रिकॉर्ड बनाने के मामले में भारतीय भी कम नहीं हैं, मोटरसाइकिल से जुड़े इन अद्भुत रिकॉर्डो की फेहरिस्त में 3 भारतीयों का भी नाम शामिल हैं। तो आइये जानते हैं मोटरसाइकिलों से जुड़े हैरान कर देने वाले वर्ल्ड रिकॉर्ड।
Bajaj Discover है दुनिया की सबसे लंबी बाइक, बाइक्स से जुड़े ऐसे वर्ल्ड रिकॉर्ड जो आपको हैरान कर देंगे Ashwani Tiwari March 28, 2019 5:34 PM बाइक्स से जुड़े हुए ये सभी रिकॉर्ड गिनीज बुक में दर्ज हैं। रिकॉर्ड बनाना हर किसी को अच्छा लगता है और ये तब और भी दिलचस्प हो जाता है जब आपके बनाए हुए रिकॉर्ड को गिनीज बुक में जगह मिल जाए। वैसे तो गिनीज बुक में कर विषय पर कुछ न कुछ रिकॉर्ड दर्ज हैं, लेकिन मोटरसाइकिलों से जुड़े कुछ ऐसे रिकॉर्ड भी इस फेहरिस्त में शामिल हैं जो आपको दांतों तले उंगलियां दबाने पर मजबूर कर देगा। मसलन, भारत में बनी बजाज डिस्कवर दुनिया की सबसे लंबी बाइक है। ऐसे ही कुछ मजेदार रिकॉर्ड लेकर आज हम आपके पास आए हैं, तो आइये जानते हैं इन रिकॉर्ड के बारे में — 1.
मोटरसाइकिल के पीछे सबसे तेज रफ्तार में ड्रैगिंग: हो सकता है कि बाइक का पीछा करना किसी को शगल हो, लेकिन क्या आपने सोचा कि कोई ऐसा शौकीन भी होगा जो कि चलती बाइक को पीछे से पकड़ कर सड़क पर घसीटते हुए जाए। तो आपको बता दें कि, पेशेवर मोटरसाइकिल मोटरसाइकिल रेसर गैरी रूथवेल ने अपनी सुजुकी हायाबुसा के साथ 250 किलोमीटर km/h का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। बाइक के पीछले सपोर्ट हैंडल को पकड़ कर वो इस रफ्तार से सड़क पर घीसटते हुए गएं। इस दौरान उनके जूतों में टाइटेनियम के 2 एमएम मोटे प्लेट लगाए गए थें। गैरी रूथवेल ने 250 किलोमीटर km/h की रफ्तार में बाइक को पीछे पकड़कर ये रिकॉर्ड बनाया। 2. महज 49 सीसी के स्कूटर से सबसे लंबी दूरी तय करना: आप महज 49 सीसी के स्कूटर से कितनी लंबी दूरी तय करने की सोच सकते हैं, ज्यादा से ज्यादा 100 या फिर 200 किलोमीटर? लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि अमेरिका के रहने वाले लॉयड वीमा ने 14 जून 2014 को ऐसा कारनामा कर दिखाया था जिसने सबको हैरान कर दिया है। लीमा ने महज 49 सीसी के अपने स्कूटर से पोर्टलैंड से लॉस एंजेलिस यानी कि 1883 किलोमीटर का सफर कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। लीमा का ये रिकॉर्ड गिनीज बुक में दर्ज है। प्रतिकात्मक तस्वीर: 49 सीसी की इंजन क्षमता का स्कूटर। 3. मोटरसाइकिल को उठाकर कर सीढ़ियों पर चढ़ना: आज के समय में जब लोगों को अपने जिस्म का वजन ही सीढ़ियों पर ढ़ोना मुश्किल होता है, ऐसे में भला कोई मोटरसाइकिल को उठाकर सीढ़ियों पर चढ़ने की कैसे सोच सकता है। लेकिन भारत के मोंटी अग्रवाल ने यह कारनाम कर दिखाया। 21 जून 2014 को मोंटी ने 110 किलोग्राम के मोटरसाइकिल को उठाकर सीढ़ियों पर चढ़ने और उतरने का रिकॉर्ड बनाया। मोंटी का ये जज्बा भी गिनीज बुक में दर्ज है। Also Read मोंटी अग्रवाल ने 110 किलोग्राम वजन के हीरो स्प्लेंडर को उठाकर बनाया रिकॉर्ड। 