मेरठ में नरेंद्र मोदी की रैली की आँखों देखी

United States News News

मेरठ में नरेंद्र मोदी की रैली की आँखों देखी
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 BBC News Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 161 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 68%
  • Publisher: 51%

नरेंद्र मोदी की मेरठ में चुनावी रैली की आँखों देखी: लोकसभा चुनाव 2019

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश में चुनावी प्रचार की शुरुआत मेरठ से की. पाँच साल पहले इसी शहर से मोदी ने 2014 के चुनावों का शंखनाद भी किया था. रैली में मेरठ से नहीं आस-पास के इलाक़ों से बड़ी संख्या में लोग पहुँचे थे.

मुज़फ़्फ़रनगर से लेकर कैराना और खतौली से लेकर सहारनपुर तक से लोग मोदी को सुनने यहाँ पहुँचे थे. चारों तरफ़ गहमागहमी का माहौल.महिलाएँ कम थीं, लेकिन उन में जोश काफ़ी था. वो मोदी और भाजपा के पक्ष में नारे लगाते अंदर आ रही थीं. किसानों और युवाओं की बड़ी संख्या सिर पर भाजपा की टोपी और हाथ में पार्टी का गेरुवा झंडा लिए सभा में मौजूद थी. सुरक्षाकर्मी मैदान के चारों तरफ़ मौजूद थे. लेकिन किसी ने अगर काली शर्ट पहनी थी तो सुरक्षाकर्मी उसे उतारने को मजबूर कर रहे थे. उसकी वजह ये थी कि ख़बर थी कि कुछ वक़ील मोदी को काला झंडा दिखाने की योजना बनाए हुए थे. दरअसल, ख़बरें थी कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद हाईकोर्ट की अलग बेंच गठित करने की मांग को लेकर वकील नाराज़ हैं और कुछ संगठनों ने चेतावनी दी थी कि वो मोदी को चुनावी रैली के दौरान काले झंडे दिखाएंगे.उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ पीएम मोदी के हेलीकॉप्टर के उतरने की सबसे सुरक्षित जगह भगवती कॉलेज के निकट थी. हेलिपैड को कुछ दिनों के अंदर ही तैयार किया गया था. पीएम और सीएम दोनों के लिए मंच तक पहुँचने का रास्ता अंदर से ही बनाया गया था. मंच के ऊपर टेंट लगा था और पंखे लगे हुए थे. वहाँ गर्मी का एहसास कम था. लेकिन ये क्या मोदी का भाषण अभी शुरू भी नहीं हुआ था कि इससे पहले ही कुछ लोग मैदान से बाहर जाने लगे. लेकिन ऐसा क्यों हो रहा था? रैली से वापस लौटने वाले दर्जनों लोगों से मैंने पूछा कि मोदी के भाषण से पहले ही वो सभा छोड़ कर क्यों जा रहे हैं. कुछ ने कहा वो मंच से दूर थे और वो अपने नेता का चेहरा नहीं देख पा रहे थे. कुछ ने कहा पीने के लिए पानी का इंतज़ाम नहीं था. कुछ और ने कहा कि स्पीकर्स कई थे और आवाज़ टकरा रही थी जिसके कारण वो मोदी से पहले योगी आदित्यनाथ के भाषण को सुन नहीं पा रहे थे. उन्हें लगा कि शायद बाहर भाषण साफ़ सुनायी देगा. लेकिन वहाँ भी उन्हें मायूसी हुई क्योंकि वहाँ भी मोदी के भाषण को भी सही से नहीं सुना जा सका.लेकिन मैदान से बाहर आ रहे अधिकतर लोगों का कहना था कि गर्मी इतनी अधिक थी कि वो खुले मैदान में बैठ या खड़े नहीं रह पा रहे थे.चुनावी सभा खुले मैदान में आयोजित की गई थी जहाँ ना तो पेड़ थे और नहीं वहाँ टेंट आदि का इंतज़ाम था. और सूरज 12 बजे दिन को सिर पर चढ़ा था. गर्मी के कारण कुछ बूढ़े लोगों को चक्कर तक आ गए थे. तो मेरठ शहर से कुछ किलोमीटर दूर एक खुले मैदान में सभा का इंतज़ाम किया जाना कितना सही था? लोगों की राय में समस्या ख़राब इंतज़ाम से पैदा हुई. योगी आदित्यनाथ के लम्बे भाषण के बाद प्रधानमंत्री का भाषण शुरू हुआ और वो आदित्यनाथ से भी कहीं लम्बा भाषण था जिसके दौरान उन्होंने अपनी और राज्य सरकारों की उपलब्धियाँ गिनाईं और कहा कि बाहर की ताक़तों से और आतंकवाद से अब देश सुरक्षित है. मोदी ने अपने भाषण के दौरान जब-जब 'महामिलावटी' शब्द का इस्तेमाल किया, लोगों के उनकी हाँ-हाँ में मिलाने का शोर सुनाई दिया.उनके भाषण के बाद रैली में शामिल लोगों ने कहा कि वो उम्मीदवारों को नहीं, बल्कि मोदी को वोट देंगे. कई लोगों में हमारे इंटरव्यू के बीच भीड़ में मोदी-मोदी के नारे लगाए. युवाओं में उत्साह अधिक था. उन्हें इससे कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता कि विपक्ष मोदी के ख़िलाफ़ रोज़गार ना पैदा करने का इल्ज़ाम लगाता आया है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आम चुनाव का पहला चरण 11 अप्रैल को है. पिछले चुनाव में मोदी लहर में यहाँ की सभी 10 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की थी. लेकिन इस बार राह 2014 जितनी आसान नहीं है. मोदी की भाजपा के ख़िलाफ़ राज्य की तीन विपक्षी पार्टियों समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल ने महागठबंधन बनाया है. महागठबंधन के उम्मीदवारों से भाजपा को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

