पैन को आधार से लिंक करने की तारीख 6 महीने बढ़ा कर 30 सितंबर 2019 की गई...
नई दिल्ली: सीबीडीटी ने यह भी कहा कि 1 अप्रैल से इनकम का रिटर्न फाइल करते समय आधार नंबर को कोट करना और लिंक करना अनिवार्य होगा. यह छठा मौका है जब सरकार ने पैन को आधार से जोड़ने के लिये समयसीमा बढ़ाई है.
सरकार ने पिछले साल जून में कहा था कि हर व्यक्ति को 31 मार्च तक अपनी बायोमेट्रिक पहचान वाली आधार संख्या को पैन के साथ जोड़ना है. केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने रविवार को जारी वक्तव्य में कहा है, ‘‘... यदि कोई विशिष्ट छूट नहीं दी जाती है तो, आधार संख्या के बारे में सूचना देने और पैन को आधार संख्या से जोड़ने की अंतिम तिथि अब 30 सितंबर 2019 है.'' हालांकि, इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि एक अप्रैल 2019 से आयकर रिटर्न भरते हुये आधार नंबर का उल्लेख करना अनिवार्य होगा. सीबीडीटी ने कहा कि इस तरह की रपटें दिखाई दी हैं कि ऐसे पैन जो कि 31 मार्च तक आधार से नहीं जुड़े होंगे उन्हें अमान्य करार दिया जायेगा. इसके बाद सरकार ने मामले पर विचार करते हुये इन्हें आपस में जोड़ने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 30 सितंबर कर दिया. फरवरी महीने में सीबीडीटी ने एक परामर्श पत्र में कहा था कि पिछले साल सितंबर में उच्चतम न्यायालय ने अपने आदेश में आधार की संवैधानिक मान्यता को बरकरार रखा था. इसी क्रम में आयकर कानून-1961 की धारा-139एए के तहत सीबीडीटी द्वारा 30 जून, 2018 को जारी आदेश मान्य हो जाता है.उच्चतम न्यायालय ने छह फरवरी को अपने आदेश में पुष्टि की कि आयकर रिटर्न दाखिल करने वालों के लिए पैन कार्ड को आधार से जोड़ना अनिवार्य है. उच्चतम न्यायालय ने दोबारा यह निर्णय दिल्ली उच्च न्यायालय के एक फैसले के खिलाफ केंद्र की याचिका पर दिया था दिल्ली उच्च न्यायालय ने अपने आदेश में दो लोगों को उनका 2018-19 का आयकर रिटर्न पैन से आधार को जोड़े बिना दाखिल करने की अनुमति दे दी थी.टिप्पणियांइस पर न्यायामूर्ति ए. के. सीकरी और न्यायमूर्ति एस. अब्दुल नजीर की पीठ ने कहा कि शीर्ष अदालत इस मामले में पहले ही फैसला दे चुकी है और उसने आयकर की धारा 139एए को बरकरार रखा है. उच्चतम न्यायालय ने पिछले साल सितंबर में केंद्र की आधार योजना को मान्य करार दिया था, लेकिन बैंक खातों, मोबाइल फोनों और स्कूलों में प्रवेश जैसे कुछ काम अनिवार्य बनाने वाले प्रावधानों को रद्द कर दिया था.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
अप्रैल की इस तारीख को खुलेगा सलमान खान की 'भारत' का राज– News18 हिंदीडायरेक्टर अली अब्बास जफर ने फिल्म के ट्रेलर रिलीज की तारीख का ऐलान कर दिया है. ईद पर रिलीज होने जा रही इस फिल्म ने दर्शकों के मन में कई सवाल खड़े किए हुए हैं.
Read more »
NCHM JEE 2019: आवेदन की आज आखिरी तारीख, ntanchm.nic.in पर ऐसे कर पाएंगे अप्लाई– News18 हिंदीNCHM JEE 2019: IHM और अन्य संस्थानों के होटल मैनेजमेंट कोर्स में दाखिले के लिए 27 अप्रैल 2019 को प्रवेश परीक्षा होगी. इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख आज है.
Read more »
चुनाव 2019: समाजवादी पार्टी ने घोषित की तीन उम्मीदवारों की सूची, अबतक 22 को दिया टिकटफैजाबाद से वरिष्ठ नेता रहे मित्रसेन यादव के बेटे और बाहुबली राजनेता आनंदसेन यादव को टिकट दिया गया है. इसके अलावा एटा से देवेंद्र यादव को, जबकि पीलीभीत से हेमराज वर्मा को टिकट दिया गया है.
Read more »
प्रियंका का सवाल ‘कैसी चल रही हैं चुनाव की तैयारी, 2019 की नहीं, 2022 की’- Amarujalaप्रियंका का सवाल ‘कैसी चल रही हैं चुनाव की तैयारी, 2019 की नहीं, 2022 की’ PriyankaGandhiVadra PriyankaGandhi RahulGandhi LokSabhaElections congress
Read more »
मेरठ में नरेंद्र मोदी की रैली की आँखों देखीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ से अपने चुनाव अभियान की शुरुआत की, पाँच साल पहले भी उन्होंने मेरठ से ही अभियान शुरू किया था.
Read more »
यूपी लोकसभा चुनाव 2019: पूर्वी उत्तर प्रदेश में छिपी है दिल्ली की सत्ता की कुंजीलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: दिल्ली की सत्ता पर कब्जा करने के लिए इस बार के आम चुनाव में पूर्वी उत्तर प्रदेश काफी अहम हो गया है। इलाके की 35 सीटों पर विजय हासिल करने के लिए अखिलेश यादव, प्रियंका गांधी और योगी आदित्यनाथ ने अपना पूरा जोर लगा दिया है।
Read more »
Loksabha Election 2019 :बाहुबली अमरमणि त्रिपाठी की बेटी तनुश्री PSP के साथ कांग्रेस की भी उम्मीदवारलोग एक पार्टी से भी टिकट पाने को वंचित रहे जाते हैं, लेकिन महाराजगंज में बाहुबली अमरमणि त्रिपाठी की बेटी तनुश्री को लोकसभा प्रत्याशी के रूप में दो पार्टी से टिकट मिला है। ElectionsWithJagran LokSabhaElections2019 MeraPowerVote Maharajganj
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019: बीजेपी ने जारी की नई लिस्ट, राजस्थान की इन सीटों पर प्रत्याशी घोषितपार्टी के केंद्रीय कार्यालय से जारी लिस्ट के अनुसार फिलहाल लोकसभा में चूरू का प्रतिनिधित्व कर रहे एमपी राहुल कस्वां को फिर से मौका दिया गया है.
Read more »
RRB NTPC recruitment 2019: आवेदन का आखिरी मौका, जून से सितंबर के बीच होगी परीक्षा– News18 हिंदीRRB NTPC recruitment 2019: रेलवे भर्ती बोर्ड नॉन टेक्निकल पोपुलर कैटेगरी के 35,277 पदों पर भर्तियां करने वाला है.
Read more »
गुजरातः 2019 की जंग में 'चाणक्य' को 'योद्धा' बनाने की तैयारी में कांग्रेसअहमद पटेल भरूच लोकसभा सीट से तीन बार सांसद रहे हैं. पटेल1977,1980 और 1985 लोकसभा चुनावों में कांग्रेस से सांसद रहे हैं.
Read more »
