पाकिस्तान सेना कश्मीर घाटी में आतंकियों को उपलब्ध करा रही है एम16 राइफल (aajtakjitendra)
बालाकोट एयर स्ट्राइक से पाकिस्तान और उसकी खुफिया एजेंसी आईएसआई अब तक बौखलाई हुई है. आलम ये है कि पाकिस्तान सेना ने कश्मीर घाटी में आतंकियों को अमेरिकन एम16 स्नाइपर राइफल थमा दी है. एम-16 का इस्तेमाल अमेरिकन मिलिट्री करती है.
अमेरिका ने एम16 राइफलों को पाकिस्तान आर्मी को दे रखा है. लेकिन बता दें कि शुक्रवार को बडगाम एनकाउंटर में 2 जैश आतंकी मारे गए, जिनके पास से ऐसी ही एम16 राइफलें बरामद हुई हैं.साल 2017 में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में जैश-ए-मोहम्मद सरगना मसूद अजहर का भांजा अबू तल्हा रशीद सुरक्षा बल से मुठभेड़ में मारा गया था. तब उसके पास से भी अमेरिकन स्नाइपर गन एम4 बरामद हुई थी. जिसका इस्तेमाल अमेरिकन मिलिट्री अफगानिस्तान में आतंकियों के खिलाफ करती आई है. अमेरिका ने पाकिस्तान को ऐसी रायफल दिया हुआ है पर पाकिस्तान ने ये स्नाइपर राइफल आतंकियों को दे रखा है. आजतक को खुफिया एजेंसियों से जानकारी मिली है कि बालाकोट के ट्रेनिंग कैंप में पाकिस्तान खुफिया एजेंसी आईएसआई और पाकिस्तान सेना ने अपने एसएसजी कमांडो के साथ आतंकियों की भी ट्रेनिंग देता था.1957 में बनी अमेरिका की एम-16 राइफल कभी अमेरिकन मिलिट्री का मुख्य हथियार हुआ करती थी. आज भले ही नई तकनीक वाली बंदूकें आ चुकी हैं. कहते हैं कि एम-16 राइफल को अमेरिका ने रूस की एके-47 को टक्कर देने के लिए इसे बनाया था. एक अनलोडेड एम-16 राइफल का वजन 3.26 किलो होता है. इसकी मारक क्षमता भी काफी अच्छी है. करीब आधा किलोमीटर दूर तक के टारगेट पर यह सीधा निशाना लगा सकती है और इसका फायरिंग एरिया 800 मीटर तक जा सकता है. वियतनाम और अफगानिस्तान की जंग में अमेरिका इनका भरपूर इस्तेमाल कर चुका है. अगर इस राइफल से निरंतर गोलियां चलाई जाएं तो यह एक मिनट में करीब 700 से 900 राउंड फायर कर सकती है. एम-16 राइफल सालों से अमेरिकी सेना से जुड़ी हुई है और कई मौकों पर उनकी ताकत बनके सामने आई है. पर अब इस राइफल को गलत तरीके से पाकिस्तान कश्मीर घाटी में अपनी मंशा को अंजाम देने के लिए आतंकियों को दे रहे हैं.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कश्मीर में मोदी सरकार का बड़ा एक्शन, यासीन मलिक के JKLF को किया बैनकेंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) को आतंक विरोधी कानून के तहत बैन कर दिया है. केंद्र का यह फैसला अलगाववादियों पर बड़ी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है.
Read more »
जम्मू कश्मीर: सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को मार गिराया, भारी मात्रा में हथियार बरामद- Amarujalaजम्मू के शोपियां जिले के केलर इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच बुधवार देर रात मुठभेड़ शुरू हो गई।
Read more »
ऑपरेशन ऑल आउट, शोपियां में तीन आतंकी ढेर, 2019 में अब तक 65 आतंकी ढेरजम्मू। कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का ऑपरेशन ऑल आउट फिलहाल जारी है। कश्मीर के शोपियां में आज तड़के सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच शुरू हुई मुठभेड़ अब भी जारी है।
Read more »
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, 24 घंटे में 5 आतंकियों को किया ढेर– News18 हिंदीTwo bodies recovered in encounter between terrorists and security forces in Shopian district onm
Read more »
जम्मू में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़, 3 आतंकी ढेर- Amarujalaजम्मू के शोपियां जिले में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में CRPF और जम्मू कश्मीर पुलिस ने मिलकर तीन आतंकियों को मार गिराया।
Read more »
अरुण जेटली बोले- 35ए ने रोका J-K का विकास, रुका रोजगार सृजनकेंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि पिछले सात दशकों में जम्मू और कश्मीर की स्थिति कई सवाल खड़े करती है. क्या नेहरू की नीति इतिहास की सबसे बड़ी भूल थी या उनका सही कदम था जिसका बाद में अनुसरण किया गया. अधिकांश भारतीयों का मानना है कि इसके पीछे नेहरू का दृष्टिकोण जिम्मेदार है.
Read more »
जम्मू-कश्मीर: बडगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों की मुठभेड़, एक आतंकी ढेर, चार जवान घायल- Amarujalaजम्मू-कश्मीर के बडगाम में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच भीषण मुठभेड़ हो रही है। सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया
Read more »
जम्मू-कश्मीर में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर, 4 जवान घायल- Amarujalaजम्मू-कश्मीर के बडगाम के परगाम इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई है। जिसमें सुरक्षाबल के जवानों
Read more »
