बैडमिंटन खेलते समय लगी गोली, एक आंख हो गई खराब, IAS रिंकू सिंह राही ने बताई हमले की कहानी

Rinku Singh Rahi Ias News

बैडमिंटन खेलते समय लगी गोली, एक आंख हो गई खराब, IAS रिंकू सिंह राही ने बताई हमले की कहानी
Rinkoo Singh Rahee Whistleblowerरिंकू सिंह राहीRinku Singh Rahi Story
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 102 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 68%
  • Publisher: 63%

आईएएस रिंकू सिंह राही की कहानी ईमानदारी की बड़ी कीमत को दिखाती है. घोटाले का खुलासा करने पर उन पर बैडमिंटन खेलते समय हमला हुआ और सात गोलियां मारी गईं, जिससे उनकी एक आंख चली गई. अब उन्होंने तकनीकी इस्तीफा देकर पीसीएस में लौटने की इच्छा जताई है. उनका कहना है कि काम का मौका नहीं मिला.

ईमानदारी की राह पर चलने की कीमत क्या हो सकती है, इसका दर्दनाक उदाहरण आईएएस रिंकू सिंह राही की कहानी में देखने को मिलती है. आजतक से बातचीत में उन्होंने कहा, घोटाले का पर्दाफाश करने के बाद उन पर जानलेवा हमला हुआ, जब वह बैडमिंटन खेल रहे थे.

हमलावरों की गोलियों ने उनकी एक आंख छीन ली और उन्हें स्थायी रूप से दिव्यांग बना दिया. अब उन्होंने अपने त्यागपत्र में इस पूरी घटना का जिक्र करते हुए सिस्टम पर सवाल खड़े किए हैं. रिंकी सिंह को सात गोली मारी गई थी. और पढ़ेंआईएएस रिंकू सिंह राही का इस्तीफा इन दिनों चर्चा में है. उन्होंने सामान्य नहीं बल्कि तकनीकी त्यागपत्र दिया है, जिसका मतलब है कि वह अपनी पूर्ववर्ती सेवा यानी पीसीएस में वापस जाना चाहते हैं. अपने 7 पेज के इस्तीफे में उन्होंने लिखा है कि जब उन्हें आईएएस के रूप में काम करने का मौका ही नहीं मिल रहा, तो इस पद पर बने रहने का कोई मतलब नहीं है.जुलाई 2025 में शाहजहांपुर के पुवाया में एसडीएम के रूप में तैनात रहते हुए रिंकू सिंह उस समय चर्चा में आ गए थे, जब उनका एक वीडियो सामने आया, जिसमें वे वकीलों के सामने कान पकड़कर उठक-बैठक करते दिखे. उन्होंने इस कदम को जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी और अधीनस्थ कर्मचारियों को प्रेरित करने की कोशिश बताया, लेकिन इस घटना के बाद उनकी कड़ी आलोचना हुई और 30 जुलाई 2025 को उन्हें राजस्व परिषद से अटैच कर दिया गया. Advertisement 'नो वर्क, नो पे' के आधार पर किया कामराजस्व परिषद में तैनाती के बावजूद करीब दो महीने तक उन्हें कोई जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई. इससे निराश होकर उन्होंने 29 सितंबर 2025 को 'नो वर्क, नो पे' के आधार पर वेतन न लेने का अनुरोध किया. अपने त्यागपत्र में उन्होंने उल्लेख किया कि उन्होंने जनहित से जुड़े कार्य करने की पहल की, लेकिन आवश्यक तकनीकी सहयोग उन्हें उपलब्ध नहीं कराया गया.रिंकू सिंह ने घोटाले का खुलासा किया थाअपने शुरुआती कार्यकाल का जिक्र करते हुए रिंकू सिंह ने बताया कि मुजफ्फरनगर में जिला समाज कल्याण अधिकारी रहते हुए उन्होंने विभाग में बड़े वित्तीय घोटाले का खुलासा किया था. इस घोटाले में सरकारी योजनाओं का पैसा फर्जी खातों में भेजा जा रहा था. इस मामले को उजागर करने के बाद उन्हें तत्कालीन प्रमुख सचिव की ओर से धमकी दी गई कि यदि उन्होंने ईमानदारी का रास्ता नहीं छोड़ा तो उनकी जान खतरे में पड़ सकती है.इसके कुछ समय बाद, 26 मार्च 2009 को उन पर जानलेवा हमला हुआ. उस समय वे बैडमिंटन खेल रहे थे, तभी अज्ञात हमलावरों ने उन पर सात गोलियां चलाईं. इस हमले में उनकी एक आंख पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और वे स्थायी रूप से दिव्यांग हो गए.---- समाप्त ---- ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Rinkoo Singh Rahee Whistleblower रिंकू सिंह राही Rinku Singh Rahi Story Rinku Singh Resigns Rinku Singh Rahi Pcs Rinku Singh Rahi Wife Rinku Singh Rahi