4. सबसे लंबी ऑफिस चेयर ट्रेन: हर कोई ऑफिस जाने के लिए कार, बाइक या फिर ट्रेन इत्यादि का इस्तेमाल करता है। लेकिन नीदरलैंड के कॉलेज जाने वाले स्टूडेंट ने 22 जून 2016 को एक बेहद ही अजीब कारनामा किया। उन्होनें सबसे ज्यादा 22 ऑफिस चेयर यानी कि कुर्सियों को एक पुरानी यामहा स्क्रैंबलर से बांधा और उससे ऑफिस गएं। ये रिकॉर्ड भी गिनीज बुक में दर्ज है। ऑफिस चेयर ट्रेन बनाकर जाते हुए नीदरलैंड के कॉलेज स्टूडेंट। 5. सर पर सबसे ज्यादा देर तक मोटरसाइकिल रखना: जहां लोग ज्यादा देर तक बाइक पर बैठने में घबराते हैं वहीं एक शख्स ने सबसे ज्यादा देर तक एक मोटरसाइकिल को अपने सर पर रख कर दुनिया को हैरान कर दिया। फ़िलिपींस के रहने वाले गेरार्ड जेसी ने कुल 14.93 सेकेंड तक अपले सर पर मोटरसाइकिल को रखकर ये वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। गेरार्ड जेसी ने सबसे देर तक एक मोटरसाइकिल को अपने सिर पर खड़े रखा। 6. सबसे ज्यादा दूर तक चलती मोटरसाइकिल पर खड़ा होना: भारत के रत्नेश पांडे ने ये कारनामा कर दिखाया है। 5 दिसंबर 2015 को रत्नेश ने चलती होंडा यूनिकॉर्न पर खड़े होकर 32.3 किलोमीटर तक का सफर कर ये रिकॉर्ड अपने नाम किया है। रत्नेश का ये रिकॉर्ड गिनीज बुक में दर्ज है। रत्नेश पांडे सबसे देर तक मोटरसाइकिल पर खड़े होकर रिकॉर्ड बनाया। 7. दुनिया की सबसे लंबी मोटरसाइकिल: आपको ये जानकर हैरानी होगी कि दुनिया की सबसे लंबी मोटरसाइकिल होने का गौरव बजाज डिस्कवर को प्राप्त है। इस मोटरसाइकिल को यह गौरव देने के पीछे हाथ है भारत सिंह परमार का, उन्होनें बजाज डिस्कवर को मॉडिफाई कर के उसमें 54 फुल की लोहे के पोल को जोड़ा है और बाइक के पिछले पहिए को सबसे आखिरी में लगाया है। इससे इसका व्हीलबेस दुनिया में किसी भी बाइक के मुकाबले सबसे ज्यादा हो गया और ये दुनिया की सबसे लंबी बाइक बन गई। ये है दुनिया की सबसे लंबी मोटरसाइकिल बजाज डिस्कवर। ये सभी वर्ल्ड रिकॉर्ड अब तक गिनीज बुक में दर्ज हैं। इन कारनामों को करने के लिए इन सभी लोगों विशेष प्रशिक्षण लिया है। इसलिए आप ऐसा कुछ भी बिना किसी ट्रेनर इत्यादि के करने की कोशिश न करें। ये खतरनाक हो सकता है। इन कारनामों के लिए विशेष हुनर और खास ट्रेनिंग की जरूरत होती है। Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बीजेपी के दिग्गज : पीएम मोदी वाराणसी से, गांधीनगर से आडवाणी की जगह अमित शाहभारतीय जनता पार्टी (BJP) ने लोकसभा चुनावों (Loksabha Elections 2019) के लिए 184 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) वाराणसी (Varanasi) से ही चुनाव लड़ेंगे. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah), लालकृष्ण आडवाणी (LK Advani) की जगह गांधीनगर (Gandhi Nagar) सीट से चुनाव लड़ेंगे.
Read more »
IMF ने की मोदी सरकार की तारीफ, भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं मेंIndia IMF अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने एक बार फिर भारतीय अर्थव्यवस्था में भरोसा जताया है. IMF ने कहा है कि भारत अब भी दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है. IMF ने मोदी सरकार के सुधारों की तारीफ भी की है.
