लालू के सियासी, जातीय तिकड़म ने कांग्रेस को झुकाया; पर मांझी, कुशवाहा, साहनी को दी तवज्जो

United States News News

लालू के सियासी, जातीय तिकड़म ने कांग्रेस को झुकाया; पर मांझी, कुशवाहा, साहनी को दी तवज्जो
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Jansatta
  • ⏱ Reading Time:
  • 173 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 72%
  • Publisher: 63%

लालू के सियासी और जातीय गणित ने कांग्रेस को झुकने पर किया मजबूर, मांझी, कुशवाहा, साहनी को दी तवज्जो

Lok Sabha Election 2019: लालू के सियासी और जातीय गणित ने कांग्रेस को झुकने पर किया मजबूर, मांझी, कुशवाहा, साहनी को दी तवज्जो Pramod Praveen March 23, 2019 10:56 AM तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। Lok Sabha Election 2019: बिहार में महागठबंधन के घटक दलों के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है। इसका औपचारिक ऐलान शुक्रवार को पटना में सभी घटक दलों के नेताओं की मौजूदगी में कर दिया गया। समझौते के मुताबिक लालू यादव की पार्टी राजद सबसे ज्यादा 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि कांग्रेस- नौ, रालोसपा- पांच, हम- तीन और वीआईपी भी तीन सीटों पर उम्मीदवार खड़ा करेगी। राजद ने अपने कोटे से सीपीआई माले को एक सीट का ऑफर दिया है। बता दें कि कांग्रेस ने साल 2014 में राजद के साथ गठबंधन करते हुए पिछले लोकसभा चुनाव में 12 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे और इस बार कांग्रेस के नेता 11 सीटों पर दावा कर रहे थे। इसी वजह से गठबंधन में सीट शेयरिंग नहीं हो पा रही थी लेकिन सूत्र बताते हैं कि राजद अध्यक्ष लालू यादव के स्ट्रॉन्ग स्टैंड की वजह से कांग्रेस को तीन कम सीट यानी 9 पर सहमति देनी पड़ी। दरअसल, जातीय गोलबंदी के माहिर खिलाड़ी लालू ने कांग्रेस को साफ संकेत दिया कि जबतक राज्य में बड़े पैमाने पर जातीय और सामाजिक ध्रुवीकरण नहीं होगा, तब तक भाजपा को हरा पाना मुश्किल है। राजद को ‘माय’ समीकरण की पार्टी कहा जाता रहा है। लालू ने इसी समीकरण के बल पर राज्य में 15 साल तक शासन किया। मौजूदा सियासी परिस्थितियों में कहा जा रहा है कि फिर से इस सामाजिक समीकरण का झुकाव राजद की तरफ है। यानी आंकड़ों के लिहाज से देखें तो करीब 30 फीसदी वोटरों का झुकाव राजद की तरफ है। लालू यादव ने इस समीकरण को और पक्का करने के लिए दलित, पिछड़े और अति पिछड़ों को साथ लेकर नई सोशल इंजीनियरिंग करने की कोशिश की है, जो 1990 के दशक में की थी। इस लिहाज से राजद ने दलित वोट बैंक को साथ करने के लिए जीतन राम मांझी को नाराज करना नहीं चाहा और उन्हें तीन लोकसभा सीटें थमा दीं। इसी तरह गठबंधन का स्वरूप बड़ा हो और ओबीसी की एक बड़ी जाति का भी समर्थन गठबंधन को मिले, इसलिए उपेंद्र कुशवाहा की रालोसपा को पांच सीटें दी गई हैं। माना जा रहा है कि इससे महागठबंधन के वोट बैंक में 5-6 फीसदी वोट का इजाफा हो सकता है। Also Read अति पिछड़ी जाति से ताल्लुक रखने वाली मल्लाह-निषाद की आबादी भी राज्य में करीब 7-8 फीसदी के आसपास है। इसका संकेंद्रण गंगा के तटीय जिलों में है। लिहाजा, वहां की करीब आधा दर्जन लोकसभा सीटों पर ये जाति हार-जीत तय करती है। इस समीकरण को साधने के लिए राजद ने सन ऑफ मल्लाह कहे जाने वाले मुकेश साहनी की पार्टी वीआईपी को न केवल महागठबंधन में मिलाया बल्कि उसे तीन सीटें दी हैं। कहा जा रहा है कि दरभंगा, मुजफ्फरपुर के अलावा एक और सीट वीआईपी को मिलेगी। इनके अलावा भूमिहीनों, खेतिहर मजदूरों, दलितों, अनुसूचित जाति-जनजाति के लिए आवाज बुलंद करने वाली सीपीआई माले को भी लालू ने साधने की कोशिश की है ताकि उस वर्ग का भी वोट महागठबंधन को मिल सके। माले को राजद अपने कोटे से एक सीट देने को तैयार है। चूंकि मौजूदा समय में कांग्रेस पार्टी के पास राज्य में किसी खास जाति या समुदाय का वोट बैंक नहीं रहा, इसलिए उसे लालू की शर्तों के आगे झुकना पड़ा है। हालांकि, हाल के दिनों में भाजपा से नाराज लोगों का झुकाव कांग्रेस की तरफ तो हुआ है लेकिन वैसे नेता जिस समाज से आते हैं, उनका झुकाव अभी भी भाजपा की तरफ ही है। संभवत: इसको ध्यान में रखते हुए ही कांग्रेस की सीटें कम की गई हैं क्योंकि पूरा का पूरा जोर महगठबंधन का कुनबा बढ़ाने और बड़े वोट बैंक पर कब्जा जमाने पर टिका हुआ है। इस कवायद से महागठबंधन के नेता दावा कर रहे हैं कि उनके पास करीब 50 फीसदी से ज्यादा वोट प्रतिशत है, जिसके बल पर वो एनडीए को लोकसभा चुनाव में हरा सकते हैं। Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App.

