प्रियंका गांधी वाड्रा ने चार ऐसे मुद्दे उठाए हैं, जिन्हें लेकर यूपी की जनता के बीच नाराजगी देखने को मिलती रही है. इनमें गन्ना किसान, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशाकर्मी और शिक्षामित्रों की मांग शामिल है. प्रियंका गांधी ने सीएम योगी की घेराबंदी रविवार को उस वक्त शुरू की थी, जब योगी को गन्ना लैंड पश्चिम उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में रैली करने जाना था. एक खबर का हवाला देते हुए प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया और लिखा कि गन्ना किसानों के परिवार दिनरात मेहनत करते हैं, मगर यूपी सरकार उनके भुगतान का भी जिम्मा नहीं लेती.
लोकसभा चुनाव में पूर्वी उत्तर प्रदेश का जिम्मा संभाल रही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की चुनावी रणनीति में बड़ा बदलाव नजर आ रहा है. प्रयागराज से वाराणसी तक गंगा बोट यात्रा के दौरान प्रियंका ने अपने भाषणों में प्रमुखता से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों का विरोध किया, लेकिन पिछले 24 घंटों में उन्होंने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सीधा टारगेट किया है.
दिलचस्प बात ये है कि योगी को घेरने के लिए प्रियंका ने यूपी के मुद्दों को ही चुना है. प्रियंका गांधी वाड्रा ने चार ऐसे मुद्दे उठाए हैं, जिन्हें लेकर यूपी की जनता के बीच नाराजगी देखने को मिलती रही है. इनमें गन्ना किसान, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशाकर्मी और शिक्षामित्रों की मांग शामिल है. प्रियंका गांधी ने सीएम योगी की घेराबंदी रविवार को उस वक्त शुरू की थी, जब योगी को गन्ना लैंड पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में रैली करने जाना था. एक खबर का हवाला देते हुए प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया और लिखा कि गन्ना किसानों के परिवार दिनरात मेहनत करते हैं, मगर यूपी सरकार उनके भुगतान का भी जिम्मा नहीं लेती. सिर्फ इतना ही नहीं, अब तक पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ चौकीदार चोर है नारे का इस्तेमाल कर रही कांग्रेस की रणनीति से थोड़ा आगे बढ़कर प्रियंका गांधी ने सीएम योगी के लिए भी इस शब्द का इस्तेमाल किया और कहा कि चौकीदार सिर्फ अमीरों की ड्यूटी करते हैं, गरीबों की इन्हें परवाह नहीं है. योगी के खिलाफ प्रियंका के आक्रामक मोड का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि उन्होंने अब तक किए गए अपने कुल 12 ट्वीट्स में 4 योगी सरकार के खिलाफ किए हैं. उत्तर प्रदेश के शिक्षामित्रों की मेहनत का रोज़ अपमान होता है, सैकड़ों पीड़ितों नें आत्महत्या कर डाली। जो सड़कों पर उतरे सरकार ने उनपर लाठियाँ चलाई, रासुका दर्ज किया। भाजपा के नेता टीशर्टों की मार्केट्टिंग में व्यस्त हैं, काश वे अपना ध्यान दर्दमंदों की ओर भी डालते। #Sanchibaat pic.twitter.com/eBeyNSt3va — Priyanka Gandhi Vadra March 25, 201923 जनवरी 2019 को कांग्रेस महासचिव नियुक्त होने के बाद प्रियंका गांधी ने फरवरी में ट्विटर पर दस्तक दी थी. इसके बाद उन्होंने न्यूजीलैंड में हमला, मनोहर पर्रिकर की मौत और होली के मौके पर ट्वीट किए. अब तक उन्होंने एक भी ट्वीट में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ कुछ नहीं कहा, लेकिन रविवार सुबह से वो लगातार योगी आदित्यनाथ के खिलाफ बैक-टू बैक ट्वीट कर रही हैं. रविवार सुबह गन्ना किसानों के बकाया भुगतान का मुद्दा उठाने के बाद उन्होंने रात के वक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं का मुद्दा उठाया. उन्होंने लिखा कि यूपी की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं राज्य कर्मचारी का दर्जा मांग रही हैं, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीड़ा सुनने के बजाय उन पर लाठियां चलवाईं. मेरी बहनों का संघर्ष, मेरा संघर्ष है. इसके तुरंत बाद उन्होंने आशाकर्मियों के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि जो आशाकर्मी गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी उठाती हैं, उन्हें 600 रुपये मिलते हैं. लेकिन भाजपा सरकार ने कभी उनकी सुध नहीं ली. प्रियंका की इस आक्रामकता के बाद सीएम योगी आदित्नयाथ को भी मैदान में उतरना पड़ा. उन्होंने भी ट्वीट के जरिए प्रियंका को जवाब दिए.