अब तक 6 बार पैन को आधार से जोड़ने की समय सीमा बढ़ाई गई है
केंद्र सरकार ने पैन के साथ बॉयोमेट्रिक पहचान 'आधार' को जोड़ने की समयसीमा को 6 महीने और बढ़ाकर 30 सितंबर 2019 कर दिया है. हालांकि, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आयकर रिटर्न दाखिल करने में आधार नंबर का उल्लेख करना अनिवार्य बना रहेगा.
यह छठा मौका है जब सरकार ने पैन को आधार से जोड़ने के लिये समयसीमा बढ़ाई है. दरअसल सरकार ने पिछले साल जून में कहा था कि हर व्यक्ति को 31 मार्च तक अपनी बॉयोमेट्रिक पहचान वाली आधार संख्या को पैन के साथ जोड़ना है. केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने बयान में कहा, अगर कोई विशिष्ट छूट नहीं दी जाती है तो, अब आधार संख्या के बारे में सूचना देने और पैन को आधार संख्या से जोड़ने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2019 है.' बयान में कहा गया है कि बेशक आधार नंबर को पैन के साथ जोड़ने अथवा इस बारे में सूचना देने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2019 कर दी गई है, इसके साथ ही यह भी स्पष्ट किया जाता है कि एक अप्रैल 2019 से आयकर रिटर्न दाखिल करते समय आधार संख्या का उल्लेख करना अथवा उसे जोड़ना अनिवार्य होगा. सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल सितंबर में केन्द्र सरकार की आधार योजना को संवैधानिक रूप से वैध माना था और इस बारे में निर्णय देते हुए कहा था कि पैन आवंटन करते समय और आयकर रिटर्न दाखिल करते हुए बॉयोमेट्रिक पहचान आधार का उल्लेख अनिवार्य बना रहेगा. 5 सदस्यों वाली संविधान पीठ ने अपने फैसले में यह भी कहा था कि बैंक खातों के साथ आधार नंबर को जोड़ना और दूरसंचार सेवा प्रदाताओं द्वारा नये कनेक्शन के लिए आधार मांगना अनिवार्य नहीं होगा. पिछले साल सितंबर तक देश में 41 करोड़ पैन जारी किए गए, इनमें 21 करोड़ से अधिक को आधार से जोड़ा गया है. सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में आयकर कानून की धारा 139AA को सही ठहराया था. आयकर की इस धारा में कहा गया है कि एक जुलाई 2017 को जिस व्यक्ति के पास पैन है और वह आधार पाने के लिये पात्र है, उसे कर प्रशासन को अपनी आधार संख्या की जानकारी देनी होगी. गौरतलब है कि पैन को आधार संख्या के साथ जोड़ने की इससे पहले की समयसीमा कई बार बढ़ाई गई. आखिरी बार इसे 31 मार्च 2019 तक जोड़ने की समयसीमा रखी गई, जिसे अब बढ़ाकर सितंबर 2019 कर दिया गया है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
सीएम कमलनाथ ने ज्योतिरादित्य से पत्नी प्रियदर्शनी राजे को यहां से लड़ाने का किया आग्रहमध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि उन्होंने सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया से उनकी पत्नी प्रियदर्शनी राजे को ग्वालियर से चुनाव लड़ाने का आग्रह किया है।
Read more »
क्या दिग्विजय को चुनौती देने के लिए भोपाल से शिवराज को उतारेगी BJP?कांग्रेस ने भोपाल से अपने सबसे अनुभवी नेता दिग्विजय सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है. अब बीजेपी के सामने ये चुनौती है कि वो दिग्विजय जैसे बड़े नेता के सामने किस चेहरे को भोपाल से उतारती है.
Read more »
Nokia X71 से 2 अप्रैल को उठेगा पर्दा, पंच-होल डिस्प्ले से होगा लैसHMD Global ने 2 अप्रैल 2019 को ताइवान में आयोजित इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेजने शुरू कर दिए हैं।
Read more »
इनामी बदमाश को लगी गोली, 2 दर्जन से ज्यादा मामलों में थी पुलिस को तलाशशुरूआती जांच में पता चला कि, बदमाश तामिज पर ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना में 25000 हजार का इनाम घोषित है. साथ ही इसपर लूट, डकैती, चोरी समेत कई घटनाओं में 2 दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं. पुलिस ने मौके से एक 32 बोर पिस्टल, 04 जिंदा कारतूस और 02 खोखा कारतूस सहित एक बाइक बरामद की है.
Read more »
आधार को पैन से जोड़ने के खिलाफ याचिका खारिज, याची ने केंद्र सरकार की अधिसूचना को दी थी चुनौती- Amarujalaहाईकोर्ट ने पैन कार्ड को आधार कार्ड से जोड़ने की केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) की अधिसूचना को निरस्त करने से इनकार कर दिया। HighCourt aadharcard cbdt pancard
Read more »
कार्यकर्ताओं ने प्रियंका से रायबरेली से चुनाव लड़ने को कहा, वह बोलीं-वाराणसी से क्यों नहीं?Priyanka Gandhi to plea to fight from Rae Bareli, she said- Why not Varanasi, | गुरुवार को प्रियंका चुनाव प्रचार के लिए रायबरेली के दौरे पर थी, यहां से सोनिया गांधी चुनाव मैदान में हैं प्रियंका ने अमेठी में कहा था- पार्टी यदि उनसे चुनाव लड़ने के लिए कहेगी तो वह तैयार हैं
Read more »
‘राष्ट्र को संबोधन’ में PM मोदी को मिल सकती है चुनाव आयोग से राहतचुनाव आयोग से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बड़ी राहत मिलती दिख रही है. सूत्रों की मानें तो मिशन शक्ति की सफलता का ऐलान करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो संबोधन किया था वह आचार संहिता का उल्लंघन नहीं है.
Read more »
आधार कार्ड और पैन कार्ड को लेकर बड़ी घोषणा, आम लोगों को राहतAadhar Card Link with Pan Card: केंद्र सरकार ने आधार से पैन कार्ड को लिंक करने की समय सीमा छह महीने के लिए बढ़ा दी है। सरकार के इस फैसले से देश की एक बड़ी आबादी को राहत मिलेगी।
Read more »
पैन कार्ड को आधार से जोड़ने की समय सीमा बढ़ी, सरकार ने अंतिम दिन लिया फैसला- Amarujalaकेंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीडीटीबी) ने पैन कार्ड को आधार से जोड़ने की समयसीमा को आगे बढ़ा दिया है। IncomeTaxIndia pancard Aadhaar IncomeTax
Read more »