Lok Sabha Election 2019: लालू के सियासी और जातीय गणित ने कांग्रेस को झुकने पर किया मजबूर, मांझी, कुशवाहा, साहनी को दी तवज्जो Pramod Praveen March 23, 2019 10:56 AM तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। Lok Sabha Election 2019: बिहार में महागठबंधन के घटक दलों के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है। इसका औपचारिक ऐलान शुक्रवार को पटना में सभी घटक दलों के नेताओं की मौजूदगी में कर दिया गया। समझौते के मुताबिक लालू यादव की पार्टी राजद सबसे ज्यादा 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि कांग्रेस- नौ, रालोसपा- पांच, हम- तीन और वीआईपी भी तीन सीटों पर उम्मीदवार खड़ा करेगी। राजद ने अपने कोटे से सीपीआई माले को एक सीट का ऑफर दिया है। बता दें कि कांग्रेस ने साल 2014 में राजद के साथ गठबंधन करते हुए पिछले लोकसभा चुनाव में 12 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे और इस बार कांग्रेस के नेता 11 सीटों पर दावा कर रहे थे। इसी वजह से गठबंधन में सीट शेयरिंग नहीं हो पा रही थी लेकिन सूत्र बताते हैं कि राजद अध्यक्ष लालू यादव के स्ट्रॉन्ग स्टैंड की वजह से कांग्रेस को तीन कम सीट यानी 9 पर सहमति देनी पड़ी। दरअसल, जातीय गोलबंदी के माहिर खिलाड़ी लालू ने कांग्रेस को साफ संकेत दिया कि जबतक राज्य में बड़े पैमाने पर जातीय और सामाजिक ध्रुवीकरण नहीं होगा, तब तक भाजपा को हरा पाना मुश्किल है। राजद को ‘माय’ समीकरण की पार्टी कहा जाता रहा है। लालू ने इसी समीकरण के बल पर राज्य में 15 साल तक शासन किया। मौजूदा सियासी परिस्थितियों में कहा जा रहा है कि फिर से इस सामाजिक समीकरण का झुकाव राजद की तरफ है। यानी आंकड़ों के लिहाज से देखें तो करीब 30 फीसदी वोटरों का झुकाव राजद की तरफ है। लालू यादव ने इस समीकरण को और पक्का करने के लिए दलित, पिछड़े और अति पिछड़ों को साथ लेकर नई सोशल इंजीनियरिंग करने की कोशिश की है, जो 1990 के दशक में की थी। इस लिहाज से राजद ने दलित वोट बैंक को साथ करने के लिए जीतन राम मांझी को नाराज करना नहीं चाहा और उन्हें तीन लोकसभा सीटें थमा दीं। इसी तरह गठबंधन का स्वरूप बड़ा हो और ओबीसी की एक बड़ी जाति का भी समर्थन गठबंधन को मिले, इसलिए उपेंद्र कुशवाहा की रालोसपा को पांच सीटें दी गई हैं। माना जा रहा है कि इससे महागठबंधन के वोट बैंक में 5-6 फीसदी वोट का इजाफा हो सकता है। Also Read अति पिछड़ी जाति से ताल्लुक रखने वाली मल्लाह-निषाद की आबादी भी राज्य में करीब 7-8 फीसदी के आसपास है। इसका संकेंद्रण गंगा के तटीय जिलों में है। लिहाजा, वहां की करीब आधा दर्जन लोकसभा सीटों पर ये जाति हार-जीत तय करती है। इस समीकरण को साधने के लिए राजद ने सन ऑफ मल्लाह कहे जाने वाले मुकेश साहनी की पार्टी वीआईपी को न केवल महागठबंधन में मिलाया बल्कि उसे तीन सीटें दी हैं। कहा जा रहा है कि दरभंगा, मुजफ्फरपुर के अलावा एक और सीट वीआईपी को मिलेगी। इनके अलावा भूमिहीनों, खेतिहर मजदूरों, दलितों, अनुसूचित जाति-जनजाति के लिए आवाज बुलंद करने वाली सीपीआई माले को भी लालू ने साधने की कोशिश की है ताकि उस वर्ग का भी वोट महागठबंधन को मिल सके। माले को राजद अपने कोटे से एक सीट देने को तैयार है। चूंकि मौजूदा समय में कांग्रेस पार्टी के पास राज्य में किसी खास जाति या समुदाय का वोट बैंक नहीं रहा, इसलिए उसे लालू की शर्तों के आगे झुकना पड़ा है। हालांकि, हाल के दिनों में भाजपा से नाराज लोगों का झुकाव कांग्रेस की तरफ तो हुआ है लेकिन वैसे नेता जिस समाज से आते हैं, उनका झुकाव अभी भी भाजपा की तरफ ही है। संभवत: इसको ध्यान में रखते हुए ही कांग्रेस की सीटें कम की गई हैं क्योंकि पूरा का पूरा जोर महगठबंधन का कुनबा बढ़ाने और बड़े वोट बैंक पर कब्जा जमाने पर टिका हुआ है। इस कवायद से महागठबंधन के नेता दावा कर रहे हैं कि उनके पास करीब 50 फीसदी से ज्यादा वोट प्रतिशत है, जिसके बल पर वो एनडीए को लोकसभा चुनाव में हरा सकते हैं। Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Jansatta /  🏆 4. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित करने के लिए चीन को मना रहे हैं अमेरिका, फ्रांस, इंग्लैंडमसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित करने के लिए चीन को मना रहे हैं अमेरिका, फ्रांस, इंग्लैंडमामले के जानकार लोगों के अनुसार अमेरिका, फ्रांस और ब्रिटेन अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित करने संबंधी प्रस्ताव की भाषा को लेकर भी चीन से बातचीत कर रहे हैं. चीन ने अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित किए जाने के संबंध में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की प्रतिबंध समिति में पेश प्रस्ताव को बुधवार को अपने वीटो के अधिकार के माध्यम से चौथी बार बाधित कर दिया था. इस प्रस्ताव को अमेरिका, फ्रांस और ब्रिटेन ने पेश किया था.
Read more »

