अरुण जेटली बोले- 35ए ने रोका J-K का विकास, रुका रोजगार सृजन

United States News News

अरुण जेटली बोले- 35ए ने रोका J-K का विकास, रुका रोजगार सृजन
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 179 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 75%
  • Publisher: 63%

कश्मीर की मौजूदा परिस्थितियों के लिए arunjaitley ने ठहराया अनुच्छेद 35-ए को जिम्मेदार

केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने अपने ब्लॉग में अनुच्छेद 35-ए को कश्मीर की मौजूदा परिस्थितियों के लिए जिम्मेदार ठहराया है. साथ ही उन्होंने इसके लिए नेहरू को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने ब्लॉग में भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू पर निशाना साधते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर के संबंध में नेहरू के दृष्टिकोण ठीक नहीं थे.

अब समय आ गया है कि हम विशेष दर्जे से अलगाव तक की यात्रा को विराम दें. अरुण जेटली ने कहा 1954 में 'अनुच्छेद 35A संविधान में चुपके से जोड़ा गया था. इससे राज्य में निवेश और रोजगार सृजन रुक गया और इसका खामियाजा राज्य की जनता को भुगतना पड़ रहा है.' केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि अनुच्छेद 35-ए को किसी संविधान संशोधन के जरिए नहीं लाया गया था. 35 ए दो नागरिकों में भेदभाव की अनुमति देता है. प्रदेश से बाहर के नागरिक नागरिक वहां संपत्ति नहीं खरीद सकते. उनके बच्चों को कॉलेजों में दाखिला नहीं मिल सकता. उनको सरकारी नौकरियां नहीं मिल सकतीं. और जो वहां असेंबली के, म्यूनिसिपैलिटी के और पंचायत के चुनाव में वोट भी नहीं डाल सकते. इसका असर यह हुआ कि बाहर से कोई आर्थिक साधन लगाने वाला नहीं था. कोई नए कॉलेज नहीं बने, कोई प्राइवेट यूनिवर्सिटी नहीं बनीं. उद्योग नहीं लगे. कोई उद्योग नहीं लगे. कोई इतने बड़े पर्यटन के केंद्र में कोई होटल चेंज इस प्रकार का नहीं हुआ. इसकी वजह से अर्थव्यवस्था भी सिकुड़ी रही. और इसकी वजह से जो नई नौकरियां, जॉब क्रिएशन होना था, राज्य के अंदर नहीं हुआ. इसका सबसे बड़ा नुकसान जो हुआ राज्य की जनता को हुआ. जबकि राज्य के अंदर आर्थिक साधन बहुत कम हैं. जम्मू कश्मीर के सम्बंध में नेहरु के दृष्टिकोण उचित नहीं थे। अब समय आ गया है कि हम विशेष दर्जे से अलगाव तक की यात्रा को विराम दें। pic.twitter.com/456YTaDPQe — Chowkidar Arun Jaitley March 28, 2019 क्या देश की नीति को पुराने ढर्रे पर चलना होगा या हमें वास्तविक यथास्थिति के हिसाब से तालमेल बिठाना होगा. केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने यह भी बताया है कि किस तरह अनुच्छेद 35-ए जम्मू और कश्मीर को लोगों को नुकसान पहुंचाता है. उन्होंने कहा, 'राज्य के पास पर्याप्त आर्थिक संसाधन नहीं हैं. इसे बढ़ाने पर अगर जोर दें तो अनुच्छेद 35-ए बाधक है. कोई भी निवेशक राज्य में इंडस्ट्री, होटल, प्राइवेट शिक्षण संस्थान, या प्राइवेट अस्पताल नहीं स्थापित करना चाहता. इसके पीछे वजह यह है कि न तो कई यहां जमीन खरीद सकता है न ही अपने किसी कार्यवाहक से ऐसा काम करा सकता है. उनके बच्चे को यहां न सरकारी नौकरी मिल सकती है न ही किसी शिक्षण संस्था में प्रवेश मिल सकता है. आज के दौर में वहां कोई प्रमुख राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर की संस्था पर्यटन के क्षेत्र में निवेश नहीं कर पा रही है जबकि वहां संसाधनों की भरमार है. ऐसी वजहें राज्य की समृद्धि, संसाधन और रोजगार सृजन रोकती हैं.' केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने कहा, 'विद्यार्थियों को पूरे देश में भ्रमण करना पड़ता है. यहां के विद्यार्थी नेपाल और बांग्लादेश जाते हैं जिससे उन्हें कॉलेजों में दाखिला मिल सके. इंजीनियरिंग कॉलेज, अस्पताल और सुविधा संपन्न संसाधन जम्मू में पड़े हैं जिनका इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है क्योंकि प्रोफेसर और डॉक्टर्स वहां जाना ही नहीं चाहते. अनुच्छेद 35-ए ने राज्य की अर्थव्यस्था को बर्बाद कर दिया है.' केंद्रीय मंत्री ने अरुण जेटली ने आतंकवाद का अब खात्मा हो रहा है. आतंकवाद और अलगाववाद को बढ़ाने वाली संस्थाओं को बैन किया जा रहा है. केंद्रीय मंत्री ने मौजूदा केंद्र सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि इस दौरान आतंकियों को मारा गया. दो मुख्य राजनीतिक पार्टियां केवल टीवी चैनलों को बाइट दे रही हैं. उनका काम सोशल मीडिया तक ही सीमित है. अब जम्मू और कश्मीर की जनता केंद्र सरकार के पहल का स्वागत कर रहे हैं. वे शांति चाहते हैं, आतंक और हिंसा से मुक्ति चाहते हैं. केंद्रीय मंत्री ने अरुण जेटली ने आतंकवाद का जिक्र करते हुए कहा कि आतंकवाद का अब खात्मा हो रहा है. आतंकवाद और अलगाववाद को बढ़ाने वाली संस्थाओं को बैन किया जा रहा है. केंद्रीय मंत्री ने मौजूदा केंद्र सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि इस दौरान आतंकियों को मारा गया. दो मुख्य राजनीतिक पार्टियां केवल टीवी चैनलों को बाइट दे रही हैं. उनका काम सोशल मीडिया तक ही सीमित है. अब जम्मू और कश्मीर की जनता केंद्र सरकार के पहल का स्वागत कर रहे हैं. वे शांति चाहते हैं, आतंक और हिंसा से मुक्ति चाहते हैं. अब राज्य में कानून का साम्राज्य स्थापित है और लोगों की सुरक्षा को पुष्ट किया जा रहा है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

