लालू के बाद तेजस्वी ने भी अपनाया बिहार जीतने के लिए M-Y फॉर्मूला

United States News News

लालू के बाद तेजस्वी ने भी अपनाया बिहार जीतने के लिए M-Y फॉर्मूला
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 106 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 46%
  • Publisher: 63%

तेजस्वी यादव ने महागठबंधन की सीटों और उम्मीदवारों का किया ऐलान IndiaElects

लोकसभा चुनाव के लिए बिहार में महागठबंधन पर मुहर लग गई है. सूबे के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल नेता तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को महागठबंधन की सीटों और उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. लालू प्रसाद यादव की तरह तेजस्वी ने भी बिहार जीतने के लिए एम-वाई समीकरण यानी मुस्लिम और यादव पर दांव लगाया है.

इसके अलावा अपने परंपरागत राजपूत और अति पिछड़ा कार्ड भी खेला है. बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से महागठबंधन के तहत 19 सीटें आरजेडी, 9 सीटें कांग्रेस, पांच सीटें आरएलएसपी, तीन सीटें हम, तीन सीटें वीआईपी और एक सीट सीपीएम के खाते में आई हैं. आरजेडी ने अपने खाते की 19 लोकसभा सीटों में से 18 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है, जिनमें से सबसे ज्यादा 8 यादव, 4 मुस्लिम, 3 राजपूत, 2 दलित और 1 सीट पर अतिपिछड़ा को उतारा है.बिहार में जातीय समीकरण के लिहाज से देंखें तो करीब 17 फीसदी मुस्लिम, 15 फीसदी यादव और 5 फीसदी राजपूत मतदाता हैं. इन तीनों मतों को साधने के लिहाज से आरजेडी ने अभी तक घोषित 18 उम्मीदवारों में से 15 टिकट इन तीन समुदाय के लोगों को दिया है. आरजेडी ने यादव समुदाय से बांका से जयप्रकाश यादव, सारन से चंद्रिका राय, मधेपुरा से शरद यादव, पाटलीपुत्र से मीसा भारती, जहानाबाद से सुरेंद्र यादव, झंझारपुर से गुलाब यादव, नवादा से विभा देवी और सीतामढ़ी से अर्जुन राय को उतारा है. जबकि, मुस्लिम समुदाय से आरजेडी ने दरभंगा से अब्दुल सिद्दीकी, सिवान से हीना साहेब, बेगूसराय से तनवीर हसन और अररिया से सरफराज आलम को प्रत्याशी बनाया है. इसी तरह से राजपूत समुदाय से तेजस्वी ने वैशाली सीट से रघुवंश प्रसाद सिंह, महाराजगंज से रणधीर सिंह, बक्सर से जगदानंद सिंह को उम्मीदवार बनाया है. इसके अलावा दो सीटों पर दलित समुदाय के गोपालगंज से सुरेंद्र राम उर्फ महंत और हाजीपुर से शिवचंद्र राम को उतारा है. जबकि भागलपुर से अति पिछड़े उम्मीदवार के तौर पर शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल को प्रत्याशी बनाया गया है.आरएलएसपी ने अभी अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान नहीं किया है. पार्टी की ओर से कहा गया है कि उम्मीदवारों के नामों का ऐलान शीघ्र कर दिया जाएगा. हालांकि पार्टी की ओर से उम्मीदवारी में सामाजिक समीकरण के बारे में खुलासा कर दिया गया है. पश्चिमी चंपारण से कुशवाहा, पूर्वी चंपारण से सवर्ण, काराकाट से कुशवाहा, जमुई से अनुसूचित जाति और उजियारपुर से कुशवाहा समुदाय के लोगों को टिकट दिया जाएगा. दूसरी ओर, एनडीए की ओर से जेडीयू ने महज एक सीट पर मुस्लिम उम्मीदवार को उतारा है. हालांकि एनडीए ने पांच यादव प्रत्याशी उतारे हैं तो जेडीयू ने मधेपुरा से दिनेश चंद्र यादव और बांका से गिरधारी यादव को टिकट दिया है. वहीं, बीजेपी की ओर से उजियारपुर से नित्यानंद राय, पाटलिपुत्र से राम कृपाल यादव और मधुबनी से अशोक यादव को उतारा गया है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

लालू के सियासी, जातीय तिकड़म ने कांग्रेस को झुकाया; पर मांझी, कुशवाहा, साहनी को दी तवज्जोलालू के सियासी, जातीय तिकड़म ने कांग्रेस को झुकाया; पर मांझी, कुशवाहा, साहनी को दी तवज्जोLok Sabha Election 2019 (लोकसभा चुनाव 2019): कहा जा रहा है कि दरभंगा, मुजफ्फरपुर के अलावा एक और सीट वीआईपी को मिलेगी। इनके अलावा भूमिहीनों, खेतिहर मजदूरों, दलितों, अनुसूचित जाति-जनजाति के लिए आवाज बुलंद करने वाली सीपीआई माले को भी लालू ने साधने की कोशिश की है।
Read more »

