INDvsAUS: 35 रनों से हारा भारत, 3-2 ऑस्ट्रेलिया ने जीती सिरीज़
अर्धशतक बनाने के लिए उन्होंने 73 गेंदों का सामना किया. इसके बाद वो इसे बड़ी पारी में नहीं बदल सके और 89 गेंद पर 56 रन बनाकर आउट हो गए.132 रन पर छह विकेट गंवा चुकी भारतीय टीम की जीत की आस लगभग समाप्त हो चुकी थी कि एक छोर से केदार जाधव और दूसरी ओर से भुवनेश्वर कुमार जम गए और लगातार बेहतरीन शॉट्स लगाते रहे.
दोनों अगले 17 ओवर तक पिच पर टिके रहे और 91 रनों की अर्धशतकीय साझेदारी निभाई. लेकिन 46वें ओवर की अंतिम गेंद पर भुवनेश्वर और इसके अगले ही ओवर की पहली गेंद पर केदार जाधव के आउट होने के साथ ही भारत की जीत की उम्मीद ख़त्म हो गई.इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवरों में 9 विकेट पर 272 रन बनाए. शुरुआती 30 ओवरों में महज एक विकेट के नुक़सान के साथ 161 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रहा था. लेकिन भारतीय गेंदबाज़ों ने एक बार फिर बीच के ओवरों में वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को बड़ा स्कोर करने से रोक दिया. ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ों ने अगले दस ओवरों में महज 41 रन जोड़े जबकि इस दौरान उनके तीन विकेट गिरे. फिर अंतिम 10 ओवर्स में पांच विकेट गंवा कर 70 रन बनाए. इसमें भी 48वें ओवर में आए 19 रनों के दम पर ऑस्ट्रेलियाई पारी 255 से ऊपर जा सकी. एक समय लग रहा था कि ऑस्ट्रेलियाई टीम आसानी से 300 रन बना लेगी लेकिन भारतीय गेंदबाज़ों ने अंतिम 20 ओवरों में उनके आठ विकेट चटका दिए. इस दौरान केवल 111 रन बने और ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 275 भी नहीं पहुंच सका.ख्वाजा-हैंड्सकॉम्ब की जोड़ी ने दूसरे विकेट के लिए 111 गेंदों पर 99 रन की अहम साझेदारी निभाईटॉस जीतकर पहले खेलने उतरे ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज़ कप्तान एरॉन फिंच और उस्मान ख्वाजा ने मजबूत शुरुआत दी. दोनों ने पहले विकेट के लिए 14.3 ओवरों में 76 रनों की साझेदारी की. तेज़ गेंदबाज़ों के विकेट लेने में असफल रहने पर कोहली ने स्पिनर्स लगाए और रवींद्र जाडेजा ने पहला विकेट फिंच के रूप में ले लिया. फिंच ने 43 गेंदों पर 27 रनों की पारी खेली. इसके बाद ख़्वाजा और पीटर हैंड्सकॉम्ब ने भारतीय स्पिनरों के सामने संभल कर बल्लेबाज़ी करते हुए रह रह कर बड़े शॉट्स खेलते रहे. हैंड्सकॉम्ब ने स्पिनरों पर स्वीप शॉट का इस्तेमाल किया तो वहीं ख़्वाजा ने क़दमों का अच्छा इस्तेमाल करते हुए रन बनाए. ख़्वाजा ने 32वें ओवर में अपने करियर और इस सिरीज़ का दूसरा वनडे शतक पूरा किया. हैंड्सकॉम्ब ने 60 गेंदों पर 52 रनों की अच्छी पारी खेली.हैंड्सकॉम्ब के अर्धशतक में विकेट कीपर रिषभ पंत का भी योगदान रहा. पंत ने 32वें ओवर में कुलदीप की दूसरी गेंद पर हैंड्सकॉम्ब का कैच छोड़ दिया था. हालांकि दोनों की जोड़ी 111 गेंदों पर 99 रन बनाने के बाद तब टूट गई जब भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर ख्वाज ने शॉर्ट कवर्स पर कोहली को आसान कैच थमा दिया. 175 रनों पर दूसरा विकेट गिरने के बाद पिच पर आए ग्लैन मैक्सवेल लेकिन वो महज एक रन बना कर जाडेजा का शिकार बने.