अहमदाबाद की दमयंतीबेन ने 40 लाख रुपए का मकान और चंद्रशेखर ने जीती कारअहमदाबाद की दमयंतीबेन ने 40 लाख रुपए का मकान और चंद्रशेखर ने जीती कारdainik bhaskar jeeto 15 crore 2019 result | इंतजार खत्म, 'जीतो 15 करोड़' का ड्रॉ निकला दैनिक भास्कर के लाखों पाठकों ने करोड़ों के इनाम जीते
Read more »

बिहार में NDA ने जारी की 39 प्रत्याशियों की लिस्ट, शाहनवाज और शत्रुघ्न का टिकट कटाबिहार में NDA ने जारी की 39 प्रत्याशियों की लिस्ट, शाहनवाज और शत्रुघ्न का टिकट कटाबिहार में एनडीए ने अपने 39 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है. बीजेपी ने पटना साहिब से शत्रुघ्न सिन्हा का टिकट काटकर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को टिकट दिया गया है.
Read more »

किरकिरी के बाद सपा ने फिर से जारी की लिस्ट, अब मुलायम बने नंबर-1 प्रचारककिरकिरी के बाद सपा ने फिर से जारी की लिस्ट, अब मुलायम बने नंबर-1 प्रचारकलोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए समाजवादी पार्टी की लिस्ट में पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह का नाम नहीं था लेकिन अब सपा ने फिर से एक लिस्ट जारी की है, जिसमें मुलायम का नाम सबसे ऊपर रखा गया है.
Read more »

छत्तीसगढ़: बीजेपी ने जारी की प्रत्याशियों की लिस्ट, सभी सिटिंग सांसदों का टिकट कटा-Navbharat Timesछत्तीसगढ़: बीजेपी ने जारी की प्रत्याशियों की लिस्ट, सभी सिटिंग सांसदों का टिकट कटा-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: बीजेपी ने राजनांदगांव से पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के बेटे अभिषेक सिंह का टिकट काटकर संतोष पांडे को प्रत्याशी बनाया है। वहीं कोरबा से मौजूदा सांसद बंसीलाल महतो की जगह ज्योति नंद दुबे को पार्टी ने चुनाव मैदान में उतारा है। 6 बार सांसद रहे रमेश बैस की जगह रायपुर सीट से सुनील सोनी को उतारा है।
Read more »

पत्नी ने नाश्ता-चाय देने से किया इनकार तो पति ने उतारा मौत के घाटपत्नी ने नाश्ता-चाय देने से किया इनकार तो पति ने उतारा मौत के घाटपुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी रमेश गायकवाड़ ने नायलोन की रस्सी से अपनी पत्नी मंगल की गला घोंटकर हत्या कर दी. उसने शनिवार की शाम को पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया.
Read more »

कांग्रेस की न्याय योजना पर बोले नकवी- यह गप्पू की चुनावी चौपाल का चकल्लस हैकांग्रेस की न्याय योजना पर बोले नकवी- यह गप्पू की चुनावी चौपाल का चकल्लस हैकेंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के ऐलान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह ग्रैंड ओल्ड पार्टी के ब्रांड न्यू गप्पू हैं. यह गप्पू की चुनावी चौपाल का चकल्लस और चोचला है.
Read more »

कांग्रेस ने 5 और भाजपा ने 4 उम्मीदवारों की सूची जारी कीकांग्रेस ने 5 और भाजपा ने 4 उम्मीदवारों की सूची जारी कीलोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और भाजपा अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की है. भाजपा ने अपनी 9वीं सूची में चार उम्मीदवारों का नाम दिया है. पार्टी की तरफ से असम की 1, कर्नाटक की 2 और यूपी की 1 सीट पर नाम तय किया है. वहीं, कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की 2, गोवा की 2 और दमन-दीव की 1 सीट पर उम्मीदवार जारी किए हैं.
Read more »

दिल्ली की BJP इकाई ने तैयार की 31 संभावित उम्मीदवारों की लिस्ट, गंभीर का नाम शामिलदिल्ली की BJP इकाई ने तैयार की 31 संभावित उम्मीदवारों की लिस्ट, गंभीर का नाम शामिलपहली सूची में गंभीर का नाम शामिल नहीं था जो कुछ दिन पहले ही बीजेपी में शामिल हुए हैं.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:21:17