SP नेता आजम खान से शांति भंग की आशंका, शस्त्र लाइसेंस निरस्त– News18 हिंदीSP नेता आजम खान से शांति भंग की आशंका, शस्त्र लाइसेंस निरस्त– News18 हिंदीजिलाधिकारी (डीएम) ने आजम खान के नाम के तीन शस्त्रों के लाइसेंस निलंबित कर दिया है.
Read more »

पेशे से वकील, सोशल मीडिया एक्सपर्ट और युवा नेता हैं तेजस्वी सूर्यापेशे से वकील, सोशल मीडिया एक्सपर्ट और युवा नेता हैं तेजस्वी सूर्या28 साल के तेजस्वी सूर्या (Tejasvi surya) दक्षिणी बेंगलुरु से बीजेपी (BJP) के टिकट पर चुनाव लडेंगे. बीजेपी द्वारा उन्हें टिकट दिए जाने के बाद से ही वह सुर्खियों में हैं. दक्षिण बेंगलुरू लोकसभा (Bangalore South Loksabha Seat) की प्रतिष्ठित सीट मानी जाती है, ऐसे में एक 28 साल के युवा पर भरोसा करके बीजेपी ने बड़ा दाव खेला है. सूर्या को टिकट मिलने के बाद मंगलवार को दिन भर गूगल पर तेजस्वी सूर्या (Tejasvi surya) कीवर्ड ट्रेंड किया. बुधवार को तेजस्वी सूर्या ने एक तस्वीर ट्वीट की जिसपर लिखा है- कृपया मुझे हेड बॉय के लिए चुने. इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, जब मैंने स्कूल में हेड बॉय के लिए चुनाव लड़ा, तो मेरा चुनाव चिन्ह शेर था. इस बार, मुझे एक शेर - पीएम के साथ काम करने का अवसर मिला है.
Read more »

'जमीं हो, आसां हो, या फिर अंतरिक्ष.. सर्जिकल स्ट्राइक का साहस इसी चौकीदार ने दिखाया', PM मोदी की 10 खास बातें'जमीं हो, आसां हो, या फिर अंतरिक्ष.. सर्जिकल स्ट्राइक का साहस इसी चौकीदार ने दिखाया', PM मोदी की 10 खास बातेंप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने गुरुवार को मेरठ से लोकसभा चुनाव के प्रचार-प्रसार अभियान की शुरुआत कर दिया. लोकसभा चुनाव के ऐलान के बाद पीएम मोदी की पहली सभा है. साल 2014 के लोकसभा चुनाव में भी पीएम मोदी ने मेरठ से ही चुनाव प्रचार का आगाज किया था. पीएम मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मेरठ, हापुड़, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, बागपत, गाजियाबाद, नोएडा समेत पूरे पश्चिमी यूपी से पधारे आप सभी बहनों भाइयों को मेरा प्रणाम. दिल्ली समेत पूरा उत्तर, दक्षिण, पूरब, पश्चिम जो भी लोग हैं, इस जनसैलाब को देख सकते हैं. भारत के 130 करोड़ के लोग मन बना चुके हैं कि देश में एक बार फिर (लोग बोले मोदी सरकार) बनने जा रही है. इतने सारे संख्या में पधारने के लिए आप सभी का, बीजेपी के कार्यकर्ता, बूथ का इंतजाम देखने वाले, अन्य सभी साथियों का हृदयपूर्व आभार व्यक्त करता हूं. मेरठ के बाद पीएम मोदी उत्तराखंड के रुद्रपुर और जम्मू-कश्मीर के अखनूर के पास जनसभाओं को संबोधित करेंगे.
Read more »

राहुल से मिले BJP के 'शत्रु', पर बोले- लालू के नेतृत्व में करूंगा कामराहुल से मिले BJP के 'शत्रु', पर बोले- लालू के नेतृत्व में करूंगा कामLok Sabha Election 2019 (लोकसभा चुनाव 2019): शत्रुघ्न सिन्हा इस सीट से दो बार सांसद रह चुके हैं। उन्होंने साल 2009 में राजद के विजय कुमार को 1 लाख 66 हजार 770 वोट के अंतर से हराया था जबकि 2014 में कांग्रेस के कुनाल सिंह को 2 लाख 65 हजार 805 मतों के अंतर से हराया था।
Read more »

Lok Sabha Election 2019 : महागठबंधन के प्रत्याशियों का ऐलान, यहां देखें पूरी लिस्टLok Sabha Election 2019 : महागठबंधन के प्रत्याशियों का ऐलान, यहां देखें पूरी लिस्टलोकसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर काफी उहापोह की स्थिति के बाद आज आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव ने सीटों का ऐलान कर दिया है. आरजेडी 20, कांग्रेस-9, आरएलएसपी-5, जीतनराम मांझी की पार्टी-3, सीपीआई एमएल-1 सीट पर चुनाव लड़ेगी. इस मौके पर तेजस्वी यादव ने कहा कि कुछ लोगों की ओ से काफी भ्रम फैलाया जा रहा है. लेकिन महागठबंधन के सभी दलों के बीच सीटों को लेकर सहमति बन गई है.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 19:20:28