मध्य प्रदेशः जयस की कांग्रेस को दो टूक, आदिवासी युवाओं को मिले टिकट

United States News News

मध्य प्रदेशः जयस की कांग्रेस को दो टूक, आदिवासी युवाओं को मिले टिकट
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 84 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 37%
  • Publisher: 63%

जयस की मांग है कि इन लोकसभा सीटों से आदिवासी युवाओं को टिकट दिया जाए IndiaElects ReporterRavish

लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर राजनीतिक हलचल काफी तेज हो गई है, साथ ही मांगों का सिलसिला भी शुरू हो गया है. मध्य प्रदेश की जय आदिवासी युवा शक्ति संगठन के संस्थापक और कांग्रेस विधायक हीरालाल अलावा ने कांग्रेस को चेतावनी देते हुए मध्य प्रदेश की चार सीटों बैतूल, धार, खरगोन और रतलाम-झाबुआ से लोकसभा का टिकट मांगा है.

'आजतक' से बातचीत करते हुए हीरालाल अलावा ने कहा कि आदिवासी इलाकों में खासतौर से रतलाम-झाबुआ, धार, खरगोन और बैतूल में जयस के माध्यम से युवाओं में जन जागरूकता आई है और राजनीतिक चेतना आदिवासी समुदायों में आई है. इसको बीजेपी हो या कांग्रेस अनदेखा नहीं कर सकती. उन्होंने कहा कि हमने विधानसभा चुनाव में भी मजबूती से अपना पक्ष रखा. कांग्रेस का सहारा भले ही लेना पड़ा, लेकिन विधानसभा में जयस की आवाज गूंजी और आदिवासियों की आवाज विधानसभा में पहुंची. हीरालाल ने आगे कहा कि लोकसभा में हम यही उम्मीद कर रहे हैं कि किसी भी कीमत पर जयस की एंट्री लोकसभा में होनी चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस को यह तय करना है कि वो जयस को लोकसभा में टिकट देती है या नहीं. हमने सभी राजनीतिक दलों के लिए ऑप्शन खुले रखे हैं. संगठन तय करेगा तो हम बीजेपी के साथ भी जा सकते हैं क्योंकि हमारे संगठन ने तय कर रखा है कि लोकसभा में तो टिकट हमें चाहिए ही चाहिए. रतलाम-झाबुआ लोकसभा सीट से कांतिलाल भूरिया को टिकट दिए जाने पर हीरालाल अलावा ने ऐतराज जताते हुए कहा कि भूरिया आदिवासी नेता है या नहीं, यह तो लोकसभा चुनाव में जनता तय करेगी. कौन बड़ा है और कौन छोटा, वह इस लोकसभा चुनाव में तय हो जाएगा लेकिन हम चाहते हैं कि आदिवासी युवा संसद पहुंचे और करोड़ों आदिवासियों का पक्ष संसद में रखें.हिरालाल अलावा ने साफ किया कि अगर बीजेपी जयस संगठन की बात मानती है और जयस को टिकट देती है तो ही संगठन बीजेपी के साथ जाएगा नहीं तो जयस धार, खरगोन, रतलाम-झाबुआ और बैतूल से अपने निर्दलीय उम्मीदवार उतारेगा. मध्य प्रदेश की कुल 29 लोकसभा सीटों में से छह लोकसभा सीटें शहडोल, मंडला, बैतूल, खरगोन, धार और रतलाम अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं. 2014 के लोकसभा चुनाव में इन सभी छह सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की थी लेकिन बाद में रतलाम उपचुनाव में कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया ने बीजेपी प्रत्याशी को हरा दिया था.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

टिकट की आस लगाए बैठे हैं कई दावेदार, अटकी है भाजपा उम्मीदवारों की सूची- Amarujalaटिकट की आस लगाए बैठे हैं कई दावेदार, अटकी है भाजपा उम्मीदवारों की सूची- Amarujalaकांग्रेस का दफ्तर हो या भाजपा। टिकट चाहने वालों की भीड़ बढ़ती जा रही है। भाजपा में चल रहा मंथन का दौर। BJP4India INCIndia Mahasangram2019 VoteKaro वोटकरो
Read more »