दूसरी तरफ़ अर्धशतक पूरा करने के बाद हैंड्सकॉम्ब, शमी का शिकार हो गए. हैंड्सकॉम्ब का विकेट 182 के कुल स्कोर पर गिरा. यहां से भारतीय गेंदबाज़ हावी हो गए और ऑस्ट्रेलिया की रन गति को धीमा कर दिया. स्टोइनिस और टर्नर ने 20-20, रिचर्डसन ने 29 और कमिंस ने 15 रन बनाए. ऑस्ट्रेलियाई पारी में भुवनेश्वर कुमार ने तीन विकेट लिए जबकि मोहम्मद शमी और रवींद्र जाडेजा ने दो-दो और कुलदीप यादव ने एक विकेट लिया.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मोदी कैबिनेट की आखिरी बैठक, हो सकते हैं बड़े फैसलेनई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में गुरुवार को पीएम आवास पर कैबिनेट की बैठक होगी। कहा जा रहा है कि एनडीए सरकार के मौजूदा कार्यकाल में यह कैबिनेट की आखिरी बैठक है और इस में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं।
Read more »
भारत की बढ़ेगी ताकत : परमाणु क्षमता से संपन्न पनडुब्बी के लिए रूस से किया समझौता- Amarujalaपहली रूसी परमाणु संचालित पनडुब्बी आईएनएस चक्र को तीन वर्ष की लीज पर 1988 में लिया गया था। दूसरी आईएनएस चक्र को लीज पर दस
Read more »
ऑस्ट्रेलिया से तीसरा वनडे आज, भारत की घरेलू मैदान पर लगातार 7वीं सीरीज जीतने पर नजरindia vs australia ODI series, 3rd Match, Preview, Stats, news, updates, virat kohli, MS Dhoni, Shikhar Dhawan, Australian Cricket Team, Indian Cricket Team, दैनिक भास्कर, टीम इंडिया, भारतीय क्रिकेट टीम, मैच प्रिव्यू, तीसरा मुकाबला, तीसरा वनडे, सीरीज जीत | मैच का प्रसारण दोपहर 1:30 बजे से स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर
Read more »
दूल्हे ने मेंहदी से बनवाई अभिनंदन की तस्वीर, दुल्हन से कहा- देश दिल से ऊपर– News18 हिंदीशुभम ने कहा कि पाक को सबक सिखाने के लिए हर युवा को किसी ना किसी तरह से सेना के साथ खड़ा रहना चाहिए. देश के वीर जवान 24 घण्टे हमारी रक्षा करते हैं.
Read more »
INDvAUS: ऑस्ट्रेलिया ने जीता रांची वन-डे, भारत को 32 रन से हराया- Amarujalaउस्मान ख्वाजा (104) और आरोन फिंच (93) की शानदार पारी और गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे वन-डे
Read more »
सिरीज़ में ऑस्ट्रेलिया की वापसी, 32 रन से हारा भारतइसके साथ ही पांच मैचों की सिरीज़ में भारत और ऑस्ट्रेलिया अब 2-1 पर पहुंच गए हैं.
Read more »
कंगारुओं ने भारत से छीनी जीत, वनडे सीरीज में की 2-2 से बराबरीमोहाली में खेले गए चौथे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 4 विकेट से मात देकर पांच मैचों की वनडे सीरीज में 2-2 से बराबरी कर ली है. अब सीरीज का फैसला 13 मार्च को दिल्ली में होने वाले पांचवें वनडे मैच में होगा.
Read more »
INDvsAUS: 35 रनों से हारा भारत, 3-2 ऑस्ट्रेलिया ने जीती सिरीज़ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की वनडे सिरीज़ के अंतिम मुक़ाबले में भारत को 35 रन से हराया.
Read more »
INDvsAUS 5th ODI LIVE: ऑस्ट्रेलिया से आखिरी वनडे हारा भारत, सीरीज भी गंवाईभारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की सीरीज का यह आखिरी मुकाबला है.
Read more »
