जिस ग्राउंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली है वहां से सटे एक कालेज में सैकड़ों परीक्षार्थी आज सीसीएस विवि की परीक्षा देंगे. (AdityaBidwai)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मेरठ में चुनावी बिगुल फूंकेंगे. यहां के सिवाया में प्रधानमंत्री चुनावी रैली को संबोधित करेंगे. जिस ग्राउंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली है वहां से सटे भगवती कालेज में सैकड़ों परीक्षार्थी आज सीसीएस विवि की परीक्षा देंगे.
परीक्षार्थियों को किसी तरह की दिक्कत ना हो इसके लिए कॉलेज के कमरों को साउंड प्रूफ बनाया गया है. बताया जा रहा है कि खिड़कियों को बाहर की तरफ से प्लाई बोर्ड से बंद किया गया है. जबकि अंदर से थर्माकॉल की शीट लगाई गई है. इसके अलावा रैली के दौरान शोर ना हो इसके लिए चार-चार पर्दे भी खिड़कियों पर लगाए गए हैं. इसके अलावा रोशनदान, गैलरी, स्टाफ रूम, एचओडी रूम को भी साउंड प्रूफ बना दिया गया है. परीक्षार्थियों को किसी तरह की दिक्कत ना हो इसके लिए खुद रैली ग्राउंड का माइक चालू कराकर अधिकारियों ने टेस्टिंग भी की है. इस बारे में भगवती कॉलेज के निदेशक दीपक पिपलानी का कहना है कि रैली के वक्त किसी तरह की छात्रों को परेशानी ना हो इसके लिए कॉलेज के कमरों को साउंड प्रूफ बना दिया गया है. बीजेपी नेता और प्रशासन की ओर से भी स्कूल को साउंड प्रूफ बनाने में मदद की गई.जानकारों का कहना है कि प्रधानमंत्री की रैली के दौरान हाई पावर साउंड स्पीकर और माइक लगाए जा रहे हैं. जो रैली के दौरान काफी जोरदार आवाज करेंगे. इसलिए साउंड प्रूफ कमरों का कोई असर नहीं होगा. इसके साथ ही कॉलेज से सटे कैंपस में हेलीपैड भी बनाए गए हैं जहां वायुसेना के तीन हेलीकॉप्टर उतरेंगे. उनके लैंडिंग से भी काफी शोर होगा. बीजेपी के ओर से परीक्षा कक्षों को भले ही साउंड प्रूफ किया जा रहा है लेकिन तकनीकी जानकार इसे बेअसर बता रहे हैं.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पूनम पांडे अपनी इन तस्वीरों को होली पर शेयर कर हुई थीं ट्रोल, अब नहीं करतीं ऐसा मज़ाक | Poonam Pandey hot holi photos created sensation in 2017 watch poonam pandey holi video on YouTube– News18 Hindiपूनम पांडेय अभी कुछ दिन पहले 'द जर्नी ऑफ कर्मा' नाम से आ रही फिल्म की वजह से सुर्खियों में थीं. इस फिल्म में वह शक्ति कपूर के साथ नजर आ रही थीं.
Read more »
इराक़ में पानी का जहाज़ डूबा, हादसे में कम से कम 70 लोगों की मौतइराक़ की टिगरिस नदी में एक नाव के पलट जाने से 70 लोगों की मौत हो गई है.
Read more »
इराक़ में नौका डूबी, हादसे में कम से कम 70 लोगों की मौतइराक़ की टिगरिस नदी में एक नाव के डूबने से 70 लोगों की मौत हो गई है.
Read more »
IMF ने की मोदी सरकार की तारीफ, भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं मेंIndia IMF अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने एक बार फिर भारतीय अर्थव्यवस्था में भरोसा जताया है. IMF ने कहा है कि भारत अब भी दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है. IMF ने मोदी सरकार के सुधारों की तारीफ भी की है.
Read more »
इलेक्ट्रिक कार से 3 साल में की 90 हजार किमी यात्रा, क्राउड फंडिंग से जुटाया पैसाElectric car driver travels 90000 km in three years as strangers pay his way | वेकर को खाना और रुकने के लिए ठिकाना मुफ्त में मिला बाकी पैसे लोगों के काम करके कमाए, इससे सफर पूरा हो गया
Read more »
कभी मैनेजमेंट से की थी प्रोफेशन की शुरुआत, अब राहुल के हाथ में कांग्रेस की कमान19 जनवरी 2013 को जयपुर चिंतन शिविर में राहुल गांधी को कांग्रेस में बड़ा पद देते हुए पार्टी उपाध्यक्ष बनाया गया. इसके साथ ही राहुल गांधी अधिकृत तौर पर पार्टी में नंबर दो की हैसियत वाले नेता बन गए. राहुल गांधी ने दिसंबर 2017 में कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में पार्टी की कमान संभाली. इसके बाद से चार राज्यों में कांग्रेस सरकार बना चुकी है.
Read more »
भाजपा की चुनाव आयोग से मांग, जम्मू-कश्मीर में जल्द से जल्द हो विधानसभा चुनावपहले ये कयास लगाए जा रहे थे कि जम्मू और कश्मीर में लोक सभा चुनाव के साथ ही विधानसभा चुनाव घोषित हो सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ElectionsWithJagran MeraPowerVote LokSabhaElections2019 JammuAndKashmir
Read more »
लोकसभा चुनाव: 2 दिन में कन्हैया कुमार ने पार्टी फंड में जमा किए 10 लाख रुपये– News18 हिंदीबेगूसराय में एक बार फिर वामपंथियों ने अपनी पुरानी रणनीति शुरू करते हुए चंदे की सियासत शुरू की है. वर्तमान में महागठबंधन से अलग होने के बाद सीपीआई के प्रत्याशी कन्हैया कुमार ने चुनाव लड़ने के लिए लोगों से चंदे की अपील की है. कन्हैया कुमार के अनुसार, चंदे की राजनीति सभी पार्टी करते हैं, कोई पूंजीपतियों से चंदा लेता है. लेकिन मैंने देश के आम आवाम से चंदा लेकर चुनाव लड़ने की तैयारी की है. लेकिन विरोधी इसे वोट की राजनीति करार दे रहे हैं.
Read more »