रविवार को गन्ना किसानों के भुगतान पर ट्वीट करने के बाद अब योगी आदित्यनाथ ने आशाकर्मियों के मुद्दे पर भी प्रियंका गांधी को सीधा जवाब दिया है. योगी ने लिखा है कि कांग्रेस की डूबती नैय्या की नई खिवइया भ्रामक प्रचार से जनता को बरगलाने में लगी हैं. अब तक आशा बहनों की शुभचिंतक कहां थीं. नींद खुल गयी? योगी ने बताया कि हाल ही में सरकार ने इनके मानदेय में 750 रुपयों की वृद्धि की घोषणा की है. इससे पहले गन्ना किसानों के भुगतान पर योगी ने प्रियंका गांधी को जवाब देते हुए उन्हें 'तथाकथित' हितैषी बताया था. योगी ने गन्ना किसानों की बदहाली के लिए सपा-बसपा की पुरानी सरकारों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा था कि जब 2012 से 2017 तक किसान भुखमरी की कगार पर था, तब ये हितैषी कहां थे, इनकी नींद अब क्यों खुली है? योगी ने किसानों को खुशहाल बताया था, तो सोमवार की सुबह प्रियंका गांधी ने सबसे पहले योगी आदित्यनाथ को ही निशाने पर ले लिया और ये नये मुद्दे पर उन्हें घेर लिया. शिक्षा मित्रों का मुद्दा उठाते हुए प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया और लिखा कि शिक्षामित्रों की मेहनत का रोज अपमान होता है, सैकड़ों पीड़ितों ने आत्महत्या कर डाली. जो सड़कों पर उतरे सरकार ने उनपर लाठियां चलाई, रासुका दर्ज किया. भाजपा के नेता टी-शर्टों की मार्केटिंग में व्यस्त हैं. काश वे अपना ध्यान दर्दमंदों की ओर भी डालते. इस तरह उन्होंने योगी सरकार पर एक और मुद्दे की बौछार कर दी और रविवार सुबह से लेकर सोमवार सुबह तक 24 घंटे के अंदर उन्होंने चार बड़े मुद्दे उठाते हुए योगी सरकार को घेरने का काम किया. चुनावी दृष्टिकोण से प्रियंका के इस स्टैंड को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि उन्हें जिस पूर्वी यूपी का प्रभार मिला है, वो सीएम योगी का गढ़ माना जाता है. ऐसे में सीधे उन्हें निशाना बनाकर प्रियंका सूबे की जनता और उनके मुद्दों से भी खुद को जोड़ना चाहती हैं.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मोदी-शाह के स्टाइल में ही BJP को UP में काउंटर करेंगी प्रियंका गांधीप्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की जड़ों को मजबूत करने के लिए वही तरीके अपना रही है जिसे भाजपा 2014 में आजमा चुकी है. सपा-बसपा गठबंधन से दरकिनार किए जाने के बाद कांग्रेस अपने परंपरागत वोटबैंक को मजबूत करने के साथ-साथ प्रदेश में छोटे-छोटे दलों के साथ गठबंधन कर रही है.
Read more »
विंध्याचल में प्रियंका गांधी के पहुंचने से पहले लगे 'मोदी-मोदी' के नारे, देखें वीडियो– News18 हिंदीमिर्ज़ापुर में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के मां विंध्यवासिनी मंदिर में पहुंचने से पहले मंदिर परिसर में मां के दर्शन के लिए लाइन में लगे भक्तों ने मोदी-मोदी के नारे लगाने लगे. साथ ही प्रियंका गांधी मुर्दाबाद के भी नारे लगे. बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी मिर्ज़ापुर में तय कार्यक्रम से ढाई घंटे लेट से पहुंची. बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 का ऐलान होते ही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पूरी तरह से सियासी समर में कूद गई हैं. वे तीन दिनों की गंगा यात्रा पर निकली है, जोकि लगभग 140 किलोमीटर की है. प्रियंका गांधी की गंगा यात्रा प्रयागराज से वाराणसी तक की है. प्रियंका गांधी की गंगा यात्रा का आज दूसरा दिन है. वे विंध्याचल में दर्शन पूजन के बाद कंतित शरीफ दरगाह में चादर पेश करें वाली थी.
Read more »
प्रियंका गांधी बोलीं- PM मोदी लोगों को मूर्ख समझना बंद करेंLok Sabha Election 2019: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें यह नहीं समझना चाहिए कि लोग मूर्ख हैं। बीजेपी ने पिछले पांच सालों में सभी संस्थाओं पर हमले किए हैं।
Read more »
अस्सी घाट पहुंचीं प्रियंका, बोलीं- BJP के राज में नहीं है रोजगारआज बीजेपी के राज में युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है: प्रियंका गांधी
Read more »
प्रियंका गांधी पर आया शशि थरूर का कमेंट, बढ़ सकती है राहुल गांधी के चहेतों की टेंशनकांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल के हिस्से में लोकसभा चुनाव 2019 (Lok sabha elections 2019) के लिए प्रचार कर रही हैं. इसी बीच कांग्रेस के सांसद और गांधी परिवार के करीबी शशि थरूर ने प्रियंका को लेकर ऐसी बात कही है जो पार्टी में राहुल गांधी के चहेतों को परेशान कर सकती हैं.
Read more »
चौकीदार को गन्ना किसानों की फिक्र नहीं, अमीरों की करते हैं ड्यूटी: प्रियंकाप्रियंका गांधी ने पीएम पर कसा तंज, बोलीं - चौकीदार को गरीबों की परवाह नहीं IndiaElects
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019: 27 मार्च को फैजाबाद में प्रियंका गांधी का रोड शो– News18 हिंदीफैजाबाद लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी को रोड शो करने के लिए उतार दिया है INCIndia BJP4India priyankagandhi INCUttarPradesh BJP4UttarPrdesh
Read more »
