IndiaElects प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव के ऐलान से ठीक पहले किये तूफानी दौरे
देश में 2019 के आम चुनाव का ऐलान हो चुका है. 9 मार्च को चुनाव आयोग ने चुनाव की अधिसूचना जारी की थी. अधिसूचना जारी होने से ठीक पहले तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धुंआधार प्रचार और उद्घाटन कर रहे थे. विपक्ष ने आयोग पर चुनाव का ऐलान करने में देरी का आरोप लगाया था.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 फरवरी से 9 मार्च के बीच इन तीन दिनों में कुल 36 हजार 956 किलोमीटर की यात्रा की. इस दौरान एक दिन में प्रधानमंत्री ने अधिकतम 6 हजार 654 किलोमीटर की यात्रा की.प्रधानमंत्री ने इस अवधि में कुल 158 योजनाओं का उद्घाटन किया. अगर पूरे 30 दिनों का औसत निकाला जाए तो पीएम ने इस एक महीने में रोजाना 5 प्रोजेक्ट लॉन्च किए हैं. इसमें भी उन्होंने अधिकतम एक दिन में बिहार/झारखंड में 23 और गुजरात में 17 प्रोजेक्ट लॉन्च किए.चुनाव के ऐलान से ठीक पहले प्रधानमंत्री ने तूफानी यात्राएं कीं. इस चुनावी समय में पीएम ने कुल 17 राज्यों की यात्राएं कीं. इसमें भी उन्होंने सबसे ज्यादा दौरा सबसे बड़े प्रदेश उत्तर प्रदेश का किया. पीएम मोदी बखूबी जानते हैं कि दिल्ली का रास्ता यूपी से होकर ही जाता है. इसीलिए उन्होंने 30 दिनों से सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश का ही दौरा किया.8 फरवरी से लेकर 9 मार्च के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुल 8 बार यूपी का दौरा किया. सबसे ज्यादा 80 सीटें होने के लिहाज से प्रधानमंत्री ने सबसे ज्यादा ताकत भी यहीं झोंकी है. बीते दिनों पीएम मोदी ने यूपी को मेट्रो समेत कई अहम योजनाओं का उद्घाटन किया है. पीएम ने हाल ही में काशी कॉरिडोर का शिलान्यास किया है.विपक्ष ने इसीलिए चुनाव आयोग पर आरोप लगाया कि वे पीएम मोदी के उद्घाटन कार्यक्रमों के चलते ही अधिसूचना जारी करने में देर कर रहे हैं, ताकि उन्हें इसका वक्त मिल जाए. पुलवामा हमले के बाद भी पीएम मोदी लगातार रैली कर रहे थे. इस दौरान वे लगातार ये भी कहते रहे कि ये देश न रुकेगा न थकेगा, लगातार आगे बढ़ता रहेगा.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Election LIVE: चुनाव को लेकर मोदी ने की बड़ी अपील, राहुल-मायावती को किया टैगPM मोदी ने ट्वीट में लोगों से की अधिक से अधिक मतदान करने की अपील IndiaElects
Read more »
पीएम मोदी ने कोहली-धोनी से की गुजारिश, लोकसभा चुनाव से पहले करना होगा यह काम- Amarujalaप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी लोकसभा चुनाव से पहले मतदाताओं से बढ़चढ़कर वोटिंग में हिस्सा लेने का आग्रह कर रहे
Read more »
INDvsAUS: 35 रनों से हारा भारत, 3-2 ऑस्ट्रेलिया ने जीती सिरीज़ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की वनडे सिरीज़ के अंतिम मुक़ाबले में भारत को 35 रन से हराया.
Read more »
35 रनों से हारा भारत, ऑस्ट्रेलिया ने 3-2 से जीती सिरीज़ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की वनडे सिरीज़ के अंतिम मुक़ाबले में भारत को 35 रन से हराया.
Read more »
लोकसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी ने किया Tweet, धोनी और विराट से की ये अपीलट्विटर के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय खिलाड़ियों से एक गुजारिश की है.
Read more »
सेफ सीट से नहीं वाराणसी से लड़कर पीएम मोदी को दूंगा सीधी टक्कर: चंद्रशेखर– News18 हिंदीसपा-बसपा मुझे वाराणसी सीट पर मोदी के खिलाफ सपोर्ट दे: भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर, Bhim army chief chandrashekhar asked support of SP-BSP on Varanasi seat against Modi,
Read more »
नीरव मोदी से वसूली पर तकरार, ईडी ने आयकर विभाग के खिलाफ एफआईआर की दी धमकीईडी के इस रवैये को देखते हुए आशंका जतायी जा रही है कि इससे आयकर विभाग की नीलामी के दौरान आने वाले खरीददार ना सिर्फ इससे डरेंगे, बल्कि पूरी दुनिया में इस मुद्दे पर भारत की काफी किरकिरी भी हो सकती है।
Read more »
फिर से मोदी का संदेश लेकर बाइक से चेन्नै से दिल्ली पहुंचीं राजलक्ष्मी-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: तमिलनाडु की राजधानी चेन्नै की रहने वाली राजलक्ष्मी मांडा देशवासियों से नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री चुनने की अपील करने के लिए 15 जनवरी को बुलेट बाइक से दिल्ली की यात्रा पर निकली थीं।
Read more »