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

जम्मू-कश्मीर में आईएएस ट्रांसफर, श्रेया सिंघल, अमित गुप्ता, महिमा मदन समेत कई अफसरों के विभाग बदले, देखें लिस्टजम्मू-कश्मीर में आईएएस ट्रांसफर, श्रेया सिंघल, अमित गुप्ता, महिमा मदन समेत कई अफसरों के विभाग बदले, देखें लिस्टIAS Tranfer in Jammu Kashmir :जम्मू- कश्मीर एलजी मनोज सिन्हा ने कई भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और JKAS अधिकारियों के तबादले और पोस्टिंग का आदेश तत्काल प्रभाव से जारी किया। नए आदेश के तहत IAS अधिकारी श्रेया सिंघल को जम्मू -कश्मीर के सूचना निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया...
Read more »

यूपी के IAS रिंकू सिंह राही ने दिया इस्तीफा, बोले- ना पोस्टिंग मिली, ना कामयूपी के IAS रिंकू सिंह राही ने दिया इस्तीफा, बोले- ना पोस्टिंग मिली, ना कामIAS Rinku Singh Resigns: रिंकू सिंह राही का कहना है कि उन्होंने काम और पोस्टिंग न मिलने से असंतुष्ट होकर इस्तीफा दे दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि समानांतर व्यवस्था के कारण वे अपनी भूमिका नहीं निभा पा रहे थे और जनसेवा का मौका नहीं मिल रहा था.
Read more »

कौन है IAS रिंकू सिंह, जिन्होंने अचानक दिया अपने पद से इस्तीफाकौन है IAS रिंकू सिंह, जिन्होंने अचानक दिया अपने पद से इस्तीफाउत्तर प्रदेश कैडर के 2022 बैच के IAS अधिकारी रिंकू सिंह राही ने अपने पद से इस्तीफा देकर एक बार फिर सुर्खियां बटोर ली हैं. उनका यह फैसला जितना चौंकाने वाला है, उतनी ही प्रेरणादायक उनकी जिंदगी की कहानी भी रही है.
Read more »

Rajasthan IAS Transfer: राजस्थान में आधी रात 65 IAS अफसरों के तबादले, टीना डाबी अब इस जिले की संभालेंगी कमानRajasthan IAS Transfer: राजस्थान में आधी रात 65 IAS अफसरों के तबादले, टीना डाबी अब इस जिले की संभालेंगी कमानRajasthan IAS Transfer News: राजस्थान में आधी रात के आसपास बड़ा फेरबदल हुआ है। यहां 65 IAS अफसरों का तबादला किया गया है। जयपुर, सीकर, बीकानेर और फलौदी समेत कई जिलों के डीएम बदल दिए गए हैं।
Read more »

टीना डाबी का इस जिले में ट्रांसफर, पति प्रदीप गवांडे जालोर के हैं कलेक्टर, दोनों के बीच अब 426 किमी की दूरीटीना डाबी का इस जिले में ट्रांसफर, पति प्रदीप गवांडे जालोर के हैं कलेक्टर, दोनों के बीच अब 426 किमी की दूरीIAS Tina Dabi Tonk Collector: राजस्थान की आईएएस अधिकारी टीना डाबी का ट्रांसफर हो गया हैं। उनसे 13 साल बड़े पति प्रदीप गवांडे अभी जालोर में सेवाएं दे रहे हैं।
Read more »

आईएएस की नौकरी से इस्तीफा देने वाले रिंकू सिंह के पिता सौदान सिंह राही बोले- हमारे पास बैंक बैलेंस नहीं, ईमान हैआईएएस की नौकरी से इस्तीफा देने वाले रिंकू सिंह के पिता सौदान सिंह राही बोले- हमारे पास बैंक बैलेंस नहीं, ईमान हैIAS Officer Resigned: 2009 में समाज कल्याण अधिकारी रहते हुए मुजफ्फरनगर में रिंकू ने सौ करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश किया था।
Read more »



Render Time: 2026-04-01 20:38:34