चुनाव आयोग के सूत्रों की मानें तो इससे आचार संहिता का उल्लंघन होता नहीं दिख रहा है. IndiaElects
अंतरिक्ष में भारत की बड़ी उपलब्धि ‘मिशन शक्ति’ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनाव आयोग से राहत मिलती दिख रही है. इस उपलब्धि की जानकारी पूरे देश को देने के लिए प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय संबोधन किया था, जिसपर कई राजनीतिक दलों ने आपत्ति जताई थी.
लेकिन चुनाव आयोग के सूत्रों की मानें तो इसमें कोई खामी नहीं है यानी इसमें आचार संहिता का उल्लंघन होता नहीं दिख रहा है. प्रधानमंत्री के 'मिशन शक्ति' संबोधन पर प्रथम दृष्टया चुनाव आयोग को कोई खामी नहीं मिली है. अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने न अपनी पार्टी का जिक्र किया और न ही मतदाताओं से इस घटना के हवाले से अपने पक्ष में वोट देने की अपील की है. हालांकि चुनाव आयोग की कमेटी जांच कर रही है कि सरकारी माध्यम का उल्लंघन हुआ है क्या? अभी दोनों संस्थानों से चुनाव आयोग ने जवाब मांगा है. चुनाव आयोग की कमेटी के प्रमुख ने कल उम्मीद जताई थी की कमेटी अपनी रिपोर्ट आज शाम तक तैयार कर लेगी. गौरतलब है कि 27 मार्च को दोपहर करीब 12.30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित किया था, उन्होंने ट्वीट कर खुद इसकी जानकारी दी थी. जिसके बाद उन्होंने मिशन शक्ति की घोषणा करते हुए कहा था कि भारत ने अंतरिक्ष में एक मिसाइल सैटेलाइट को मार गिराया है. प्रधानमंत्री के इसी संबोधन पर विपक्ष की कई पार्टियों ने सवाल उठाए थे. वामदल सीपीएम ने औपचारिक तौर पर चुनाव आयोग से शिकायत भी की थी. इसके बाद चुनाव आयोग ने उप निर्वाचन आयुक्त डॉ सन्दीप सक्सेना कि अगुआई में पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया था. ये कमेटी पूरे मामले की मीडिया, कानून और आचार संहिता के पहलुओं से जांच कर रही है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
BJP में 75 पार नेताओं की विदाई: आडवाणी और खंडूरी को टिकट नहीं तो कलराज मिश्र के बाद शांता कुमार ने चुनाव लड़ने से किया मना2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी की अगुवाई कर रहे पीएम मोदी और अमित शाह की तरफ से साफ कर दिया गया था कि 75 की उम्र पार कर चुके नेताओं को चुनाव में टिकट नहीं दिया जाएगा. आगामी लोकसभा चुनाव में इस फार्मूले को अपनाती हुई भी नजर आ रही है. 75 की उम्र पार कर चुके नेताओं के टिकट कटने का सिलसिला जारी है. बीजेपी के दिग्गज नेता लाल कृष्ण आडवाणी को टिकट नहीं दिया गया. उनकी जगह अमित शाह को गांधी नगर से उम्मीदवार बनाया गया है.