BBC News Hindi /  🏆 18. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

IMF ने की मोदी सरकार की तारीफ, भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं मेंIMF ने की मोदी सरकार की तारीफ, भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं मेंIndia IMF अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने एक बार फिर भारतीय अर्थव्यवस्था में भरोसा जताया है. IMF ने कहा है कि भारत अब भी दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है. IMF ने मोदी सरकार के सुधारों की तारीफ भी की है.
Read more »

हैप्‍पी नहीं रही नीरव मोदी की होली, ब्रिटेन के जेल में गुजारी रातहैप्‍पी नहीं रही नीरव मोदी की होली, ब्रिटेन के जेल में गुजारी रातनीरव मोदी की होली की रात ब्रिटेन की एक जेल में कटी NiravArrested Holi Britain
Read more »

पीएम मोदी फिर करेंगे मेरठ से चुनावी अभियान की शुरुआत, इसके पीछे है खास वजहपीएम मोदी फिर करेंगे मेरठ से चुनावी अभियान की शुरुआत, इसके पीछे है खास वजहप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने चुनावी अभियान का 28 मार्च से शुरुआत करेंगे. उन्होंने अभियान की शुरुआत के लिए मेरठ को चुना है.
Read more »

‘पीएम नरेंद्र मोदी’ फिल्म की रिलीज पर रोक की मांग, चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेस‘पीएम नरेंद्र मोदी’ फिल्म की रिलीज पर रोक की मांग, चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेसLok Sabha Elections 2019: आयोग के समक्ष अपना प्रतिवदेन देने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने कहा कि इस फिल्म को बनाने और चुनाव से ऐन पहले इसे रिलीज का मकसद राजनीतिक फायदा उठाना है।
Read more »

LIVE: नरेंद्र मोदी बड़ी घोषणा करने वाले हैं..LIVE: नरेंद्र मोदी बड़ी घोषणा करने वाले हैं..प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करने की घोषणा की.
Read more »

मेरठ: जहां मोदी की रैली, वहां आज परीक्षा, थर्माकोल लगाकर कॉलेज को बनाया साउंड प्रूफमेरठ: जहां मोदी की रैली, वहां आज परीक्षा, थर्माकोल लगाकर कॉलेज को बनाया साउंड प्रूफकॉलेज में खिड़कियों को बाहर की तरफ से प्लाई बोर्ड से बंद किया गया है. जबकि अंदर से थर्माकॉल की शीट लगाई गई है. इसके अलावा रैली के दौरान शोर ना हो इसके लिए चार-चार पर्दे भी खिड़कियों पर लगाए गए हैं.
Read more »

'जमीं हो, आसां हो, या फिर अंतरिक्ष.. सर्जिकल स्ट्राइक का साहस इसी चौकीदार ने दिखाया', PM मोदी की 10 खास बातें'जमीं हो, आसां हो, या फिर अंतरिक्ष.. सर्जिकल स्ट्राइक का साहस इसी चौकीदार ने दिखाया', PM मोदी की 10 खास बातेंप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने गुरुवार को मेरठ से लोकसभा चुनाव के प्रचार-प्रसार अभियान की शुरुआत कर दिया. लोकसभा चुनाव के ऐलान के बाद पीएम मोदी की पहली सभा है. साल 2014 के लोकसभा चुनाव में भी पीएम मोदी ने मेरठ से ही चुनाव प्रचार का आगाज किया था. पीएम मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मेरठ, हापुड़, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, बागपत, गाजियाबाद, नोएडा समेत पूरे पश्चिमी यूपी से पधारे आप सभी बहनों भाइयों को मेरा प्रणाम. दिल्ली समेत पूरा उत्तर, दक्षिण, पूरब, पश्चिम जो भी लोग हैं, इस जनसैलाब को देख सकते हैं. भारत के 130 करोड़ के लोग मन बना चुके हैं कि देश में एक बार फिर (लोग बोले मोदी सरकार) बनने जा रही है. इतने सारे संख्या में पधारने के लिए आप सभी का, बीजेपी के कार्यकर्ता, बूथ का इंतजाम देखने वाले, अन्य सभी साथियों का हृदयपूर्व आभार व्यक्त करता हूं. मेरठ के बाद पीएम मोदी उत्तराखंड के रुद्रपुर और जम्मू-कश्मीर के अखनूर के पास जनसभाओं को संबोधित करेंगे.
Read more »

पीएम मोदी की मेरठ रैली पर कांग्रेस हमलावर, कहा- वह प्रपंचमंत्री ज्यादा हैं, प्रधानमंत्री कम- Amarujalaपीएम मोदी की मेरठ रैली पर कांग्रेस हमलावर, कहा- वह प्रपंचमंत्री ज्यादा हैं, प्रधानमंत्री कम- Amarujalaप्रधानमंत्री ने मेरठ रैली के साथ ही औपचारिक तौर पर चुनाव प्रचार का शंखनाद कर दिया है, पहली ही रैली पर पलटवार करते हुए कांग्रेस ने कई सवाल खड़े किए Mahasangram VoteKaro वोटकरो
Read more »



Render Time: 2026-04-01 18:24:38