लोकसभा चुनाव : पाकिस्तान के नापाक इरादों को ध्वस्त करने के लिए भारत ने बनाई यह योजनालोकसभा चुनाव : पाकिस्तान के नापाक इरादों को ध्वस्त करने के लिए भारत ने बनाई यह योजनाजम्मू। पड़ोसी देश पाकिस्तान के साथ बिगड़ते संबंधों कारण जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती इलाकों में मतदान करवाना चुनाव आयोग के लिए पहले से अधिक चुनौतीपूर्ण हो गया है। चुनाव के मद्देनजर पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ, आतंकी हमले या गोलीबारी की संभावना को देखते हुए जम्मू, कठुआ जिले में 198 किमी अंतरराष्ट्रीय सीमा व 6 जिलों में फैली 814 किमी लंबी एलओसी पर स्थित सैंकड़ों मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध कर दिए गए हैं। यही नहीं, पिछले साल 26 नवंबर को पाकिस्तान से सटी सीमाओं पर सीजफायर ने 18 साल पूरे कर लिए हैं, लेकिन इस खुशी के बावजूद उस पार से चुनाव के दौरान की जाने वाली गड़बड़ की आशंका के चलते प्रशासन ने मतदान की खातिर आपात योजनाएं अभी से तैयार करनी आरंभ कर दी हैं।
Read more »

