फैजाबाद से वरिष्ठ नेता रहे मित्रसेन यादव के बेटे और बाहुबली राजनेता आनंदसेन यादव को टिकट दिया गया है. इसके अलावा एटा से देवेंद्र यादव को, जबकि पीलीभीत से हेमराज वर्मा को टिकट दिया गया है.
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए राजनीतिक दलों की ओर से उम्मीदवारों के नामों की घोषणा शुरू हो चुकी है. इसी के मद्देनजर समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को लोकसभा प्रत्याशियों की एक और सूची जारी कर दी है. एसपी की ओर से जारी की गई इस सूची में उत्तर प्रदेश के तीन उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाई गई है.
सूची के अनुसार, फैजाबाद से वरिष्ठ नेता रहे मित्रसेन यादव के बेटे और बाहुबली राजनेता आनंदसेन यादव को टिकट दिया गया है. वह मिल्कीपुर से विधायक रह चुके हैं. इसके अलावा एटा से देवेंद्र यादव को, जबकि पीलीभीत से हेमराज वर्मा को टिकट दिया गया है. इससे पहले एसपी ने आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीट के लिए प्रत्याशियों का ऐलान किया था. आजमगढ़ से एसपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और रामपुर से आजम खान को प्रत्याशी बनाया गया है. समाजवादी पार्टी ने यूपी में अब तक 19 प्रत्याशियों और मध्य प्रदेश में एक उम्मीदवार का नाम घोषित किया है.2014 में हुए लोकसभा चुनावों में मोदी लहर के बीच कुछ चुनिंदा सीटें ऐसी थीं जहां कमल नहीं खिल पाया था. आजमगढ़ भी उन चुनिंदा सीटों में से एक थी. 2014 में इस सीट पर अखिलेश के पिता मुलायम सिंह यादव विजयी हुए थे. यह सीट लंबे समय से सपा का गढ़ मानी जाती रही है लेकिन 2009 में यह सीट बीजेपी के हाथ लग गई थी. अब 2019 में इस सीट पर अखिलेश यादव के लड़ने से सपा की मजबूत दावेदारी दिखाई दे रही है और इस बार सपा-बसपा के एक साथ चुनाव लड़ने की वजह से इस सीट पर मुकाबला दिलचस्प हो सकता है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बिहार: कन्हैया को महागठबंधन ने क्यों टिकट नहीं दियाउम्मीद की जा रही थी कि कन्हैया कुमार बिहार के बेगूसराय से महागठबंधन के साझा उम्मीदवार होंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ. आख़िर क्या हैं इसके मायने, जानिए-
Read more »
BJP में 75 पार नेताओं की विदाई: आडवाणी और खंडूरी को टिकट नहीं तो कलराज मिश्र के बाद शांता कुमार ने चुनाव लड़ने से किया मना2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी की अगुवाई कर रहे पीएम मोदी और अमित शाह की तरफ से साफ कर दिया गया था कि 75 की उम्र पार कर चुके नेताओं को चुनाव में टिकट नहीं दिया जाएगा. आगामी लोकसभा चुनाव में इस फार्मूले को अपनाती हुई भी नजर आ रही है. 75 की उम्र पार कर चुके नेताओं के टिकट कटने का सिलसिला जारी है. बीजेपी के दिग्गज नेता लाल कृष्ण आडवाणी को टिकट नहीं दिया गया. उनकी जगह अमित शाह को गांधी नगर से उम्मीदवार बनाया गया है.
Read more »
LIVE: BJP ने 11 उम्मीदवारों की सूची जारी की, कैराना से प्रदीप कुमार को टिकटलोकसभा चुनाव, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी, प्रत्याशियों की लिस्ट
Read more »
LIVE: कांग्रेस ने जारी की 38 उम्मीदवारों की लिस्ट, दिग्विजय को भोपाल से टिकटकांग्रेस ने जारी की 38 उम्मीदवारों की लिस्ट, दिग्विजय को भोपाल से टिकट IndiaElects
Read more »
बिहार: आरजेडी ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, कन्हैया को सीपीआई ने दिया टिकटआरजेडी ने दो चरणों में लोकसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की। पहले चरण में 11 अप्रैल को बिहार की चार सीटों औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई पर मतदान होना है।
Read more »
LIVE: कांग्रेस ने उतारे 10 और प्रत्याशी, कटिहार से तारिक अनवर को टिकटLok Sabha polls Akhilesh Yadav will contest the Lok Sabha elections from Azamgarh
Read more »
मध्य प्रदेशः जयस की कांग्रेस को दो टूक, आदिवासी युवाओं को मिले टिकटजयस की मांग है कि इन लोकसभा सीटों से आदिवासी युवाओं को टिकट दिया जाए और अगर कांग्रेस टिकट नहीं देगी तो भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से इस बारे में बात की जाएगी. हीरालाल अलावा ने कहा कि दोनों पार्टियों से बात नहीं बनी तो जयस आगामी लोकसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी खड़ा करेगी.
Read more »
