क्या दिग्विजय सिंह के सामने शिवराज सिंह चौहान को उतारेगी बीजेपी? IndiaElects (ReporterRavish )
भोपाल सीट से कांग्रेस ने अपने अनुभवी नेता दिग्विजय सिंह को चुनाव लड़ाने का फैसला किया है. चूंकि बीजेपी कई सालों से यहां जीतती आई है, ऐसे में इस बार बीजेपी के पास दिग्विजय के सामने चुनाव लड़वाने के लिए फिलहाल कोई सबसे बड़ा चेहरा अगर है, तो वो हैं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान.
शिवराज सिंह चौहान 13 सालों तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं और जनता के बीच काफी लोकप्रिय भी हैं. वहीं, भोपाल में बाहरी उम्मीदवार का बीजेपी कार्यकर्ता और नेता भले ही विरोध कर रहे हों लेकिन शिवराज के खड़े होने पर सभी उनका समर्थन करेंगे, क्योंकि उनकी स्वीकार्यता ज्यादा है. सोमवार को दिल्ली में भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक है, जिसके लिए दोपहर को शिवराज दिल्ली रवाना हो जाएंगे. माना जा रहा है कि इसी बैठक में मुहर लग जाएगी कि दिग्विजय सिंह के सामने बीजेपी शिवराज सिंह चौहान को खड़ा करेगी या किसी अन्य बड़े नेता को टिकट देगी. भोपाल लोकसभा सीट बीजेपी के लिए सबसे मजबूत किलों में से एक है, जहां 30 साल से बीजेपी का कब्जा है. साल 1989 लोकसभा चुनाव में भोपाल से बीजेपी पहली बार जीत हासिल की थी उसके बाद से अभी तक हुए सभी लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने कांग्रेस को मात दी है. 2014 लोकसभा चुनाव में बीजेपी के आलोक संजर ने साढ़े तीन लाख से भी ज्यादा वोटों से जीत हासिल की थी. बता दें कि भोपाल संसदीय सीट पर करीब 20 लाख वोटर हैं और इनमें से करीब 5 लाख मुस्लिम वोटर हैं, ऐसे में दिग्विजय सिंह को यहां विरोधियों के लिए बड़ी चुनौती माना जा रहा है. हालांकि, शिवराज सिंह चौहान अगर भोपाल से लोकसभा चुनाव लड़ते हैं तो तस्वीर बदल सकती है, क्योंकि शिवराज की छवि मुस्लिम समुदाय में भी काफी अच्छी बनी हुई है. ऐसे में उनके वोट बैंक में सेंध लगा पाने में बीजेपी कामयाब हो सकती है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
LIVE: कांग्रेस ने जारी की 38 उम्मीदवारों की लिस्ट, दिग्विजय को भोपाल से टिकटकांग्रेस ने जारी की 38 उम्मीदवारों की लिस्ट, दिग्विजय को भोपाल से टिकट IndiaElects
Read more »
भोपाल से दिग्विजय के नाम पर मुहर, गढ़वाल से भाजपा नेता खंडूड़ी के बेटे को टिकटCongress declares 38 candidates in eighth list, Digvijay gets ticket from Bhopal | कांग्रेस ने 38 नाम तय किए, दिग्विजय ने शनिवार शाम कहा था- मेरी पसंद राजगढ़ सीट है सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे गुलबर्ग से तीसरी बार चुनाव लड़ेंगे, यह उनके राजनीतिक करियर का कुल 11वां चुनाव होगा सपना चौधरी को मथुरा से टिकट देने की चर्चा थी, लेकिन कांग्रेस ने महेश पाठक को उम्मीदवार बनाया
Read more »
क्या भोपाल सीट पर दिग्विजय बनाम शिवराज का दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा?- Amarujalaभोपाल से दिग्विजय को तो कांग्रेस ने उतार दिया, अब गेंद भाजपा के पाले में है जो समीकरणों को देखते हुए शिवराज पर दांव लगा सकती है Mahasangram VoteKaro वोटकरो
Read more »
मोदी नहीं, अब प्रियंका गांधी के निशाने पर योगी, 24 घंटे में इन 4 मुद्दों पर घेराप्रियंका गांधी वाड्रा ने चार ऐसे मुद्दे उठाए हैं, जिन्हें लेकर यूपी की जनता के बीच नाराजगी देखने को मिलती रही है. इनमें गन्ना किसान, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशाकर्मी और शिक्षामित्रों की मांग शामिल है. प्रियंका गांधी ने सीएम योगी की घेराबंदी रविवार को उस वक्त शुरू की थी, जब योगी को गन्ना लैंड पश्चिम उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में रैली करने जाना था. एक खबर का हवाला देते हुए प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया और लिखा कि गन्ना किसानों के परिवार दिनरात मेहनत करते हैं, मगर यूपी सरकार उनके भुगतान का भी जिम्मा नहीं लेती.
Read more »