जानें कौन हैं 'वृक्ष माता' थिमक्का, जिन्होंने माथा छूकर दिया राष्‍ट्रपति को आशीर्वादजानें कौन हैं 'वृक्ष माता' थिमक्का, जिन्होंने माथा छूकर दिया राष्‍ट्रपति को आशीर्वादपद्म पुरस्कारों समारोह में राष्ट्रपति भवन का कड़ा प्रोटोकाल भी कर्नाटक में हजारों पौधे लगाने के लिए पद्म श्री से सम्मानित 107 साल की सालूमरदा थिमक्का को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को आशीर्वाद देने से नहीं रोक सका.
Read more »

MP: कमलनाथ के मंत्री के साथ जबलपुर के SP ने किया डांस, हुआ तबादलाMP: कमलनाथ के मंत्री के साथ जबलपुर के SP ने किया डांस, हुआ तबादलाजबलपुर के एसपी अमित सिंह के डांस का वीडियो वायरल होने के बाद तबादला कर दिया गया है. भारतीय जनता पार्टी ने एसपी अमित सिंह का वीडियो वायरल होने के बाद चुनाव आयोग से शिकायत की थी.
Read more »

अवध की होली: बाबरी के मुद्दई ने मंदिर के याचिकाकर्ता को लगाया रंग-Navbharat Timesअवध की होली: बाबरी के मुद्दई ने मंदिर के याचिकाकर्ता को लगाया रंग-Navbharat Timesसुप्रीम कोर्ट के पांच जजों की संवैधानिक बेंच ने 9 मार्च को राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद जमीन विवाद के सर्वमान्य समाधान के लिए यह बड़ा फैसला दिया था। सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज जस्टिस एफएम कलीफुल्ला इस पैनल के चेयरमैन हैं।
Read more »

चीन में कार ने 7 लोगों को रौंदा, पुलिस ने चालक को मारी गोलीचीन में कार ने 7 लोगों को रौंदा, पुलिस ने चालक को मारी गोलीचीन के ह्युबेई में ये हादसा स्थानीय समय के अनुसार 6 बजे हुआ. जिस जगह ये हादसा हुआ वह काफी भीड़भाड़ वाला इलाका था. घटना के बाद पुलिस ने अभी इलाके को घेर लिया है और घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है. स्थानीय पुलिस अभी चालक के बारे में पता लगा रही है.
Read more »

जेट एयरवेज को बर्बादी से बचाने के लिए पायलटों ने PM मोदी को लिखा लेटरजेट एयरवेज को बर्बादी से बचाने के लिए पायलटों ने PM मोदी को लिखा लेटरJet Airways Pilot खस्ताहाल एयरलाइंस जेट एयरवेज के पायलट ने अपने कई महीनों के लंबित वेतन को दिलाने और कंपनी की स्थ‍िति सुधारने के लिए पीएम मोदी को लेटर लिखकर गुहार लगाई है.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 23:07:26