Read more »
स्मृति ईरानी का राहुल पर बड़ा हमला, अमेठी ने भगाया, जगह-जगह से बुलावे का स्वांग रचायाउत्तर प्रदेश के अमेठी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के सामने एक बार फिर भाजपा ने स्मृति ईरानी को चुनाव मैदान में उतारा है। पिछले चुनाव में राहुल को कड़ी टक्कर देने वाली स्मृति को भरोसा है कि इस चुनाव में वह राहुल को हरा देगी। इस बीच राहुल के केरल की वायनाड सीट से भी चुनाव लड़ने संबंधी खबरें आ रही है।
Read more »
बीजेपी के गढ़ में दिग्विजय की ताकत तौलना चाहती है कांग्रेस !– News18 हिंदीयह सवाल प्रदेश कांग्रेस में गरमाया हुआ है कि दिग्विजय सिंह अपनी रियासत से जुड़े संसदीय क्षेत्र राजगढ़ से चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन उन्हें उस भोपाल सीट से चुनाव मैदान में उतारा गया है जो पिछले तीन दशक से भाजपा का गढ़ है. भाजपा की वहां क्या ताकत है इसका अंदाज इस बात से ही लगता है कि 2014 का चुनाव वहां भाजपा ने अपने साधारण प्रत्याशी के दम पर 3 लाख 70 हजार वोटों के अंतर से जीता है. ऐसी सीट जहां कांग्रेस के लिए जीत दूर- दूर तक दिखना अभी मुश्किल साबित हो रही है, वहां दिग्विजय सिंह को चुनाव लड़वाने की क्या वजह हो सकती है ? यह उनके समर्थकों के लिए समझना मुश्किल होता जा रहा है. आखिर ऐसी क्या वजह है कि दिग्विजय सिंह को अपनी पसंद से अपना लोकसभा क्षेत्र नहीं चुनने दिया गया.
Read more »
छत्तीसगढ़ CM भूपेश बघेल के पिता का ऐलान- PM मोदी के खिलाफ लडू़ंगा चुनाव, कांग्रेस ने टिकट नहीं दिया तो निर्दलीय लड़ूंगाबघेल ने कहा, यदि भाजपा खासकर आरएसएस के विद्वान मोहन भागवत अगर मोदी को बदलकर आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी को चेहरा बना देते हैं और उन्हें चुनाव लड़वाता हैं तो मैं मेरा संकल्प वापस ले लूंगा. जिस तरह से छत्तीसगढ़ में सभी 11 सीटों के लिए नए चेहरों को मौका दिया गया है, उसी तरह से मोदी को बदलकर नया चेहरा लाया जाता है तो मैं अपना वचन वापस ले लूंगा. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनें और जो छोटी-छोटी पार्टियां हैं, उनसे ये वचन दिलाएं कि चुनाव जीतने के बाद वे कांग्रेस को समर्थन देंगी.
Read more »
'जमीं हो, आसां हो, या फिर अंतरिक्ष.. सर्जिकल स्ट्राइक का साहस इसी चौकीदार ने दिखाया', PM मोदी की 10 खास बातेंप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने गुरुवार को मेरठ से लोकसभा चुनाव के प्रचार-प्रसार अभियान की शुरुआत कर दिया. लोकसभा चुनाव के ऐलान के बाद पीएम मोदी की पहली सभा है. साल 2014 के लोकसभा चुनाव में भी पीएम मोदी ने मेरठ से ही चुनाव प्रचार का आगाज किया था. पीएम मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मेरठ, हापुड़, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, बागपत, गाजियाबाद, नोएडा समेत पूरे पश्चिमी यूपी से पधारे आप सभी बहनों भाइयों को मेरा प्रणाम. दिल्ली समेत पूरा उत्तर, दक्षिण, पूरब, पश्चिम जो भी लोग हैं, इस जनसैलाब को देख सकते हैं. भारत के 130 करोड़ के लोग मन बना चुके हैं कि देश में एक बार फिर (लोग बोले मोदी सरकार) बनने जा रही है. इतने सारे संख्या में पधारने के लिए आप सभी का, बीजेपी के कार्यकर्ता, बूथ का इंतजाम देखने वाले, अन्य सभी साथियों का हृदयपूर्व आभार व्यक्त करता हूं. मेरठ के बाद पीएम मोदी उत्तराखंड के रुद्रपुर और जम्मू-कश्मीर के अखनूर के पास जनसभाओं को संबोधित करेंगे.
Read more »
दिल्लीः विवेक ओबेरॉय और पीएम नरेंद्र मोदी फिल्म के निर्माता संदीप सिंह चुनाव आयोग पहुंचे- Amarujalaविरोधी पार्टियों द्वारा फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' पर आम चुनावों तक रोक लगाए जाने की मांग लगातार उठाने के बीच आज फिल्म
Read more »
