प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने चुनावी अभियान का 28 मार्च से शुरुआत करेंगे. उन्होंने अभियान की शुरुआत के लिए मेरठ को चुना है.
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने चुनावी अभियान का 28 मार्च से शुरुआत करेंगे. उन्होंने अभियान की शुरुआत के लिए मेरठ को चुना है. यहां वह पार्टी प्रत्याशी और मौजूदा सांसद राजेंद्र अग्रवाल के पक्ष में रैली करेंगे.
खास बात है कि 2014 के लोकसभा चुनाव में भी नरेंद्र मोदी ने मेरठ से ही चुनावी अभियान का आगाज किया था. पार्टी नेताओं के मुताबिक मेरठ से अभियान की शुरुआत मोदी के लिए लकी साबित हुआ था. लिहाजा इस बार भी मेरठ की धरती से ही दोबारा चुनावी मुहिम शुरू करने की तैयारी है. विश्व हिंदू परिषद के पूर्व नेता प्रवीण तोगड़िया ने शुक्रवार को कहा कि उनकी नवगठित पार्टी देश भर में करीब 100 लोकसभा सीटों पर चुना लड़ेगी, जिनमें गुजरात की 15 सीटें भी शामिल हैं. तोगड़िया ने हाल में हिंदुस्तान निर्माण दल पार्टी बनायी है और पार्टी ने अपने 41 उम्मीदवारों की सूची जारी की है. उन्होंने यह भी कहा कि वह उत्तर प्रदेश में वाराणसी, अयोध्या या फिर मथुरा से आगामी चुनाव लड़ सकते हैं.वाराणसी लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करते हैं और इस बार भी वह इसी सीट से चुनाव लड़ने वाले हैं. तोगड़िया ने कहा कि एचएनडी का मुख्य मुद्दा अयोध्या में राम मंदिर निर्माण कराना, कृषि उत्पाद के लिये बेहतर मूल्य और कृषि पर केंद्रित रोजगार पैदा करना है. प्रवीण तोगडिया ने इससे पूर्व अपने बयान में कहा था कि नरेन्द्र मोदी सरकार ने राम मंदिर मामले में देश के हिन्दुओं का विश्वास तोड़ा है. उन्होंने कहा कि इसके साथ ही केंद्र सरकार ने किसानों और युवाओं के साथ भी छलावा किया है. जयपुर में संवाददाताओं से बातचीत में तोगडिया ने कहा, ''मोदी जी मंदिर नहीं बना सकते हैं तो इस्तीफा दे दें. हमें तो देश में राम, किसानों को फसलों का दाम और युवाओं को काम देने वाली सरकार चाहिए थी इसलिये लोगों ने वोट दिया था. देश को न तो राम मिले, न किसानों को दाम मिला और न ही युवाओं को काम मिला.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मोदी के 'मैं भी चौकीदार' अभियान पर राहुल का निशाना, जय शाह का नाम भी जोड़ाLok Sabha Election 2019 (लोकसभा चुनाव 2019): कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कई बार अपने भाषणों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए ''चौकीदार चोर है'' कहा था। अब विपक्ष के इसी हमले को भाजपा ने अपने चुनावी प्रचार में शामिल कर लिया है।
Read more »
Election 2019 LIVE Updates: राहुल, प्रियंका ने मोदी के ‘चौकीदार’ अभियान पर साधा निशानाLok Sabha General Election 2019 India LIVE News Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मैं भी चौकीदार’ अभियान का सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने और उपहास उड़ाया।
Read more »
नरेंद्र मोदी का ‘मैं भी चौकीदार’ अभियान महज़ पाखंड हैमोदी का प्रचार करने वाले उन्हें 'चौकीदार' कहने वाले अभियान के सहारे उनकी छवि बदलना चाहते हैं. हालांकि उनकी भ्रष्टाचार-विरोधी साख की सच्चाई का पता उनके कार्यालय और सरकार द्वारा बड़े उद्योगपतियों के कथित आपराधिक भ्रष्टाचार के मामलों पर कार्रवाई न करने से लगाया जा सकता है.
Read more »
PM मोदी का तूफानी अभियान- 30 दिन, 35 हजार KM, 158 उद्घाटनचुनाव के ऐलान से ठीक पहले तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किस कदर व्यस्त थे, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस दरम्यान पीएम मोदी ने 35 हजार किलोमीटर की यात्रा की.
Read more »
प्रधानमंत्री नरेंद्री मोदी पहले चायवाला, अब चौकीदार बनकर कर रहे प्रचार: मायावतीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए 'मैं भी चौकीदार' अभियान पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने मंगलवार को तंज करते हुये कहा कि पिछले चुनाव में चायवाला और अब चौकीदार..., देश वाकई बदल रहा है. बाद में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी चौकीदार मुद्दे पर सरकार की खिंचाई की
Read more »
आदतन विरोध करने वालों के तीन फर्जी अभियान एक दिन में ही धराशायी : जेटली- Amarujalaसमझौता एक्सप्रेस धमाका मामले में विशेष अदालत ने बुधवार को संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार की भगवा आतंकवाद
Read more »
LIVE: UP में सहारनपुर से चुनावी बिगुल फूकेंगे योगीUttarPradesh के सीएम myogiadityanath अपने चुनावी अभियान की शुरुआत सहारनपुर से करेंगे IndiaElects पढ़ें ताज़ा अप्डेट्स-
Read more »
जापान में हाई हील्स के खिलाफ #MeToo की तरह #KuToo अभियान-Navbharat Timesपश्चिमी देशों में चले मी टू अभियान की तरह जापान में सोशल मीडिया पर इन दिनों KuToo अभियान चल रहा है। इस अभियान के तहत सोशल मीडिया पर महिलाएं दफ्तरों में अनिवार्य ड्रेसकोड और हाई हील्स का विरोध कर रही हैं। जापान के दफ्तरों में महिलाओं के साथ पुरुषों के लिए भी ड्रेसकोड अनिवार्य है।
Read more »
माकपा की मुहिम का चुनावी मंत्र- ‘इस बार, मोदी बेरोजगार'2019 के चुनावों के मद्देनजर माकपा ने अपना नया नारा गढ़ा है. मोदी सरकार को सत्ता से बेदखल करने के लिए प्रचार अभियान में माकपा का नारा होगा 'इस बार, मोदी बेरोजगार.'
Read more »
अजलन शाह कप में जापान के खिलाफ अभियान का आगाज करेगा भारतइपोह। पिछले साल की निराशा को भुलाते हुए भारतीय पुरुष हॉकी टीम शनिवार को 28वें सुल्तान अजलन शाह कप के पहले मैच में एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता जापान के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी।
Read more »
