भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की सीरीज का यह आखिरी मुकाबला है.
ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की सीरीज के आखिरी वनडे में 35 रनों से भारत को हरा दिया है. इसके साथ ही 3-2 से जीत हासिल कर सीरीज भी अपने नाम कर ली है. ऑस्ट्रेलिया की ओर से दिए गए 273 रन के लक्ष्य को छूने उतरी भारतीय टीम 237 रन के स्कोर पर ही ऑल आउट हो गई.
सीरीज का पांचवां और निर्णायक मैच बुधवार को दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेला गया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने नौ विकेट पर 272 रन बनाए. उसके लिए उस्मान ख्वाजा ने 100 रन की शतकीय और पीटर हैंड्सकोंब ने 52 रन की अर्धशतकीय पारी खेली. भारतीय गेंदबाजों में भुवनेश्वर कुमार ने तीन जबकि मोहम्मद शमी और रविंद्र जडेजा ने दो दो विकेट हासिल किए. पांच बार की विश्व विजेता ऑस्ट्रेलिया सीरीज के शुरुआती दो मैच हार चुकी थी लेकिन उसने दमदार वापसी करते हुए लगातार दो मैच जीते और भारत को उस स्थिति में पहुंचा दिया जिसकी उम्मीद उसने अपने घर में शायद नहीं की होगी. पिछले दो साल से बेहतरीन प्रदर्शन कर रही टीम इंडिया के लिए यह मैच नाक का सवाल बना हुआ था. टीम इंडिया घरेलू मैदान पर तीन साल बाद वनडे सीरीज हारी है. इस सीरीज को भारतीय टीम की विश्व कप की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा था, क्योंकि इसके बाद भारत कोई भी वनडे सीरीज नहीं खेलेगा, लेकिन इस 'तैयारी' सीरीज में भी भारत के सामने कई समस्याएं सामने आई हैं जिन्हें इंग्लैंड जाने से पहले निपटाना उसके लिए जरूरी होगा.भारत:
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
INDvsAUS: हमने पिछले 18 महीने में कड़ी मेहनत की है, अब वह रंग ला रही है: एलेक्स कैरीभारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बुधवार को पांचवां वनडे मैच खेला जाएगा. यह सीरीज का आखिरी मैच होगा.
Read more »
INDvsAUS 5th ODI LIVE: आस्ट्रेलिया ने जीता टॉस, पहले बैटिंग करने का लिया फैसलाभारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें बुधवार को दिल्ली में पांचवां वनडे मैच खेलेंगी. यह सीरीज का आखिरी मैच है.
Read more »
INDvsAUS 5th ODI LIVE: ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका, मैक्सवेल के बाद हैंड्सकॉम्ब आउटभारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें बुधवार को दिल्ली में पांचवां वनडे मैच खेलेंगी. यह सीरीज का आखिरी मैच है.
Read more »
INDvsAUS 5th ODI LIVE: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को जीतने के लिए दिया 273 रन का लक्ष्यINDvsAUS 5th ODI LIVE: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को जीतने के लिए दिया 273 रन का लक्ष्य
Read more »
INDvsAUS 5th ODI LIVE: भारत को तीसरा झटका, कोहली के बाद पंत पवेलियन वापस लौटेINDvsAUS 5th ODI LIVE: भारत को दूसरा झटका, धवन के बाद कोहली पवेलियन लौटे
Read more »
INDvsAUS 5th ODI LIVE: भारत को 6 विकेट गिरे, जीत के ओर बढ़ती हुई ऑस्ट्रेलियाINDvsAUS 5th ODI LIVE: भारत को 6 विकेट गिरे, जीत के ओर बढ़ती हुई ऑस्ट्रेलिया
Read more »