BSP ने जारी की लोकसभा प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, इन्हें मिला टिकट– News18 हिंदीBSP ने जारी की लोकसभा प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, इन्हें मिला टिकट– News18 हिंदीबीजेपी के बाद बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने शुक्रवार को अपने 11 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया. लोकसभा चुनाव के पहले और दूसरे चरण के लिए प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है. यह पहली बार है जब बसपा लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है. इससे पहले जिसे प्रभारी बनाया जाता था उसे ही प्रत्याशी माना जाता था. Loksabha election 2019 BSP Releases first list of candidates UPAT
Read more »

BJP में 75 पार नेताओं की विदाई: आडवाणी और खंडूरी को टिकट नहीं तो कलराज मिश्र के बाद शांता कुमार ने चुनाव लड़ने से किया मनाBJP में 75 पार नेताओं की विदाई: आडवाणी और खंडूरी को टिकट नहीं तो कलराज मिश्र के बाद शांता कुमार ने चुनाव लड़ने से किया मना2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी की अगुवाई कर रहे पीएम मोदी और अमित शाह की तरफ से साफ कर दिया गया था कि 75 की उम्र पार कर चुके नेताओं को चुनाव में टिकट नहीं दिया जाएगा. आगामी लोकसभा चुनाव में इस फार्मूले को अपनाती हुई भी नजर आ रही है. 75 की उम्र पार कर चुके नेताओं के टिकट कटने का सिलसिला जारी है. बीजेपी के दिग्गज नेता लाल कृष्ण आडवाणी को टिकट नहीं दिया गया. उनकी जगह अमित शाह को गांधी नगर से उम्मीदवार बनाया गया है.
Read more »

बिहार में NDA ने जारी की 39 प्रत्याशियों की लिस्ट, शाहनवाज और शत्रुघ्न का टिकट कटाबिहार में NDA ने जारी की 39 प्रत्याशियों की लिस्ट, शाहनवाज और शत्रुघ्न का टिकट कटाबिहार में एनडीए ने अपने 39 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है. बीजेपी ने पटना साहिब से शत्रुघ्न सिन्हा का टिकट काटकर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को टिकट दिया गया है.
Read more »

LIVE: BJP ने 11 उम्मीदवारों की सूची जारी की, कैराना से प्रदीप कुमार को टिकटLIVE: BJP ने 11 उम्मीदवारों की सूची जारी की, कैराना से प्रदीप कुमार को टिकटलोकसभा चुनाव, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी, प्रत्याशियों की लिस्ट
Read more »

LIVE: कांग्रेस ने जारी की 38 उम्मीदवारों की लिस्ट, दिग्विजय को भोपाल से टिकटLIVE: कांग्रेस ने जारी की 38 उम्मीदवारों की लिस्ट, दिग्विजय को भोपाल से टिकटकांग्रेस ने जारी की 38 उम्मीदवारों की लिस्ट, दिग्विजय को भोपाल से टिकट IndiaElects
Read more »

बिहार: आरजेडी ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, कन्हैया को सीपीआई ने दिया टिकटबिहार: आरजेडी ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, कन्हैया को सीपीआई ने दिया टिकटआरजेडी ने दो चरणों में लोकसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की। पहले चरण में 11 अप्रैल को बिहार की चार सीटों औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई पर मतदान होना है।
Read more »

छत्तीसगढ़: बीजेपी ने जारी की प्रत्याशियों की लिस्ट, सभी सिटिंग सांसदों का टिकट कटा-Navbharat Timesछत्तीसगढ़: बीजेपी ने जारी की प्रत्याशियों की लिस्ट, सभी सिटिंग सांसदों का टिकट कटा-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: बीजेपी ने राजनांदगांव से पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के बेटे अभिषेक सिंह का टिकट काटकर संतोष पांडे को प्रत्याशी बनाया है। वहीं कोरबा से मौजूदा सांसद बंसीलाल महतो की जगह ज्योति नंद दुबे को पार्टी ने चुनाव मैदान में उतारा है। 6 बार सांसद रहे रमेश बैस की जगह रायपुर सीट से सुनील सोनी को उतारा है।
Read more »



Render Time: 2026-04-01 19:49:39