Read more »
सफलता पाना चाहते हैं तो अपनाएं फेंगशुई से जुड़े ये 5 टिप्सयूं तो लाइफ में कुछ भी बड़ा हासिल करने के लिए व्यक्ति को कठिन परिश्रम की आवश्यकता होती है. लेकिन कई बार मेहनत करने के बाद भी व्यक्ति मनचाही सफलता हासिल नहीं कर पाता है. ऐसे में फेंगशुई से जुड़े ये 5 उपाय आपकी मदद कर सकते हैं. आइए जानते हैं, वो खास उपाय जिन्हें करने से व्यक्ति को मान-सम्मान के साथ पैसा भी मिलता है.
Read more »
दिल्ली से गिरफ्तार जैश का आतंकी, पुलवामा हमले से जुड़े हैं तारपुलवामा आतंकी हमले के सिलसिले में दिल्ली पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने देर रात लाल किले के पास से जैश ए मोहम्मद के एक आतंकी को गिरफ्तार किया है जिसका नाम सज्जाद खान बताया जा रहा है जो कश्मीर के पुलवामा का रहने वाला है.
Read more »
कांग्रेस ने संजय निरुपम को मुम्बई की इस लोकसभा सीट से दिया टिकट, यहां देखें पूरी लिस्ट– News18 हिंदीबता दें कि कांग्रेस पार्टी ने पिछले हफ्ते लोकसभा चुनावों के लिए नौ उम्मीदवारों की अपनी छठी सूची जारी की थी. इनमें महाराष्ट्र से सात उम्मीदवारों टिकट दिया गया था. पार्टी ने महाराष्ट्र की नन्दुरबार सीट से के सी पाडवी, धुले से कुनाल रोहिदास पाटिल, वर्धा से चारूलता खाजासिंह टोकस, यवतमाल-वाशिम से मानिकराव जी ठाकरे, मुम्बई दक्षिण सेंट्रल से एकनाथ गायकवाड़, शिरडी से भाऊसाहिब कांबले और रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग से नवीनचंद्र बांदिवडेकर को उम्मीदवार बनाया था.
Read more »
बचपन से लेकर डांसर बनने तक, जानें सपना चौधरी की जिंदगी से जुड़े राज-Navbharat TimesBollywood News: सपना चौधरी हरियाणा की पॉप्यलुर सिंगर और डांसर हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और बीजेपी अक्ष्यक्ष मनोज तिवारी के साथ उनकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने से कन्फ्यूजन पैदा हो गया कि वह किस पार्टी से जुड़ने जा रही हैं। वैसे उनके बारे में कई और बातें हैं जो शायद ही लोग जानते हों।
Read more »
डर रहे हैं पाक PM इमरान, कहा-चुनाव के चलते भारत दिखा सकता है और दुस्साहसपाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का मानना है कि हिंदुस्तान में आम चुनाव संपन्न होने तक दोनों देशों के बीच तनाव बने रहेंगे. इमरान खान ने भारत की ओर से किसी और हमले की आशंका जाहिर की है.
Read more »
कभी मैनेजमेंट से की थी प्रोफेशन की शुरुआत, अब राहुल के हाथ में कांग्रेस की कमान19 जनवरी 2013 को जयपुर चिंतन शिविर में राहुल गांधी को कांग्रेस में बड़ा पद देते हुए पार्टी उपाध्यक्ष बनाया गया. इसके साथ ही राहुल गांधी अधिकृत तौर पर पार्टी में नंबर दो की हैसियत वाले नेता बन गए. राहुल गांधी ने दिसंबर 2017 में कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में पार्टी की कमान संभाली. इसके बाद से चार राज्यों में कांग्रेस सरकार बना चुकी है.
Read more »
लोकसभा चुनाव: 2 दिन में कन्हैया कुमार ने पार्टी फंड में जमा किए 10 लाख रुपये– News18 हिंदीबेगूसराय में एक बार फिर वामपंथियों ने अपनी पुरानी रणनीति शुरू करते हुए चंदे की सियासत शुरू की है. वर्तमान में महागठबंधन से अलग होने के बाद सीपीआई के प्रत्याशी कन्हैया कुमार ने चुनाव लड़ने के लिए लोगों से चंदे की अपील की है. कन्हैया कुमार के अनुसार, चंदे की राजनीति सभी पार्टी करते हैं, कोई पूंजीपतियों से चंदा लेता है. लेकिन मैंने देश के आम आवाम से चंदा लेकर चुनाव लड़ने की तैयारी की है. लेकिन विरोधी इसे वोट की राजनीति करार दे रहे हैं.
Read more »
