड़ी सभी बातें– News18 हिंदीटैक्स एक्सपर्ट बताते हैं कि आधार और पैन को लिंक करने की डेडलाइन सरकार को गैजेट के माध्यम से सूचित करना चाहिए. अभी तक ऐसा नहीं किया गया है. लेकिन इस मामले को लेकर टैक्स एक्सपर्ट की राय काफी अलग-अलग है.
Read more »

PHOTOS: आपका PAN कार्ड Aadhaar के साथ लिंक है या नहीं, घर बैठें इन 5 स्टेप में करें पता-Track your PAN Application Status Status Track search PAN How to check pan card has been linked with aadhar card– News18 HindiPHOTOS: आपका PAN कार्ड Aadhaar के साथ लिंक है या नहीं, घर बैठें इन 5 स्टेप में करें पता-Track your PAN Application Status Status Track search PAN How to check pan card has been linked with aadhar card– News18 Hindiआप अपना आधार और पैन कार्ड लिंक कर चुके हैं या नहीं तो आप इसे आसानी से पता कर सकते हैं. आइए जानें इसके बारे में सबकुछ...
Read more »

आज PAN-Aadhaar जोड़ने की आखिरी तारीख, ऑनलाइन और SMS के जरिए ऐसे करें लिंकआज PAN-Aadhaar जोड़ने की आखिरी तारीख, ऑनलाइन और SMS के जरिए ऐसे करें लिंकअगर आपने पैन को आधार से लिंक नहीं किया तो 1 अप्रैल से पैन अमान्य माना जाएगा और रिटर्न फाइल समेत कई काम नहीं कर पाएंगे.
Read more »

31 मार्च! आज इन तीन कामों को निपटाना है जरूरी, नहीं तो पड़ेगा भारी- PAN Aadhaar Link Must Do These 3 Work Today 31 March 2019– News18 Hindi31 मार्च! आज इन तीन कामों को निपटाना है जरूरी, नहीं तो पड़ेगा भारी- PAN Aadhaar Link Must Do These 3 Work Today 31 March 2019– News18 Hindiआइए जानते हैं आज किन कामों को निपटाना आपके लिए जरूरी है...
Read more »

आधार कार्ड और पैन कार्ड को लेकर बड़ी घोषणा, आम लोगों को राहतआधार कार्ड और पैन कार्ड को लेकर बड़ी घोषणा, आम लोगों को राहतAadhar Card Link with Pan Card: केंद्र सरकार ने आधार से पैन कार्ड को लिंक करने की समय सीमा छह महीने के लिए बढ़ा दी है। सरकार के इस फैसले से देश की एक बड़ी आबादी को राहत मिलेगी।
Read more »

सरकार ने आधार से पैन जोड़ने की अवधि 6 महीने बढ़ाई, 30 सितंबर तक कर सकेंगे लिंकसरकार ने आधार से पैन जोड़ने की अवधि 6 महीने बढ़ाई, 30 सितंबर तक कर सकेंगे लिंकGovt extends deadline for linking PAN with Aadhaar by 6 months till September 30, 2019 | आयकर रिटर्न भरने के लिए अपने आधार नंबर को पैन कार्ड से जोड़ना जरूरी है इससे पहले आधार से पैन को जोड़ने की डेडलाइन 31 मार्च थी
Read more »

PAN को आधार से जोड़ने के लिए फिर बढ़ी तारीख, जानें- नई समयसीमाPAN को आधार से जोड़ने के लिए फिर बढ़ी तारीख, जानें- नई समयसीमासीबीडीटी ने कहा कि इस तरह की रपटें दिखाई दी हैं कि ऐसे पैन जो कि 31 मार्च तक आधार से नहीं जुड़े होंगे उन्हें अमान्य करार दिया जाएगा. इसके बाद सरकार ने मामले पर विचार करते हुए इन्हें आपस में जोड़ने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 30 सितंबर कर दिया.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 15:19:16